दादा साहब फाल्के अवार्ड्स 2020 की हुई घोषणा, सुपर 30 को मिला बेस्ट फिल्म का खिताब

about - Part 2831_3.1
मुंबई में दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह पुरस्कार 2020 की घोषणा की गई। अभिनेता रवि दुबे ने इस कार्यक्रम को होस्ट किया। ऋतिक रोशन को फिल्म “सुपर 30” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है।

दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह सबसे रचनात्मक फिल्म निर्माताओं को सम्मानित करने और प्रोत्साहित करने और इस क्षेत्र में दिए योगदान को सराहने का एक प्रतिष्ठित मंच है। DPIFF पुरस्कार उन योग्य कहानीकारों, रचनात्मक लेखकों, भावुक फिल्म निर्माताओं और महान कलाकारों को दिया जाता है, जो भारतीय सिनेमा को महान बनाने में योगदान देते है।
दादा साहब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह पुरस्कार 2020 के विजेताओं की पूरी सूची नीचे दी जा रही है:-

S.
No.
पुरस्कार
विजेता
1
बेस्ट
फिल्म
सुपर
30
2
बेस्ट
एक्टर
ऋतिक
रोशन (सुपर
30)
3
मोस्ट
प्रॉमिसिंग एक्टर
किच्छा
सुदीप
4
बेस्ट
एक्टर इन टेलीविजन सीरिज
धीरज
धूपर
5
बेस्ट
एक्ट्रेस इन टेलीविजन सीरिज
दिव्यांका
त्रिपाठी
6
मोस्ट
फेवरेट टेलीविजन एक्टर
हर्षद
चोपडा
7
मोस्ट
फेवरेट कपल इन टेलीविज़न सीरीज
श्रीति
झा और शब्बीर अहलूवालिया (कुमकुम भाग्य)
8
बेस्ट
टेलीविजन सीरिज
कुमकुम
भाग्य
9
बेस्ट
प्लेबैक सिंगर (मेल)
अरमान
मलिक
10
बेस्ट
रियलिटी शो
बिग
बॉस
13
 

ग्यारह साल की जिया राय ने बनाया खुले पानी में सबसे तेज तैरने का विश्व रिकॉर्ड

about - Part 2831_5.1
ग्यारह वर्षीय दिव्यांग छात्रा जिया राय ने 3 घंटे 27 मिनट और 30 सेकंड तक खुले पानी में 14 किलोमीटर तैरकर किसी भी दिव्यांग द्वारा सबसे कम उम्र में सबसे तेज तैराकी करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह रिकॉर्ड महाराष्ट्र तैराकी संघ की देखरेख में बनाया गया है।
जिया की इस असाधारण उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स, एशिया बुक और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करने के लिए योग्य माना गया है। उन्हें ये रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक प्रमाण पत्र और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। लगभग दो साल की छोटी उम्र में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर और डिले इन स्पीच का पता चलने के बाद से इस युवा चैंपियन ने एक लंबा सफर तय किया है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारतीय तैराकी संघ के अध्यक्ष: ग्लेन सल्दान्हा
  • भारतीय तैराकी संघ का मुख्यालय: अहमदाबाद, गुजरात
  • भारतीय तैराकी संघ की स्थापना: 1948

मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने दिया इस्तीफा

about - Part 2831_7.1
मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने राजनीतिक-गतिरोध के चलते अपना इस्तीफा दे दिया है। वह अंतरिम पीएम बने रहेंगे। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। उन्होंने मलेशिया के सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह को अपना इस्तीफा सौंपा। साथ ही उन्होंने अपने राजनीतिक दल Bersatu के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया है।
Bersatu सरकार में पाकतन हरपन गठबंधन का हिस्सा थे, जो उन्होंने 2018 में अनवर के साथ मिलकर बनाया था, और जिसने छह से अधिक दशकों तक चले बारिसन नैशनल (बीएन) गठबंधन शासन को 2018 में हराया था। महातिर 1981 से 2003 तक मलेशिया के प्रधान मंत्री रह चुके है। उन्होंने 2018 के आम चुनावों में एक बार फिर गठबंधन के खिलाफ जीत हासिल की, जिसका नेतृत्व बारिसन नैशनल ने किया।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मलेशिया की राजधानी: कुआलालंपुर; मलेशिया की मुद्रा: मलेशियाई रिंगिट.

केप टाउन के रेस्तरां ने मिल्कशेक में सबसे ज्यादा वैराइटी होने के लिए जीता गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

about - Part 2831_9.1
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दक्षिण अफ्रीका के एक रेस्तरां Gibson’s Gourmet Burgers & Ribsas में मिल्कशेक के सबसे ज्यादा प्रकार होने (‘Most Varieties of Milkshakes Commercially Available’) के लिए इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल करने की घोषणा की है। Gibson’s Gourmet Burgers & Ribsas के मेनू में कुल 207 प्रकार के मिल्कशेक उपलब्ध है, जिसमे लो-सुगर, फैट-फ्री, शाकाहारी और केवल वयस्क के लिए ऐल्कोहलिक फ्लेवर विकल्प भी उपलब्ध हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति: सिरिल रामाफोसा
  • दक्षिण अफ्रीका की राजधानियाँ: केपटाउन, प्रिटोरिया, ब्लूमफ़ोन्टिन
  •  मुद्रा: दक्षिण अफ्रीकी रैंड  

नाबार्ड ने J&K ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी विकास के लिए मंजूर किए 400.64 करोड़ रु

about - Part 2831_11.1

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (National Bank for Agriculture and Rural Development – NABARD) ने केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विकास परियोजनों के लिए 400.64 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह स्वीकृति जम्मू-कश्मीर के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने के लिए दी गई है।
राज्य की 38 जलापूर्ति योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए 143.66 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है, जिसमें 27 मौजूदा जलापूर्ति योजनाओं को आगे बढ़ाना और 11 नई जलापूर्ति योजनाओं का निर्माण शामिल है। इन जलापूर्ति योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ और पीने योग्य पेयजल उपलब्ध कराना है।
इस योजना से 17 जिलों के 86 गांवों के 3.5 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। पशु और भेड़पालन क्षेत्रों में सुधार के लिए 47.11 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। जिसमें चैथा जम्मू में कैटल ब्रीडिंग फार्म का निर्माण भी शामिल है।

इस पहले नाबार्ड ने इस साल के शुरूआत में 82 ग्रामीण सड़कों और 3 पुलों के निर्माण के लिए 209.87 करोड़ रुपये भी मंजूर किए हैं। इन सड़कों और पुलों के निर्माण से 461 दूरदराज के गांवों के सभी लोगो को सभी मौसम में आने-जाने की सुविधा में सुधार होगा। ये राशि नाबार्ड के ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (Rural Infrastructure Development Fund) का हिस्सा है जिसका उद्देश्य गावों के बुनियादी ढाँचे का विकास करना है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नाबार्ड के अध्यक्ष: हर्ष कुमार भनवाला
  • नाबार्ड का मुख्यालय: मुंबई
  • .

अमेरिका, चीन को पीछे छोड़ बना भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार

about - Part 2831_13.1
अमेरिका, चीन को पीछे छोड़ भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2018-19 में अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 88 बिलियन डॉलर का रहा, जबकि इसी अवधि में चीन के साथ भारत का व्यापार लगभग 87.1 बिलियन डॉलर का था। वर्ष 2019-20 में अप्रैल से दिसंबर के बीच अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार चीन के साथ हुए लगभग 65 बिलियन डॉलर की तुलना में करीब 68 बिलियन डॉलर रहा था।
दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (free trade agreement) को लेकर बातचीत अंतिम दौर में है, जिसके बाद द्विपक्षीय व्यापार अलग ही स्तरों पर पहुंचने की संभावना है। यूएस के साथ एफटीए समझौता भारत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होने की उम्मीद है क्योंकि यूएस घरेलू सामान और सेवाओं का सबसे बड़ा बाजार है।
भारत के निर्यात के साथ-साथ आयात भी अमेरिका के साथ बढ़ रहा हैं, जबकि चीन के साथ इन दोनों में ही गिरावट देखी गई है। अमेरिका उन कुछ चुनिंदा देशों में शामिल है जिनके साथ भारत का व्यापार सरप्लस है। वहीँ दूसरी ओर, भारत और चीन के बीच बहुत बड़ा व्यापार घाटा है। आकड़ों से पता चला है कि भारत 2013-14 से 2017-18 तक चीन का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार रहा था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति: डोनाल्ड ट्रम्प; राजधानी: वाशिंगटन, डी.सी.

ICC ने ओमानी खिलाड़ी अल बलूशी पर लगाया 7 साल का बैन

about - Part 2831_15.1
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council – ICC) ने ओमान के क्रिकेटर यूसुफ अब्दुलरहीम अल बलुशी पर क्रिकेट के सभी फोर्मट्स में खेलने पर 7 साल बैन लगाया है। ICC ने इस खिलाड़ी पर ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2019 में भ्रष्टचार-रोधी सहिंता के कई नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने पर यह प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

अल बलूशी ने भ्रष्टाचार रोधी संहिता के अनुच्छेद 2.1.1 का उल्लंघन किया: जिसमे किसी भी तरह से परिणाम, प्रगति को प्रभावित करना व्यवहार या मैचों के किसी अन्य पहलू को ठीक करने या नियंत्रित करने के लिए समझौते या प्रयास के पक्ष में होना। इसके अलावा, उन्होंने अनुच्छेद 2.1.4, अनुच्छेद 2.4.4 और अनुच्छेद 2.4.7 का उल्लंघन किया: जो सभी भ्रष्ट मामलों से संबंधित हैं।
संहिता के प्रावधानों के तहत, अल बलूशी ने आरोपों को स्वीकार किया और भ्रष्टाचार रोधी न्यायाधिकरण सुनवाई के बदले में ICC के साथ मंजूरी पर सहमति व्यक्त की।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICC के अध्यक्ष: शशांक मनोहर; मुख्य कार्यकारी: मनु साहनी; मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात.

दक्षिण सूडान के बागी नेता रीक मचार ने उपराष्ट्रपति पद की ली शपथ

about - Part 2831_17.1
दक्षिण सूडान में बागी नेता रीक मचार को पहले उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई है। उन्होंने सरकार में शामिल होने का फैसला सरकार द्वारा गृहयुद्ध में हताहत हुए नागरिकों के लिए किए जा रहे हाल के शांति प्रयासों के चलते किया है। बागी नेता 36 महीनों तक सत्ता में रहने वाली गठबंधन सरकार में पहले उपराष्ट्रपति के रूप में शमिल हुए है। वहीँ राष्ट्रपति साल्व कईर ने युद्ध की आधिकारिक समाप्ति की सराहना की।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • दक्षिण सूडान राजधानी: जुबा.
  • दक्षिण सूडान मुद्रा: दक्षिण सूडानी पाउंड.
  • .

केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस: 24 फरवरी

about - Part 2831_19.1
देश भर में हर साल 24 फरवरी को केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया जाता है। यह दिन केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) द्वारा दी जा सेवाओ, और उनसे जुड़े अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। यह अधिकारियों को उनके कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी से निभाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए भी मनाया जाता है। इससे जुड़े अधिकारी हर साल विनिर्माण क्षेत्र के माल में भ्रष्टाचार की जाँच करते हैं। यह दिन 24 फरवरी, 1944 को केंद्रीय उत्पाद शुल्क और नमक कानून बनाए जाने के लिए मनाया जाता है।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के बारे में


केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड को पहले केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क बोर्ड के रूप में जाना जाता था। सीमा शुल्क कानूनों को लागू करने के लिए सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क / केंद्रीय जीएसटी विभाग की स्थापना की गई थी। अब यह विभाग वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन है, जो लेवी और सीमा शुल्क, केंद्रीय उत्पाद शुल्क, केंद्रीय उत्पाद एवं सेवा कर और IGST के संग्रह से संबंधित नीति निर्माण और तस्करी की रोकथाम और सीमा शुल्क, केंद्रीय से संबंधित मामलों के प्रशासन से संबंधित है। एक्साइज, सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स, IGST और नारकोटिक्स सीबीआईसी के दायरे में आते हैं।
बोर्ड कस्टम हाउस, सेंट्रल एक्साइज और सेंट्रल जीएसटी कमिश्नर और सेंट्रल रिव्यूज कंट्रोल लेबोरेटरी जैसे अधीनस्थ संगठनों के लिए प्रशासनिक प्राधिकरण हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क बोर्ड के अध्यक्ष: एम. अजीत कुमार
  • केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड का मुख्यालय: नई दिल्ली

डोनाल्ड ट्रम्प का भारत दौरा: जाने कैसा रहा 24 फरवरी का कार्यक्रम

about - Part 2831_21.1
अमेरिका के राष्ट्रपति (President of the United States -POTUS) डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी 2020 को दो दिवसीय यात्रा पर अहमदाबाद पहुचे। उनके साथ अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प भी थीं। अहमदाबाद पहुँचने के साथ डोनाल्ड ट्रम्प गुजरात का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं किया, जिसके के बाद दोनों नेता साबरमती आश्रम की ओर रवाना हुए। साबरमती आश्रम में पहुंचने पर अमेरिका के राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी ने चरखा काता (चलाया) और फिर अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में “नमस्ते ट्रम्प” कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे।

“नमस्ते ट्रम्प ” कार्यक्रम:-


साबरमती आश्रम की यात्रा के बाद दोनों नेता दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम “सरदार पटेल स्टेडियम” में पहुंचे, जहां उन्होंने नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम में भाग लिया और वहां उपस्थित लाखों लोगों को संबोधित किया, इस स्टेडियम को “मोटेरा स्टेडियम” के नाम से भी जाना जाता है। नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।


ताजमहल का दीदार:


नमस्ते ट्रम्प” कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल दुनिया के 7 अजूबों में शामिल आगरा के प्रतिष्ठित “ताजमहल” का दौरा करने के लिए उत्तर प्रदेश में आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचा। हवाई अड्डे पर अमेरिकी राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी का स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। अमेरिकी राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी मशहूर ताजमहल पहुंचे और ऐतिहासिक स्मारक की सुंदरता की तारीफ की। ताजमहल का दीदार करने के बाद अमेरिकी प्रतिनिधि दल अपने शेष कार्यक्रमों के लिए दिल्ली रवाना हो गए थे।
कल शाम अमेरिकी राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी नई दिल्ली पहुंच, जहां उनका स्वागत केन्द्रीय मंत्री हरदीप पूरी द्वारा किया गया। आज सुबह उनका स्वागत राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने किया, उनके साथ वहां प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद रहे।
आज ट्रम्प, महात्मा गाँधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे, इसके बाद हैदराबाद हाउस में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me