डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा: जाने कैसा रहेगा पूरा कार्यक्रम, किन स्थानों का करेंगे दौरा

about - Part 2834_3.1
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी 2020 को अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल और अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प के साथ भारत की दो दिनों की यात्रा पर आ रहे हैं। इस दौरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति भारतीय समृद्ध व विविधतापूर्ण संस्कृति से रूबरू होने के लिए आगरा का ताजमहल, साबरमती आश्रम और राष्ट्रपति भवन सहित कुछ प्रमुख स्थानों का दौरा करेंगे।


हम यहाँ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा के दौरान होने प्रमुख कार्यक्रमों पर नज़र डालेंगे ।



24 फरवरी 2020: पहले दिन


डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी को गुजरात के अहमदाबाद में पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इसके बाद 22 किमी लंबे एक रोड शो का आयोजन किया जाएगा, जिसके मार्ग पर देशभर के कलाकार अपनी प्रस्‍तुतियों से राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का स्‍वागत करेंगे। इस मार्ग पर 28 से भी अधिक मंच बनाए गए हैं, जहां कलाकार पारम्‍परिक परिधानों में लोकनृत्‍य, संगीत और योग मुद्राओं की प्रस्‍तुति देंगे। अहमदाबाद पहुँचने के साथ ही डोनाल्ड ट्रम्प गुजरात का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बन जाएंगे
रोड शो के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए साबरमती आश्रम भी जाएंगे। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद, उन्हें भेंट के रूप में एक चरखा और गांधी के जीवन पर लिखित पुस्तक सहित महात्मा गांधी की तस्वीर दी जाएंगी।

“नमस्ते ट्रम्प” कार्यक्रम:


साबरमती आश्रम यात्रा के बाद, दोनों नेता गुजरात के अहमदाबाद में स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम “सरदार पटेल स्टेडियम” पहुंचेंगे जहां भव्य कार्यक्रम “नमस्ते ट्रम्प” में हिस्सा लेंगे और इसे संबोधित करेंगे, ये स्टेडियम “मोटेरा स्टेडियम” के नाम से भी जाना जाता है। “नमस्ते ट्रम्प” कार्यक्रम जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे में लगभग 1.25 लाख लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है।

ताजमहल का दीदार:

“नमस्ते ट्रम्प” कार्यक्रम के बाद, अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल दुनिया के 7 अजूबों में शामिल आगरा का प्रतिष्ठित “ताजमहल” देखने के लिए उत्तर प्रदेश के खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे। ताजमहल का दीदार करने के बाद, प्रतिनिधि मंडल अपने शेष कार्यक्रमों के लिए दिल्ली रवाना हो जाएगा।


दूसरे दिन: 25 फरवरी 2020

यात्रा के दूसरे दिन, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में अमेरिकी राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत करने के बाद मुलाकात करेंगे। साथ ही राष्ट्रपति कोविंद दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में अमेरिकी राष्ट्रपति के सम्मान राज भोज का भी आयोजन करेंगे। इसके बाद राज घाट पर पहुँच कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।



राज घाट के बाद, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल हैदराबाद हाउस पहुंचेगा जहां अमेरिकी राष्ट्रपति और भारतीय प्रधान मंत्री द्वारा दोनों देशों के बीच वर्तमान साझेदारी और भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस चर्चा में रणनीतिक सहयोग, रक्षा, आतंक रोकने, कारोबार, ऊर्जा व द्विपक्षीय विषयों पर चर्चा होगी। इसके के बाद, अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल भारत में अमेरिकी दूतावास में सीईओ गोलमेज बैठक के लिए आएंगे। यहां, अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ देश के शीर्ष व्यापारिक व्यक्तियों के साथ बातचीत होगी।

कार्यक्रम के अंत में, अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल वायु सेना के एक विमान में नई दिल्ली से अमेरिका के लिए रवाना हो जाएगा।




बांग्लादेश में भाषा आंदोलन के शहीदों की याद में मनाया गया “शहीद दिवस”

about - Part 2834_5.1
बांग्लादेश में बांग्ला भाषा आंदोलन में जान गवाने वालों शहीदों की याद में 21 फरवरी को “शहीद दिवस” के रूप में मनाया गया है जिसे ‘अमर एकुशे’ के रूप में भी जाना जाता है। यह दिन हर साल भाषा आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है।
बांग्लादेश के राष्ट्रपति एम अब्दुल हामिद और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर दिन की शुरुआत की, जिन्होंने भाषा आन्दोलन के दौरान ढाका में 21 फरवरी 1952 को पाकिस्तानी पुलिस की गोलीबारी के दौरान अपनी जान गंवा दी थी।


बांग्लादेश का भाषा आंदोलन:

बांग्लादेश के भाषा आंदोलन की शुरुआत 1948 में हुई और यह अपने चरम पर तब पहुंच गया जब विरोध कर रहे लोगो पर पकिस्तान सरकार ने गोलियां चला दी, जिसमे आठ लोगों की जान चली गई थी। यह आंदोलन तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) की आधिकारिक भाषा बंगला को बनाने के बाद ही समाप्त हुआ था। इस आंदोलन के परिणामस्वरूप, हर साल 21 फरवरी को बांग्लादेश के भाषा आंदोलन के शहीदों की याद में शहीद दिवस मनाया जाता है। साथ ही यूनेस्को ने भी इस संघर्ष में शहीद हुए युवाओं की याद में 1999 में 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस के रूप में मनाए जाने का अपनाया था।

एसीसी ने अमरजीत सिन्हा और भास्कर खुल्बे को प्रधानमंत्री का सलाहकार किया नियुक्त

about - Part 2834_7.1
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के सेवानिवृत्त अधिकारियों अमरजीत सिन्हा और भास्कर खुल्बे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया सलाहकार नियुक्त किया है। इन सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्तियां संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) पर की गई हैं। दोनों 1983 बैच के IPS अधिकारी हैं, जिसमे भास्कर खुल्बे पश्चिम बंगाल कैडर, जबकि अमरजीत सिन्हा बिहार कैडर से हैं।

नई दिल्ली में भारत के प्राचीन भोजन पर एक प्रदर्शनी का किया जा रहा है आयोजन

about - Part 2834_9.1
नई दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में ‘हिस्‍टोरिकल गैस्‍ट्रोनोमिका-इंडस डायनिंग एक्‍पीरियंस’ पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह भारत के प्राचीन खाने के इतिहास पर आधारित एक अनूठी प्रदर्शनी है जो हमें पिछले 5000 से अधिक सालों की यात्रा कराती है।
‘हिस्टोरिकल गैस्ट्रोनोमिका – द इंडस डाइनिंग एक्सपीरियंस’ प्रदर्शनी संयुक्त रूप से वन स्टेशन मिलियन स्टोरीज़ (ओएससी) और राष्ट्रीय संग्रहालय द्वारा आयोजित की जा रही है। इस प्रदर्शनी में हड़प्‍पा संस्‍कृति की खाद्य आदतों की शुरुआत भोजन बनाने के तरीकों और उससे संबंधित वास्‍तुशिल्‍प का प्रदर्शन किया गया है। 

रॉस टेलर सभी फोर्मट्स में 100 मैच खेलने वाले बने दुनिया के पहले क्रिकेटर

about - Part 2834_11.1
न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर रॉस टेलर क्रिकेट के तीनों फोर्मट्स में 100 मैच खेलने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ये रिकॉर्ड भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट श्रृंखला के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में कायम किया। न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर इयान स्मिथ ने मैच से पहले रॉस टेलर को 100 वां टेस्ट कैप दिया। साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 100 या उससे अधिक बार उन्होंने न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व भी किया है।
रॉस टेलर ने न्यूजीलैंड के लिए 231 एकदिवसीय, 100 टी 20I और कुल 100 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया  है।

दूरसंचार विभाग ने 5G हैकथॉन कार्यक्रम किया लॉन्च

about - Part 2834_13.1
दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications – DoT) ने भारत सरकार के सहयोग से शिक्षाविदों और उद्योग हितधारकों के साथ मिलकर टेलिकम्‍युनिकेशन कार्यक्रम ‘5G Hackathon’ शुरू किया है। 5 जी हैकाथॉन का उद्देश्य देश में 5जी प्रौद्योगिकी के अनुकूल समाधानों की पहचान करने तथा उन्हें बढ़ावा देने के लिए केंद्रित अत्याधुनिक विचारों को सूचीबद्ध करना है, जिन्हें व्यावहारिक 5 जी उत्पादों और समाधानों में परिवर्तित किया जा सकता है।
हैकथॉन कार्यक्रम तीन चरणों में होगा। इस कार्यक्रम का समापन 16 अक्टूबर 2020 को इंडिया मोबाइल कांग्रेस के एक भव्य समारोह में होगा। विभिन्न चरणों के विजेता 2.5  करोड़ रुपये के पुरस्कार राशि को साझा करेंगे।

5 जी तकनीक 4 जी की तुलना में गति, पीक डेटा रेट, विलंबता, स्पेक्ट्रम दक्षता और कनेक्शन डेंसिटी के मामले में कई गुना अधिक तेज सेवा देगी। हैकथॉन अलग-अलग कार्यक्षेत्रों में उत्पादों और समाधानों में नए विचारों को परिवर्तित करेगा और 5 जी के आसपास भारत के विशिष्ट उपयोग के मामलों को विकसित करेगा।
5-जी हैकेथॉन भारत और प्रवासी भारतीयों में डेवलपर्स, छात्रों, स्टार्ट-अप, छोट और मंझोले उद्योग, शैक्षणिक संस्थानों और पंजीकृत कंपनियों के लिए खुला है। सभी हितधारक भारतीय संदर्भ में 5G नेटवर्क के इस्तेमाल के मामलों को प्रस्तुत करने के लिए अकेले या टीम के रूप में भी हिस्सा ले सकते हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • DoT भारत सरकार की कार्यकारी शाखा संचार मंत्रालय का एक विभाग है।
  • धोत्रे संजय शामराव संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री हैं।

आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने चुनाव में हार के बाद दिया इस्तीफा

about - Part 2834_15.1
आयरलैंड के प्रधान मंत्री लियो वराडकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वराडकर नई सरकार के कमान संभालने तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे, जबकि देश के तीन मुख्य दलों के बीच चुनाव के बाद गठबंधन पर बातचीत जारी हैं। वराडकर ने राष्ट्रपति को कार्यालय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। “आयरलैंड संविधान के अनुसार, प्रधान मंत्री और सरकार जब तक अपने कर्तव्यों का पालन करती है, जब तक चुनी गई नई शपथ नहीं ले लेती है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • डबलिन आयरलैंड की राजधानी है।
  • माइकल डी हिगिंस आयरलैंड के राष्ट्रपति हैं।
  • आयरलैंड की आधिकारिक मुद्रा- यूरो

नमस्ते ट्रम्प: जाने कैसे की जा रही है अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियां

about - Part 2834_17.1
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी 2020 को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आने वाले हैं। उनके साथ अन्य अमेरिकी प्रतिनिधियों का दल और अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प भी होंगी। भारत सरकार, ट्रम्प के स्वागत में गुजरात के अहमदाबाद में स्थित मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रम्प’ नाम के कार्यक्रम का आयोजन करेगी, जिसके पिछले साल अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित किए गए ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम के जैसा होने की संभावना है।
आइये आज-कल सुर्ख़ियों में छाए “नमस्ते ट्रम्प” कार्यक्रम के बारे में विस्तार जानते हैं:-
नमस्ते ट्रम्प ’कार्यक्रम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के स्वागत में आयोजित किया जाएगा, जिसे उनके द्वारा संबोधित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन डोनाल्ड ट्रम्प नगरिक अभिदान समिति द्वारा किया जा रहा है। इस निजी संस्था को आयोजन के पुरे संचालन की जिम्मेदारी सौपीं गई है। यह कार्यक्रम गुजरात के अहमदाबाद में स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम “सरदार पटेल स्टेडियम” में आयोजित किया जाएगा, जिसे “मोटेरा स्टेडियम” के नाम से भी जाना जाता है।

कार्यक्रम के आकर्षण बिंदु:


डोनाल्ड ट्रम्प नागरीक अभिदान समिति (डोनाल्ड ट्रम्प के लिए नागरिक सत्कार समिति) हाई-प्रोफाइल सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन करेगी जिसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। अमेरिकी प्रतिनिधियों के दल के आगमन तक प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार ए.आर. रहमान, गायक सोनू निगम और शान मंच संभालेंगे। इस आयोजन में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर, कपिल देव और सुनील गावस्कर भी मौजूद रहेंगी।


अमेरिकी प्रतिनिधियों के मोटेरा स्टेडियम में पहुँचने के बाद लगभग 1.1 लाख लोगों के इस कार्यक्रम को दोनों नेताओं द्वारा संबोधित किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियां:
  • कार्यक्रम के लिए स्टेडियम को जोड़ने वाली लगभग 18 सड़कों को 30 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत से पुनरुत्थान और सौंदर्यीकरण करने सहित चार-लेन की सड़कों में परिवर्तित किया गया है। साथ स्टेडियम के आसपास की पार्किंग क्षमता भी बढ़ाई गई है।
  • किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में लोगों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करने और किसी भी बुरी स्थिति से निपटने के लिए स्टेडियम के अंदर 60 अतिरिक्त चिकित्सा टीमों के साथ दो स्टॉपगैप अस्पताल स्थापित किए गए हैं। स्टेडियम के बाहर और अन्दर कुल 1,50,000 लीटर पीने के पानी की क्षमता वाले आउटलेट लगाए गए हैं।
  • आयोजन का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए 4-स्तरीय सुरक्षा प्रणाली स्थापित की गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति गुप्त सेवा के एजेंट मंच को कवर करने वाले पहले घेरे में होंगे, जबकि दूसरा और तीसरा घेरा स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) द्वारा बनाया जाएगा। चौथा घेरे में गुजरात पुलिस के चेतक कमांडो तैनात होंगे।
उपरोक्त सुरक्षा योजनाओं को लागू करने के लिए गुजरात पुलिस के लगभग 25,000 कर्मी 25 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के अंतर्गत तैनात किए जाएंगे।
इस तरह भारत द्वारा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का स्वागत किया जाएगा, और डोनाल्ड ट्रम्प गुजरात का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति भी बन जाएंगे।
इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति की भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान आगरा के ताजमहल, साबरमती आश्रम और राष्ट्रपति भवन सहित कुछ प्रमुख स्थानों का दौरा करेंगे।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गुजरात के मुख्यमंत्री: विजय रूपाणी; राज्यपाल: आचार्य देव व्रत

FATF ने पाकिस्तान को जून तक ग्रे लिस्ट में रखने का किया फैसला

about - Part 2834_19.1
पाकिस्तान जून 2020 तक FATF की ग्रे लिस्ट में बना रहेगा। यह फैसला पेरिस में 16 से 21 फरवरी चली मनी लॉन्ड्रिंग पर निगरानी रखने वाली ग्रुप की बैठक और प्लेनरी के खत्म होने के बाद लिया गया। अक्टूबर में वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (Financial Action Task Force) द्वारा पाकिस्तान को आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य को धन की फंडिंग पर रोक लगाने में विफल रहने के लिए ग्रे लिस्ट में रखने का फैसला किया था।

क्या करता हैं वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (FATF)?


Financial Action Task Force फोर्स यानि वित्तीय कार्रवाई कार्यबल एक अंतर-सरकारी निकाय है जिसकी स्थापना 1989 में इसके सदस्य न्यायालयों के मंत्रियों द्वारा की गई थी। एफएटीएफ का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली की सत्यनिष्ठा बनाए रखने के लिए धन शोधन, आतंकवादी वित्तपोषण और अन्य संबंधित खतरों से निपटने के लिए कानूनी, विनियामक के मानकों को निर्धारित करना और परिचालन उपायों के प्रभावी कार्यान्वयन को बढ़ावा देना है। इसलिए, एफएटीएफ एक “नीति-निर्माण निकाय” के तौर पर कार्य करता है जो इन क्षेत्रों में राष्ट्रीय विधायी और नियामक सुधार लाने के लिए आवश्यक राजनीतिक इच्छाशक्ति उत्पन्न करने के लिए काम करता है।
एफएटीएफ अपने सदस्यों की मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी वित्तपोषण तकनीकों और काउंटर-उपायों की समीक्षा और आवश्यक उपायों को लागू करने की प्रगति की निगरानी करता है, साथ ही विश्व स्तर पर किए जा रहे उपयुक्त उपायों को अपनाने और लागू करने को बढ़ावा देता है। एफएटीएफ अन्य अंतर्राष्ट्रीय हितधारकों के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली के दुरुपयोग होने से बचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर की कमजोरियों की पहचान करने का काम करता है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • FATF का मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में है।
  • FATF की स्थापना जुलाई 1989 में हुई थी
  • .

संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट: भारत को सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स में मिला 77 वां स्थान

about - Part 2834_21.1
संयुक्त राष्ट्र द्वारा समर्थित रिपोर्ट में भारत को सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स 2020 में 77 वें और फ्लोरिशिंग इंडेक्स 2020 में 131 वें स्थान पर रखा गया है। यह रिपोर्ट विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization), संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) और द लैंसेट मेडिकल जर्नल द्वारा तैयार की गई है।
नॉर्वे, स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण दर के मामलों में इंडेक्स में टॉप स्थान पर है – जिसके बाद दक्षिण कोरिया और नीदरलैंड है। इस सूची में मध्य अफ्रीकी गणराज्य, चाड और सोमालिया सबसे नीचे हैं।
सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स में प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन से संबंधित और फ्लोरिशिंग इंडेक्स में बच्चों के पालन-पोषण तथा खुशहाली से संबंधित सूची जारी की जाती है। सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स में 2030 लक्ष्य के हिसाब से अधिक कार्बन उत्सर्जन पर देशों को रैंक दी गई है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूनेस्को: संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन
  • यूनेस्को के महानिदेशक: ऑड्रे आज़ोले; मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
  • यूनेस्को की स्थापना: 16 नवंबर 1945

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me