संजीव नंदन सहाय बने विद्युत मंत्रालय के सचिव

Page 2982_3.1

संजीव नंदन सहाय को विद्युत मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले, वह विद्युत मंत्रालय में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत थे। वह 1986 बैच के UT कैडर के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने मई 2018 से जुलाई 2019 तक विद्युत मंत्रालय में अपर सचिव के रूप में भी कार्य किया है। वह सुभाष चंद्र गर्ग का स्थान लेंगे।
स्रोत: द प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

अब 80 साल से अधिक व्यक्तियों के लिए वोट डालना हुआ और आसान

Page 2982_5.1
अब 80 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति और दिव्यांगजन डाक मतपत्र (पोस्टल बैलट) के माध्यम से अपने वोट डाल सकते हैं। हालांकि, इन मतदाताओं के पास दोनों तरह के विकल्प उपलब्ध होंगे। वह डाक मतपत्र के माध्यम से या मतदान के दिन मतदान केंद्र पर जाकर वोट दाल सकते हैं।
चुनाव आयोग की सिफारिशों पर, कानून और न्याय मंत्रालय ने चुनाव नियमों, 1961 के आचरण में संशोधन किया है। मंत्रालय ने दिव्यांगों और 80 साल से अधिक उम्र वाले मतदाताओं को ‘अनुपस्थित मतदाता’ की सूची में शामिल कर दिया है। चुनाव आयोग की सिफारिशों पर, कानून और न्याय मंत्रालय ने चुनाव नियमों, 1961 के आचरण में संशोधन किया है। मंत्रालय ने दिव्यांगों और 80 साल से अधिक उम्र वाले मतदाताओं को ‘अनुपस्थित मतदाता’ की सूची में शामिल कर दिया है। इसके लिए व्यक्ति को एक नए फॉर्म 12 D में एक आवेदन करना होगा, जो चुनाव की तारीख तय होने के बाद 5 दिनों के भीतर रिटर्निंग ऑफिसर तक पहुंच जाएगा। इस तरह का आवेदन प्राप्त होने पर, निर्वाचक को एक पोस्टल बैलेट पेपर जारी किया जाएगा, जिसे वोट दर्ज होने के बाद निर्दिष्ट केंद्र में जमा किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से IRBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कानून और न्याय मंत्री: रविशंकर प्रसाद।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

भारतीय फुटबॉल टीम FIFA रैंकिंग में 106वें स्थान पर

Page 2982_7.1
भारतीय फुटबॉल टीम फीफा रैंकिंग में दो स्थान गिरकर 106वें स्थान पर आ गई है। भारत ने अपने पिछले विश्व कप क्वालीफायर मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था, जिसका असर उसकी रैंकिंग पर पड़ा है।

हालाँकि बांग्लादेश को ड्रा से लाभ हुआ है और वह तीन पायदान की छलांग लगाकर 184वें स्थान पर पहुंच गया है। बेल्जियम टीम शीर्ष स्थान पर है और उसके बाद फ्रांस और ब्राजील की टीम हैं। इंग्लैंड, उरुग्वे, पुर्तगाल, क्रोएशिया, स्पेन, अर्जेंटीना और कोलंबिया क्रमशः चौथे, पांचवे, छठे, सातवें, आठवें, नौवें और दसवे स्थान पर है।
स्रोत: द हिंदू

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मिला गोल्डन ड्रैगन अवार्ड

Page 2982_9.1
भारतीय अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को हिंदी सिनेमा में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित गोल्डन ड्रैगन अवार्ड से नवाज़ा गया है। यह पुरस्कार उन्हें यूनाइटेड किंगडम के वेल्स में आयोजित कार्डिफ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (CIFF) 2019 में दिया गया है। इस समारोह में दिग्गज हॉलीवुड अभिनेत्री डेम जूडिथ ओलिविया डेंच को भी लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स

सिंगापुर में लॉन्च हुआ ब्लॉकचेन-आधारित कार्बन ट्रेडिंग एक्सचेंज

Page 2982_11.1
सिंगापुर स्थित AirCarbon Pte ने दुनिया का पहला ब्लॉकचेन-आधारित कार्बन ट्रेडिंग एक्सचेंज लॉन्च किया है। इससे एयरलाइंस और अन्य कॉर्पोरेट खरीदारों को इंटरनेशनल सिविल एविएशन आर्गेनाईजेशन द्वारा स्वीकृत व कार्बन ऑफसेट क्रेडिट द्वारा समर्थित टोकन खरीदने और बेचने में सुविधा होगी। यह कंपनी मान्यता प्राप्त मार्केट ऑपरेटर लाइसेंस के लिए सिंगापुर के मौद्रिक प्राधिकरण से आवेदन कर रही है और उम्मीद है कि एक्सचेंज 2020 में पूरी तरह से संचालित हो जाएगा।
स्रोत: द हिंदू

भारत अपनाएगा ब्राज़ील के मानव दूध बैंक का मॉडल

Page 2982_13.1

भारत ने मानव दूध बैंक के क्षेत्र में ब्राज़ील की सफलता से प्रेरित होकर, मानव दूध बैंक को व्यापक स्तर पर लाने के लिए उसी तरह के मॉडल को अपनाने का निर्णय लिया है। केंद्र ने वर्ष 2025 तक कम से कम 70 प्रतिशत शिशुओं को स्तन के दूध तक पहुंच सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह लक्ष्य बाद में बढ़कर 100 प्रतिशत किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री: अश्विनी कुमार चौबे।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

एयर इंडिया ने अपने विमान पर बनवाया ‘एक ओंकार’ का चिन्ह

Page 2982_15.1
गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने अपने बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान की टेल (पिछले हिस्से) पर ‘एक ओंकार’ का चिन्ह अंकित कराया है। यह विमान 31 अक्टूबर को अमृतसर से लंदन के लिए उड़ान भरेगा। इस अंतरराष्ट्रीय उड़ान से गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर पंजाब जाने वाले सिख तीर्थयात्रियों को सुविधा होगी।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

भारत खेलेगा अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच

Page 2982_17.1


भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले डे-नाइट टेस्ट मैच की शुरुआत करेगी। यह मैच 22-26 नवंबर तक ईडन गार्डन, कोलकाता में आयोजित किया जाएगा और यह 2-मैच सीरीज़ का दूसरा खेल होगा। मैच दोपहर 2 बजे (IST) शुरू किया जाएगा जिसमें चाय और डिनर ब्रेक भी शामिल होंगे। इस टेस्ट क्रिकेट में पहली बार SG पिंक बॉल का उपयोग किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • BCCI के अध्यक्ष: सौरव गांगुली; मुख्यालय: मुंबई.
स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

मशहूर तेलुगु अभिनेत्री गीतांजलि का निधन

Page 2982_19.1
मशहूर तेलुगु अभिनेत्री गीतांजलि का निधन हो गया है। उन्हें सीताराम कल्याणम में देवी सीता की भूमिका के रूप में जाना जाता है। उन्होंने लगभग 500 फिल्मों में अभिनय किया है जिनमें से उनकी कुछ अन्य यादगार फिल्में – डॉक्टर चक्रवर्ती, लेटा मानसुलु और संबरला रामबाबू हैं।
स्रोत: द NDTV

ओलंपिक 2020 : मैरी कॉम खिलाड़ी राजदूत समूह में शामिल

Page 2982_21.1
छह बार की विश्व चैंपियन मैंगते चंग्नेइजैंग मैरी कॉम को मुक्केबाजी पर अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के कार्यबल ने 2020 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों में मुक्केबाजों का प्रतिनिधित्व करने के लिए 10 सदस्यीय खिलाड़ी राजदूत समूह में शामिल किया है।
मैरी कॉम इस समूह में एशियाई मुक्केबाजों का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस समूह में दो बार के ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता यूक्रेन के दिग्गज वासिल लामाचेनको (यूरोप) और पांच बार के विश्व चैंपियन तथा 2016 ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता जूलियो सेजार ला क्रूज (अमेरिका) जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • IOC का मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड; अध्यक्ष: थॉमस बाच।
  • गठन: 23 जून 1894।
स्रोत: द हिंदू

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me