सुशासन दिवस: 25 दिसंबर

Page 2917_3.1
भारत में प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश भर में भारत रत्न से सम्मानित एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को मनाया जाता है। 2014 में सरकार की जवाबदेही को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री वाजपेयी को सम्मानित करने के लिए  सुशासन दिवस की स्थापना की गई थी। इस परिपेक्ष को ध्यान में रखते हुए, सुशासन दिवस को सरकार के लिए कार्य दिवस घोषित किया गया।
अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे। 1996 में केवल 13 दिनों के लिए उनका पहला कार्यकाल था, इसके बाद वे  मार्च 1998 से अप्रैल 1999 तक तेरह महीने की अवधि के लिए इस पद पर थे और अंतिम बार 1999 से 2004 तक पूर्ण कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री रहे थे । संसद में वे पहली 1962 में राज्य सभा से निर्वाचित होकर पहुचे थे । वह सात बार लोकसभा सदस्य चुने गए थे। श्री वाजपेयी को 2015 में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन बिल

Page 2917_5.1

क्या है? एनआरसी

  • नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन बिल (NRC Bill)  एक रजिस्टर है जिसमें भारत में रह रहे सभी वैध नागरिकों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। 
  • 1985 में तत्कालीन राजीव गांधी सरकार ने असम गण परिषद से समझौता किया जिसके तहत 25 मार्च 1971 के पहले जो बांग्लादेशी असम में आए हैं केवल उन्हें ही नागरिकता दी जाएगी। लेकिन लंबे वक्त तक इसे ठंडे बस्ते में रखा गया। फिर 2005 में सरकार ने इस पर काम शुरू किया। 2015 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस काम में तेज़ी आई और एनआरसी को तैयार किया गया। यानी मूल रूप से एनआरसी को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से असम के लिए लागू किया गया है। फिलहाल यह असम के अलावा किसी अन्य राज्य में लागू नहीं है।
क्यों हैं चर्चा में
  • अगस्त 2019 में एनआरसी की सूची प्रकाशित की गई, लेकिन क़रीब 19 लाख लोगों के पास उचित दस्तावेज़ नहीं पाए जाने की वजह से उन्हें प्रकाशित रजिस्टर से बाहर रखा गया। इस सूची से बाहर लोगो को वैध प्रमाण पत्र के साथ अपनी नागरिकता साबित करने के लिए वक्त दिया गया।
  • अगले संसद सत्र में इसे पूरे देश में लागू करने का बिल लाया जा सकता है। पूरे भारत में लागू करने के लिए इसके लिए अलग जरूरतें और मसौदा होगा।
एनआरसी के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत
  • भारत का वैध नागरिक साबित होने के लिए एक व्यक्ति के पास रिफ्यूजी रजिस्ट्रेशन, आधार कार्ड, जन्म का सर्टिफिकेट, एलआईसी पॉलिसी, सिटिजनशिप सर्टिफिकेट, पासपोर्ट, सरकार के द्वारा जारी किया लाइसेंस या सर्टिफिकेट में से कोई एक होना चाहिए।
एनआरसी सूची में नहीं होने वाले लोगों का क्या होगा?
  • अगर कोई व्यक्ति एनआरसी में शामिल नहीं होता है तो उसे डिटेंशन सेंटर में ले जाया जाएगा जैसा कि असम में किया गया है। इसके बाद सरकार उन देशों से संपर्क करेगी जहां के वो नागरिक हैं। अगर सरकार द्वारा उपलब्ध कराए साक्ष्यों को दूसरे देशों की सरकार मान लेती है तो ऐसे अवैध प्रवासियों को वापस उनके देश भेज दिया जाएगा।
                                                      Find More National News Here

BOB ने MSMEs क्षेत्रो में ऋण प्रवाह के लिए गुजरात सरकार के साथ की साझेदारी

Page 2917_7.1
बैंक ऑफ बड़ौदा ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) क्षेत्र में ऋण के प्रवाह को सुविधाजनक बनाने के लिए गुजरात सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। समझौते के अंतर्गत ग्रीनफील्ड परियोजनाओ, स्टार्टअप्स, महिला उद्यमियों और उद्यमियों के लिए गुजरात सिंगल विंडो क्लीयरेंस एक्ट 2017 एवं 24 अक्टूबर, 2019 के 2019 के अध्यादेश क्रमाकं एक के तहत पिछड़े क्षेत्रों के MSMEs को ऋण प्रदान किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्यालय: वडोदरा, गुजरात
  • बैंक ऑफ बड़ौदा के एमडी और सीईओ: पीएस जयकुमार
  • बैंक ऑफ बड़ौदा टैगलाइन:  India’s International Bank
स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ‘YSR Nethanna Nestham’ योजना का किया शुभारंभ

Page 2917_9.1
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने अनंतपुर जिले के धर्मावरम में ‘YSR Nethanna Nestham’ योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत, आंध्र प्रदेश सरकार समूचे राज्य के हथकरघा बुनकरों को सालाना 24,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाईएस जगनमोहन रेड्डी
  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

जानी-मानी भारतीय शास्त्रीय गायिका विदुषी सविता देवी का निधन

Page 2917_11.1
प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीत गायिका विदुषी सविता देवी का निधन हो गया। वह अपनी ठुमरी कला के लिए जानी जाती थी। वह पुस्तक ‘Maa…Siddheshwari’ की लेखिका थीं, जो उनकी मां सिद्धेश्वरी देवी की जीवनी हैं। वे कई वर्षों तक दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज में संगीत विभाग की अध्यक्ष भी रहीं ।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

WHO ने पहली बार स्तन कैंसर के उपचार के लिए औषधि को दी मंजूरी

Page 2917_13.1
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पहली बार वैश्विक स्तर पर महिलाओं को स्तन कैंसर का किफ़ायती उपचार मुहैया कराने के लिए “Ontruzant” नामक Trastuzumab की “biosimilar” औषधि को मंजूरी देने की घोषणा की हैं। औषधि को रसायनों के बजाय जीवित स्रोतों से तैयार किया गया है। Trastuzumab दवा की बायोसिमिलर दवा की आपूर्ति Samsung Bioepis co Ltd. द्वारा  की जाएगी।  

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • WHO मुख्यालय: जेनेवा, स्विटज़रलैंड, महानिदेशक: टेड्रोस अधानोम
स्रोत: WHO

संगीता रेड्डी ने संभाला फिक्की के अध्यक्ष का कार्यभार

Page 2917_15.1
अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप की संयुक्त प्रबंध निदेशक संगीता रेड्डी ने वर्ष 2019-20 के लिए भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया हैं। वह संदीप सोमानी का स्थान लेंगी, जो HSIL के वाइस-चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
वॉल्ट डिज़नी कंपनी APAC के अध्यक्ष और स्टार एवं डिज़नी इंडिया के अध्यक्ष, उदय शंकर को FICCI का वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदोन्नत किया गया है। इसी प्रकार हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी), संजीव मेहता को फिक्की का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फिक्की की स्थापना: 1927; फिक्की मुख्यालय: नई दिल्ली
स्रोत: द हिंदू

राष्ट्रीय किसान दिवस: 23 दिसंबर

Page 2917_17.1
राष्ट्रीय किसान दिवस प्रत्येक वर्ष 23 दिसंबर को भारत-भर में मनाया जाता है। यह दिन भारत के 5 वें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सम्मान उनके जन्मदिवस को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता हैं। भारत सरकार ने वर्ष 2001 में हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था। किसान दिवस हर साल देश के समग्र आर्थिक और सामाजिक विकास में किसानों के महत्व बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए   मनाया जाता हैं।
चौधरी चरण सिंह ने देश में किसानों के जीवन और स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए कई नीतियों की शुरुआत की थी। साथ ही उन्होंने किसानों के सुधारों के बिल प्रस्तुत कर देश के कृषि क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाई थी।

स्रोत: न्यूज18

राष्ट्रपति ने रेड क्रॉस सोसाइटी की मोबाइल ऐप का किया लोकार्पण

Page 2917_19.1
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने हैदराबाद में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया। इस ऐप को तेलंगाना सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस द्वारा तीन महीने से कम समय में विकसित किया गया है, यह मोबाइल ऐप सभी भाषाओं में उपलब्ध है। डेवलपर्स ने बताया कि मोबाइल ऐप लॉन्च होने से ब्लड बैंक जानकारी और रेड क्रॉस की सदस्यता आसान हो जाएगी।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • तेलंगाना के सीएम: के चंद्रशेखर राव
  • तेलंगाना की राजधानी: हैदराबाद
  • तेलंगाना के राज्यपाल: डॉ तमिलिसाई सौंदराराजन
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

राजस्थान सरकार ने पहले जनता क्लिनिक का किया शुभारंभ

Page 2917_21.1
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने जयपुर के मालवीय नगर में राज्य के पहले “जनता क्लिनिक” का उद्घाटन किया। इस क्लिनिक की शुरुआत मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को मुफ्त प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सुविधा देने के  लिए की गई है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पहले चरण में जयपुर में 12 जनता क्लीनिक खोले जाएंगे, जहाँ कुछ रोगों के लिए लोगों को मुफ्त दवाइयाँ और मुफ्त चिकित्सा जाँच की सुविधा दी जाएगी। बाद में, इस योजना के दूसरे और तीसरे चरण के तहत अन्य क्षेत्रों में जनता क्लीनिक खोले जाएंगे।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • राजस्थान के सीएम: अशोक गहलोत
  • राजस्थान की राजधानी: जयपुर
  • राजस्थान के राज्यपाल: कलराज मिश्र
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me