कोच्चि समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र पर वैश्विक बैठक की करेगा मेजबानी

about - Part 2904_3.1
कोच्चि 7 से 10 जनवरी तक समुद्री पारिस्थितिक तंत्र की चुनौतियां और अवसरों (MECOS-3) के विषय पर चलने वाली तीसरी अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी की मेजबानी करेगा। यह संगोष्ठी मरीन बायोलॉजिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जाएगी। इस संगोष्ठी में दुनिया भर के प्रतिष्ठित समुद्री वैज्ञानिकों, समुद्र-विज्ञान का अध्ययन करने वाले, मत्स्य अनुसंधानकर्ताओं और समुद्री जैव प्रौद्योगिकीविदों के तीसरी (MECOS-3) अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेने की उम्मीद है।
संगोष्ठी का उद्देश्य समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में आने वालो समस्याओ की समीक्षा करना और आजीविका के विकल्पों को बढ़ाकर समुद्री संपदा के बेहतर और स्थायी उपयोग के लिए रणनीति तैयार करना है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केरल के मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन; केरल के राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान
स्रोत: द हिंदू

लियो कार्टर एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले बने 7 वें क्रिकेटर

about - Part 2904_5.1
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर क्रिकेट इतिहास में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ये कारनामा न्यूजीलैंड के घरेलू T20 टूर्नामेंट सुपर स्मैश में किया। उन्होंने कैंटरबरी के लिए खेलते हुए पारी के 16 वें ओवर में नाइट के गेंदबाज एंटोन डेविच को छह छक्के लगाए।
यह कारनामा करने वाले अन्य 6 खिलाड़ी है: गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज), रवि शास्त्री (भारत), हर्शल गिब्स (दक्षिण अफ्रीका), युवराज सिंह (भारत), रॉस व्हाइटली (इंग्लैंड) और हजरतुल्ला ज़ज़ई (अफगानिस्तान)। जब टी 20 क्रिकेट की बात आती है, तो कार्टर यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। जबकि युवराज एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी 20 में छह छक्के लगाए हैं।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

भारत ने रूस के साथ AK-203 असॉल्ट राइफल्स के एमओयू पर किए हस्ताक्षर

about - Part 2904_7.1
भारतीय सेना ने रूस के साथ 7.5 लाख AK-203 असॉल्ट राइफलों की खरीद के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इन राइफलों का निर्माण उत्तर प्रदेश के कोरवा में इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL) द्वारा किया जाएगा।

इस केंद्र की स्थापना भारत की ओर से आयुध निर्माणी बोर्ड (OFB) और रूसी की ओर से रोसोबोरन एक्सपोर्ट्स और कलाश्निकोव द्वारा की जा रही है। OFB के पास 50.5% शेयर और रूसी पक्ष के पास शेष 49.5% है। सेना  ने  ये करार स्वदेशी INSAS (इंडियन नेशनल स्मॉल आर्म्स सिस्टम) राइफलों को बदलकर आधुनिक तकनीको से लेस राइफल प्राप्त करने के लिए कर रही है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रूस के राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन; राजधानी: मास्को; मुद्रा: रूसी रूबल
स्रोत: द हिंदू

भुवनेश्वर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के पहले संस्करण की करेगा मेजबानी

about - Part 2904_9.1
पहले खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 22 फरवरी से एक मार्च, 2020 तक ओडिशा में भुवनेश्‍वर के KIIT संस्‍थान में आयोजित किए जाएंगे। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लोगो और जर्सी का अनावरण किया।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स पूरे भारत के 100 विश्वविद्यालयों के आने वाले 4,000 से अधिक एथलीटों के प्रदर्शन का गवाह बनेगा, जिसमें 17 अलग-अलग खेल तीरंदाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, तलवारबाजी, जूडो, तैराकी, भारोत्तोलन, कुश्ती, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, टेबल टेनिस, टेनिस, वॉलीबॉल, रग्बी और कबड्डी शामिल हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ओडिशा के राज्यपाल: गणेशी लाल
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

पी. मंगेश चन्‍द्रन ने जीता हेस्टिंगस अंतर्राष्‍ट्रीय शतरंज कांग्रेस का खिताब

about - Part 2904_11.1
भारत के पी मगेश चंद्रन ने इंग्लैंड के हेस्टिंग्स में 95 वें प्रतिष्ठित हेस्टिंग्स इंटरनेशनल चेस कांग्रेस का खिताब जीत लिया है। फ्रांस के रोमेन एडोर्ड जो चंद्रन से आधा अंक रहे, टूर्नामेंट का अंत तक खेलने एकमात्र खिलाड़ी थे जिन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

गृह मंत्री ने दिल्ली साइकिल वॉक की रखी आधारशिला

about - Part 2904_13.1
केंद्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली साइकिल वॉक परियोजना की आधारशिला रखी। यह परियोजना राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में तुगलकाबाद में स्थापित की जाएगी। परियोजना का उद्देश्य शहर को नागरिको के चलने योग्य और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। दिल्ली साइकिल वॉक में 220 किमी से अधिक का नेटवर्क का निर्माण किया जाएगा। यह साईकिल वॉक घने जंगलों, रिहायशी इलाकों और शहर के नज़दीकी कार्यस्थलो से होकर गुजरेगा।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय गृह मंत्री: अमित शाह
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने NSE नॉलेज हब का किया उद्घाटन

about - Part 2904_15.1
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने नई दिल्ली में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ज्ञान केन्‍द्र (नॉलेज हब) का उद्घाटन किया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज नॉलेज हब एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) संचालित अधिगम पारिस्थितिकी तंत्र है जिसके जरिए बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (BFSI) क्षेत्र में सुधार में मदद मिलेगी।
नॉलेज हब इन खामियों को पूरा करेगा और वित्तीय क्षेत्र को भविष्य में ले जाने में मदद करेगा। इससे कौशल का विकास होगा और वित्तीय सेवा उद्योग के लिए भविष्य की युवा प्रतिभाओं को तैयार करने में शैक्षणिक संस्थानों की मदद करेगा। यह मोबाइल पर भी उपलब्ध है और इस राज्य के कला और भविष्य के लिए तैयार मंच के माध्यम से विश्व स्तरीय सामग्री और शिक्षार्थियों को एक साथ लाने का प्रयास करता है। उद्योग संचालित ईको-सिस्टम भारत को बीएफएसआई क्षेत्र में अगली पीढ़ी के कौशल और क्षमताओं के निर्माण में मदद करेगा।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री: पीयूष गोयल
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

पूर्व CRPF महानिदेशक को J&K के उपराज्यपाल का सलाहकार किया गया नियुक्त

about - Part 2904_17.1
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के पूर्व महानिदेशक राजीव राय भटनागर को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल का सलाहकार नियुक्त किया गया है। इसके साथ अब जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल के तीन सलाहकार होंगे। अन्य दो सलाहकारो में: केके शर्मा और फारूक खान हैं जिन्हें 14 नवंबर, 2019 को नियुक्त किया गया था।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल : गिरीश चंद्र मुर्मू
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

राजनाथ सिंह ने दिल्ली में राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन का किया उद्घाटन

about - Part 2904_19.1
रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन का आयोजन अखिल भारतीय व्‍यापारी संघ द्वारा किया गया है और इस सम्मलेन में व्यापारियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों सहित “खुदरा व्यापार पर ई-कॉमर्स कंपनियों के घातक प्रहार और उनकी एफडीआई नीति का उल्लंघन” पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य 5 ट्रिलियन डॉलर के अर्थव्यवस्था लक्ष्य को प्राप्त करने में व्यापारिक समुदाय की भूमिका पर चर्चा करना होगा।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय रक्षा मंत्री: राजनाथ सिंह

स्रोत: द न्यूज ओन AIR

मिशन इन्द्रधनुष 2.0 का दूसरा चरण हुआ आरंभ

about - Part 2904_21.1
मिशन इन्द्रधनुष 2.0 का दूसरा चरण उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में ब्लॉक स्तर पर शुरू हो गया हैं। केंद्र सरकार द्वारा 2017 में शुरू किए गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य में 2 साल से कम उम्र के 90% बच्चों के टीकाकरण को कवर करना है।
कार्यक्रम के तहत राज्य के 5.5 लाख से अधिक बच्चों और लगभग 1.3 लाख गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए लगभग 66 हजार सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के दौरान खास जोर पहले टीकाकरण अभियान के तहत छूटे हुए बच्चों टीकाकरण से बचने वाले परिवारों और दूरदराज के इलाकों के साथ ही वनवासी और शहरी कुपोषित बच्चों पर रहेगा। मिशन इन्द्रधनुष को मार्च 2020 तक चलाया जाएगा।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • यूपी के सीएम: योगी आदित्यनाथ; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me