gdfgerwgt34t24tfdv
Home   »   भारत को ग्लोबल एनिमल प्रोटेक्शन इंडेक्स...

भारत को ग्लोबल एनिमल प्रोटेक्शन इंडेक्स 2020 में मिला दूसरा स्थान

भारत को ग्लोबल एनिमल प्रोटेक्शन इंडेक्स 2020 में मिला दूसरा स्थान |_3.1
हाल ही में जारी किए गए ग्लोबल एनिमल प्रोटेक्शन इंडेक्स 2020 में भारत को दूसरे स्थान पर रखा गया है। यह इंडेक्स अंतर्राष्ट्रीय पशु कल्याण चैरिटी “वर्ल्ड एनिमल प्रोटेक्शन” द्वारा जारी किया जाता है। एनिमल प्रोटेक्शन इंडेक्स (एपीआई) जारी करने का उद्देश्य अच्छा कर वाले देशों प्रोत्साहित करना और पशु कल्याण नीति और कानून में कमजोर देशों को उजागर करना हैं।
इंडेक्स के नियम और कानून के अनुसार देशों को A (अधिकतम स्कोर) से G (न्यूनतम स्कोर) होने के आधार रैंक दी जाती है। भारत को इस सूचकांक में C स्कोर दिया गया है। भारत को ये स्थान स्पेन, मैक्सिको, फ्रांस और न्यूजीलैंड के साथ दिया गया है। स्वीडन, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रिया को अधिकतम स्कोर यानि A के साथ शीर्ष स्थान पर रखा गया है।

वर्ल्ड एनिमल प्रोटेक्शन ने 50 देशों के पशु कल्याण नीतियों और कानून का आकलन किया और जहां स्पष्ट रूप से पशु कल्याण कानूनों की कमी की पहचान की गई। यह तत्काल किए जाने वाले जरूरी सुधारों पर जोर दे रहा है। सूचकांक देशों को अच्छे पशु कल्याण प्रक्रियाओं जैसे कि जानवरों को स्वच्छ, स्वस्थ रखने और प्राकृतिक व्यवहार दर्शाने और उचित जगह पर रखने में मदद करेगा। इस सूची में शीर्ष स्थान पर हासिल करने वाले देशों में जानवरों की सुरक्षा के लिए मजबूत कानून हैं, हालांकि, ये कानून डेयरी पशुओं की सुरक्षा के लिए उतने सख्त नहीं हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • वर्ल्ड एनिमल प्रोटेक्शन की स्थापना: 1981.
  • वर्ल्ड एनिमल प्रोटेक्शन मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम.
  • वर्ल्ड एनिमल प्रोटेक्शन के अध्यक्ष: पॉल बाल्डविन
  • .

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *