स्मृति ईरानी ने दक्षिण एशिया सुरक्षा शिखर सम्मेलन को किया संबोधित

Page 2958_3.1
महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने नई दिल्ली में दक्षिण एशिया सुरक्षा शिखर सम्मेलन के दूसरे संस्करण को संबोधित किया। उन्होंने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, और हिंसा और दुर्व्यवहार से बचाने के लिए सुरक्षित घर और पड़ोस बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। शिखर सम्मेलन में नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और भारत के लगभग 100 से अधिक संगठनों ने हिस्सा लिया। दक्षिण एशिया सुरक्षा शिखर सम्मेलन, फेसबुक का डिजिटल सुरक्षा और सुरक्षा पर होने वाल महत्वपूर्ण वार्षिक कार्यक्रम है।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

16 भाषाओं में होगी 2021 की जनगणना

Page 2958_5.1
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक बयान में कहा कि इस बार की जनगणना 2021, 16 भाषाओं में कराई जाएगी। जनगणना 2021 के डेटा संग्रह के दौरान मिक्स मोड एप्रोच का इस्तेमाल किया जाएगा। जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी – अप्रैल से सितंबर 2020 तक हाउस-लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना और 09से 28 फरवरी, 2021 के दौरान जनसंख्या गणना। व्यय वित्त समिति (ईएफसी) ने 16 भाषाओं में जनगणना 2021 के संचालन के लिए 8754.23 करोड़ रुपये की सिफारिश की है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त : विवेक जोशी
स्रोत: एनडीटीवी

विश्व बाल दिवस: 20 नवंबर

Page 2958_7.1

विश्व बाल दिवस पहली बार 1954 में विश्वव्यापी बाल दिवस के रूप में मनाया गया था और अब इसे प्रत्येक वर्ष 20 नवंबर को दुनिया भर में बच्चों के बीच जागरूकता और बच्चों के कल्याण के लिए काम करने के लिए मनाया जाता है। 20 नवंबर एक महत्वपूर्ण तारीख है क्योंकि इस दिन 1959 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारों को अपनाने की घोषणा की थी। साथ ही यह तारिख इसलिए भी महत्वपूर्ण क्योंकि इसी दिन 1989 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारों पर कन्वेंशन किया था।

स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

असम सरकार ने दुल्हनों को 1 तोला सोना देने की योजना को दी मंजूरी

Page 2958_9.1
असम सरकार ने कैबिनेट की बैठक में एक अहम फैसला लेते हुए अरुंधति स्कीम के तहत दुल्हनों को 1 तोला सोना मुफ्त दोने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के माता-पिता की वधू को 1 तोला सोना (11.66 ग्राम) देने की इस योजना को मंजूरी दी।

बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत बाल विवाह को कम करने के उद्देश्य से कि भारत में लड़कियों की शादी के लिए आयु सीमा 18 वर्ष और लड़के के लिए  21 वर्ष निर्धारित की गई हैं, इस योजना का लाभ विवाह के समय विशेष विवाह (असम) नियम, 1954 के तहत औपचारिक पंजीकरण करके उठाया जा सकता है । यह केवल समाज के कमजोर तबके तक सीमित है, जिनकी वार्षिक आय कुल मिलाकर 5 लाख रुपये से कम है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • असम के राज्यपाल: जगदीश मुखी; राजधानी: दिसपुर
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

शिक्षा निदेशालय ने ‘आओ स्कूल चले’ के तहत शुरू किया विशेष नामांकन अभियान

Page 2958_11.1
स्कूल शिक्षा निदेशालय (DSEJ) ने जम्मू के सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या को बढ़ाने के लिए ‘आओ स्कूल चले’ के नाम से एक विशेष नामांकन अभियान आरंभ किया है।
स्कूल शिक्षा निदेशालय के अनुसार, जम्मू संभाग के सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों की देखरेख में सरकारी स्कूलों के सभी गाँवों और दूर-दर्राज इलाकों में विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा। सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के अलावा, अभियान का मुख्य उद्देश्‍य 3 से 5 साल तक के बच्‍चों के लिए स्‍कूल पूर्व शिक्षा की व्‍यवस्‍था करना है।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

उत्तराखंड के सीएम ने वर्चुअल क्लास परियोजना का किया शुभारंभ

Page 2958_13.1
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में शिक्षकों की कमी का सामना कर रहे माध्यमिक विद्यालयों को वर्चुअल कक्षाओं और स्कूलों से जोड़ने की परियोजना का शुभारंभ किया है, इस नई तकनीक का लाभ राज्य के  500 माध्यमिक विद्यालयों को मिलेगा।
इन वर्चुअल कक्षाओं में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग लिया जाएगा जहां छात्र वास्तविक समय के आधार पर शिक्षक से मिल सकते हैं और अपने प्रश्न पूछ सकते हैं। परियोजना से राज्य के 500 सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के अनुमानित 1.90 लाख छात्र लाभान्वित होंगे।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्तराखंड की राजधानी: देहरादून; राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

अमित शाह ने लद्दाख में विशेष शीतकालीन-ग्रेड डीजल आपूर्ति की शुरुआत

Page 2958_14.1
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उच्च ऊंचाई वाले लद्दाख क्षेत्र के लिए विशेष शीतकालीन-ग्रेड डीजल आपूर्ति शुरू की हैं, जो सर्दियों के दौरान शून्य से भी कम तापमान में कार्य करेगा । जब सर्दियों में तापमान शून्य से 30 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता हैं, तो लद्दाख, कारगिल, काजा और केलोंग जैसे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मोटर चालकों को वाहनों में डीजल के जम जाने की समस्या का सामना करना पड़ता है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • उपराज्यपाल और लद्दाख (UT) के प्रशासक: राधा कृष्ण माथुर
स्रोत: द हिंदू

यूनिसेफ ने ‘उत्तम से अंकुरित दाल परांठा तक’ नाम से पुस्तिका की जारी

Page 2958_16.1
UNICEF (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष) ने एक 28-पृष्ठ वाली पुस्तिका “उत्तपम से अंकुरित दाल परांठा तक”जारी की है जिसका नाम है  हैं। इस पुस्तक में बताया गया है कि 20 रुपये से कम में तैयार पौष्टिक भोजन बच्चों में कम वजन, मोटापा और एनीमिया जैसी समस्याओं से निपटने में मदद करेगा। यह पुस्तक राष्ट्रीय पोषण सर्वेक्षण 2016-18 के निष्कर्षों पर आधारित है, जिसके अनुसार पांच वर्ष से कम आयु के 35% बच्चों का वज़न कम है, 17% कमज़ोर (उम्र अनुसार कम ऊँचाई), और 33 % कम वजन (ऊंचाई के अनुसार कम वजन) वाले हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूनिसेफ की स्थापना: 1946; मुख्यालय: न्यूयॉर्क शहर, यू.एस.
स्रोत: द हिंदू

बजरंग पुनिया और गौरव शर्मा दुबई में सम्मानित

Page 2958_18.1
भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया को दुबई में इंडो अरब लीडर्स समिट एंड अवार्ड्स 2019 में इंडियन पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर-(स्पोर्ट्स) से सम्मानित किया गया है। साथ ही विश्व पावरलिफ्टिंग के चैंपियन महंत गौरव शर्मा को विजनरी लीडर्स ऑफ द ईयर (स्पोर्ट्स) पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूएई के राष्ट्रपति: खलीफा बिन जायद अल नाहयान ; राजधानी: अबू धाबी
  • मुद्रा: यूएई दिरहम
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

ब्राज़ील ने मेक्सिको को हराकर जीता फीफा U-17 विश्व कप

Page 2958_20.1

ब्राजील की फुटबॉल टीम ने ब्राजील के ब्रासीलिया में आयोजित अंडर-17 फीफा (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन) विश्व कप ट्रॉफी के 18वें संस्करण के फाइनल में मैक्सिको को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के ब्राजील 1997, 1999 और 2003 में विजेता बन नाइजीरिया के पांच चैंपियनशिप के रिकॉर्ड से एक कदम दूर हैं ।
स्रोत: द हिंदू

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me