टेरी ने नई दिल्ली में वर्ल्ड सस्टेनेबल समिट 2020 का किया आयोजन

about - Part 2878_3.1

द वर्ल्ड सस्टेनेबल समिट 2020 नई दिल्ली में द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (TERI) द्वारा आयोजित किया जाने वाला वार्षिक कार्यक्रम है। इस वर्ष की थीम : ‘टुवर्ड्स 2030: मेकिंग द काउंट काउंट’ हैं। इस बैठक में सस्टेनेबल एक्शन डायलॉग्स, क्षेत्रीय संवाद, कॉरपोरेट कॉन्क्लेव, आईएफएटी दिल्ली 2020 (स्वच्छ प्रौद्योगिकी की प्रदर्शनी), युवा स्वयंसेवक कार्यक्रम शामिल हैं। यह आयोजन अब एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम बन गया है जो विकासशील क्रियाओं पर केंद्रित है।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • TERI के महानिदेशक: डॉ. अजय माथुर
  • TERI का मुख्यालय: नई दिल्ली; TERI की स्थापना: 1974
  • TERI के संस्थापक: दरबारी एस सेठ

असम राइफल्स ने नागालैंड में शहीदों के लिए युद्ध स्मारक का किया निर्माण

about - Part 2878_5.1

असम राइफल्स ने नागालैंड में एक संयुक्त युद्ध स्मारक का निर्माण किया है। ये स्मारक पूर्वोत्तर राज्य में उग्रवाद से लड़ते हुए शहीद हुए 357 सेना और असम राइफल्स के जवानों के लिए बनाया गया है।
स्मारक का निर्माण मोकोकचुंग में किया गया है जो नगालैंड का सांस्कृतिक और बौद्धिक केंद्र भी है। यह नागालैंड में अपनी तरह का पहला स्मारक है, जहां कोहिमा में प्रसिद्ध द्वितीय विश्वयुद्ध कासमाधि स्थल भी है। असम राइफल्स गृह मंत्रालय के आधीन है, जो 2000 के बाद से भारत सरकार की “वन बॉर्डर वन फ़ोर्स” नीति के तहत भारत-म्यांमार सीमा की रखवाली कर रहा हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • असम राइफल्स के महानिदेशक: लेफ्टिनेंट जनरल सुखदीप सांगवान
  • 1835 में असम राइफल्स अस्तित्व में आया था।
  • .

राष्ट्रपति फरवरी में करेंगे 34 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन

about - Part 2878_7.1

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद फरीदाबाद, हरयाणा में पहली फरवरी को 34 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन करेंगे। यह मेला सूरजकुंड मेला प्राधिकरण और हरियाणा पर्यटन द्वारा केन्द्रीय पर्यटन, कपड़ा, संस्कृति और विदेश मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया जाता है। मेले का आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेगा।
34 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला -2020 में उज्बेकिस्तान मेले का भागीदार देश है। इस बार हिमाचल प्रदेश को थीम राज्य के रूप में चुना गया है। मेले में 20 देश और भारत के सभी राज्य भाग लेंगे। मेले को 2013 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपग्रेड किया गया था और जिसमे 2015 से लगभग 20 देशों को आमंत्रित किया जाता है।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मुख्यमंत्री हरियाणा: मनोहर लाल खट्टर
  • हरियाणा के राज्यपाल: सत्यदेव नारायण आर्य

सुप्रीम कोर्ट ने भारत में अफ्रीकी चीते को लाने की दी मंजूरी

about - Part 2878_9.1

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने भारत सरकार को उपयुक्त स्थान देखकर अफ्रीकी चीते (African cheetahको लाकर बसाने की मंजूरी दे दी। भारत में पाए जाने वाल दुर्लभ चीता देश में लगभग विलुप्त हो गया है, इसीलिए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने नामीबिया से अफ्रीकी चीता को लाने के लिए याचिका दायर की थी। सरकार की योजना नामीबिया जैसे अफ्रीकी देशों से चीता को भारत में लाकर में फिर से बसाने की है।

भारत के एल्बेन ने बर्लिन साइक्लिंग टूर्नामेंट में जीता स्‍वर्ण पदक

about - Part 2878_11.1

भारतीय साइकिलिस्ट एसो एल्बेन ने छह दिन तक चलने वाले बर्लिन टूर्नामेंट की कीरिन व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 2017 की विश्व चैम्पियनशिप में रजत जीतने वाले चेक गणराज्य के टॉमस बाबेक दूसरे स्थान पर रहे जबकि जर्मनी के मैक्सिमिलियन लेव को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

कीरिन छह दिनों तक चलने वाला ट्रैक साइक्लिंग रेस स्पर्धा है। इस प्रतियोगिता में साइकिलिस्टो को हर दिन प्रतिस्पर्धा में भाग लेना होता है। एसो को इस महीने की शुरुआत में मुंबई में स्पोर्टस्टार ऐसस अवार्ड्स 2020 (Sportstar Aces Awards 2020 ) में यंग एथलीट ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • जर्मनी की राजधानी: बर्लिन, जर्मनी की मुद्रा: यूरो
  • जर्मनी की चांसलर: एंजेला मर्केल

मुंबई में आरंभ हुआ 16 वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

about - Part 2878_13.1
मुंबई के वर्ली में स्थित नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम में डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिक्शन और एनिमेशन फिल्मों के 16 वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह -2020 का उद्घाटन किया गया। यह दक्षिण एशिया में गैर-फीचर फिल्मों का सबसे पुराना और सबसे बड़ा फिल्म महोत्सव, जिसकी  शुरुआत 1990 में हुई थी, इसे भारत सरकार के फिल्म्स डिवीजन, सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है।
इस फिल्म महोत्सव में निदेशालय को 874 एंट्री प्राप्त हुई हैं, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्‍पर्धा के लिए 24 देशों की 144 एंट्रियां और राष्ट्रीय प्रतिस्‍पर्धा के लिए 730 एंट्रियां शामिल हैं। विभिन्न प्रतिस्‍पर्धा श्रेणियों की फिल्मों के अलावा इसमें भारत और विदेशों में बनी सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिक्शन और एनिमेशन फिल्मों को विशेष तौर पर दिखाया जाएगा, जिसमें जूरी रेट्रोस्पेक्टिव और ऑस्कर फिल्में शामिल हैं।
विशेष पैकेज जैसे यूरोपीय संघ की फ़िल्में, आयरिश फ़िल्में, उत्तर-पूर्व भारत की फ़िल्में, छात्र फ़िल्म द्वारा बनाई गई फिल्मे, आर्ट सैंक्चुअरी फ़िल्में, और सत्यजीत रे और पीएसबीटी का पूर्वव्यापी आयोजन किया जा रहा है। रूस, फिनलैंड और बाल्कन के एनिमेशन फिल्मे भी दिखाई जाएंगी। होमेज सेक्शन फिल्मों की भी स्क्रीनिंग होगी। राम मोहन, वी जी सामंत, भीमसैन खुराना और मंजिरा दत्ता जैसे दिग्गजों पर एक विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

नेपाल ने सबसे अधिक ऊंचाई पर फैशन शो आयोजित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में की एंट्री

about - Part 2878_15.1

नेपाल ने पृथ्वी पर अब तक के सबसे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र पर फैशन शो का आयोजन कर एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। माउंट एवरेस्ट फैशन रनवे का आयोजन एवरेस्ट बेस कैंप के पास काला पत्थर पर तक़रीबन 5340 मीटर (17515 फीट) की ऊंचाई पर किया गया। इस फैशन शो में इतिहास रचने के लिए 10 अलग-अलग देशों की 18 सुपरमॉडल्स ने  रैंप वॉक किया।
यह शो नेपाल सरकार के विजिट नेपाल 2020 कार्यक्रम का हिस्सा था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड टाइटल ने इसे अपने रिकार्डो की सूची में डाला और भारत के डॉ. पंकज गुप्ता और नेपाल की सुश्री रमीला नेमकुल और श्री रिकेन महारजन सहित आयोजकों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
इस फैशन शो का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता फैलाना और दुनिया को यह संदेश देना था कि नेपाल अब सभी गतिविधियों के लिए गंतव्य है। फैशन शो में इस्तेमाल किए गए डिजाइन, पैटर्न और परिधान जैविक (बायोडिग्रेडेबल) थे। इसके अलावा कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए मॉडल ने प्रोबायोटिक डिटर्जेंट का भी इस्तेमाल किया।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नेपाल के प्रधान मंत्री: केपी शर्मा ओली
  • नेपाल के राष्ट्रपति: बिध्या देवी भंडारी
  • नेपाल के स्पीकर: कृष्ण बहादुर महाराज
  • नेपाल की राजधानी: काठमांडू; मुद्रा: नेपाली रुपया

कलकत्ता विश्वविद्यालय ने नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी को दी डी.लिट की उपाधि

about - Part 2878_17.1
कोलकाता के कलकत्ता विश्वविद्यालय ने अपने वार्षिक दीक्षांत समारोह में नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत विनायक बनर्जी को डॉक्टरेट ऑफ़ लेटर्स (डी. लिट) की उपाधि प्रदान की । उन्हें विश्वविद्यालय की वाईस चांसलर सुश्री सोनाली चक्रवर्ती बनर्जी ने उपाधि प्रदान की।
बनर्जी को वर्ष 2019 में “वैश्विक स्तर गरीबी कम करने के लिए के प्रयोगात्मक प्रयासों” के लिए दो अन्य लोगों के साथ नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, इसमें अब्दुल लतीफ जमील शामिल हैं, जो पावर्टी एक्शन लैब (J-PAL) के निदेशकों में से हैं जिनकी स्थापना 2003 में की गई थी।
प्रख्यात खगोल वैज्ञानिक जे वी नार्लीकर को सर आशुतोष मुकर्जी मेमोरियल मेडल से सम्मानित किया गया। वैज्ञानिक समीर के ब्रह्मचारी, अरुप कुमार रायचौधुरी और पार्थ प्रतिम माजुमदार को सर आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे पदक से सम्मानित किया गया है।

ईयू संसद ने ब्रिटेन ब्रेक्सिट समझौते को दी मजूरी

about - Part 2878_18.1
यूरोपीयन संसद ने ब्रिटेन ब्रेक्सिट समझौते को मंजूरी दे दी है। ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ से अलग होने की अंतिम अड़चन को पार कर लिया हैं, लंदन के साथ हुए ब्रेक्सिट समझौते को मंजूरी देने के लिए भारी मतदान हुआ है।
ब्रेक्ज़िट समझौता के पक्ष में 621 में और विपक्ष में कुल वोट 49 पड़े, जो कि ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने पिछले वर्ष यूरोपीय संघ के अन्य 27 नेताओं के साथ बातचीत करके किया था। यूरोपीय संघ का सदस्य नहीं रहने के कारण अब ब्रिटेन यहां की नीति में कोई बात नहीं कर पाएगा। ब्रिटेन ईयू से अलग होने वाला पहला देश है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • यूरोपीय संघ मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम
  • यूरोपीय संघ की स्थापना: 1 नवंबर 1993
  •  

नौसेना ने मेडागास्कर में मानवीय सहायता उपलब्‍ध कराने के लिए शुरू किया ‘ऑपरेशन वनीला’

about - Part 2878_19.1
भारतीय नौसेना ने मेडागास्कर में मानवीय सहायता और आपदा राहत प्रदान करने के लिए “Operation Vanilla” शुरू किया है। ‘ऑपरेशन वनीला’ को साइक्लोन डायने द्वारा मचाई गई तबाही के बाद मेडागास्कर के प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है।
भारतीय नौसेना के अनुसार “INS ऐरावत, को इस मिशन के लिए तैनात किया गया हैं, तथा जिसे उसी तरफ डायवर्ट कर दिया गया है”। भारतीय नौसेना जहाज चिकित्सा शिविर स्थापित करने और भोजन, पानी और अन्य आवश्यक राहत सामग्री प्रदान करने के लिए तैयार है।
मेडागास्कर को सहायता भारतीय नौसेना की विदेश सहयोग की पहल के तहत प्रदान की जा रही हैं, जो प्रधानमंत्री की ‘Security and Growth for all in the Region (SAGAR)’ ‘सुरक्षा और क्षेत्र में सभी के लिए विकास’ (SAGAR) के दृष्टिकोण के अनुरूप है। भारतीय नौसेना हिंद महासागर में मानवीय और आपदा राहत (HADR) के लिए सहायता देने वाला पहला संगठन है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नौसेना प्रमुख (CNS): करमबीर सिंह
  • भारतीय नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me