अहमदाबाद में किया गया चित्र भारती फिल्म महोसत्व का आयोजन

about - Part 2835_3.1
अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय में भारतीय चित्र साधना द्वारा चित्र भारती फिल्म महोत्सव का आयोजन जाएगा। इस फिल्म महोत्सव का तीसरा संस्करण भारतीय सिनेमा में ‘भारतीय’ कहानियाँ के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। चित्र भारती फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और बॉलीवुड फिल्म निर्माता सुभाष घई करेंगे, इस महोत्सव कुल 140 फिल्मों को दिखाया जाएगा। फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली फिल्मों को शोर्ट-फिल्म, डाक्यूमेंट्री, एनीमेशन और कैंपस फिल्म के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा।
चित्र भारती फिल्म फेस्टिवल के प्रमुख विषयों में भारतीय संस्कृति और वैल्यू, रचनात्मक कार्य, भारतीय परिवार, सामाजिक सद्भाव, पेड़ एवं स्वच्छता, महिलाएं, राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण के लिए शिक्षा शामिल हैं।
चित्र भारती फिल्म समारोह के पिछले 2 संस्करण इंदौर, मध्य प्रदेश (2016) और दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम (2018) में आयोजित किए गए थे।

पाकिस्तान ने क्रूज मिसाइल Ra’ad-II का किया सफल परीक्षण

about - Part 2835_5.1
पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम क्रूज मिसाइल Ra’ad-II का सफलतापूर्वक परिक्षण कर लिया है। Ra’ad-II हथियार प्रणाली अत्याधुनिक गाइडेंस और नेविगेशन प्रणालियों से लैस है जो अपने लक्ष्यों को भेदने में बहुत अधिक सटीक मानी जा रही है। पकिस्तान Ra’ad-II मिसाइल को मिराज विमान या पाकिस्तान वायु सेना के एफ -16 फाइटर जेट से जोड़ने की योजना बना रहा है। 600 किमी की रेंज वाली इस क्रूज मिसाइल से पकिस्तान की जमीन और समुद्र मारक क्षमता को मजबूती मिलने की संभावना है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री: इमरान खान
  • पाकिस्तान के राष्ट्रपति: आरिफ अल्वी
  • पाकिस्तान की राजधानी: इस्लामाबाद

    भारत में एक अप्रैल से इस्तेमाल किया जाएगा दुनिया का सबसे साफ पेट्रोल और डीजल

    about - Part 2835_7.1
    भारत में पहली अप्रैल से दुनिया का सबसे साफ पेट्रोल और डीजल इस्तेमाल होना शुरू हो जाएगा क्योंकि भारत में अब यूरो-IV ग्रेड के स्थान पर यूरो-VI पेट्रोल की ही आपूर्ति जाएगी है। इसकी बिक्री के साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो जाएगा, जो इस  ईधन का इस्तेमाल करते है, जिसमें सल्फर की मात्रा प्रति मिलियन केवल 10 प्रतिशत है और इससे वाहनों के उत्सर्जन में कटौती होगी जो शहरों में होने वाले प्रदूषण के प्रमुख कारणों में से एक है।

    भारत स्टेज- VI (BS-VI) में केवल 10 पीपीएम की सल्फर मात्रा है और जो उत्सर्जन मानक सीएनजी के समान अच्छे हैं। सरकारी स्वामित्व वाली तेल रिफाइनरियों ने संयंत्रो को अपग्रेड करने के लिए लगभग 35,000 करोड़ रुपये खर्च किए जो अल्ट्रा-लो सल्फर ईंधन का उत्पादन कर सकते थे।

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री: धर्मेंद्र प्रधान.

    प्रज्ञान ओझा ने क्रिकेट के फोर्मट्स को कहा अलविदा

    about - Part 2835_9.1
    बाएं हाथ के भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला साल 2013 में मुंबई में सचिन तेंदुलकर को विदाई देने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। उन्होंने 2009 से 2013 के बीच 24 टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने 113 विकेट झटके थे। उन्होंने 18 एकदिवसीय मैचों में 21 विकेट लिए। इसके अलावा वे छह टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में भी खेले थे।

    फिक्की के पूर्व अध्यक्ष वी एल दत्त का निधन

    about - Part 2835_11.1
    भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (Former Federation of Indian Chambers of Commerce & Industry – FICCI) के पूर्व अध्यक्ष वी एल दत्त का निधन हो गया। वे 1991 से 92 तक फिक्की के अध्यक्ष पद पर रहे थे । वह फिक्की के भारत वियतनाम संयुक्त व्यापार परिषद के अध्यक्ष भी थे। वे लंदन के बिजनेस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से स्नातक थे। उन्होंने केसीपी ग्रुप्स ऑफ़ कंपनियों के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था।
    वी एल दत्त को नागार्जुन विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टर की उपाधि दी गई थी। उन्हें यह उपाधि ग्रामीण विकास, चिकित्सा देखभाल, शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दी गई थी। इसके अलावा उन्होंने चेन्नई में तुर्की गणराज्य के मानद कौंसल जनरल के रूप में भी काम किया था।

    एचडीएफसी बैंक, मास्टरकार्ड और SAP कॉन्सुर ने खर्च प्रबंधन सेवाओं के लिए मिलाया हाथ

    about - Part 2835_13.1
    एचडीएफसी बैंक, मास्टरकार्ड और SAP कॉनसुर ने कॉर्पोरेट क्षेत्र को खर्च प्रबंधन सेवा देने के लिए समझौता किया है। एचडीएफसी बैंक अपने बिज़नेस यात्रियों के लिए एक कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड सुविधा देगा, जो बिज़नेस ट्रिप्स के दौरान भुगतान और व्यय प्रबंधन के लिए वन-स्टॉप समाधान प्रदान करेगा।
    कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड, SAP कॉन्सुर द्वारा कर्मचारी अनुभव को बढ़ाने, पारदर्शिता बढ़ाने, पैसे बचाने और कॉर्पोरेट दक्षता में सुधार करने के लिए सभी व्यवसाय से संबंधित सहज एकीकरण को सक्षम बनाएगा। ये कार्ड मास्टरकार्ड द्वारा समर्थित है। SAP कॉनसुर यात्रा, खर्च और बिल प्रबंधन संबंधी समाधान प्रदान करने वाला प्रोवाइडर है।
    एचडीएफसी का मुख्यालय मुंबई में है और इसके 100,000 से अधिक कर्मचारी हैं। इसकी आस्थि के हिसाब से देखा जाए तो यह भारत में सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का ऋणदाता है और यह बाजार पूंजीकरण के मामले में यह भारत का सबसे बड़ा बैंक है।

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • एचडीएफसी के प्रबंध निदेशक: आदित्य पुरी
    • एचडीएफसी की टैगलाइन: We Understand your World
    • मास्टरकार्ड के अध्यक्ष दक्षिण एशिया: पोरश सिंह
    • .

    पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे मणिपुर में कर रहा है भारत के सबसे लम्बे पुल का निर्माण

    about - Part 2835_15.1
    पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (Northeast Frontier Railway) की निर्माण इकाई, मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में मकरू नदी पर 33 मंजिला इमारत के बराबर 100 मीटर लम्बे भारत के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का निर्माण कर रहा है। 283.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा पुल 111 किमी लम्बे जिरीबाम-तुपुल-इम्फाल की नई ब्रॉड गेज लाइन का हिस्सा होगा। इस मार्ग में कुल 47 सुरंगें होंगी, जिसमे सबसे लंबी सुरंग 10.28 किलोमीटर लंबी है।
    इस पुल के खंभों को हाइड्रोलिक के माध्यम से बनाया गया है । इसके स्टील गर्डर का निर्माण कार्यशाला में किया गया है, जिन्हें बाद में कैंटिलीवर की सहायता से वहां स्थापित किया गया है। इस पुल को तूफ़ान, हमले और सभी मौसम के अनुकूल बनाया जा रहा है। 

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • मणिपुर की राजधानी: इंफाल; मणिपुर के राज्यपाल: नजमा हेपतुल्ला
    • मणिपुर के मुख्यमंत्री: एन बीरेन सिंह
    • .

    वर्ष 2020 के IPL कार्यक्रम की हुई घोषणा, इस बार सिर्फ रविवार को खेले जाएंगे दो मुकाबले

    about - Part 2835_17.1
    बीसीसीआई ने साल 2020 में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 13 वें संस्करण के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में चार बार की डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई और चेन्नई के बीच खेल जाने वाले मैच से होगी। दुनिया की सबसे ज्यादा पैसे वाली लीग माने जाने वाली IPL का फाइनल मुकाबला 24 मई को खेला जाएगा, इस साल ये टुर्नामेंट 57 दिनों तक चलेगा ।
    इस साल आईपीएल की 8 टीमें है:-
    • चेन्नई सुपर किंग्स
    • दिल्ली कैपिटल
    • किंग्स इलेवन पंजाब
    • कोलकाता नाइट राइडर्स
    • मुंबई इंडियंस
    • राजस्थान रॉयल्स
    • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    • सनराइजर्स हैदराबाद
    पिछले सीज़न से उलट इस बार बीसीसीआई ने एक दिन में होने वाले दो मैचों की संख्या घटाने का फैसला किया है। इस बार सिर्फ रविवार को ही दो मैच खेले जाएंगे और जिससे इन की संख्या घटकर केवल छह रह जाएगी।

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • बीसीसीआई अध्यक्ष: सौरव गांगुली; BCCI का मुख्यालय: मुंबई.

    दुनिया को कट, कॉपी और पेस्ट की सौगात देने वाले कंप्यूटर साइंटिस्ट लैरी टेस्लर का निधन

    about - Part 2835_19.1
    कंप्यूटर में कट, कॉपी और पेस्ट की कमांड देने वाले कंप्यूटर साइंटिस्ट लैरी टेस्लर का निधन। कंप्यूटर की कई कमांड की खोज करने वाले वैज्ञानिक का जन्म न्यू यॉर्क के ब्रोंक्स में 1945 में हुआ था और कंप्यूटर के शुरुआती दौर 1960 के दशक में उन्होंने कंप्यूटर को अधिक सुविधा जनक और आसान बनाने के लक्ष्य साथ काम करना शुरू किया।
    टेस्लर ने साल 1973 में, ज़ेरॉक्स के पालो ऑल्टो रिसर्च सेंटर (PARC) को ज्वाइन किया, जहां उन्होंने कट, कॉपी और पेस्ट कमांड की खोज की थी। ये कमांड टेक्स्ट एडिटर और शुरुआती कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम के विकास में काफी अहम थीं।
    • यह मैक और विंडोज पर कॉपी और पेस्ट करने की एक कमांड है
    • Google Chrome ने जल्द ही एक डिवाइस से कॉपी किए टेक्स्ट को दूसरे पर पेस्ट करने की सुविधा दी

    हालाँकि PARC में ही कट, कॉपी और पेस्ट की खोज की गई, लेकिन ये अनुसंधान केंद्र ग्राफिकल यूजर इंटरफेस पर अपने शुरुआती काम के लिए भी खासा लोकप्रिय था और यहीं से Apple के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स ने माउस का इस्तेमाल अपने उत्पादों करने का आईडिया लिया । उस समय टेस्लर ज़ेरॉक्स में जॉब्स के कई दौरों का भी हिस्सा थे।

    टेस्लर ने दुनिया भर की बड़ी कंपनियों के लिए काम किया जिसमें Apple, Amazon और Yahoo शामिल हैं। उन्होंने Apple में काम से करने से पहले फोटोकॉपी कंपनी ज़ेरॉक्स के पालो ऑल्टो रिसर्च सेंटर (Parc), सिलिकॉन वैली में अपने  कैरियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 17 साल तक ऐप्पल में काम किया और वहां के मुख्य वैज्ञानिक बन गए थे। उन्हें यूजर इंटरफेस डिजाइन में विशेषज्ञता प्राप्त थी और वह उन्होंने सहयोगी टिम मॉट के साथ Parc सेंटर में कट और पेस्ट कमांड का इजाद करने के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल की थी। टेस्लर की कट, कॉपी, पेस्ट कमांड तब ज्यादा प्रसिद्ध हुई जब इसे साल 1983 में एप्पल के सॉफ्टवेयर में लिसा कंप्यूटर पर शामिल किया गया।

    अगरतला में शुरू हुआ पहला भारत-बंगला पर्यटन उत्सव

    about - Part 2835_21.1
    त्रिपुरा के अगरतला में पहला भारत-बंगला पर्यटन उत्सवटूरिज्म फेस्टिवल का आरंभ हुआ है। इस उत्सव को मनाएं जाने का उद्देश्य त्रिपुरा में पर्यटन को बढ़ावा देना है और राज्य और पड़ोसी देश बांग्लादेश के नागरिकों को राज्य के पर्यटन स्थलों से अवगत कराना है।
    इस समारोह का आयोजन राज्य पर्यटन विभाग द्वारा 1971 में बांग्लादेश की स्वतंत्रता संग्राम में दिए त्रिपुरा के योगदान की स्मृति और त्रिपुरा पर्यटन क्षेत्र में उत्साह लाने के लिए किया गया है। राज्य विशेष रूप से सांस्कृतिक पर्यटन, स्वास्थ्य पर्यटन के माध्यम से दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में कम कर रहा हैं।

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • त्रिपुरा के मुख्यमंत्री: बिप्लब कुमार देब
    • त्रिपुरा के राज्यपाल: रमेश बैस

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me