कॉलिन मोरिकावा ने जीता यूएस पीजीए खिताब

Page 3098_2.1
अमेरिकी कॉलिन मोरीकावा ने बाराकुडा चैम्पियनशिप में यूएस पीजीए खिताब जीता हैयूएस पीजीए टाइटल में यह उनकी पहली जीत थी.यह एकमात्र अमेरिकी दौरा कार्यक्रम है जो संशोधित स्टेबलफोर्ड स्कोरिंग प्रणाली का उपयोग करता है. अमेरिका के ट्रॉय मेरिट इवेंट के रनर रहे.
स्रोत: The Hindu

वर्ल्ड डेफ खिताब में तमिलनाडु की लड़की ने जीता स्वर्ण पदक

Page 3098_3.1
ताइपे में आयोजित वर्ल्ड डेफ यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप में तमिलनाडु की लड़की जेरलिन अनिका ने स्वर्ण पदक जीता. 15 वर्षीय अनिका ने चैंपियनशिप में चार पदक जीते, जिसमें स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य शामिल हैं.

उपरोक्त समाचार से EPFO/LIC ADO Main 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • ताइवान के राष्ट्रपति: त्सई इंग-वेन; ताइवान की मुद्रा: ताइवान डॉलर.
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

मनुष्य तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस: 30 जुलाई

Page 3098_4.1
संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रत्येक वर्ष 30 जुलाई को तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस के रूप में मनाया जाता है. 2013 में, महासभा ने मानव तस्करी के पीड़ितों की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके अधिकारों के संवर्धन और संरक्षण के लिए 30 जुलाई को  तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस के रूप में नामित किया.

2019 विश्व दिवस पर यूएनओडीसी एक टैगलाइन के साथ सरकार की कार्रवाई के महत्व को उजागर करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है:
Human Trafficking: call your government to action

उपरोक्त समाचार से EPFO/LIC ADO Mains के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापित: 24 अक्टूबर 1945.
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

ओडिशा सचिवालय का नाम बदलकर होगा ‘लोक सेवा भवन’

Page 3098_5.1
ओडिशा के मुख्यमंत्री ने राज्य विधानसभा में घोषणा की कि भुवनेश्वर में सचिवालय या सचिवालय भवन को अब ‘लोक सेवा भवन’ कहा जाएगा। ओडिशा सचिवालय भवन का उद्घाटन 12 नवंबर, 1959 को हुआ था।

RRB NTPC / IBPS RRB Main 2019 के लिए स्टेटिक / करंट अफेयर के महत्वपूर्ण तथ्य :  

ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक; ओडिशा के राज्यपाल: गणेशी लाल

 स्त्रोत- द हिन्दू 

डालिलाह मोहम्मद ने 400 मीटर बाधा दौड़ का विश्व रिकॉर्ड तोडा

Page 3098_6.1

अमेरिकी धावक डालिलाह मोहम्मद ने यूएस एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दौरान महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है. डालियाह ने चैम्पियनशिप के अंतिम दिन 52.20 सेकेंड समय के साथ नया रिकॉर्ड कायम किया.

29 साल की डालिलाह ने यूलिया पेचोनकीना द्वारा 2003 में बनाए गए रिकॉर्ड को 0.14 सेकेंड के अंतर से तोड़ दिया. रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली डालियाह ने चौथे लेन से शुरुआत करते हुए यह कीर्तिमान स्थापित किया.

 स्त्रोत- द हिन्दू 

आंध्र प्रदेश के पूर्व कांग्रेस राज्य मंत्री एम.मुकेश गौड का निधन

 Page 3098_7.1
आंध्र प्रदेश के पूर्व कांग्रेस राज्य मंत्री एम.मुकेश गौड का निधन हो गया है। कांग्रेस नेता कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने बीसी कल्याण और विपणन मंत्री के रूप में वाई.एस. राजशेखर रेड्डी और किरण कुमार रेड्डी मंत्रिमंडलों में सेवा दी.
स्रोत: द हिंदू

ओडिशा की लोकप्रिय मिठाई रसगोला को भौगोलिक इंडिकेशन टैग

Page 3098_8.1
ओडिशा की एक लोकप्रिय मिठाई रसगोला को भौगोलिक इंडिकेशन रजिस्ट्रार से भौगोलिक इंडिकेशन टैग मिला है। जीआई नंबर 612 ओडिशा लघु उद्योग निगम लिमिटेड के पक्ष में पंजीकृत किया गया है।
जमा किये गये ऐतिहासिक अभिलेख प्रस्तुत में बताया गया है कि ‘ओडिशा रसगोला’ विश्व प्रसिद्ध पुरी जगन्नाथ मंदिर से जुड़ा है।

एसबीआई क्लर्क के लिए स्टेटिक /  करेंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण तथ्य
ओडिशा के मुख्यमंत्री : नवीन पटनायक; ओडिशा के राज्यपाल: गणेशी लाल।
स्रोत: द हिंदू
 Source: The Hindu

गुजरात के पूर्व सांसद विट्ठल रादडिया का निधन

Page 3098_9.1

गुजरात के पूर्व सांसद विट्ठल रादडिया का निधन हो गया है। वह सौराष्ट्र के सबसे प्रमुख राजनेताओं में से एक थे और गुजरात के पोरबंदर से संसद के पूर्व सदस्य थे।
विठ्ठल रादडिया ने इफको के निदेशक के रूप में भी कार्य किया था और वह राजकोट जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी थे।
स्रोत: द हिंदू

त्रिपुरा से 7 वीं आर्थिक जनगणना की शुरूआत हुई

Page 3098_10.1

भारत सरकार ने त्रिपुरा से 7 वीं आर्थिक जनगणना की शुरूआत की। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) जनगणना करेगा। यह 5 वर्ष के अंतराल के बाद आयोजित किया जाएगा।
फील्डवर्क दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है और मार्च 2020 तक राष्ट्रीय स्तर पर परिणाम उपलब्ध होने की उम्मीद है।
उपरोक्त समाचार से SBI Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): राव इंद्रजीत सिंह.
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

सुदर्शन पट्टनिक ने यू.एस. में पीपल्स च्वाइस अवार्ड जीता

Page 3098_11.1

पद्म पुरस्कार विजेता सुदर्शन पटनायक ने यू.एस. में एक प्रतिष्ठित सेंड स्कल्प्टिंग फेस्टिवल में पीपल्स चॉइस अवार्ड जीता।
पट्टनाइक बोस्टन, मैसाचुसेट्स में 2019 रेवरे बीच इंटरनेशनल सैंड स्कल्प्टिंग फेस्टिवल में भाग ले रहे थे। उन्होंने अपनी रेत की कलाकृति ‘स्टॉप प्लास्टिक पॉल्यूशन, सेव अवर ओशन’ के लिए पीपुल्स च्वाइस अवार्ड जीता. 

स्रोत: द हिंदू

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me