इथियोपिया के PM को नोबेल शांति पुरस्कार से किया गया सम्‍मानित

Page 2935_3.1
इथियोपिया के प्रधान मंत्री अबी अहमद को अंतर्राष्ट्रीय शांति और सहयोग में योगदान के लिए 2019 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार अब तक प्रदान किया गया 100वां पुरस्‍कार था। नोबेल शांति पुरस्कार के रूप में एक प्रमाणपत्र, स्वर्ण पदक और 9 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (850,000 यूरो) का चेक दिया जाता है। नोबेल कमेटी ने अक्टूबर में इथियोपिया और इरीट्रिया के बीच लंबे समय से चल रहे संघर्ष को सुलझाने के प्रयासों में महत्‍वपूर्ण योगदान के लिए इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को सम्मानित करने की घोषणा की थी।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • इथियोपिया की राजधानी: अदीस अबाबा; मुद्रा: इथियोपियाई बीर
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

दिल्ली में हिंद महासागर संवाद और दिल्ली संवाद का किया जाएगा आयोजन

Page 2935_5.1
विदेश मंत्रालय नई दिल्ली में 13 से 14 दिसंबर तक छठे हिंद महासागर संवाद और ग्यारवें दिल्ली संवाद का आयोजन करेगा। यह पहला मौका होगा जब इन दोनों आयोजनों को एक साथ आयोजित किया जाएगा। हिंद महासागर संवाद का विषय “Indo-Pacific: Re-imagining the Indian Ocean through an Expanded Geography”, है, जबकि दिल्ली संवाद का विषय “Advancing Partnership in Indo-Pacific” है। इस वर्ष का विषय इंडो-पैसिफिक के रणनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में अवधारणा की बढ़ती पहचान को बनाए रखने पर केन्द्रित है।
स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स

इसरो पृथ्वी निगरानी उपग्रह RISAT-2BR1 का करेगा प्रक्षेपण

Page 2935_7.1
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अपने पृथ्वी निगरानी उपग्रह RISAT-2BR1 को PSLV-C48 यान से सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा के पहले लॉन्च पैड (FLP) से प्रक्षेपित करेगा। RISAT-2BR1, एक रडार इमेजिंग पृथ्वी निगरानी उपग्रह है जिसका वजन लगभग 628 किलोग्राम है, इसे 37 डिग्री के झुकाव पर 576 किमी की कक्षा में भेजा जाएगा।
PSLV-C48, PSLV का 50वां मिशन है, जिसके जरिए इस्राइल, इटली, जापान और अमेरिका के 9 उपग्रहों को भी प्रक्षेपित किया जाएगा। इन अंतरराष्ट्रीय उपग्रहों को न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड के साथ वाणिज्यिक व्यवस्था के तहत लॉन्च किया जा रहा है।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • इसरो के निदेशक: सिवन, मुख्यालय: बेंगलुरु, स्थापना: 1969
स्रोत: डीडी न्यूज़

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस: 11 दिसंबर

Page 2935_9.1
प्रत्येक वर्ष 11 दिसंबर को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस मनाया जाता है। इस दिन शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2003 में पहाड़ों के सतत विकास को प्रोत्साहित करने के लिए की गई थी। 2019 के IMD का विषय “माउंटेन मैटर फॉर यूथ” है।
अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस यह उजागर करने का मौका है कि पहाड़ों में रहने वाले ग्रामीण युवाओं का जीवन कितना कठिन होता है। पहाड़ों से होने वाला पलायन कृषि, भूमि क्षरण और प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं की क्षति का कारण बनता है। शिक्षा एवं प्रशिक्षण, बाजार पहुंच, विविध रोजगार के अवसर और अच्छी सार्वजनिक सेवाओ से  पहाड़ों के युवाओं का उज्जवल भविष्य तय किया जा सकता हैं। इस वर्ष का विषय युवाओं पर केंद्रित है जो भविष्य के नेतृत्व के रूप में आगे आ सकें और पहाड़ और पहाड़ी लोगो को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास की मुख्य धारा से जोड़ सके और अधिक ध्यान, निवेश और निरंतर अनुसंधान प्रदान कर सके।
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

NBF ने अर्नब गोस्वामी को चुना अपना नया अध्यक्ष

Page 2935_11.1
देश के 78 से अधिक समाचार चैनलों के संघ न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन (NBF) ने रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को अपने गवर्निंग बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में चुना है। NBF 14 भाषाओं में 78 समाचार चैनलों का निकाय हैं, जो 25 राज्यों के प्रसारकों का प्रतिनिधित्व करता है। समाचार सामग्री पर पारदर्शी लाने के लिए नए स्व-नियामक संगठन की घोषणा जनवरी 2020 के अंत तक की जाएगी।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • न्यूज़ ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन का गठन: जुलाई 2007

स्रोत: न्यूज18

एक्जिम बैंक रक्षा खरीद के लिए बांग्लादेश को देगा 500 मिलियन डॉलर का कर्ज

Page 2935_13.1
भारत का एक्ज़िम बैंक (एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ़ इंडिया) पड़ोसी देश सहयोग के तहत बांग्लादेश को रक्षा-संबंधी उपकरण के लिए 500 मिलियन डॉलर (3561 करोड़ रुपये) का लाइन ऑफ क्रेडिट (LoC) प्रदान करेगा। एक्ज़िम बैंक ने इस संबंध में 11 अप्रैल, 2019 को बांग्लादेश के सशस्त्र बल प्रभाग (AFD) के साथ समझौता किया हैं। समझौता 7 नवंबर, 2019 से प्रभावी हो गया और ऋण की उपयोगिता अवधि हस्ताक्षर करने की तिथि से 10 वर्ष है। 
इस ऋण समझौते के तहत, भारत से वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात के वित्तपोषण को विदेश व्यापार नीति (FTP) के अधीन होंगी। कुल ऋण में से, अनुबंध का 75 फीसदी हिस्सा विक्रेता द्वारा लागू किया जाएगा और शेष 25% बांग्लादेश सहित भारत के बाहर से अनुबंध के प्रयोजन के लिए विक्रेता द्वारा खरीदा जाएगा। खरीद की प्रकृति के आधार पर अनुबंध की कीमत 75% से 65% तक कम की जा सकती है।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एक्ज़िम बैंक की स्थापना: 1 जनवरी 1982
  • एक्ज़िम बैंक मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
  • एक्ज़िम बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ): डेविड रस्किनथा
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

पूर्व वायुसेना प्रमुख धनोआ के सम्मान में राफेल विमानों पर अंकित किया जाएगा ‘BS’

Page 2935_15.1
हाल ही में सेवानिवृत्त हुए वायुसेना प्रमुख बीरेंद्र सिंह धनोआ के सम्मान में भारतीय लड़ाकू विमान राफेल की टेल पर ‘BS’ लिखे शीर्षक के साथ उड़ान भरेंगे। भारतीय वायु सेना ने 30 राफेल विमानों की टेल पर ‘BS’  चिन्हित करने का फैसला किया है। जबकि छह राफेल प्रशिक्षण विमानों की टेलों पर वर्तमान वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया के सम्मान में RB चिन्हित किया जाएगा, जिन्होंने इस मेगा-सौदे में मुख्य वार्ताकार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय वायु सेना स्थापना: 8 अक्टूबर 1932, भारत
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • स्रोत: एनडीटीवी

    चार प्रख्यात राजनयिकों को ‘द दिवाली-पावर ऑफ वन’ पुरस्कार से किया गया सम्मानित

    Page 2935_17.1
    संयुक्त राष्ट्र ने चार प्रख्यात राजनयिकों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण विश्व बनाने की दिशा में गए उनके कार्यों के लिए इन्हें ‘द दिवाली-पावर ऑफ वन’ पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया है।
    सम्मानित किए गए राजनयिक हैं:
    • कजाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और यूएन में स्थायी प्रतिनिधि : केराट अब्द्रेखमनोव
    • संयुक्त राष्ट्र में साइप्रस के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि: निकोलस एमिलियौ
    • संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 72वें सत्र के पूर्व अध्यक्ष और संयुक्त राष्ट्र में स्लोवाकिया के स्थायी प्रतिनिधि : फ्रांतेसेक रूजिका
    • संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के स्थायी प्रतिनिधि: वलोडिमिर येलचेंको
    अमेरिका के दिवाली फाउंडेशन ने इन पुरस्कारों की शुरुआत 2017 में की थी, इन पुरस्कारों अब ऑस्कर ऑफ डिप्लोमेसी ’के रूप में जाना जाता है। यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत विश्व में सुरक्षा और शांतिपूर्ण  सामाजिक आशाओं को बनाए रखने और इसी दिशा में किए जाने वाले निस्वार्थ कार्यो को चिन्हित करने के लिए दिए जाते है।

    उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • दिवाली फाउंडेशन यूएसए के अध्यक्ष: रंजू बत्रा
    स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

    राजौरी में हर मौसम के अनुकूल 72 मीटर लम्‍बे पुल का हुआ उद्घाटन

    Page 2935_19.1
    जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने राजौरी में 72 मीटर लंबे मल्टी सेल बॉक्स टाइप लोड क्लास 70 पुल राष्‍ट्र को समर्पित किया। यह पुल द्राज नाला पर है और द्राज क्षेत्र को राजौरी जिले के अंतर्गत तहसील कोट्रान्‍का से जोड़ता है। इस पुल का निर्माण सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा किया गया है।
    द्राज पुल सैन्य के साथ-साथ राजौरी जिले के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण पुल है। इस पुल से सभी मौसमों में सैनिकों के साथ-साथ स्थानीय लोगो की भी आवाजाही में आसान होगी।
    स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो
     

    तेल और गैस क्षेत्र में विकास के लिए NSIC और अरामको ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर

    Page 2935_21.1
    भारत के तेल और गैस क्षेत्र में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के लिए राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (NSIC) और सऊदी अरामको (एशिया) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए गए। इस समझौते से भारतीय एमएसएमई को वैश्विक स्तर पर विक्रेताओं के रूप में स्थान बनाने में सहायता मिलेगी।
    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-


  • राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम की स्थापना: 1955 
  • राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम प्रमुख मिनी रत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (PSU) है।
  • स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me