न्यूजेन मोबिलिटी समिट 2019

Page 2951_3.1
अंतर्राष्ट्रीय ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी केन्द्र (ICAT) हरियाणा के गुरुग्राम में न्यूजेन मोबिलिटी समिट 2019 का आयोजन कर रहा है। न्यूजेन क्षमताओं को प्रदर्शित करने और नई पीढ़ी की भावी तकनीकों की खोज करने के लिए एक प्लेटफार्म है।

इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य स्मार्ट एवं हरित भविष्य के लिए उन्नत ऑटोमोटिव तकनीकों के त्वरित अनुपालन, समावेशन एवं विकास हेतु नये विचारों, जानकारियों, वैश्विक अनुभवों, नवाचारों और भावी तकनीकी रुझानों को साझा करना हैं। ऑटो उद्योग भविष्‍य की प्रौद्योगिकी को ध्‍यान में रखते हुए एथनौल, मेथनौल, बायोडीजल और बायो सीएनजी से चलने वाले वाहनों के उत्‍पादन पर जोर देगा। ICAT अपने अत्याधुनिक परीक्षण प्रयोगशालाओं में विश्व स्तरीय परीक्षण सुविधाओं और क्षमताओं का भी प्रदर्शन करेगा।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • अंतर्राष्ट्रीय ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी केन्द्र के निदेशक: दिनेश त्यागी
  • ICAT मुख्यालय: गुरुग्राम, हरियाणा
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

मनीषा कुलश्रेष्ठ को 28वें बिहारी पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Page 2951_5.1
राजस्थान की प्रसिद्ध लेखिका मनीषा कुलश्रेष्ठ को उनके उपन्यास ‘स्वप्नाश’ के लिए वर्ष 2018 के 28वें बिहारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा प्रवर्तित तीन साहित्य पुरस्कारों में से एक है, जिसे केवल राजस्थानी या राजस्थान के लेखकों को दिया जाता है। यह पिछले 10 वर्षों में हिंदी या राजस्थानी में प्रकाशित उत्कृष्ट लेखन के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है। प्रसिद्ध हिंदी कवि बिहारी के नाम पर दिए जाने वाले इस पुरस्कार में 2.5 लाख का नकद पुरस्कार, एक प्रशस्ति पत्र एवं एक प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जाता है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केके बिड़ला फाउंडेशन का नाम प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला के नाम पर रखा गया है।
  • स्थापना: 1991, दिल्ली
स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स

नेहा दीक्षित को अंतर्राष्ट्रीय प्रेस फ्रीडम अवार्ड से किया गया सम्मानित

Page 2951_7.1
भारतीय पत्रकार नेहा दीक्षित को वर्ष 2019 के अंतर्राष्ट्रीय प्रेस फ्रीडम अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट (CPJ) द्वारा प्रदान किया जाता है, जो एक गैर-लाभकारी संगठन है, जिसका उद्देश्य उन पत्रकारों को प्रोत्साहित करना हैं जिन्होंने बिना डरे एक पत्रकार होने के दायित्व को निभाया हैं। दीक्षित को मियामी हेराल्ड, जूली के. ब्राउन रिपोर्टर द्वारा भारत में यौन तस्करी के घोटालों पर अपनी रिपोर्ट के लिए पुरस्कार दिया गया हैं।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट (CPJ) गठन: 1981
  • मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
स्रोत: द हिंदू

जुई करकरे ने “Hemant Karkare -A Daughter’s Memoir” पुस्तक का किया विमोचन

Page 2951_9.1
हेमंत करकरे की पुत्री जुई करकरे ने मुंबई में 26/11 को हुए आतंकवादी हमलो की 11वीं वर्षगांठ पर महाराष्ट्र के मुंबई में “Hemant Karkare -A Daughter’s Memoir” नामक पुस्तक का विमोचन। पुस्तक को द राइट प्लेस द्वारा प्रकाशित किया गया है। इस में पुस्तक पूर्व आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के प्रमुख हेमंत करकरे के जीवन को जुई करकरे के पिता के तौर पर दर्शाया गया है। 26/11 के आतंकवादी हमलों में 18 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई, जिसे 2008 के मुंबई हमलों के रूप में भी जाना जाता है। इन हमलों को पाकिस्तान स्थित इस्लामिक आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने मुंबई के 8 स्थानों पर अंजाम दिया था।
स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स

सुरेश कृष्णा को ‘क्वालिटी रत्न’ पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Page 2951_11.1
भारत के पहले ‘क्वालिटी रत्न’ पुरस्कार  सुंदरम फास्टनर्स लिमिटेड के अध्यक्ष सुरेश कृष्णा को सम्मानित किया गया । वे व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन दोनों में गुणवत्ता के सिद्धांतों को अपनाने में समाज के लिए एक आदर्श रहे हैं। उन्होंने 1998 में जापान इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट मेंटेनेंस के साथ मिलकर TPM क्लब ऑफ इंडिया का गठन किया और इसके पहले अध्यक्ष बने। उन्हें ये पुरस्कार व्यावसायिक निकाय भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) इंस्टीट्यूट ऑफ क्वालिटी द्वारा बेंगलुरु में आयोजित 27वें क्वालिटी सम्मेलन में दिया गया।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • CII गठन: 1895; मुख्यालय: नई दिल्ली
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

ओडिया की ज्हिली दलाबेहेरा को दिया जाएगा वर्ष 2019 का एकलव्य पुरस्कार

Page 2951_13.1
कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश और राज्य को सम्मान दिलाने वाली ओडिया की महिला वेटलिफ्टर ज्हिली दलाबेहेरा वर्ष 2019 के 27वें एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इंडियन मेटल्स पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट (IMPACT) द्वारा स्थापित वार्षिक पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र के साथ 5 लाख रु का नकद पुरस्कार शामिल है। उन्होंने 1 अप्रैल, 2017 से 31 मार्च, 2019 के बीच आयोजित विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग स्पर्धाओं में दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीता था।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यह पुरस्कार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचो पर प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और प्रेरित करने के लिए दिया जाता है।
  • एकलव्य पुरस्कार की स्थापना 1993 में की गई थी।
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

RIL 9.5 लाख करोड़ के मार्केट कैप को छूने वाली बनी देश की पहली कंपनी

Page 2951_15.1
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) बाजार पूंजीकरण (m-cap) में  9.5 रु लाख के आकड़े  पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है। हाल ही में वोडाफोन इंडिया और भारती एयरटेल ने अपने टैरिफ बढ़ोतरी की घोषणा की थी जो दिसंबर 2019 से लागू होगी। जिससे बाजार में आरआईएल के शेयर की कीमत में बढ़ोतरी आ गई है और अब यह माना जा रहा है कि इससे रिलायंस जियो की और अधिक ग्राहक आकर्षित होने की संभावना हैं।  26 नवंबर 2019 को, इसके मार्केट-कैप ने 10 लाख करोड़ रुपये करीब  9,99,045 करोड़ रुपये के आकड़े को छू लिया था ।

RIL का निकटतम प्रतिद्वंद्वी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) हैं जिसके BSE पर शेयर की कीमत Rs.2,110 हैं जो 2% से कम और जिसकी कुल मार्केट कैपिटल Rs.7,71,996.87 करोड़ हैं।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की स्थापना: 8 मई 1973
  • संस्थापक (रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड): धीरूभाई अंबानी
  • CEO: मुकेश अंबानी; मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
स्रोत: द लाइवमिंट

यू ग्रो कैपिटल ने एसबीआई के साथ किया समझौता

Page 2951_17.1
न्यूक्वेस्ट-समर्थित यू ग्रो कैपिटल ने व्यापक क्रेडिट आउटरीच और तेजी से संवि‍तरण की सुविधा प्रदान करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ एक एसएमई ऋण सह-उत्पत्ति समझौता किया गया हैं। समझौता 60 मिनट के भीतर ऋण की मंजूरी देने के लिए यू-जीआर कैपिटल की मालिकाना प्रौद्योगिकी मंच ‘GRO-Xstream’ का लाभ उठाने के लिए किया गया। यू ग्रो कैपिटल बीएसई पर सूचीबद्ध प्रौद्योगिकी-सक्षम लघु व्यवसाय ऋण देने वाला मंच हैं जिसने ऋण सह-उत्पत्ति में प्रवेश किया हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यू ग्रो कैपिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी : अभिजीत घोष
  • यू ग्रो कैपिटल लॉन्च: दिसंबर 2017
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

भारत-उजबेकिस्तान ने आतंकवाद-रोधी सहयोग बढ़ाने के लिए मिलाया हाथ

Page 2951_19.1

भारत और उज़्बेकिस्तान ने आतंकवाद रोधी और संगठित अपराध के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उज़्बेकिस्तान के उनके समकक्ष पुलत बोबोजोनोव ने भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच आतंकवाद रोधी, संगठित अपराध और मानव तस्करी समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।
दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय आतंकवाद-विरोधी सहयोग, क्षमता निर्माण और भारतीय संस्थानों में उज़्बेक सुरक्षाकर्मियों के लिए प्रशिक्षण, सीमा सुरक्षा और आपदा प्रबंधन सहित आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उज्बेकिस्तान की राजधानी: ताशकंद; मुद्रा: उज़्बेकिस्तान सोम
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

भारत 2020 में नौसेना अभ्यास ‘मिलन’ का करेगा आयोजन

Page 2951_21.1
भारतीय नौसेना मार्च में सैन्य अभ्यास ‘मिलन 2020’ का आयोजन करेगा जिसमें कई देशों की भागीदारी होगी। इस अभ्यास के लिए भारत के साथ रक्षा सहयोग साझा करने वाले दक्षिण एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया, अफ्रीका और यूरोप के करीब 41 देशों को आमंत्रित किया गया है। मिलन का अर्थ है ‘बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास’ हैं।
भारत सरकार हिंद महासागर में मैत्रीपूर्ण देशों के साथ सहयोग की पहल करता है, जिसमें स्टॉफ टॉक्स, एम्पावर्ड स्टीयर ग्रुप जैसी व्यापक कार्यक्रम शामिल है। सहयोग के क्षेत्रों में कौशल विकास, समुद्री जागरूकता, प्रशिक्षण, जल सर्वेक्षण, तकनीकी सहायता, परिचालन आदि अभ्यास शामिल हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नौसेना प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me