भारत-उजबेकिस्तान ने आतंकवाद-रोधी सहयोग बढ़ाने के लिए मिलाया हाथ

Page 2952_3.1

भारत और उज़्बेकिस्तान ने आतंकवाद रोधी और संगठित अपराध के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उज़्बेकिस्तान के उनके समकक्ष पुलत बोबोजोनोव ने भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच आतंकवाद रोधी, संगठित अपराध और मानव तस्करी समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।
दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय आतंकवाद-विरोधी सहयोग, क्षमता निर्माण और भारतीय संस्थानों में उज़्बेक सुरक्षाकर्मियों के लिए प्रशिक्षण, सीमा सुरक्षा और आपदा प्रबंधन सहित आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उज्बेकिस्तान की राजधानी: ताशकंद; मुद्रा: उज़्बेकिस्तान सोम
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

भारत 2020 में नौसेना अभ्यास ‘मिलन’ का करेगा आयोजन

Page 2952_5.1
भारतीय नौसेना मार्च में सैन्य अभ्यास ‘मिलन 2020’ का आयोजन करेगा जिसमें कई देशों की भागीदारी होगी। इस अभ्यास के लिए भारत के साथ रक्षा सहयोग साझा करने वाले दक्षिण एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया, अफ्रीका और यूरोप के करीब 41 देशों को आमंत्रित किया गया है। मिलन का अर्थ है ‘बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास’ हैं।
भारत सरकार हिंद महासागर में मैत्रीपूर्ण देशों के साथ सहयोग की पहल करता है, जिसमें स्टॉफ टॉक्स, एम्पावर्ड स्टीयर ग्रुप जैसी व्यापक कार्यक्रम शामिल है। सहयोग के क्षेत्रों में कौशल विकास, समुद्री जागरूकता, प्रशिक्षण, जल सर्वेक्षण, तकनीकी सहायता, परिचालन आदि अभ्यास शामिल हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नौसेना प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

छत्तीसगढ़ : गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान बना बाघ अभयारण्

Page 2952_7.1
छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरिया जिले में स्थित गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान को बाघ अभयारण्य घोषित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में यह निर्णय किया गया। वर्तमान में राज्य में तीन बाघ अभ्यारण्य बीजापुर जिले में इंद्रावती, गरिआबंद और और बिलासपुर  में उदंती-सीतानदी है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने 2014 में गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान को बाघ अभयारण्य घोषित करने की मंजूरी दी थी।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • छत्तीसगढ़ के राज्यपाल: अनसुइया उइके
स्रोत: न्यूज18

बिली ईलिश बनी बिलबोर्ड की वुमन ऑफ द ईयर

Page 2952_9.1
गायिका बिली ईलिश को बिलबोर्ड के वुमन ऑफ द ईयर 2019 से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट को बिलबोर्ड सम्मारोह में  बिलबोर्ड ऑफ़ द डिकेड अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। बिली ने अपने संगीत और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से मनोरंजन उद्योग को बाधित कर दिया है,जिससे वैश्विक सांस्कृतिक क्षेत्रज्ञ पर अमिट प्रभाव पड़ा है। 
स्रोत- द हिंदू

यूपी सरकार राज्य के पहले गिद्ध संरक्षण केंद्र की करेगी स्थापना

Page 2952_11.1
उत्तर प्रदेश सरकार ने घटती गिद्ध आबादी के संरक्षण के लिए बड़ा कदम उठाते हुए महाराजगंज जिले के समीप राज्य का पहला गिद्ध संरक्षण और प्रजनन केंद्र स्थापित करने का फैसला किया हैं। पर्यावरण मंत्री के अनुसार, देश में गिद्धों की आबादी में तेजी से गिरावट आई है, जो तीन दशकों में 40 मिलियन से घटकर 19,000 रह गई है।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

इसरो ने लॉन्च किया कार्टौसैट-3 सैटेलाइट

Page 2952_13.1
भारत का पोलर सैटेलाइट प्रक्षेपण यान, PSLV-C47 प्रक्षेपण यान-XL ((PSLV-XL) रॉकेट एडवांस्ड अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (तीसरी पीढ़ी का दक्ष उन्‍नत उपग्रह)  कार्टोसैट -3 और 13 यूएस नैनो सैटेलाइट ले जा रहा है, जो श्रीहरिकोटा के प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्च किया गया दूसरा रॉकेट हैं । देश के प्रक्षेपण केंद्र सुबह करीब 9.28 पर पर दूसरे लॉन्च पैड से  लगभग 44.4 मीटर लंबे और 320 टन वजनी रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया ।बादल छाने के बावजूद प्रक्षेपण सामान्य रहा। इसरो के अनुसार, 1,625 किलोग्राम कार्टोसैट -3 पांच साल की परिचालन अवधि वाला उच्‍च विभेदन प्रतिबिंबन क्षमता के साथ तीसरी पीढ़ी का दक्ष उन्‍नत उपग्रह है।



महत्वपूर्ण बिंदु:

  1. PSLV-C47 ‘XL संरूपण (6 ठोस स्‍ट्रैप-ऑन मोटरों के साथ) में PSLV की 21वीं उड़ान है। श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाने वाला 74वां रॉकेट मिशन होगा।
  2. च्‍च विभेदन प्रतिबिंबन क्षमता वाला कार्टोसैट-3 उपग्रह तीसरी पीढ़ी का दक्ष उन्‍नत उपग्रह है। उपग्रह को 97.5 डिग्री की झुकाव पर 509 कि.मी. की कक्षा में स्‍थापित किया जाएगा।
  3. PSLV-C47 न्‍यू स्‍पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL), अंतरिक्ष विभाग के साथ वाणिज्यिक व्‍यवस्‍था के एक भाग के तौर पर संयुक्‍त राष्‍ट्र अमेरिका के 13 वाणिज्यिक लघु उपग्रहों को भी साथ ले जाएगा।
उपरोक्त समाचार से IBPS PO/Clerk Mains 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • इसरो का मुख्यालय: बेंगलुरु
  • इसरो के अध्यक्ष: कैलाशवादिवू सीवन
– द इकोनॉमिक टाइम्स

देवेंद्र फडणवीस ने की महाराष्ट्र सीएम के पद से इस्तीफा देने की घोषणा

Page 2952_15.1
सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी भाजपा सरकार के नेतृत्व वाली सरकार की स्थिति का परीक्षण करने के लिए एक फ्लोर-टेस्ट का सामना करने के लिए कहने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पद से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की है. एनसीपी के उनके डिप्टी अजीत पवार ने कुछ मिनट पहले इस्तीफा दे दिया था.
स्रोत: The News on AIR

अशोक लेलैंड लिमिटेड और ICICI बैंक ने किये समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Page 2952_17.1
वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लेलैंड लिमिटेड (ALL) ने ICICI बैंक के साथ दो साल के समझौता ज्ञापन (MoU) में प्रवेश किया है, जो पूरे भारत में ग्राहकों के लिए अनुकूलित वित्तीय समाधान पेश करने के लिए अर्ध-ग्रामीण और ग्रामीण भौगोलिक क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करता है. बैंक ग्राहकों को वित्तीय समाधान प्रदान करने के लिए अशोक लेलैंड के अधिकृत डीलरों के साथ निकट समन्वय में काम करेगा.

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • अशोक लेलैंड लिमिटेड का मूल संगठन: हिंदुजा समूह; मुख्यालय: चेन्नई.
  • संस्थापक: रघुनंदन सरन.
स्रोत: The Hindu

केरल कैडर के IAS अधिकारी संयुक्त राष्ट्र के पर्यटन निकाय प्रमुख

Page 2952_19.1
केरल कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुमन बिल्ला स्पेन के मैड्रिड में अपने मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) में शामिल होने के लिए तैयार हैं. वह अगले सप्ताह UNWTO में D1 स्तर पर निदेशक, तकनीकी सहयोग और सिल्क रोड डेवलपमेंट के रूप में कार्यभार संभालेंगे, एक विशेष एजेंसी, जो जिम्मेदार, टिकाऊ और सार्वभौमिक रूप से सुलभ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार होगी.

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • UNWTO की सदस्यता में 158 देश शामिल हैं.
  • स्थापना: अक्टूबर 1975.
स्रोत: The Hindu

यूपी सरकार ने फाइलेरिया के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू किया

Page 2952_21.1

उत्तर प्रदेश सरकार फाइलेरिया या फाइलेरिसिस के खिलाफ बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू कर रही है. केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 को देश में फाइलेरिया के पूर्ण उन्मूलन की समय सीमा के रूप में निर्धारित किया है. फाइलेरिया संक्रमित मच्छरों द्वारा, विशेष रूप से परजीवी क्यूलेक्स फेटिगन्स मादा मच्छर के माध्यम से फैलता है. जब यह मच्छर फाइलेरिया से पीड़ित व्यक्ति को काटता है, तो वह संक्रमित हो जाता है.
इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की 65 हजार से अधिक टीमों द्वारा 19 जिलों में 10 दिसंबर तक लगभग 6.5 करोड़ लोगों को दवा वितरित की जायेगी. 19 जिलों में फाइलेरिया के 1.25 लाख मामले सामने आयें हैं. इस बार इन 19 जिलों को डबल ड्रग और ट्रिपल-ड्रग श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिसमें उन्हें डीईसी टैबलेट, एल्बेंडाजोल और आइवरमेक्टिन प्रदान की जायेंगी.
स्रोत: The News on AIR

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me