शारजाह ने लालू सैमुअल को पहला स्थायी निवास वीजा जारी किया

about | - Part 2977_2.1

भारतीय प्रवासी व्यापारी लालू सैमुअल को शारजाह का पहला गोल्डन कार्ड वीजा जारी किया गया है। यह कदम निवेशकों के लिए बनाई गई स्थायी निवास प्रणाली का एक हिस्सा है। गोल्डन कार्ड 10 वर्ष का दीर्घकालिक वीजा है जोकि निवेशकों और उद्यमियों को यूएई के पुनर्जागरण और विकास में संलग्न करने के लिए योग्य है।

लालू सैमुअल किंग्स्टन होल्डिंग्स के एक अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक और शारजाह उद्योग व्यापार समूह के अध्यक्ष हैं।
उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • यूएई की राजधानी: अबू धाबी; मुद्रा: दिरहम.
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

श्रीलंका ने भारतीय सहायता से निर्मित मॉडल गाँव का उद्घाटन किया

about | - Part 2977_3.1
श्रीलंका ने भारतीय सहायता से निर्मित पहले मॉडल गाँव का उद्घाटन किया। गांव युद्ध प्रभावित लोगों के लिए बनाई गई आवास परियोजना का एक हिस्सा है।
भारत ने 1,200 मिलियन रुपये के भारतीय अनुदान के साथ 100 मॉडल गांव बनाने के लिए श्रीलंका के आवास और निर्माण और सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय के साथ भागीदारी की है।

उपरोक्त समाचार से EPFO/LIC ADO Mains परीक्षा 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • श्रीलंका की राजधानियाँ: कोलंबो, श्री जयवर्धनेपुरा कोटे; मुद्रा: श्रीलंकाई रुपया.
स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

RBI बोर्ड ने ‘उत्कर्ष 2022’ को अंतिम रूप दिया

about | - Part 2977_4.1
भारतीय रिजर्व बैंक के बोर्ड ने तीन वर्ष के रोडमैप ‘उत्कर्ष 2022’ को अंतिम रूप दिया है। यह तीन वर्ष का रोड मैप, केंद्रीय बैंक के विनियमन और पर्यवेक्षण में सुधार के लिए मध्यम अवधि के उद्देश्यों के लिए है।

उपरोक्त समाचार से ESIC परीक्षा 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.
स्रोत: द हिंदू

ओडिशा सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार विजेताओं को 10,000 रुपये का मासिक भत्ता दिया जाएगा

about | - Part 2977_5.1

ओडिशा सरकार ने राज्य के वित्तीय समस्याओं का सामना कर रहे पद्म पुरस्कार विजेताओं को 10,000 रुपये का मासिक भत्ता देने का फैसला किया है।

राज्य के पद्म पुरस्कार विजेताओं की आर्थिक स्थितियों पर संस्कृति विभाग की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।
उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • ओडिशा के सीएम: नवीन पटनायक; ओडिशा के राज्यपाल: गणेशी लाल.
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

राहुल द्रविड़ को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया

about | - Part 2977_6.1

BCCI ने औपचारिक रूप से राहुल द्रविड़ को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है। द्रविड़ एनसीए में क्रिकेट से संबंधित सभी गतिविधियों की देखरेख करेंगे और एनसीए में खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को सलाह देने और कोचिंग, प्रशिक्षण और प्रेरित करने में शामिल होंगे।

स्रोत: द हिंदू

किरियाकोस मित्सोताकिस ग्रीस के नए प्रधान मंत्री बने

about | - Part 2977_7.1

किरियाकोस मित्सोताकिस ने ग्रीस के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली। मित्सोताकिस पूर्व प्रधानमन्त्री कॉन्सटैनटाइन  मित्सोताकिस का बेटा है, जो देश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सांसदों में से एक है।

उपरोक्त समाचार से ESIC परीक्षा 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

ग्रीस की राजधानी:
एथेंस, मुद्रा: यूरो.

स्रोत: द हिंदू

असम सरकार द्वारा 316 पर्यटक स्थल विकसित किए जाएंगे

about | - Part 2977_8.1

असम पर्यटन विकास निगम द्वारा एक्सोम दर्शन के तहत 316 स्थानों को विकसित करने के लिए 150 करोड़ रुपये खर्च किये जाएँगे।


उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • असम राजधानी: दिसपुर; सीएम: सर्बानंद सोनोवाल; राज्यपाल: जगदीश मुखी.
स्रोत: न्यूज़ ऑन AIR

विनेश, दिव्या ने स्पेन के रेसलिंग ग्रां प्री में स्वर्ण पदक जीता

about | - Part 2977_9.1

स्पेन के ग्रां प्री में पहलवान विनेश फोगाट ने 53 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है, जबकि दिव्या काकरान ने 68 किग्रा वर्ग में  स्वर्ण पदक जीता है।

पूजा ढांडा (57 किग्रा) ने खिताबी मुकाबले में रुस की वेरोनिका चुमिकोवा से हार के बाद रजत पदक प्राप्त किया है।



उपरोक्त समाचार से  EPFO/LIC ADO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • स्पेन की राजधानी: मैड्रिड; स्पेन की मुद्रा: यूरो.

स्रोत: द हिंदू

भारतीय नौसेना का जहाज तरकश मोरक्को पहुंचा

about | - Part 2977_10.1

भारतीय नौसेना के जहाज तरकश मोरक्को के टैंजियर पहुंचे। यह यात्रा भारतीय नौसेना द्वारा भूमध्य सागर, अफ्रीका और यूरोप में चल रही प्रवासी तैनाती का हिस्सा है।
इसके प्रस्थान पर, INS तरकश रॉयल मोरक्कन नेवी के जहाजों के साथ समुद्र में एक यात्रा अभ्यास करेगा।

उपरोक्त समाचार से EPFO/LIC ADO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • नौसेना स्टाफ के प्रमुख: करमबीर सिंह.
स्रोत: डीडी न्यूज़

भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण किया

about | - Part 2977_11.1
भारत ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के वर्टीकल स्टीप डाईव संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। मेड इन इंडिया ‘ब्रह्मोस एयरोस्पेस’ भी ब्रह्मोस मिसाइल के 500 किमी रेंज संस्करण के साथ तैयार है जिसे सुखोई 30 लड़ाकू जेट से दागा जा सकता है।

ब्रह्मोस एयरोस्पेस भारत और रूस की सरकारों के स्वामित्व वाली एक संयुक्त उद्यम कंपनी है और इसकी मिसाइलों का उत्पादन भारत में किया जाता है।

उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • ब्रह्मोस एयरोस्पेस के सीईओ: सुधीर मिश्रा.
स्रोत: डीडी न्यूज़

Recent Posts

about | - Part 2977_12.1