रिजर्व बैंक ने DHFL बोर्ड को निलंबित कर हाथों में लिया प्रबंधन

Page 2956_3.1
भारतीय रिज़र्व बैंक ने कर्ज में डूबी होम लोन कंपनी दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (DHFL) के बोर्ड को निलंबित कर दिया है, साथ ही कंपनी नए दिवालियापन कानून के तहत जल्द ही समाधान प्रक्रिया शुरू करने वाली है। DHFL भारत की पहली वित्तीय कंपनी होगी जो दिवालिया होने जा रही है।
रिज़र्व बैंक ने DHFL को विभिन्न भुगतान दायित्वों को पूरा करने में द्वारा बोर्ड की नाकामी और चूक के कारण निलंबित किया हैं। इंडियन ओवरसीज बैंक के पूर्व-एमडी और सीईओ आर सुब्रह्मण्य कुमार को DHFL का एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया है।



उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • DHFL का मुख्यालय: मुंबई DHFL के सीईओ: कपिल वधावन
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

सत्या नडेला ने फॉर्च्यून की बिजनेसपर्सन ऑफ द ईयर 2019 की सूची में किया टॉप

Page 2956_5.1

भारत में जन्मे माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्य नडेला, फॉर्च्यून के बिजनेसपर्सन ऑफ द ईयर 2019 की सूची में टॉप पर काबिज है। इनके अलावा सूची में मास्टरकार्ड के CEO अजय बांगा और अरिस्ता की हेड जयश्री उलाल भी शामिल हैं।  इस सूची में बांगा 8वें स्थान पर है, जबकि उलाल 18वें स्थान पर है, फॉर्चून यह लिस्‍ट 10 आर्थिक कारकों पर गौर करके जारी करता है जिनमें शेयर धारकों को मिले कुल रिटर्न से लेकर पूंजी पर मिला रिटर्न तक शामिल है। बांगा और उलाल दोनों ही भारतीय मूल के हैं।
फॉर्च्यून की वार्षिक बिजनेसपर्सन ऑफ द ईयर सूची में दुनिया के 20 ऐसे सीईओ चुने गए “जिन्होंने मुश्किल लक्ष्यों को साधा, असंभव मौकों को भुनाया और क्रिएटिव तरीके से समाधान तलाशे” हैं।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

रूस IFFI 2019 का फोकस देश

Page 2956_7.1
भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2019, IFFI का फोकस देश हर साल उस देश को बनाया जाता हैं जो सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देता है और इस वर्ष के महोत्सव का फोकस देश रूस है। इस कार्यक्रम के दौरान रूस की आठ फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रूस के राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन; रूस के प्रधान मंत्री (पीएम): दिमित्री मेदवेदेव
  • रूस की राजधानी: मास्को; रूस की मुद्रा: रूसी रूबल
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

असम सरकार ने 30 साल बाद नई भूमि नीति 2019 की जारी

Page 2956_9.1
असम के मुख्यमंत्री सर्वानन्‍द सोनोवाल ने राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा तैयार नई भूमि नीति 2019 जारी की। राज्‍य मंत्रिमंडल ने  पिछले महीने की 21 तारीख को यह नीति मंजूर की थी और इसे राजस्‍व और आपदा प्रबंधन विभाग ने तीस वर्ष बाद तैयार किया है। पिछली नीति 1989 में तैयार की गई थी।
राज्‍य सरकार ने मूल निवासियों के हितों की रक्षा पर विशेष बल दिया है। उन्‍होंने कहा कि इस नीति से भूमि आवंटनों और चकबंदी सम्‍बंधी जटिलताएं दूर करने में मदद मिलेगी।   
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • असम के राज्यपाल: जगदीश मुखी
  • असम की राजधानी: दिसपुर
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

प्रकाश जावड़ेकर ने IFFI 2019 में फिल्म बाजार का किया उद्घाटन

Page 2956_11.1
राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम द्वारा आयोजित फिल्म बाजार का उद्घाटन सूचना और प्रसारण मंत्री द्वारा भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के स्वर्ण जयंती संस्करण के अवसर पर किया गया।
फ़िल्म बाज़ार दक्षिण एशियाई और अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समुदायों के बीच रचनात्मक और वित्तीय सहयोग को प्रोत्साहित करता है। पिछले वर्षों में, लंच बॉक्स, मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ, चौथी कूट, क़िस्सा, मिस लवली, दम लगाके हईशा और थिथी जैसी फ़िल्में बाज़ार के किसी-न-किसी कार्यक्रमों के माध्यम से जुडी हुई हैं।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • सूचना और प्रसारण मंत्री: प्रकाश जावड़ेकर
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

इलावेनिल और दिव्यांश पंवार ने ISSF विश्व कप में जीते स्वर्ण पदक

Page 2956_13.1
इलावेनिल वालारिवन और दिव्यांश पंवार ने चीन के पुतियान में ISSF विश्व कप के पहले दिन भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की। 20 वर्षीय इलावेनिल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके बाद, पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में युवा दिव्यांश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता । वर्तमान में भारत 3 स्वर्ण पदक के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर है, इसके बाद चीन 2 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य के साथ दुसरे स्थान पर हैं।

स्रोत: द न्यूज ओन AIR

वर्ल्ड टेलीविजन डे : 21 नवंबर

Page 2956_15.1

वर्ल्ड टेलीविजन डे प्रत्येक वर्ष 21 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिवस संचार माध्यम की भूमिका के लिए दिन मनाया जाता है। इस दिन, पत्रकार, लेखक, ब्लॉगर और इस माध्यम से जुड़े अन्य लोग इक्कठा होकर संचार और वैश्वीकरण में टेलीविजन को प्रोत्साहन देने की दिशा पर चर्चा करते हैं। 
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

वर्ल्ड फिलॉस्पी डे : 21 नवंबर

Page 2956_17.1
वर्ल्ड फिलॉस्पी डे प्रत्येक वर्ष नवंबर के तीसरे गुरुवार को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस वर्ष यह 21 नवंबर को मनाया गया। यूनेस्को की तरफ से कहा गया है कि इस दिन का मकसद लोगों को उनके विचार प्रकट करने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकी सभी संस्कृति के लोग एक दूसरे के विचारों की इज्जत करें और उस पर विश्ववास करें। 2019 संस्करण का उद्देश्य सामाजिक परिवर्तनों का समर्थन करने वाली समकालीन चुनौतियों पर वैश्विक बहस में क्षेत्रीय सहयोग प्राप्त करना है। वर्ल्ड फिलॉस्पी डे की शुरुआत यूनेस्को द्वारा 2002 में की गई थी।
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

मनु भाकर ने ISSF विश्व कप फाइनल में जीता स्वर्ण पदक

Page 2956_19.1
भारत की मनु भाकर ने महिलाओ की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के विश्व कप फाइनल में इतिहास रच दिया । उन्होंने इस साल टूर्नामेंट में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। चीन के पुतियान में इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन के फाइनल में 244.7 अंक के साथ सोने का तमगा हासिल किया। वहीँ सर्बिया की जोराना अरुणोविच ने रजत जीता जबकि चीन की वांग कियांग ने कांस्य हासिल किया। 
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

स्वास्थ्य मंत्रालय ने गेट्स फाउंडेशन के साथ की साझेदारी

Page 2956_21.1
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (BMGF) के साथ सहयोग के ज्ञापन (MoC) पर हस्ताक्षर किए। MoC के तहत, गेट्स फाउंडेशन सरकार के साथ मिलकर काम करते हुए नवाचार, सर्वोत्तम प्रयासों और निष्पादन प्रबंधन को बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ अपने अनुदानग्राही संगठनो और अन्य साझेदारों के माध्यम से तकनीकी, प्रबंधन और प्रोग्राम डिजाइन सहायता प्रदान करेगा।
फाउंडेशन नवजात और शिशु मृत्यु दर को कम करने, पोषण सेवाओं में सुधार और टीकाकरण पहुंच बढ़ाने जैसे प्राथमिक स्वास्थ्य पहलुओं को मजबूत करने की दिशा में मंत्रालय का सहयोग करेगा।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री: हर्षवर्धन
स्रोत: द लाइवमिंट

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me