पद्म श्री से सम्मानित लेखक तुषार कांजीलाल का निधन

about - Part 2877_3.1
जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरणविद्, शिक्षाविद् और लेखक तुषार कांजीलाल का निधन। तुषार कांजीलाल को भारत सरकार द्वारा वर्ष 1986 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। इन्हें वर्ष 2008 में जमनालाल बजाज पुरस्कार भी दिया गया था।

भारत-बांग्लादेश संयुक्त अभ्यास SAMPRITI-IX: मेघालय में किया जाएगा आयोजित

about - Part 2877_5.1
भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाला संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास SAMPRITI-IX का 9 वां संस्करण मेघालय के उमरोई में आयोजित किया जाएगा। SAMPRITI अभ्यास भारत और बांग्लादेश के बीच एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय रक्षा सहयोग प्रयास है जिसकी मेजबानी दोनों देश बारी-बारी से करते है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत संयुक्त अभ्यास के दौरान कमांड पोस्ट एक्सरसाइज और फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज की जाएगी है।इस के अलावा दोनों सेनाओं की टुकड़ियाँ आतंकवाद-रोधी अभियान का अभ्यास भी करेंगी।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री: शेख हसीना; राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका

थियेटर कलाकार संजना कपूर को मिला फ्रांस का विशेष सम्मान

about - Part 2877_7.1
थिएटर जानी-मानी हस्ती संजना कपूर को थिएटर के क्षेत्र में दिए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित फ्रांसीसी सम्मान शेवेलियर डन्स लोर्रे देस आर्ट्स एट देस लेट्रेस (नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स) Chevalier dans lOrdre des Arts et des Lettres (Knight of the Order of Arts and Letters) से सम्मानित किया गया। वह दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर की पुत्री हैं।
1957 में संस्कृति मंत्रालय द्वारा स्थापित ये सम्मान फ्रांस की सरकार का विशेष सम्मान है, जिसे राष्ट्रीयता की परवाह किए बिना कला और साहित्य के क्षेत्र में अपनी रचनात्मकता से अलग पहचान रखने वाले या अपने योगदान से फ्रांस सहित दुनिया भर में कला और साहित्य को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया जाता है। 

Google भारतीयों की समाचार साक्षरता को बढ़ाने के लिए देगा एक मिलियन डॉलर का अनुदान

about - Part 2877_9.1
गूगल ने भारत के नागरिकों में समाचार साक्षरता (news literacy among Indians) बढ़ाने के लिए एक मिलियन अमरीकी डॉलर की अनुदान राशि देने की घोषणा की हैं। Google के अनुसार, इस अनुदान राशि से वरिष्ठ रिपोर्टर्स और पत्रकारों का एक मजबूत नेटवर्क तैयार किया जाएगा, जो भारत में जाली समाचारों (fake news) को बंद करने की दिशा में कार्य करेगा। ये फंडिंग गूगल की व्यापक, मीडिया साक्षरता के 10 मिलियन डॉलर की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
Google की ये पहल विशेष तौर पर गैर-मेट्रो शहरों में समाचार साक्षरता प्रदान करने पर केंद्रित होगी । इस कार्यक्रम के अंतर्गत इंटर्न्यूज 250 पत्रकारों, तथ्यों की जाँच करने वाले (fact-checkers), शिक्षाविदों, और एनजीओ वर्करों की एक टीम का गठन करेगा, जिन्हें वैश्विक और भारतीय विशेषज्ञों द्वारा स्थानीय आवश्यकताओं के हिसाब से सात भारतीय भाषाओं में उपलब्ध पाठ्यक्रम में प्रशिक्षित किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • Google CEO: सुंदर पिचाई; स्थापित: 4 सितंबर 1998.

आइमर नून ऑस्कर गेस्ट-सेगमेंट में ऑर्केस्ट्रा की अगुवाई करने वाली होंगी पहली महिला

about - Part 2877_11.1
आयरिश संगीतकार (composer) आइमर नून (Eimear Noone) ऑस्कर गेस्ट-सेगमेंट (अतिथि-भाग) में ऑर्केस्ट्रा दल की अगुवाई करने वाली पहली महिला होंगी। वह अकादमी पुरस्कारों में 42-आर्टिस्ट वाले ऑर्केस्ट्रा की अगुवाई करेंगी । वे वीडियो गेम का संगीत बानाने के लिए दुनिया भर में बहुत प्रसिद्ध हुई और 22 साल की उम्र में नेशनल कॉन्सर्ट हॉल में संचालन करने वाली पहली महिला बनीं।

डोनाल्ड ट्रम्प ने USMCA नॉर्थ अमेरिकी व्यापार समझौते पर किए हस्ताक्षर

about - Part 2877_13.1
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा और मेक्सिको के साथ नए संयुक्त राज्य अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते (USMCA) नॉर्थ अमेरिकी व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। USMCA, तीन देशों के बीच कई वर्षो से चली आ रही बातचीत नतीजा है, जो 1994 के नॉर्थ अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौते यानि नाफ्टा की जगह लेगा। इसके अलावा इसमें ई-कॉमर्स, बौद्धिक संपदा संरक्षण और निवेशकों के लिए विवाद निपटान के साथ-साथ सख्ती से श्रम प्रावधानों को लागू करने, आवश्यकता अनुसार मेक्सिको के कानूनों में सुधार को भी बदला गया है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति: डोनाल्ड ट्रम्प; राजधानी: वाशिंगटन, डी.सी.

रानी रामपाल ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर’ का खिताब जीतने वाली बनी पहली खिलाड़ी

about - Part 2877_15.1
भारतीय महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल प्रतिष्ठित ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार 2019  जीतने वाली विश्व की पहली हॉकी खिलाड़ी बन गईं। यह पुरस्कार सामाजिक कार्य और उचित व्यवहार के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है। 25 वर्षीय रानी 15 साल आयु से भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा रही हैं और अब तक राष्ट्रीय टीम के लिए 240 स्पर्धाओं में हिस्सा ले चुकी हैं। वह जापान के हिरोशिमा में आयोजित FIH वीमेन सीरीज के फाइनल में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट रही थी। रानी रामपाल को हाल में पद्मश्री से सम्‍मानित किया गया है।

आरबीआई ने कार्यकारी निदेशक जनक राज को बनाया MPC का सदस्य

about - Part 2877_17.1
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने अपने कार्यकारी निदेशक जनक राज को मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) का सदस्य नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति एम डी पात्रा के स्थान पर गई हैं, जिन्हें हाल ही में आरबीआई का उप-गवर्नर पदोन्नत किया गया हैं। RBI के गवर्नर MPC के अध्यक्ष होते है। मौद्रिक नीति समिति देश में उचित ब्याज दर तय करने के लिए जिम्मेदार होती है। मौद्रिक नीति समिति की बैठकें एक वर्ष में कम से कम 4 बार आयोजित की जाती हैं और प्रत्येक बैठक के बाद इसके निर्णयों को प्रकाशित किया जाता है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता

मंगलुरु में कोस्टगार्ड में शामिल हुआ इंटरसेप्टर बोट C-448

about - Part 2877_19.1

कर्नाटक के मंगलुरु में भारतीय तटरक्षक बल (ICG) द्वारा हाई-स्पीड इंटरसेप्टर नाव C-448 को शामिल किया गया है। L&T (लार्सन एंड टुब्रो) शिपयार्ड द्वारा निर्मित इस इंटरसेप्टर शिप में सहायक कमांडेंट अपूर्व शर्मा के अंतर्गत 12 कर्मियों का एक दल होगा।
इस बोट का इस्तेमाल गश्त करने और बचाव कार्यों के लिए किया जाएगा। नाव रात की निगरानी के लिए एक इन्फ्रारेड प्रणाली से लैस है जो उच्च गति अवरोधन, कम तीव्रता वाले समुद्री संचालन आदि का कार्य कर सकती है। ये 20 समुद्री मील में 500 समुद्री मील की दूरी तय कर सकती है और 45 समुद्री मील की अधिकतम गति तक चल सकती है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय तटरक्षक की स्थापना: 18 अगस्त 1978
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • आदर्श वाक्य (शब्द): Vayam Rakṣ āmaḥ (We protect) (हम रक्षा करते हैं)

तेलंगाना में दुनिया के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर का हुआ उद्घाटन

about - Part 2877_21.1

तेलंगाना के हैदराबाद में स्थित Kanha Shanti Vanam में दुनिया के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस सेंटर का निर्माण श्री राम चंद्र मिशन (एसआरसीएम) और हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट के गठन की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया गया है। सेंटर हॉल और आठ परिधीय हॉल सहित बने मेडिटेशन सेंटर में 1,00,000 लोगों को ध्यान लगाने प्रशिक्षण मुफ्त प्रदान किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री: के. चंद्रशेखर राव
  • तेलंगाना के राज्यपाल:तमिलिसै सौंदरराजन
  • .

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me