असम सरकार ने शुरू की “Aponar Apon Ghar” योजना

about - Part 2998_2.1
असम सरकार ने एक आवास ऋण सब्सिडी योजना “Aponar Apon Ghar” शुरू की है. यह योजना एक परिवार के लिए उसके पहले घर की खरीद या निर्माण पर वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है. 5,00,000 रुपये से 40,00,000 रुपये तक की ऋण राशि के लिए 2,50,000 रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी. यह योजना इस वित्तीय वर्ष में स्वीकृत ऋण के लिए है. इस पहल से अर्थव्यवस्था को गति मिलने और राज्य में रियल एस्टेट के विस्तार होने की उम्मीद है.
राज्य सरकार ने शिक्षा ऋण ब्याज सब्सिडी भी शुरू की है जिसमें उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए शिक्षा ऋण लेने वाले बच्चों को सब्सिडी प्रदान की जाएगी. एक बार की सब्सिडी 50,000 रुपये होगी.


उपरोक्त समाचार से IBPS RRB PO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य –

  • असम की राजधानी: दिसपुर; मुख्यमंत्री: सर्बानंद सोनोवाल; गवर्नर: जगदीश मुखी.

स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

ADB ने 2019-20 के लिए भारत की वृद्धि दर घटाकर 6.5% की

about - Part 2998_4.1
एशियाई विकास बैंक (ADB) ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर को 7 फीसदी से घटाकर 6.5 फीसदी कर दिया है. पहली तिमाही में कमज़ोर विकास के कारण बैंक ने वृद्धि दर को कम कर दिया है, क्योंकि उपभोग और निवेश गतिविधियों में मंदी के कारण विनिर्माण और सेवा क्षेत्र पर प्रभाव पड़ा है.

स्रोत: लाइव मिंट

कोलकाता में आयोजित होगा भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव

about - Part 2998_6.1
भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) का 5वां संस्करण कोलकाता में 5-8 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा. IISF दुनिया का सबसे बड़ा विज्ञान महोत्सव है. युवाओं को गति में वास्तविक विज्ञान सीखने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने पर ध्यान दिया जाएगा. इस साल के उत्सव का विषय ‘राइज़न इंडिया – रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंस एम्पावरिंग द नेशन’ (RISEN India – Research, Innovation, and Science Empowering the Nation) है.
इस कार्यक्रम के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST), जैव प्रौद्योगिकी विभाग, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR), भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद् और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सरकार के मुख्य स्पोंसर हैं. IISF भारत के 28 अलग-अलग कार्यक्रमों जैसे कि कृषि वैज्ञानिकों की बैठक, विज्ञान समागम, युवा वैज्ञानिकों का सम्मेलन, विज्ञानिका-अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान साहित्य महोत्सव, अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव की भी मेज़बानी करेगा.


उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Main परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य –

  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री: हर्षवर्धन.

स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स

पी.टी. उषा को IAAF वेटरन पिन से सम्मानित किया गया

about - Part 2998_7.1

भारतीय ट्रैक एंड फील्ड किंवदंती पी. टी. उषा को खेल के विकास में उनके योगदान की मान्यता के रूप में विश्व एथलेटिक्स निकाय द्वारा वेटरन पिन प्रस्तुत की गयी है। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन (IAAF) के प्रमुख सेबेस्टियन कोए ने 52 वें IAAF कांग्रेस के दौरान उन्हें वेटरन पिन भेंट की।
पी.टी. उषा ने जकार्ता में 1985 के एशियाई खेलों में कांस्य के अलावा पाँच स्वर्ण पदक 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 400 मीटर हर्डल और 4×400 मीटर रिले जीती है। उनका सबसे यादगार प्रदर्शन 1984 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में आया था जहां वह 400 मीटर हर्डल दौड़ के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं थी लेकिन एक सेकंड के सौवें हिस्से से कांस्य पदक हार गईं।
स्रोत: द हिंदू

आयुष मंत्रालय द्वारा ‘प्रोफेसर आयुष्मान’ का अनावरण

about - Part 2998_9.1
नई दिल्ली में आयुष मंत्रालय ने राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (NMPB) द्वारा जारी की गई एक नई कॉमिक बुक सीरीज़ ‘प्रोफेसर आयुष्मान’ का अनावरण किया है. यह बुक बच्चों में औषधीय पौधों और उनके उपयोग के बारे में जागरूकता पैदा करेगी. यह बुक मुफ़्त में उपलब्ध है और इसे NMPB के अंतर्गत आने वाले स्कूलों से खरीदा जा सकता है.


उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य –

  • आयुष (AYUSH) मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) : श्रीपद येसो नायक

स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

महाराष्ट्र चुनाव में माधुरी दीक्षित होंगी सद्भावना राजदूत

about - Part 2998_11.1
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को मतदान के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा “सद्भावना राजदूत” चुना गया है. वह ‘लेट्स वोट’ नामक वीडियो में देश के विकास में लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मतदाताओं की भूमिका के बारे में बताते हुए नज़र आएंगी.

स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

मशहूर तेलुगु अभिनेता वेणु माधव का निधन

about - Part 2998_13.1
तेलुगु फिल्म के मशहूर अभिनेता वेणु माधव का निधन हो गया है. वह मिमिक्री कलाकार के रूप में मशहूर थे. उन्होंने अपने फ़िल्म कैरियर की शुरुआत 1997 में एस.वी. कृष्णा रेड्डी द्वारा निर्देशित फ़िल्म ‘सम्प्रदायम’ से की थी. उनकी अन्य मशहूर फ़िल्मों में ‘टोली प्रेम’ , ‘दिल’ . ‘लक्ष्मी’ , ‘सिम्हाद्री’ , ‘छत्रपति’ शामिल हैं. उनकी आख़िरी फ़िल्म ‘रुद्रमादेवी’ थी.

स्रोत: द टाइम्स ऑफ़ इंडिया

RBI ने PMC बैंक के जमाकर्ताओं पर लगाया प्रतिबंध

about - Part 2998_15.1
भारतीय रिज़र्व बैंक ने पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक पर प्रतिबंध लगाया है, जिसके अंतर्गत जमाकर्ता अपने खातों से 1,000 रुपये से अधिक नहीं निकाल सकते हैं. जमाकर्ताओं को हर बचत बैंक खाते या चालू खाते या किसी अन्य जमा खाते से कुल राशि का 1,000 रुपये से अधिक राशि निकालने की अनुमति नहीं होगी. यह प्रतिबंध छह महीने तक रहेगा. पीएमसी बैंक को भी नए ऋण लेने और राशि जमा करने से रोक दिया गया है.
पीएमसी बैंक महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, गोवा, गुजरात, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्यों में परिचालन के साथ एक बहु-राज्य अनुसूचित शहरी को-ऑपरेटिव बैंक है.

स्रोत: द हिंदू

SBI ने किया रेप्को होम फाइनेंस लिमिटेड के साथ कॉर्पोरेट एजेंसी समझौता

about - Part 2998_17.1
एसबीआई जीवन बीमा (SBI Life Insurance) ने RHFL ग्राहकों को कंपनी के उत्पादों की श्रेणी ऑफर करने के लिए शहर स्थित रेप्को होम फाइनेंस लिमिटेड के साथ एक कॉर्पोरेट एजेंसी समझौता किया है. समझौते के अनुसार, साझेदारी के अंतर्गत ग्राहकों को SBI जीवन बीमा के उत्पादों को ऑफर करने के लिए देश भर में फैली 148 शाखाओं और RHFL के 27 सैटलाइट केंद्रों की देखरेख करेंगी.

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Main परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य –

  • एसबीआई के अध्यक्ष: रजनीश कुमार; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 जुलाई 1955.

स्रोत: द हिंदू

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया ICGS ‘वराह’ जलावतरण

about - Part 2998_19.1
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट में औपचारिक रूप से भारतीय तटरक्षक तटीय गश्ती जहाज ‘वराह’ जलावतरण किया है. इस जहाज में इंटीग्रेटेड ब्रिज सिस्टम, ऑटोमेटेड पॉवर मैनेजमेंट सिस्टम, हाई पॉवर एक्सटर्नल फायर फाइटिंग सिस्टम, देश में ही निर्मित इंटीग्रेटेड प्लेटफार्म मैनेजमेंट सिस्टम और सहायक ट्रावेर्सिंग सिस्टम शामिल है. जहाज में चार उच्च गति वाली नावें भी शामिल हैं, जिनमें दो कठोर पतवार वाली नावें शामिल हैं, जो बोर्डिंग ऑपरेशन, सर्च एंड रेस्क्यू, कानून प्रवर्तन और समुद्री गश्त के लिए हैं.

स्रोत: डीडी न्यूज़

Recent Posts

about - Part 2998_20.1
QR Code
Scan Me