विश्वनाथन आनंद ने अपने अनुभवों पर लिखी किताब

Page 2996_3.1
भारतीय शतरंज खिलाड़ी, विश्वनाथन आनंद ने “माइंड मास्टर: विनिंग लेसनस फ्रॉम अ चैपियंस लाइफ” नामक एक पुस्तक लिखी है। हैचेट इंडिया द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन 11 दिसंबर को होगा।
यह पुस्तक शतरंज के खेल में हुए उनके अनुभवों पर आधारित है। इस पुस्तक में उन्होंने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने के अपने अनुभव, जीत की रणनीतियों और निराशाओं से उबरने के अनुभव भी साझा किये हैं।
स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

केवल महिलाओं ने की अंतरिक्ष में चहल-कदमी

Page 2996_5.1
नासा की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच और जेसिका मीर ने एक साथ स्पेसवाक कर इतिहास रच दिया है। ऐसा पहली बार हुआ जब केवल महिलाएं ही अंतरिक्ष में चहल-कदमी कर रही थीं। उन्होंने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के बाहर 7 घंटे बिताए और एक असफल बिजली नियंत्रण इकाई की जगह ले ली। सुश्री कोच ने पहले चार स्पेसवॉक किए हैं लेकिन यह सुश्री मीर के लिए पहला ऐसा मिशन था, जो अंतरिक्ष में चलने वाली 15वीं महिला बन गयीं हैं।

स्रोत: द बीबीसी

डॉ. जितेन्द्र सिंह ने किया परमाणु ऊर्जा कॉन्क्लेव 2019 का उद्घाटन

Page 2996_7.1
केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, जन शिकायतें और पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने नई दिल्ली में परमाणु ऊर्जा कॉन्क्लेव 2019 के 11वें संस्करण का उद्घाटन किया है। इस कॉन्क्लेव का विषय “Economics of Nuclear Power- Innovation towards Safer & Cost-Effective Technologies” है। इसका आयोजन इंडिया एनर्जी फोरम (IEF) द्वारा किया गया है।

सरकार देश के अन्य हिस्सों में नयूक्लियर प्लांट स्थापित कर रही है। हरियाणा के गोरखपुर में एक नयूक्लियर प्लांट बन रहा है। दिल्ली के प्रगति मैदान में, छात्रों और आम जनता को परमाणु ऊर्जा के अनुप्रयोगों के बारे में शिक्षित करने के लिए “हॉल ऑफ़ न्यूक्लियर एनर्जी” खोला गया है।
स्रोत: द प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह रक्षा अभ्यास 2019 (Danx-19)

Page 2996_9.1

अंडमान और निकोबार कमांड (ANC) ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह रक्षा अभ्यास 2019 (DANX-19) के द्वितीय संस्करण की शुरुआत की है। भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक के घटकों ने अंडमान और निकोबार की क्षेत्रीय अखंडता सुनिश्चित करने की दिशा में, मुख्यालय एएनसी की रक्षात्मक योजनाओं को मान्य करने के लिए गतिशीलता और क्षेत्र युद्धाभ्यास किया है।
एएनसी की आंतरिक बलों के अलावा, जहाज और विमान सहित मुख्य भूमि से आने वाले बल और नवगठित सशस्त्र बल विशेष परिचालन प्रभाग (AFSOD) से विशेष बल भी इस संस्करण में भाग लेंगे।
स्रोत: द प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

विश्व विख्यात चित्रकार कालिदास कर्मकार का निधन

Page 2996_11.1
बांग्लादेश के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार कालिदास कर्मकार का ढाका में निधन हो गया है। उनका जन्म 10 जनवरी, 1946 को फरीदपुर जिले में हुआ था, उन्होंने 1969 में कोलकाता के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। ललित कला में उनके योगदान के लिए उन्हें 2016 में शिल्पकला पदक और 2018 में बांग्लादेश सरकार द्वारा एकुशी पदक से सम्मानित किया गया है।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

भारत करेगा इंटरपोल आमसभा की मेजबानी

Page 2996_13.1
भारत 2022 में 91वीं इंटरपोल आमसभा की मेजबानी करेगा। भारत की मेजबानी का प्रस्ताव चिली के सैंटियागो में चल रही इस साल की इंटरपोल आमसभा में रखा गया। इससे पहले साल 1997 में अबतक एक ही बार भारत में इंटरपोल (International Criminal Police Organisation) की आमसभा का आयोजन हुआ है।
इंटरपोल की आमसभा सदस्य देशों द्वारा आयोजित एक वार्षिक अभ्यास है। इसमें सामान्य नीति को प्रभावित करने वाले सभी प्रमुख निर्णय, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, काम करने के तरीकों और वित्त के लिए आवश्यक संसाधनों पर प्रतिनिधियों द्वारा विचार-विमर्श और चर्चा होती है।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB (Clerk) Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इंटरपोल एक अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग संगठन है जिसमें 194 सदस्य देश और पुलिस में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के 100 वर्षों का अनुभव है।
  • इंटरपोल का मुख्यालय: ल्योन, फ्रांस।

स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

अनूप कुमार सिंह बने NSG के महानिदेशक

Page 2996_15.1
गुजरात कैडर के 1985 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनूप कुमार सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। श्री सिंह की नियुक्ति ‘ब्लैक कैट्स कमांडो’ बल के डीजी के तौर पर नियुक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने मंजूरी दी है। यह नियुक्ति पद में शामिल होने की तारीख से और 30 सितंबर, 2020 तक होगी। एनएसजी की स्थापना आतंकवादियों का मुकाबला करने के लिए संघीय आकस्मिक बल के रूप में हुई थी।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB (Clerk) Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • देश को आतंकी गतिविधियों से बचाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का गठन 22 सितंबर 1986 को किया गया था।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
स्रोत: द न्यूज़18

NIN के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में डाक टिकट जारी

Page 2996_17.1
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने नई दिल्ली के इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च में आयोजित एक समारोह में ICMR-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन (NIN) के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में डाक टिकट जारी किया है।
यह डाक टिकट भारतीय डाक की ‘कॉर्पोरेट माय स्टाम्प’ योजना के तहत जारी किया गया है। 5 रुपए के अंकित मूल्य वाले लगभग 5,000 स्टैम्प्स छपे हैं और भारतीय डाक ई-पोस्ट ऑफिस में ऑनलाइन बिक्री के लिए और विभाग द्वारा राष्ट्रीय और वैश्विक रूप से प्रदर्शनियों में प्रदर्शन और बिक्री के लिएअतिरिक्त 1,000 शीट प्रिंट करेंगे।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB (Clerk) Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICMR के निदेशक: बलराम भार्गव; NIN निदेशक: आर. हेमलथा
स्रोत: द हिंदू

नीति आयोग ने जारी किया ‘भारत नवाचार सूचकांक (III) 2019’

Page 2996_19.1

नीति आयोग ने ज्ञान साझेदार के रूप में प्रतिस्‍पर्धी क्षमता के लिए इंस्‍टीट्यूट फॉर कम्पीटिटिवनेस के साथ मिलकर ‘भारत नवाचार सूचकांक (III) 2019’ जारी किया है। नवाचार के मामले में कर्नाटक अव्वल है। प्रमुख राज्यों में तमिलनाडु, महाराष्ट्र, तेलंगाना, हरियाणा, केरल, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात और आंध्र प्रदेश टॉप टेन में हैं। पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में सिक्किम और केंद्र शासित प्रदेशों/शहर-राज्यों/छोटे राज्यों में दिल्ली शीर्ष स्थान पर हैं। इनपुट को आउटपुट में बदलने वाले सबसे कुशल राज्य दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश हैं।
इस अध्ययन से भारतीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में पता चलता है। इसका उद्देश्य एक समग्र उपकरण बनाना है जिसका उपयोग देश भर में नीति निर्माताओं द्वारा किया जा सकता है ताकि उन चुनौतियों का पता लगाया जा सके और अपने क्षेत्रों के लिए आर्थिक विकास की नीतियों को तैयार करने के लिए ताकत का निर्माण किया जा सके।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB (Clerk) Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नीति आयोग के उपाध्यक्ष: राजीव कुमार; नीति आयोग के CEO: अमिताभ कांत।

स्रोत: द प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो

NCERT करेगा 14 साल पुराने राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा में बदलाव

Page 2996_21.1
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) 14 साल पुराने राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा (NCF – National Curriculum Framework) में बदलाव करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए एनसीईआरटी एक समिति गठित करने की योजना बना रही है। एनसीएफ में बदलाव के साथ ही देशभर के स्कूलों में चल रही किताबें भी बदल जाएंगी। NCF को अब तक चार बार संशोधित किया गया है – 1975, 1988, 2000 और 2005 में। इस पैनल ने इसरो के पूर्व प्रमुख के.कस्तूरीरंगन के नेतृत्व में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशांक’ को नई रष्ट्रीय शिक्षा नीति का मसौदा प्रस्तुत किया है।
यह नया प्रस्तावित संशोधन 5वीं बार होगा। परिषद उपलब्ध प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता और बदलाव की आवश्यकता वाले क्षेत्रों का विश्लेषण करने के लिए छह ब्लॉकों में एक सर्वेक्षण भी कर रहा है। नई शिक्षा नीति के मसौदे में NCERT पाठ्यपुस्तकों के संशोधन की भी सिफारिश की गई है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB (Clerk) Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • NCERT के निदेशक (पदेन) अध्यक्ष: प्रो. हृषिकेश सेनापति।
  • NCERT का मुख्यालय: नई दिल्ली।
स्रोत: द हिंदू

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me