दुनिया भर में आज मनाया गया विश्व एनजीओ (NGO) दिवस

about - Part 2843_3.1
विश्व स्तर पर 27 फरवरी को विश्व एनजीओ (NGO) दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य गैर-सरकारी संगठन (Non-Governmental Organisation) क्षेत्र के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह दिवस हर साल दुनिया भर के उन लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है ,जिन्होंने समर्पित होकर अच्छे कार्यों में योगदान दिया। साथ ही यह दिन दुनिया भर में मौजूद सभी क्षेत्रों के गैर सरकारी संगठनों की उपलब्धियों और सफलता की हाइलाइट करता है। यह दिन समाज में गैर-सरकारी संगठनों की भूमिका के महत्व को दर्शाता है।
NGO दिवस का इतिहास:-

विश्व एनजीओ दिवस मनाए जाने विचार 2009 में कानून के एक छात्र मार्किस लियर्स स्काडमैनिस ने किया था। जिसे मनाए जाने की आधिकारिक रूप से घोषणा 17 अप्रैल 2010 को 12 देशों द्वारा की गई थी। इसे संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) द्वारा 27 फरवरी 2014 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी गई थी।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम मुख्यालय: न्यूयॉर्क, अमेरिका.
  • संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम प्रमुख: अचिम स्टेनर
  • संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम स्थापित: 22 नवंबर 1965.
  • .

नई दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर RAISE 2020 सम्मेलन का किया जाएगा आयोजन

about - Part 2843_5.1
भारत सरकार ने 11-12 अप्रैल को नई दिल्ली में शिखर सम्मेलन RAISE 2020- ‘Responsible AI for Social Empowerment 2020 (सामाजिक सशक्तिकरण के लिए उत्‍तरदायी कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता-2020) आयोजित करने की घोषणा की है। RAISE 2020 सरकार द्वारा उद्योग और शिक्षा जगत के साथ मिलकर आयोजित किया जाने वाला भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन है।
इस शिखर सम्मेलन में दुनिया भर के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। यह एआई के सामाजिक सशक्तीकरण, परिवर्तन और समावेशन और कृषि, स्वास्थ्य सेवा, स्मार्ट गतिशीलता और शिक्षा जैसे अन्य प्रमुख क्षेत्रों में इस्तेमाल पर फोकस होगा। एआई को सामाजिक परिवर्तन में लागू करना आवश्यक है क्योंकि यह नियामक परिवर्तनों को लाने में मदद करेगा। साथ ही यह कार्यस्थलों की दक्षता में सुधार लाएगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री और पृथ्वी विज्ञान मंत्री: हर्षवर्धन.

CBSE ने विधार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र लोकेटर ऐप “CBSE ECL” की लॉन्च

about - Part 2843_7.1
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा केंद्र लोकेटर ऐप “CBSE ECL” और ऑनलाइन परीक्षा केंद्र प्रबंधन प्रणाली “OECMS” शुरू की है। “CBSE ECL” एक मोबाइल एप्लिकेशन है जो छात्रों को परीक्षा केंद्र का पता लगाने और अपने स्थान से परीक्षा केंद्र के बीच की दूरी जानने में मदद करेगी। इस ऐप को छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी प्रदान करने के शुरू किया गया है।
इसके अलावा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूल के प्रधानाचार्यों के लिए “OECMS” के नाम से एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र प्रबंधन प्रणाली भी शुरू की है। इस प्रणाली के जरिए विद्यालय के प्रधानाचार्यों को एक क्लिक करने पर पर्यवेक्षकों, अनुपस्थित छात्र, दिव्यांग छात्र, अनुचित साधनों और विभिन्न अन्य विवरणों की उपलब्धता जैसी रियल टाइम जानकारी प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

जावेद अशरफ होंगे फ्रांस में भारत के नए राजदूत

about - Part 2843_9.1
जावेद अशरफ को फ्रांस में भारत का अगला राजदूत बनाया गया है। वह वर्तमान में सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत हैं। वह 1991 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी है। वह विनय मोहन क्वात्रा का स्थान लेंगे, जिन्हें नेपाल में भारत के वर्तमान राजदूत मनोज सिंह पुरी के स्थान पर अगला राजदूत बनाया गया । विनय मोहन क्वात्रा 1988 बैच के IFS अधिकारी है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फ्रांस के राष्ट्रपति: इमैनुएल मैक्रॉन.
  • फ्रांस की राजधानी: पेरिस.
  • फ्रांस की मुद्रा: यूरो, CFP फ्रांस

    एडीबी ने रुपये से जुड़े बांड से जुटाए 118 मिलियन डॉलर

    about - Part 2843_11.1
    एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने जारी किए नए अपतटीय (offshore)  भारतीय रुपये से जुड़े 10-वर्षीय बॉन्ड से 850 करोड़ (USD 118 मिलियन) जुटाए हैं। यह 2017 के बाद से भारतीय रुपये में जुटाए गए एडीबी की पहली नई मैच्योरिटी को दर्शाता है और जो स्थापित यील्ड कर्व में 2021 से 2030 तक 7,240 करोड़ रुपये (बकाया 1 बिलियन अमरीकी डालर) के साथ बकाया बॉन्ड विस्तार में योगदान देता है। एडीबी का भारतीय रुपये बांड स्थानीय मुद्रा संचालन के लिए “गेम-चेंजर” साबित हो रहे हैं। 
    बांड 6.15 फीसदी का अर्ध-वार्षिक कूपन वहन करते हैं और इसकी कीमत 6.19 फीसदी है। जो भारतीय रुपये में दर्शाए गए बांड हैं, लेकिन अमेरिकी डॉलर में नि‍पटाए गए है, जेपी मॉर्गन द्वारा बीमा कराया हुए थे और मुख्य रूप से अमेरिका (21 प्रतिशत) और यूरोप (79 प्रतिशत) में निवेशकों को वितरित किए गए थे।

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • एडीबी का स्थापना: 19 दिसंबर 1966.
    • एडीबी का मुख्यालय: मनीला, फिलीपींस.
    • एडीबी की सदस्य: 68 देश.
    • एडीबी के अध्यक्ष: मासात्सुगु असाकावा.

    RBI ने बंधन बैंक को बिना अनुमति के नई शाखाएं खोलने की दी मंजूरी

    about - Part 2843_13.1
    भारतीय रिजर्व बैंक ने बंधन बैंक पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटा दिया है, जिसके बाद वह अब बिना पूर्व अनुमति के नई शाखाएं खोल सकता है। RBI ने यह फैसला कुछ नियामक शर्तों के लिया है, जिसमे बैंक को निर्देश दिया कि वह कुल बैंकिंग शाखाओं की लगभग 25% शाखाएं ग्रामीण क्षेत्रों में खोलने का आदेश देगा, जहाँ बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।
    सुप्रीम कोर्ट (SC) की ओर से 28 सितंबर, 2018 को बंधन बैंक पर नई शाखा खोलने पर प्रतिबंध, शेयरिंग नियमों को पूरा नहीं करने पर बैंक के संस्थापक-सह प्रबंध निदेशक (एमडी) चंद्रशेखर घोष के वेतन को फ्रीज़ करने का आदेश के बाद लगाया गया था। आरबीआई लाइसेंसिंग गाइडलाइन के अनुसार, बंधन फाइनेंशियल होल्डिंग्स लिमिटेड के बैंक प्रमोटर को कंपनी के शेयर को 3 साल में 82% से घटाकर 40% पर लाना था। बैंक की समय सीमा 23 अगस्त, 2019 पूरी हो गई थी, जिसे बैंक पूरा करने में पूरी तरह असफल रहा था।

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • बंधन बैंक गैर-कार्यकारी अध्यक्ष: अनूप कुमार सिन्हा
    • बंधन बैंक के एमडी और सीईओ: चंद्र शेखर घोष.
    • बंधन बैंक स्थापित: 23 अगस्त 2015.
    • बंधन बैंक मुख्यालय: कोलकाता, पश्चिम बंगाल
    • बंधन बैंक टैगलाइन: आपा भला, सबकी भलाई.
    • .

    भारत-ब्रिटेन के बीच संयुक्त वायु सेना अभ्यास इंद्र धनुष हुआ आरंभ

    about - Part 2843_14.1
    इंद्र धनुष अभ्यास 2020 का पांचवा संस्करण 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश में आरंभ हो गया है। यह भारतीय वायु सेना (IAF) और ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स (RAF) के बीच होने वाला संयुक्त वायुसेना अभ्यास है, जो उत्तर प्रदेश (यूपी) के वायु सेना स्टेशन हिंडन में आयोजित किया जा रहा है।

    इस वर्ष का अभ्यास ‘Base Defence and Force Protection’ पर फोकस है। इस अभ्यास में RAF के दल में उनकी रेजिमेंट के 36 विशेष लड़ाके शामिल हैं जबकि भारतीय वायु सेना में गरुड़ फोर्स के 42 लड़ाके शामिल हैं, इन अभ्यासों में C-130J विमान से पैरा ड्रॉप्स, Mi-17 V5 हेलीकॉप्टरों द्वारा सामरिक इनसर्जन और विभिन्न हवाई सेंसर का उपयोग शामिल है।
    अभ्यास के दौरान वायु सेना के दोनों पक्ष संयुक्त रूप से रणनीति और युद्ध-नीति को साझा करेंगे और अपने प्रतिष्ठानों पर आतंकी खतरों से निपटने के लिए रणनीति तैयार करेंगे। इस विशेष मिशन में दोनों सेनाएँ तैयार किए गए अर्बन बिल्ट-अप (शहरी) ज़ोन में एयरफ़ील्ड आक्रमण, बेस डिफेंस और आतंक-रोधी अभियानों सहित विभिन्न मिशनों को पूरा करेंगी।
    हिंडन वायु सेना स्टेशन

    हिंडन का वायु सेना स्टेशन पश्चिमी वायु कमान द्वारा संचालित किया जाता है। यह दुनिया का आठवां और एशिया का सबसे बड़ा एयरबेस है। यह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित है।

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • एयर चीफ मार्शल: राकेश कुमार सिंह भदौरिया.
    • भारतीय वायु सेना की स्थापना: 8 अक्टूबर 1932.
    • भारतीय वायुसेना मुख्यालय: नई दिल्ली

    हरसिमरत कौर बादल ने TOP फसल कीमतों की निगरानी के लिए MIEWS पोर्टल किया लॉन्च

    about - Part 2843_16.1
    केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मार्केट इंटेलिजेंस एंड अर्ली वार्निंग सिस्टम (MIEWS) वेब पोर्टल लॉन्च किया है। पोर्टल पर http://miews.nafed-india.com के जरिए पहुँचा जा सकता है।

    MIEWS डैशबोर्ड और पोर्टल टमाटर, प्याज और आलू (TOP) की कीमतों पर ‘समय पर सटीक निगरानी’ के लिए’ अपनी तरह के पहले’ प्लेटफार्म के साथ – साथ ऑपरेशन ग्रीन्स योजना की शर्तों के अंतर्गत हस्तक्षेप के लिए अलर्ट करने का मंच है। पोर्टल विजुअल फॉर्मेट का इस्तेमाल करने के लिए TOP फसलों से संबंधित सभी प्रासंगिक जानकारी जैसे कि कीमतें और आने का समय, क्षेत्र, उपज और उत्पादन, आयात और निर्यात, फसल कैलेंडर, फसल कृषि, आदि का प्रसार करेगा।

    MIEWS पोर्टल की मुख्य विशेषताएं:

    1. यह डैशबोर्ड कम कीमत और अधिक कीमत अलर्ट के साथ-साथ 3 महीने के मूल्य पूर्वानुमान का संकेत भी देगा.
    2. देश भर की TOP फसलों की कीमतें और आने-जाने की स्थिति जिनमें इंटरएक्टिव चार्ट और पिछले सीज़न की तुलना भी शामिल होगी.
    3. क्षेत्र, उपज और TOP फसलों का उत्पादन की जानकारी.
    4. सभी TOP फसल की फसल कृषि विज्ञान और व्यापार प्रोफ़ाइल की जानकारी.
    5. TOP फसलों की बाजार स्थिति पर नियमित और विशेष रिपोर्ट. पोर्टल में सार्वजनिक और निजी अनुभाग होंगे, जिनमें पूर्वोक्त सुविधाओं को विभाजित किया जाएगा। मूल्य और आगमन, क्षेत्र, उपज और उत्पादन, फसल कृषि और व्यापार प्रोफ़ाइल जैसे अनुभाग जनता के लिए सुलभ होंगे जबकि नियमित और विशेष बाजार खुफिया रिपोर्ट और मूल्य पूर्वानुमान केवल नीति निर्माताओं के लिए सुलभ होंगे।
    ऑपरेशन ग्रीन्स योजना

    केंद्रीय बजट 2018-19 के बजट भाषण में, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), कृषि-लॉजिस्टिक्स, प्रसंस्करण सुविधाओं और पेशेवर प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए “ऑपरेशन फ्लड” की लाइन पर 500 करोड़ रुपये के खर्च वाली एक नई योजना “ऑपरेशन ग्रीन्स” की घोषणा की गई थी। उसी के अनुसार मंत्रालय द्वारा टमाटर, प्याज और आलू (TOP) मूल्य श्रृंखला के एकीकृत विकास के लिए एक योजना तैयार की गई है।

    पांच ग्रैंड स्लैम जीतने वाली मारिया शारापोवा ने टेनिस को कहा अलविदा

    about - Part 2843_18.1
    पांच बार ग्रैंड स्लैम का खिताब अपने नाम करने वाली मारिया शारापोवा ने टेनिस से संन्यास की घोषणा कर दी है। इस रूसी खिलाड़ी ने 2004 में 17 साल की उम्र में विंबलडन में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था और साल 2012 में फ्रेंच ओपन जीतकर करियर के सभी चार प्रमुख खिताबों अपने नाम किए थे किया। वह 2005 में विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बनी और अगले साल यूएस ओपन खिताब जीता। उन्होंने 2004 का डब्ल्यूटीए टूर चैंपियनशिप, 2008 का फेड कप और 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था।
    उन पर 2016 में, मेलाडोनियम (बैन मेडिसिन) का सेवन करने के लिए 15 महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया था। उन पर से 2017 में प्रतिबंध हटने के बाद, शारापोवा ने अपना शीर्ष स्थान पाने के लिए काफी संघर्ष किया और कई चोटों से भी लड़ती रही। वर्तमान में वह विश्व रैंकिंग में अगस्त 2002 के बाद से अपने करियर की सबसे निचली रैंकिंग 373 पर पहुँच गई, और उन्हें अपने पिछले तीन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के पहले दौर में ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

    CIBIL ने राजेश कुमार को बनाया अपना नया MD और CEO

    about - Part 2843_20.1
    भारत में क्रेडिट रेटिंग या ऋण रेटिंग पर जानकारी मुहैया कराने वाली सबसे बड़ी कंपनी Cibil ने HDFC बैंक के राजेश कुमार को अपना नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी नियुक्त किए जाने की घोषणा की है। वह सतीश पिल्लई का स्थान लेंगे, जो अमेरिका की एक कंपनी के एशिया रीजन बिज़नेस अध्यक्ष बनने के लिए कंपनी छोड़ रहे है। Cibil ज्वाइन करने से पहले, कुमार एचडीएफसी बैंक में रिटेल ऋण और जोखिम के ग्रुप अध्यक्ष थे। वह राष्टीय वित्त उद्योग और ग्राहकों को सपोर्ट जारी रखने के लिए CIBIL इंडिया के कारोबार को अगले चरण में ले जाने के लिए जिम्मेदार होंगे।

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • CIBIL का मुख्यालय: मुंबई.
    • CIBIL की स्थापना: अगस्त 2000
    • CIBIL अमेरिकी बहुराष्ट्रीय समूह TransUnion का हिस्सा है.

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me