इसरो का चंद्रमा लैंडर “विक्रम” से संपर्क टूटा

Page 3049_2.1

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने घोषणा की है कि उसने चंद्रमा लैंडर “विक्रम” से संपर्क खो दिया, जिसे दोपहर 1.30 बजे और 2.30 बजे (IST) के बीच चंद्रमा पर उतरना था। आगे के लिए रोवर “प्रज्ञान” को सुबह 5.30 बजे से 6.30 बजे के बीच निर्धारित किया गया। लैंडर “विक्रम” ने 30 किमी की ऊँचाई से 1,680 मीटर प्रति सेकंड के वेग से लगभग 1.38 बजे उतरना  शुरू किया, लेकिन जब चंद्रयान -2 ऑर्बिटर जब चंद्रमा की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था इसके साथ ही उसने अपना संपर्क खो दिया था।
इसरो के अनुसार, लैंडर का प्रदर्शन योजना के अनुसार तब तक सही था जब तक वह चंद्रमा की सतह से 2.1 किमी दूर था। हालांकि, 2,379 किलोग्राम के चंद्रयान -2 ऑर्बिटर की चंद्रमा के चारों परिक्रमा जारी है, जिसका मिशन जीवन एक वर्ष का है।
इसरो ने चंद्रयान-2 (22 जुलाई, 2019 को) को भारत के भारी लिफ्ट रॉकेट जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-मार्क III (जीएसएलवी एमके III) से अंतरिक्ष में लॉन्च किया था। चंद्रयान-2 अंतरिक्ष यान में तीन खंड शामिल थे: ऑर्बिटर, लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान‘।
स्रोत : द लाइवमिंट 

गुजरात सरकार, डेलावेयर स्टेट ऑफ अमेरिका ने सिस्टर स्टेट के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Page 3049_3.1

गुजरात सरकार और अमेरिका के डेलावेयर राज्य ने सिस्टर स्टेट के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह गुजरात के किसी भी राज्य के साथ गुजरात द्वारा हस्ताक्षरित पहला सिस्टर-स्टेट समझौता ज्ञापन है।
 बैठक के दौरान GIFT-IFSC (गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी – इंटरनेशनल  फाइनेंसियल सर्विस सेंटर) ने सेवाओं और निवेश के अवसरों के क्षेत्र में सहयोग बैठक पर चर्चा की। यह सहयोग जैव प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जीवविज्ञान, वित्तीय सेवाएं, पशुपालन और डेयरी, बंदरगाह सेवाओं जैसे क्षेत्र से संबंधित है।

उपरोक्त समाचार से   RRB Main 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गुजरात के सीएम: विजय रूपानी, राज्यपाल: आचार्य देव व्रत।
  • गुजरात की राजधानी: गांधीनगर।
स्रोत : द  न्यूज़ ओन एयर

माले में आयोजित चौथा हिंद महासागर सम्मेलन 2019

Page 3049_4.1
हाल ही में, चौथे हिंद महासागर सम्मेलन 2019 को मालदीव के माले में आयोजित किया गया। भारतीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर हिंद महासागर सम्मेलन 2019 के आयोजन में वक्ताओं में से एक थे।
चौथे हिंद महासागर सम्मेलन 2019 का विषय था: ‘सिक्योरिंग द  इंडियन ओशन रीजन: ट्रेडिशनल एंड नॉन ट्रेडिशनल चैलेंजेस’। सम्मेलन के इस संस्करण में हिंद महासागरीय क्षेत्र के हितधारकों के लिए क्षेत्रीय शांति और मानव सुरक्षा के लिए बनने वाले खतरों के प्रबंधन के लिए एक संस्थागत ढांचे के निर्माण पर विचार-विमर्श करने का एक और अवसर प्रदान किया जाएगा।  

उपरोक्त समाचार से  RRB NTPC/IBPS RRB Mains के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मालदीव की राजधानी: माले ; मालदीव की मुद्रा: मालदीव रूफिया।
स्रोत : द न्यूज़18

उपराष्ट्रपति ने ”ग्लोरियस डायस्पोरा-प्राइड ऑफ इंडिया’ शीर्षक पुस्तक का विमोचन किया

Page 3049_5.1

भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने प्रवासी भारतीय सम्मान अवार्डी में ‘ग्लोरियस डायस्पोरा-प्राइड ऑफ इंडिया’ शीर्षक से एक कॉफी टेबल पुस्तक का विमोचन नई दिल्ली में किया।
इस पुस्तक में 2003 से 2019 तक प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार (पीबीएसए) प्राप्त करने वालों का संक्षिप्त विवरण है। इसे इंडियन डायस्पोरा क्लब द्वारा लाया गया है। इसमें विशिष्ट प्रवासी भारतीयों की प्रेरणादायक प्रोफ़ाइल शामिल है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

उपरोक्त समाचार से    RRB Main 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय डायस्पोरा क्लब के प्रबंध निदेशक: रजत कपूर।
  • एनआरआई दिवस (प्रवासी भारतीय दिवस): 9 जनवरी।
स्रोत : द प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो  

भारतीय सेना “TSENTR 2019” संयुक्त अभ्यास में लेगी भाग

Page 3049_6.1
भारतीय सेना, रूस में आयोजित होने वाले एक बहुपक्षीय अभ्यास “TSENTR 2019” में भाग लेगी। अभ्यास में पाकिस्तान, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और रूस की सेनाएं भी हिस्सा लेंगी। यह पहली बार होगा जब भारतीय बलों द्वारा किए गए बालाकोट हवाई हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के सुरक्षाबल एक साथ एक बहुपक्षीय अभ्यास में भाग लेंगे।
यह अभ्यास बड़े पैमाने पर अभ्यासों की वार्षिक श्रृंखला का एक हिस्सा है जो रूसी सशस्त्र बलों के वार्षिक प्रशिक्षण चक्र का हिस्सा है। अभ्यास चार प्रमुख रूसी ऑपरेशनल स्ट्रैटेजिक कमांड्स के बीच होगा।

स्रोत : द  इंडियन एक्सप्रेस 

माइक्रोसॉफ्ट और सीबीएसई ने स्कूलों में एआई अधिगम के लिए साझेदारी की

Page 3049_7.1
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों के लिए एआई अधिगम के लिए साझेदारी की है। वे K12 शिक्षण में क्लाउड-संचालित प्रौद्योगिकी को एकीकृत करने के उद्देश्य से हाई स्कूल शिक्षकों के लिए कार्यकुशलता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करेंगे। कार्यक्रम 8-10 ग्रेड के शिक्षकों के लिए है और देश भर के 10 शहरों में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम शिक्षकों को नवीनतम सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) उपकरण तक बेहतर पहुंच प्रदान करेगा। इसलिए, यह शिक्षकों को सुरक्षित और सुदृढ़ तरीके से शिक्षण में प्रौद्योगिकी को एकीकृत करने में मदद करेगा। यह कार्यक्रम शिक्षकों को माइक्रोसॉफ्ट इनोवेटिव एजुकेटर्स बनने का अवसर भी प्रदान करेगा।

उपरोक्त समाचार से   IBPS RRB PO Mains के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की अध्यक्षा: अनीता करवाल।

जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का निधन

Page 3049_8.1
जिम्बाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का निधन हो गया है। वे देश के पूर्व-स्वतंत्रता नेता थे और उन्हें जिम्बाब्वे का संस्थापक पिता भी माना जाता था। उन्होंने 37 वर्षों तक देश के नेता के रूप में कार्य किया। उन्होंने 54 राष्ट्र अफ्रीकी संघ और 15-राष्ट्र दक्षिणी अफ्रीकी विकास समुदाय के घूर्णी अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।

उपरोक्त समाचार से   IBPS RRB Clerk Mains के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ज़िम्बाब्वे की राजधानी: हरारे; राष्ट्रपति: इमर्सन म्नांगगवा।
स्रोत : द ज़रीरा 

विश्व मार्शल आर्ट्स मास्टर्सशिप में अनुपमा स्वैन ने कांस्य पदक जीता

Page 3049_9.1
भारतीय महिला एथलीट अनुपमा स्वैन ने हाल ही में संपन्न विश्व मार्शल आर्ट्स मास्टर्सशिप जीयू-जित्सु 2019 में कांस्य पदक जीता। यह कार्यक्रम दक्षिण कोरिया के चुंगजू में आयोजित किया गया।  2022 एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई करके  चैंपियनशिप में भाग लेने वाली वह एकमात्र भारतीय थीं।
स्रोत : द  बिज़नेस स्टैण्डर्ड

सूचना के आदान-प्रदान के लिए एमसीएक्स और झेंग्झौ एक्सचेंज के बीच समझौता

Page 3049_10.1
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) और झेंग्झौ कमोडिटी एक्सचेंज (ZCE), चीन के प्रमुख कमोडिटी एक्सचेंजों में से एक है, जिन्होंने सहयोग और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
एमओयू का उद्देश्य ज्ञान आदान-प्रदान, शिक्षा और प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में दो एक्सचेंजों के बीच सहयोग की सुविधा प्रदान करना है, साथ ही साथ एक्सचेंजों के बीच आपसी हितों के क्षेत्रों का पता लगाना है।

उपरोक्त समाचार से   RRB NTPC/IBPS RRB Main 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एमसीएक्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ: पी एस रेड्डी।
स्रोत : द इकोनॉमिक्स टाइम्स 


डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र 2023 तक खसरा और रूबेला को करेगा खत्म

Page 3049_11.1

विश्व स्वास्थ्य संगठन दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र ने 2023 तक खसरा और रूबेला को खत्म करने का संकल्प लिया है। बचपन नष्ट करने वाले अत्यधिक संक्रामण वाले “खसरा और रूबेला” रोग को खत्म करने का संकल्प दिल्ली में दक्षिण-पूर्व एशिया की डब्ल्यूएचओ क्षेत्रीय समिति के 72वें सत्र में लिया गया था। 
सदस्य-देशों ने इन दोनों  रगों को नष्ट कर नए लक्ष्यों की ओर ध्यान देने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने का संकल्प लिया।

उपरोक्त समाचार से  IBPS RRB PO Mains के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया के क्षेत्रीय निदेशक: पूनम खेत्रपाल सिंह।
स्रोत : द हिन्दू 

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me