शेख खालिद अब्‍दुल अजीज अल सानी बने कतर के नए प्रधानमंत्री

about - Part 2863_3.1
कतर में शेख खालिद बिन खलीफा बिन अब्‍दुल अजीज अल सानी को देश का नया प्रधान मंत्री बनाया गया है। वह शेख अब्‍दुल्‍ला बिन नासिर बिन खलीफा अल सानी का स्थान लेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री अपना इस्तीफा सौंप चुके है। नए प्रधान मंत्री अमीर कार्यालय के प्रमुख अमीरी दीवान होंगे।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • कतर की राजधानी: दोहा; मुद्रा: कतरी रियाल

तरनजीत सिंह संधू होंगे अमेरिका में भारत के नए राजदूत

about - Part 2863_5.1
तरनजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया हैं। उनकी नियुक्ति वर्तमान राजदूत और हाल ही में विदेश सचिव पद के लिए चुने गए हर्षवर्धन श्रृंगला के स्थान पर की गई हैं, जो अपना कार्यभार संभालने के लिए अमेरिका से रवाना हो चुके हैं। वर्तमान में संधू 24 जनवरी, 2017 से श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त हैं। इससे पहले वे 2013 से 2017 तक वाशिंगटन डीसी में भारत के दूतावास में मिशन के उप प्रमुख के रूप में कार्य कर चुके हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विदेश मंत्री: सुब्रह्मण्यम जयशंकर.

डॉ. एन कुमार को वर्ष 2019 के हरित रत्न पुरस्कार से किया गया सम्मानित

about - Part 2863_7.1
तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय के वाईस-चांसलर डॉ. एन कुमार को वर्ष 2019 के हरित रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया । इस पुरस्कार को अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ द्वारा आयोजित किया जाता है। उन्हें यह पुरस्कार कृषि-व्यवसाय में 30 करोड़ रुपये की उद्यमिता परियोजना के प्रसार और तमिलनाडु में कृषि क्षेत्र की ओर छात्रों को प्रेरित करने के लिए दिया गया हैं। उन्हें यह पुरस्कार हाल ही में रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय में आयोजित 5 वें राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में प्रदान किया गया।

आंध्र प्रदेश कैबिनेट ने विधान परिषद को समाप्त करने का प्रस्ताव किया पारित

about - Part 2863_9.1
आंध्र प्रदेश कैबिनेट ने सरकार के महत्वपूर्ण बिलों को पारित करने में आ रही बड़ी अड़चन राज्य की विधान परिषद को समाप्त करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। इस कैबिनेट की अध्यक्षता मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने की।
एपी सरकार ने यह फैसला तीन राजधानियों से संबंधित अपने दो महत्वपूर्ण विधेयक (आंध्र प्रदेश विकेंद्रीकरण और समावेशी विकास और एपी कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (CRDA) अधिनियम विधेयक) के ऊपरी सदन (विधान परिषद) में पारित कराने में विफल होने के कारण लिया हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: जगन मोहन रेड्डी
  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वभूषण हरिचंदन
  • आंध्र प्रदेश की राजधानी: अमरावती
  • .

महाराष्ट्र सरकार ने गरीबों के लिए ‘शिव भोजन’ योजना’ की शुरू

about - Part 2863_11.1
महाराष्ट्र सरकार ने 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘शिव भोजन‘ योजना का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य गरीबों को मात्र 10 रुपये में भोजन उपलब्ध कराना है। पायलट स्तर पर शुरू की गई इस योजना के तहत, राज्य के सभी जिलों में निर्धारित स्थानों और कैंटीनों में तय समय पर गरीबों को 10 रुपए में थाली या लंच प्लेट मुहैया कराई जाएगी।
जिला गार्जियन मंत्री असलम शेख ने महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित सिविल, नायर अस्पताल में “शिव भोजन थाली” कैंटीन का उद्घाटन किया। पायलट योजना के तहत, हर जिला मुख्यालय में कम से कम एक ‘शिव भोजन’ कैंटीन शुरू की गई है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री : उद्धव बाल ठाकरे
  • महाराष्ट्र के राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी
  • महाराष्ट्र की राजधानी: मुंबई
  • महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री: अजीत पवार
  • .

असमिया भाषाविद् गोलोक चंद्र गोस्वामी का निधन

about - Part 2863_13.1
प्रख्यात असमिया भाषाविद् और शिक्षाविद गोलोक चंद्र गोस्वामी (Golok Chandra Goswami) का निधन। उनकी प्रसिद्ध किताबें ‘Structure of Assamese’, ‘Assamese: Its Formation and Development’, ‘Dhvani Bigyanor Bhumika’, ‘Asomiya Bornoprakash’ और ‘Asomiya Akhor Jotoni’ हैं। उन्हें असोम साहित्य सभा के ‘साहित्यचर्य’ उपाधि, असोम भाष्य बिकास समिति की ‘भाषाचार्य’ उपाधि दी गई थी और अनुन्दोरम बोरूः इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज आर्ट & कल्चर द्वारा ‘अनुन्दोरम बोरूः पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया गया था।

भारतीय नौसेना को जल्द ही सौपा जाएगा INS कवरत्ती: GRSE

about - Part 2863_15.1
रक्षा मंत्रालय का सार्वजानिक उपक्रम गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE), भारतीय नौसेना को जल्द ही रडार की पकड़ में नहीं आने वाले पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस कवरत्ती (INS Kavaratti) को सौपने के लिए तैयार है। INS कवरत्ती, GRSE द्वारा बनाया गया 104 वां युद्धपोत है। इसके सभी परीक्षण सफलतापूर्वक पुरे कर लिए गए हैं और जिसे इस महीने के अंत तक नौसेना को सौप दिया जाएगा। INS कवरत्ती का इस्तेमाल परमाणु, रासायनिक और जैविक युद्ध की स्थिति के दौरान किया जा सकता है और इसके हथियार और सेंसर सूट पूरी तरह से देश में ही तैयार किए गए हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नौसेना प्रमुख (CNS): करमबीर सिंह
  • भारतीय नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

सुनील मेहता ने संभाला IBA के सीईओ का कार्यभार

about - Part 2863_17.1
सुनील मेहता ने भारतीय बैंक संघ (Indian Banks’ Association-IBA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पदभार संभाल लिया हैं। उन्हें वीजी कन्नन के स्थान पर नियुक्त किया गया हैं, जिन्होंने 31 दिसंबर, 2019 को IBA के मुख्य कार्यकारी पद से इस्तीफा दे दिया था। इनका कार्यकाल 3 साल का होगा। वर्तमान में, IBA की प्रबंध समिति के अध्यक्ष SBI प्रमुख रजनीश कुमार हैं, जो वर्ष 2019-20 के लिए 3 डिप्टी चेयरमैन और मानद सचिव के साथ समिति का संचालन कर रहे हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारतीय बैंक संघ का गठन: 26 सितंबर 1946
  • भारतीय बैंक संघ का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र

मेरठ में खोला जाएगा देश का पहला एनिमल वार मेमोरियल

about - Part 2863_18.1
भारत सरकार उत्तर प्रदेश के मेरठ में जानवरों के लिए युद्ध स्मारक (war memorial for animals) स्थापित करने की योजना पर विचार कर रही है। यह देश का पहला एनिमल वार मेमोरियल होगा। इस स्मारक का निर्माण मेरठ के रिमाउंट एंड वेटरनरी कॉर्प्स (आरवीसी) सेंटर एंड कॉलेज में किया जाएगा, जहां कुत्तों, खच्चरों और घोड़ों की जांबाज कैटल (नस्ल) को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस स्मारक को स्थापित करने का उद्देश्य युद्ध में जानवरों की साहस और वीरता के प्रति समर्पण और सैनिकों के साथ सैन्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान को चिन्हित करना है। स्मारक में पट्टी पर 350 से अधिक हैंडलर, 300 कुत्तों और कुछ घोड़ों और खच्चरों के नाम सर्विस नंबर के अंकित किए जाएंगे। स्मारक दिल्ली में बने राष्ट्रीय समर स्मारक का छोटा प्रारूप होगा।

केरल में देश की पहली सुपर फैब लैब का हुआ शुभारंभ

about - Part 2863_20.1
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने कोच्चि में देश की पहली सुपर फैब लैब (Super Fab Lab) का उद्घाटन किया। सुपर फैब लैब को KSUM (केरल स्टार्टअप मिशन) के सहयोग से स्थापित किया गया है। ये प्रयोगशाला फिजिकल और डिजिटल दुनिया के बीच अंतर को कम करेगी।
फैब लैब एक ऐसी प्रयोगशाला है जो पूरी तरह डिजिटल फैब्रिकेशन पर आधारित है। इसे आम भाषा में “कैसे कुछ भी बनाया जा सकता हैं? (How to make almost anything)” के रूप में परिभाषित किया गया है। यह कंप्यूटर की एक अरे है जो लगभग सभी चीजों को कवर करता है। इसका उपयोग व्यवसायों में प्रोटोटाइप विकसित करने और शिक्षा में भी किया जाएगा। इसमें सीएनसी कटिंग, प्लाज्मा मेटल कटिंग, लेजर कटिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और माइक्रोप्रोसेसर और 3 डी प्रिंटिंग और स्कैनिंग भी शामिल हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केरल के राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान
  • केरल की राजधानी: तिरुवनंतपुरम

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me