बॉक्सिंग आइकन निकोला एडम्स ने संन्यास की घोषणा

Page 2974_2.1
दो बार की ओलंपिक मुक्केबाजी चैंपियन निकोला एडम्स (37 वर्ष) ने आंखों की रोशनी खोने की आशंका के चलते चिकित्सा सलाह पर मुक्केबाजी से संन्यास की घोषणा कर दी हैं। वह यूनाइटेड किंगडम (यूके) में लंदन 2012 में पहली बार महिला ओलंपिक मुक्केबाजी चैंपियन बनीं, और ब्राजील में रियो ओलंपिक 2016 में दूसरा स्वर्ण पदक जीतने के बाद डबल ओलंपिक चैंपियन बनने वाली पहली महिला मुक्केबाज भी बनीं।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

2019 के इन्फोसिस पुरस्कारों की गई घोषणा

Page 2974_4.1

2019 के इन्फोसिस पुरस्कारों की घोषणा 7 नवंबर को बेंगलुरु के इन्फोसिस परिसर में की गई। यह पुरस्कार समकालीन शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए प्रतिवर्ष छह श्रेणियों में दिया जाता है जो इस वर्ष : मानविकी: मनु वी देवदेवन, जीवन विज्ञान: मंजुला रेड्डी, गणितीय विज्ञान: सिद्धार्थ मिश्रा, भौतिक विज्ञान: जी मुगेश, सामाजिक विज्ञान: आनंद पांडियन, इंजीनियरिंग और कंप्यूटर विज्ञान: सुनीता सरावगी को दिया गया हैं। वार्षिक पुरस्कार में शुद्ध स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र और 100,000 डॉलर की राशि  या भारतीय रुपये समतुल्य राशि शामिल है।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

भारतीय-इंडोनेशियाई नौसेनाओं के बीच आरंभ हुआ ‘समुंद्र शक्ति’ अभ्यास

Page 2974_6.1

भारत और इंडोनेशियाई के साथ बंगाल की खाड़ी में चल रहे द्विपक्षीय अभ्यास ”समुद्र शक्ति” के तहत, इंडोनेशियाई की बहु-भूमिका वाले युद्धपोत KRI उस्मान हारून और अपनी पनडुब्बी-नाशक युद्धपोत INS कामोर्ता के साथ संयुक्त रूप से अभ्यास कर रहा है। अभ्यास का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना, समुद्री सहयोग का विस्तार करना, अंतर-क्षमता को बढ़ाना और सर्वोत्तम प्रशिक्षणों का आदान-प्रदान करना है। संयुक्त अभ्यास में युद्धाभ्यास, सतह युद्ध अभ्यास, वायु रक्षा अभ्यास, हथियार चलाने का’ अभ्यास, हेलीकॉप्टर संचालन और बोर्डिंग ऑपरेशन शामिल हैं।
स्रोत: एनडीटीवी

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस 2019

Page 2974_8.1
भारत में प्रतिवर्ष 7 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि कैंसर, के लक्षणों और उपचार के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके। यह दिवस पहली बार 2014 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन द्वारा घोषित किया गया था। यह दिन भौतिकी में 1903 के नोबेल पुरस्कार के विजेता मैरी क्यूरी (मैरी स्कोलोडोवस्का क्यूरी) की जयंती के साथ मनाया जाता है।



उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विश्व कैंसर दिवस: 4 फरवरी
स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

लेखक अभिषेक सरकार ने ढाका लिट-फेस्ट में जीता पुरस्कार

Page 2974_10.1
ढाका लिटरेचर फेस्टिवल के 9वें संस्करण में, पश्चिम बंगाल के लेखक अभिषेक सरकार और बांग्लादेशी कवि रोफिकुज्जमान रोनी को जेमकोन यंग लिटरेचर अवार्ड और जेमकोन यंग पोएट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। अभिषेक और रोफिकुज़्ज़मान को अपनी-अपनी कृतियों क्रमशः “निशिधो” और “धोशर तामते रोंग” के लिए पुरस्कार जीते हैं।
इस वर्ष के लिट-फेस्ट का विशेष ध्यान स्वदेशी भाषाओं पर है क्योंकि यूनेस्को ने 2019 को स्वदेशी भाषा संरक्षण के वर्ष के रूप में चिह्नित किया है।
स्रोत: डीडी न्यूज़

उपराष्ट्रपति ने इमरजेंसी मेडिसिन के 10वें एशियाई सम्मेलन का किया उद्घाटन

Page 2974_12.1
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में इमरजेंसी मेडिसिन के 10वें एशियाई सम्मेलन का उद्घाटन का किया। सम्मेलन का उद्देश्य नागरिकों और आपातकालीन प्राथमिक चिकित्सा प्रक्रियाओं जैसे कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन में नागरिकों को प्रशिक्षित करने के लिए कार्यक्रम और नियमावली तैयार करना है क्योंकि इससे आपातकालीन सेवाओं की प्रतीक्षा किए बिना, जीवन बचाने में सहायता मिलेगी। भारत सरकार ने सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों को 2022 तक पूर्ण रूप से आपातकालीन विभागों को ट्रोमा सेंटर में सुधार के उद्देश्य से पूरा करना अनिवार्य कर दिया है।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

बीबीसी ने ‘100 नॉवेल दैट शेप्ड आवर वर्ल्ड’ सूची की घोषणा

Page 2974_14.1

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन ने ‘100 नॉवेल्स दैट शेप्ड आवर वर्ल्ड’ की सूची की घोषणा की। प्रमुख लेखकों, क्यूरेटर और आलोचकों के एक पैनल ने बीबीसी के लिए सूची तैयार की हैं। सूची में आइडेंटिटी, लव, सेक्स एंड रोमांस, पॉलिटिक्स, पॉवर एंड प्रोटेस्ट, और क्लास एंड सोसाइटी सहित दस श्रेणियां हैं। बीबीसी की उपन्यास सूची डेनियल डेफो के उपन्यास ‘रॉबिन्सन क्रूसो’ के प्रकाशन की 300वीं वर्षगांठ के अवसर पर जारी की गई है।

100 लेखकों की सूची में आर के नारायण (स्वामी और फ्रेंड्स), अरुंधति रॉय (द गॉड ऑफ़ स्माल थिंग्स), सलमान रुश्दी (द मूर्स लास्ट सिघ), विक्रम सेठ (ए सुटेबल बॉय) और एस नायपॉल (ए हाउस फॉर मिस्टर बिस्वास) जैसे प्रसिद्ध भारतीय लेखक शामिल हैं, जिन्हें विशेषज्ञों के पैनल द्वारा चुने गए सबसे प्रेरणादायक उपन्यासों की सूची में बीबीसी ने शामिल किया है।
स्रोत: बीबीसी

डॉ विनया शेट्टी होंगी IODA की पहली भारतीय उपाध्यक्ष

Page 2974_16.1

डॉ. विनया शेट्टी, 1986 में अंतर्राष्ट्रीय संगठन विकास संघ (IODA) की स्थापना के बाद से जनरल वाइस प्रेसीडेंट (GVP) के पद पर चुनी जाने वाली पहली भारतीय हैं। उन्होंने भारत में उद्योगों के कई संगठनों के  निर्माण और बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाई है और 2009 से IODA के प्रयासों को सुविधाजनक बनाने में योगदान दे रही है। 2016 में, विनया संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (UNCTAD) द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘एमप्रिटेक वुमेन इन बिज़नेस अवार्ड’ की पहली भारतीय महिला उद्यमी फाइनलिस्ट बनी थी।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • IODA के अध्यक्ष: मिशेल डी ब्रुइन; गठन: 1986
स्रोत: बिजनेस स्टैंडर्ड

शेख खलीफा फिर चुने गए UAE के राष्ट्रपति

Page 2974_18.1
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की सुप्रीम काउंसिल ने यूएई संविधान के प्रावधानों के अनुसार, राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान को 4 साल के कार्यकाल के लिए फिर से राष्ट्रपति निर्वाचित किया हैं। वह 3 नवंबर 2004 को अपने पिता शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान की मृत्यु के बाद पहली बार राष्ट्रपति चुने गए थे।



उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूएई की राजधानी: अबू धाबी; मुद्रा: संयुक्त अरब अमीरात दिरहम
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

गुलाब कोठारी को राजा राम मोहन राय पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

Page 2974_20.1
राजस्थान पत्रिका समूह के अध्यक्ष गुलाब कोठारी को पत्रकारिता में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए, भारतीय प्रेस परिषद द्वारा प्रस्तुत प्रतिष्ठित राजा राम मोहन राय पुरस्कार के लिए चुना गया है। संवाददाता संजय सैनी, दैनिक भास्कर, मंदी, और राज चेंगप्पा, संपादकीय समूह निदेशक, इंडिया टुडे को संयुक्त रूप से ‘ग्रामीण पत्रकारिता’ की श्रेणी में पुरस्कार के लिए चुना गया है।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय प्रेस परिषद का गठन: 1966; मुख्यालय: नई दिल्ली
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me