रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया सर्वाधिक औसत

Page 2995_3.1
भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन के सर्वाधिक औसत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर, ब्रैडमैन के 71 साल पुराने रिकॉर्ड 98.22 के औसत को तोड़कर 99.84 की औसत से स्कोर किया है.

स्रोत: द न्यूज़ 18

एनिस्टन को मिला पीपल्स आइकॉन अवार्ड 2019

Page 2995_5.1

जेनिफर एनिस्टन को पीपल्स च्वाइस अवार्ड 2019 में पीपल्स आइकॉन अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया है. अभिनेत्री को यह ख़िताब दूसरी बार मिल रहा है. 50 वर्षीय एनिस्टन ने सबसे प्रतिष्ठित, अविस्मरणीय किरदार निभाए हैं और छोटे और बड़े पर्दे पर कॉमेडी और ड्रामा में ख्याति प्राप्त की है. वह 7-बार पीपल्स च्वाइस अवार्ड की विजेता हैं.
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

सियाचिन बेस कैंप से कुमार पोस्ट तक का क्षेत्र खुला

Page 2995_7.1

भारत सरकार ने सियाचिन बेस कैंप से कुमार पोस्ट तक पूरे क्षेत्र को पर्यटन के लिए खोल दिया है. यह कदम लद्दाख में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है. यह लोगों को विपरीत मौसम और दुर्गम इलाकों में सेना के जवानों और इंजीनियरों द्वारा किए गए कठिन काम की सराहना करने का भी अवसर देगा.
काराकोरम रेंज में लगभग 20,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर को दुनिया में सबसे अधिक सैन्यीकृत क्षेत्र के रूप में जाना जाता है, जहां सैनिकों को फ्रॉस्टबाईट और तेज़ हवाओं से जूझना पड़ता है. ग्लेशियर 1984 में ‘ऑपरेशन मेघदूत’ के बाद भारत के रणनीतिक नियंत्रण में आ गया है.
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

ध्यानचंद पुरस्कार के विजेता दादू चौगुले का निधन

Page 2995_9.1

पहलवान और मेजर ध्यानचंद पुरस्कार के विजेता, दादू चौगुले का निधन हो गया है. 1973 में, चौगुले ने राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में ‘रूस्तम हिन्द केसरी’ और ‘महान भारत केसरी’ जैसे प्रतिष्ठित खिताब जीते हैं. 
1974 के कॉमनवेल्थ खेलों में उन्होंने रजत पदक जीता है. उन्होंने 1970 और 1971 में 2 बार ‘महाराष्ट्र केसरी’ का ख़िताब जीता है और उन्हें राज्य सरकार द्वारा ‘शिवछत्रपति पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया गया है.

स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

अबू धाबी में मिला दुनिया का सबसे पुराना मोती

Page 2995_11.1
दुनिया का सबसे पुराना प्राकृतिक मोती ‘अबू धाबी पर्ल’ संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी से दूर एक द्वीप पर खोजा गया है. यह मोती यह करीब 8,000 साल पुराना है जो मारवा द्वीप में खुदाई के दौरान मिले एक कमरे के फर्श पर पाया गया है. पुरातत्वविदों ने रेडियोकार्बन डेटिंग का उपयोग करके यह पता लगाया कि यह मोती नियोलिथिक समय में 5800 और 5600 BC के मध्य का है.

स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

SBI कार्ड ने लॉन्च की कॉन्टैक्टलेस मोबाइल फ़ोन पेमेंट सुविधा

Page 2995_13.1

SBI कार्ड ने ‘SBI Card Pay’ लांच किया है, यह एक ऐसी सुविधा है जिसमें मोबाइल फ़ोन का उपयोग करके प्वाइंट ऑफ सेल्स (पीओएस) मशीनों पर कॉन्टैक्टलेस पेमेंट की जा सकती है. SBI Card Pay के ज़रिए ग्राहक अपने मोबाइल पर सिर्फ एक टैप करके NFC सक्षम पीओएस मशीनों पर कॉन्टैक्टलेस पेमेंट कर सकते हैं. इसमें किसी भी क्रेडिट कार्ड या पिन डालने की आवश्यकता नहीं है.
SBI Card Pay होस्ट कार्ड एमुलेशन (HCE) टेक्नोलॉजी पर आधारित पेमेंट सुविधा है जिसमें मोबाइल के ज़रिए तेज, सुविधाजनक और अधिक सुरक्षित कार्ड पेमेंट कर सकते हैं.

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • SBI कार्ड के सीईओ: हरदयाल प्रसाद; स्थापित: अक्टूबर 1998.
  • मुख्यालय: गुरुग्राम, हरियाणा.
स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

WFP ने शुरू किया सिनेमा विज्ञापन अभियान ‘Feed Our Future’

Page 2995_15.1
संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने सिनेमा विज्ञापन अभियान ‘Feed Our Future’ शुरू किया है. इस अभियान का उद्देश्य भारत में भूख और कुपोषण के विरुद्ध आवश्यक कदम उठाना और जागरूकता फैलाना है. इस कार्यक्रम का आयोजन UFO मूवीज़ इंडिया लिमिटेड और इंडियन डिजिटल सिनेमा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के समर्थन से फेसबुक के मुंबई कार्यालय, महाराष्ट्र में हुआ है.
संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम विश्व का सबसे बड़ा मानवीय संगठन है जो सतत विकास के माध्यम से आपातस्थितियों में जीवन बचाने और जीवन को बदलने का कार्य करता है. भारत में, WFP खाद्य और पोषण सुरक्षा प्राप्त करने के प्रयासों में अपना योगदान देने के लिए सरकार के साथ साझेदारी में 50 से अधिक वर्षों से कार्य कर रहा है.

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • WFP के कार्यकारी निदेशक: डेविड बीसले; स्थापित: 19 दिसंबर 1961.
  • मुख्यालय: रोम, इटली.
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने लॉन्च किया CCRT का ई-पोर्टल और यूट्यूब चैनल

Page 2995_17.1
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रहलाद सिंह पटेल ने नई दिल्ली में सांस्कृतिक संसाधन और प्रशिक्षण केंद्र (CCRT) के ‘डिजिटल भारत डिजिटल संस्कृति’ कार्यक्रम में ई-पोर्टल और CCRT यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है. इस पहल के लिए, CCRT ने सभी CCRT क्षेत्रीय केंद्रों यानि गुवाहाटी, उदयपुर और हैदराबाद को मूल रूप से जोड़ने के लिए रूट्स 2 रूट्स (Routes 2 Roots), NGO के साथ समझौता किया है.
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने सुनील शुक्ला द्वारा निर्देशित फ़िल्म ‘रहस‘ भी रिलीज़ की है. रहस मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रासलीला है. इसके बाद, उन्होंने जीवन सिंह ठाकुर द्वारा लिखित एक किताब “देवास की सांस्कृतिक परम्परा” का विमोचन किया है. CCRT को विशेष रूप से ड्रॉपआउट बच्चों के लिए एक मंच प्रदान करना चाहिए ताकि वह मुख्यधारा में शामिल हो सकें और अपने सपने पूरे कर सकें.

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • CCRT के निदेशक: ऋषि कुमार वशिष्ठ; CCRT की स्थापना: 1979.
स्रोत: द प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो

लद्दाख में कर्नल चेवांग रिनचेन सेतु का उद्घाटन

Page 2995_19.1
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नल चेवांग रिनचेन सेतु का उद्घाटन किया है जिसका निर्माण लद्दाख क्षेत्र के 14,650 फीट की ऊंचाई पर किया गया है. इस पुल का नाम कर्नल चेवांग रिनचेन के नाम पर रखा गया है जो कि लद्दाख से भारतीय सेना के ऑफिसर थे. उन्हें 1952 में महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था. 
इस पुल का निर्माण 14,650 फीट की ऊंचाई पर  बॉर्डर रोड संगठन (BRO) द्वारा किया गया है. BRO के अनुसार, लद्दाख के इस सुदूर इलाके में तकनीकी चुनौतियों से छुटकारा पाने के लिए पुल की नींव रखते समय माइक्रोपाइल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इस पुल का निर्माण 6900 क्यूबिक मीटर कंक्रीट और 1984 मीट्रिक टन स्टील का उपयोग करके 15 महीने में किया गया है.
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

रोनाल्डो सिंह ने एशियन ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Page 2995_21.1
भारतीय साइक्लिस्ट रोनाल्डो सिंह ने दक्षिण कोरिया के इंचियोन में आयोजित एशियन ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप में पुरुष जूनियर केरिन स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया है. रोनाल्डो के अलावा, इस आयोजन में जेम्स सिंह ने कांस्य पदक जीता है.

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • दक्षिण कोरिया की राजधानी: सियोल; मुद्रा: दक्षिण कोरियाई वॉन.
स्रोत: द हिंदू

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me