देश में कल मनाई गई राष्ट्रीय समर स्मारक की पहली वर्षगांठ

about - Part 2830_3.1
देश में 25 फरवरी को राष्‍ट्रीय समर स्‍मारक की पहली वर्षगांठ मनाई गई। ये स्मारक स्वतंत्रता के बाद विभिन्‍न युद्धों और आतंरिक सुरक्षा चुनौतियों के दौरान प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा पिछले वर्ष 25 फरवरी को स्‍मारक को राष्‍ट्र को समर्पित किया गया था। यहां प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (Chief of the Defence Staff) जनरल बिपिन रावत और तीनों सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्रीय समर स्मारक उन सैनिकों को समर्पित है जिन्होंने काउंटर इंसर्जेंसी ऑपरेशन और शांति कायम करने के मिशनों के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया था। भारतीय सशस्त्र बलों के 25 हजार से अधिक सैनिकों ने देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना जीवन लगा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार इस साल गणतंत्र दिवस पर अमर जवान ज्योति के बजाय राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। स्मारक नागरिकों में उच्च नैतिक मूल्यों, बलिदान और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ाने में मदद करता है। पिछले वर्ष से अब तक भारतीयों एवं विदेशी लोगों सहित 21 लाख से अधिक लोगों ने स्मारक का दौरा किया है।

मध्य प्रदेश वाहनों के लिए यूनिफाइड रजिस्ट्रेशन कार्ड लॉन्च करने वाला बना देश का पहला राज्य

about - Part 2830_5.1
मध्य प्रदेश यूनिफाइड रजिस्ट्रेशन कार्ड सुविधा शुरू करने वाला देश का पहला राज्य, और उत्तर प्रदेश के बाद यूनिफाइड ड्राइविंग लाइसेंस सेवा शुरू करने दूसरा राज्य बन गया है। इन नए कार्डों पर दोनों तरफ अधिक विस्तृत जानकारियां छपी होगी। यह कार्ड पूरे देश में एक जैसा और एक रंग का होगा। साथ ही इस पर विशिष्ट सीरियल नंबर होने के साथ ही इसमें आकस्मिक इमरजेंसी नंबर भी अंकित होगा।
ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण के लिए यूनिफाइड स्मार्ट कार्ड में एक क्यूआर कोड दिया होगा, जो कार्ड के डेटा की प्रामाणिकता की पुष्टि करने में मदद करेगा। एकीकृत ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड में पहाड़ी और खतरनाक क्षेत्रों में वाहन चलाने की चालक क्षमता भी छपी होगी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने पिछले साल मार्च में देश भर में ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण कार्ड को एक समान बनाए जाने के लिए दिशानिर्देश जारी किए थे। ये कार्ड इन दिशानिर्देशों के अनुपालन में जारी किए जाएंगे।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: कमलनाथ
  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लाल जी टंडन.

मिस्र में 30 सालों तक शासन करने वाले पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद होस्नी मुबारक का निधन

about - Part 2830_7.1
मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद होस्नी मुबारक का निधन हो आया है। उन्होंने 30 वर्षों तक मिस्र पर शासन किया। मुबारक को लगभग तीन दशकों तक सत्ता में रहने के बाद, देश भर में 18 दिनों चले विरोध प्रदर्शनों के बाद 11 फरवरी, 2011 को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया था। मुबारक ने 14 अक्तूबर 1981 को देश के उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी और केवल आठ दिनों के बाद ही एक सैन्य परेड के दौरान पूर्व राष्ट्रपति अनवर सादात की इस्लामी विद्रोहियों द्वारा हत्या किए जाने के बाद उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • मिस्र के राष्ट्रपति: अब्देल फतेह अल-सिसी
  • मिस्र की मुद्रा:  मिस्री पाउंड; मिस्र की राजधानी: काहिरा
  • .

भारत और अमेरिका ने तीन बिलियन डॉलर के रक्षा समझौतों पर किए हस्ताक्षर

about - Part 2830_9.1
भारत और अमेरिका ने उनके बीच चल रहे 3 बिलियन डॉलर के रक्षा सौदों को अंतिम रूप दे दिया है। भारत ने विश्व के बेहतरीन अपाचे और एमएच -60 रोमियो हेलीकॉप्टरों सहित 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर के उन्नत अमेरिकी सैन्य उपकरण खरीदने पर सहमति जताई हैं।
इन समझौतों पर हस्ताक्षर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की यात्रा पर आये अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद किए गए। इस सौदे के तहत, भारत लॉकहीड मार्टिन से नौसेना के लिए 2.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर के 24 एमएच -60 रोमियो हेलीकॉप्टर खरीदेगा। साथ ही एयरोस्पेस दिग्गज बोइंग से 800 मिलियन अमरीकी डालर में 6 AH-64E अपाचे हेलीकॉप्टरों का अधिग्रहण करने का अनुबंध भी किया गया है।
भारत और अमेरिका के बीच रक्षा और सुरक्षा संबंध पिछले छह वर्षों में बहुत अधिक अच्छे रहे हैं। जिसमे साल 2019 में द्विपक्षीय रक्षा व्यापार ने करीब 18 बिलियन अमरीकी डॉलर का आंकड़ा छू लिया, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग को दर्शाता है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय रक्षा मंत्री: राज नाथ सिंह.

NPCI ने UPI को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया “UPI Chalega” जागरूकता अभियान

about - Part 2830_10.1
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI को आसान, सुरक्षित और तुरंत भुगतान सुविधा के रूप में प्रोत्साहित करने के लिए “UPI Chalega” इंडस्ट्री अभियान की शुरूआत की है। “UPI Chalega” अभियान का उद्देश्य यूजर्स को यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के सही इस्तेमाल की दिशा में मार्गदर्शन करना है और उनके दैनिक जीवन में UPI इस्तेमाल को हिस्सा बनाने में मदद करना है। एनपीसीआई ने भुगतान संबंधी सहयोगियों के साथ मिलकर इस अभियान को शुरू किया है।
UPI, एक रियल टाइम फंड ट्रांसफर इंटरफेस (तुरंत भुगतान सुविधा) है, अगस्त 2016 में लॉन्च होने के बाद NPCI द्वारा 3.1 करोड़ रुपये के कुल 92,000 ट्रांजैक्शंस किए गए, जो जनवरी 2020 में बहुत आगे बढ़ कर 2.16 ट्रिलियन रुपये के 1.3 बिलियन से अधिक लेनदेन में बदल गए।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एनपीसीआई के एमडी और सीईओ: दिलीप अस्बे
  • एनपीसीआई का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
  • एनपीसीआई की स्थापना: 2008
  • .

आंध्र प्रदेश सरकार ने छात्रों के लिए ‘Jagananna Vasthi Deevena’ योजना का किया शुभारंभ

about - Part 2830_12.1
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने राज्य के छात्रों के लिए ‘जगन्नाथ वास्तु देव’ (Jagananna Vasthi Deevena) नामक योजना का शुभारंभ किया है। यह योजना विभिन्न पोस्ट-इंटरमीडिएट पाठ्यक्रमों में पढ़ रहे छात्रों के छात्रावास और कैंटीन के खर्चों को पूरा करने के लिए शुरू की गई है।

योजना से लाभ:

  • इस योजना से कुल मिलाकर 2,300 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। आईटीआई, पॉलिटेक्निक, स्नातक और स्नातकोत्तर करने वाले कुल 11,87,904 छात्रों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • आईटीआई करने वालो छात्रों को 10,000 रुपये, पॉलिटेक्निक के छात्रों को 15,000 रुपये और स्नातक और स्नातकोत्तर करने वालो छात्रों को 20,000 रुपये दिए जाएंगे।
  • छात्रों को ये राशि सीधे उनके बैंक खातों में दो किस्तों में दी जाएगी। ये किस्ते हर साल फरवरी और जुलाई के महीने में दी जाएगी।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बिस्वभूषण हरिचंदन आंध्र प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल हैं।
  • आंध्र प्रदेश की राजधानी: अमरावती
  • .

राज्यसभा की 55 सीटों पर 26 मार्च का होगा मतदान, शाम में ही की जाएगी मतगणना

about - Part 2830_14.1
भारत के निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने अप्रैल में खाली होने वाली 17 राज्यों की 55 राज्यसभा सीटों पर होने वाले मतदान कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव की अधिसूचना 6 मार्च को जारी होगी, 13 मार्च नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख होगी और मतदान 26 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे की जाएगी। 
अप्रैल में जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है उनमे एनसीपी नेता शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा, कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल शामिल हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7 सीटें खाली हो रही हैं और उसके बाद तमिलनाडु में 6 सीटें खाली होंगे हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारत के उपराष्ट्रपति: वेंकैया नायडू राज्यसभा के पदेन सभापति हैं.

भारत 2022 की राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी चैंपियनशिप की करेगा मेजबानी

about - Part 2830_16.1
भारत जनवरी 2022 में होने वाली राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (Commonwealth Games Federation – CGF) ने लंदन में हुई कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद इस निर्णय की घोषणा की। इन दोनों स्पर्धाओं का आयोजन चंडीगढ़ में जनवरी 2022 में होगा जबकि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 27 जुलाई से सात अगस्त 2022 तक होगा। CGF ने कहाँ है कि चंडीगढ़ 2022 और बर्मिंघम 2022 अलग-अलग राष्ट्रमंडल खेल प्रतियोगिताएं होंगी।
पिछले साल जुलाई में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) द्वारा 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को हटाये जाने के विरोध में इसके बहिष्कार करने की चेतावनी देने के बाद इस फैसले को भारत के लिए एक बड़ी जीत माना जा रहा है।

उपराष्ट्रपति ने सद्गुरु की पुस्तक ‘Death- An Inside Story’ का किया विमोचन

about - Part 2830_18.1
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने जग्गी वासुदेव द्वारा लिखित ‘Death- An Inside Story: A book for all those who shall’ का विमोचन किया, जो ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु के नाम से प्रसिद्ध हैं। इस पुस्तक का विमोचन 21 फरवरी को तमिलनाडु के ईशा योग केंद्र में आयोजित महाशिवरात्रि समारोह के अवसर पर किया गया, जहाँ उपराष्ट्रपति नायडू मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।

पूर्व लोकसभा सांसद कृष्णा बोस का निधन

about - Part 2830_20.1
लोकसभा की पूर्व सांसद कृष्णा बोस का निधन। वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस के भतीजे शिशिर कुमार बोस की पत्नी थीं। वह 1990 के दशक के बीच राजनीति में आई थी। वे तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी मानी जाती थी ।
कृष्णा बोस 1998 और 1999 में टीएमसी के टिकट पर जादवपुर लोकसभा सीट से चुनी गईं। वह इसी सीट से 1996 में कांग्रेस के टिकट पर चुनी गई थीं। लोकसभा में उन्होंने विदेश मामलों की समिति की अध्यक्षा थीं और कई अन्य महत्वपूर्ण समितियों में सदस्य के रूप में कार्य किया था। वह नेताजी रिसर्च ब्यूरो की अध्यक्ष भी थीं।

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me