अंतरराष्ट्रीय वन दिवस: 21 मार्च

about - Part 2817_3.1
हर साल दुनिया भर 21 मार्च को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस (International Day of Forests) मनाया जाता है। यह दिन सभी तरह के वनों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जा रहा है। इस दिन देशों को वनों और पेड़ों से संबंधित गतिविधियों का आयोजन करने के लिए स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों को प्रोत्साहित किया जाता है। इन गतिविधियों में वृक्षारोपण अभियान भी शामिल हैं।
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस, संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) पर सरकारों, वन पर सहयोगात्मक साझेदारी और क्षेत्र में अन्य संबंधित संगठनों के साथ साझेदारी में आयोजित किया जाता है।
हर साल इसे वनों का संरक्षण करने के लिए एक निर्धारित विषय पर आयोजित किया जाता है। इस साल के अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस का विषयForests and Biodiversity यानि वन और जैव विविधता है।

व्हाट्सएप ने कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी मुहैया कराने के लिए लॉन्च किया “Coronavirus Information Hub”

about - Part 2817_5.1
व्हाट्सएप ने वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी के लिए “WhatsApp Coronavirus Information Hub” को लॉन्च किया गया है। व्हाट्सएप ने इस चैटबोट को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ), और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के साथ मिलकर शुरू किया है। इस हब को संचार के लिए व्हाट्सएप पर निर्भर रहने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, सामुदायिक नेताओं, गैर-लाभकारी संस्थाओं, स्थानीय सरकारों और स्थानीय व्यवसायों के लिए सरल, कार्रवाई योग्य मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया है। साथ ही इससे अफवाहों को फैलने से रोकने और सटीक स्वास्थ्य जानकारी उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया है।
व्हाट्सएप कोरोनोवायरस इंफॉर्मेशन हब लॉन्च करने के अलावा व्हाट्सएप ने कोरोनोवायरस की जाँच करने वाले संगठन इंटरनेशनल फैक्ट-चेकिंग नेटवर्क को एक मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि दान देने की भी घोषणा की है। इस दान का उद्देश्य #CoronaVirusFacts Alliance के तहत जाँच करने वालो का सहयोग करना है, जो पूरे विश्व में 100 से अधिक स्थानीय संगठनों तक फैला हुआ है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • WHO का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड; डब्लूएचओ के महानिदेशक: टेड्रोस एडहानॉम.
  • संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के प्रशासक: अचिम स्टेनर.
  • यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक: हेनरीटा एच. फोर.

ग्रीस ने 2020 के टोक्यो आयोजकों को सौपीं ओलंपिक मशाल

about - Part 2817_7.1
कोरोना वायरस (COVID-19) के चलते इस साल के ओलिंपिक खेलों पर मंडरा रहे स्थगित होने के खतरे के बीच ग्रीस ने बंद दरवाजों के अंदर आयोजित किए गए समारोह में टोक्यो 2020 के आयोजकों को ओलंपिक मशाल सौंप दी है। पैनथैनेसिक स्टेडियम में 25 साल पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों का आरंभ हुआ था।ओलंपिक पोल वॉल्ट चैंपियन कैटरीना स्टेफनिडी ने पैनथैनेसिक स्टेडियम के अंदर ओलंपिक ‘अग्निकुंड को प्रज्ज्वलित किया। एथेंस के प्रतिष्ठित पैनाथेनिक स्टेडियम में होने वाले इस समारोह में ग्रीस या जापान के द्वारा आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक समारोह शामिल नहीं थे। पिछले सप्ताह प्राचीन ओलंपिया में मशाल प्रज्जवलित करने का समारोह भी दर्शकों के बिना आयोजित किया गया था।

हेलेनिक ओलंपिक समिति के अध्यक्ष स्पाइसर कैप्रालोस ने टोक्यो आयोजन समिति का प्रतिनिधित्व कर रहे नाओको इमोतो के हाथों को मशाल सौंपी, जो मशाल को जलाकर उसे आगे ले गए। टोक्यो ओलंपिक खेलों को 24 जुलाई से 9 अगस्त तक आयोजित किया जाना है। हालांकि, कई एथलीटों ने महामारी कोरोनावायरस के विश्व फैलने के बावजूद किए जा रहे इस आयोजन पर चिंता जताई है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जापान की राजधानी: टोक्यो; मुद्रा: जापानी येन; जापान के पीएम: शिंजो आबे.

DBS बैंक और भारती AXA ने Covid-19 को कवर करने वाली बीमा योजना की लॉन्च

about - Part 2817_9.1
डीबीएस बैंक इंडिया ने भारती एक्सा के साथ मिलकर सभी चिकित्सा परिस्थितियों सहित Covid-19 को कवर करने वाले कोम्प्लिमेंटरी (मानार्थ) बीमा योजना को लॉन्च किया है।
इस बीमा योजना में अस्पताल में 10 दिनों से लेकर 30 दिनों तक भर्ती होने के लिए 5,000 रुपये प्रति दिन का कवर भी शामिल किया गया है। डीबीएस के सभी ग्राहक डिजीबैंक ऐप के माध्यम से इस स्वास्थ्य बीमा उत्पाद  की सुविधा का लाभ ले पाएंगे। साथ ही इसके साथ इमरजेंसी ग्लोबल मेडिकल असिस्टेंस प्रोग्राम की भी पेशकश करेगा जो चिकित्सा सहायता के लिए 24×7 पहुंच की सुविधा प्रदान करता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारती एक्सा के एमडी और सीईओ: संजीव श्रीनिवासन.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल को सौपा इस्तीफा

about - Part 2817_11.1
कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में चले आ रहे राजनितिक घमासान के बीच आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्य विधानसभा में 20 मार्च 2020 को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले ही इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन को अपना इस्तीफा सौंपा। कुछ दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा 22 विधायकों को बाहर ले जाने के बाद कमलनाथ सरकार संकट में आ गई थी। विधानसभा में बहुमत न होने के चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है।
कमलनाथ ने 2018 में हुए विधानसभा चुनाव जीतने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

आईसीसी ने दो भारतीय अंपायरों को अंपायरों के अंतर्राष्ट्रीय पैनल में किया शामिल

about - Part 2817_13.1
आईसीसी ने दो भारतीय अंपायरों वृंदा राठी और जननी नारायणन को आईसीसी डेवलपमेंट अंपायरों के अंतर्राष्ट्रीय पैनल में शामिल करने का ऐलान किया है। यह घोषणा 100% क्रिकेट के लॉन्च के बाद की गई थी। 100% क्रिकेट एक 12 महीने का कैम्पेन है जिसे ICC महिला T20 विश्व कप 2020 में तेजी लाने के लिए शुरू किया गया है।
तमिलनाडु की जननी नारायणन एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और उन्होंने TNCA लीग में कार्य करने से पहले 2015 में अंपायरिंग परीक्षा दी थी। वह 2018 से  भारत में घरेलू टूर्नामेंट में अंपायरिंग कर रही हैं। जबकि, मुंबई की वृंदा राठी पूर्व खिलाड़ी हैं, जो 2018 से घरेलू क्रिकेट में अंपायरिंग कर रही हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICC के अध्यक्ष: शशांक मनोहर; मुख्य कार्यकारी: मनु साहनी; मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात.

विश्व चैंपियन बॉक्सर रोजर मेवेदर का निधन

about - Part 2817_15.1
पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज रोजर मेवेदर का निधन हो गया। उन्होंने 35 नॉकआउट के साथ 59-13 का वर्ल्ड रिकॉर्ड का बनाया था। 1981 में शुरू हुए अपने 18 साल के करियर में उन्होंने 130 और 140 पाउंड वर्ग में खिताब जीते। उन्होंने 17 की उम्र में अपनी पहली प्रतियोगित जीतकर वर्ल्ड बॉक्सिंग एसोसिएशन जूनियर लाइटवेट में विश्व खिताब पर अपना कब्जा जमाया और 1987 में वर्ल्ड बॉक्सिंग काउंसिल जूनियर वेल्टरवेट का खिताब हासिल किया।
उनका जन्म 24 अप्रैल 1961 को ब्लैक माम्बा नाम से प्रसिद्ध ग्रैंड रैपिड्स, मिशिगन, संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था और उनके ट्रेनर उनके अंकल फ्लॉयड मेवेदर थे। रोजर विश्व चैंपियन और मुक्केबाजी के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षकों में से माने जाते थे।

रेलवे ने दिसंबर 2023 तक सभी ब्रॉड गेज मार्गों का विद्युतीकरण करने का रखा लक्ष्य

about - Part 2817_17.1
भारतीय रेलवे दिसंबर 2023 तक कुल 28,810 किमी के ब्रॉड गेज मार्ग का विद्युतीकरण करने की योजना पर काम रहा है। रेलवे सौर मिशन के तहत, लगभग 1000 मेगावाट सौर ऊर्जा में से 200 मेगावाट ऊर्जा तकनीकी-व्यावसायिक मूल्यांकन पर आधारित पवन ऊर्जा से प्राप्त करने पर विचार कर रहा है।

इस ऊर्जा में से लगभग 204.82 मेगावाट (101.42 मेगावाट सौर और 103.4 मेगावाट पवन ऊर्जा) के लिए पहले से ही नेटवर्क पर स्थापित किया जा चुका है। सौर और पवन ऊर्जा नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन हैं, जिसका उपयोग भारतीय रेलवे के नेटवर्क में किया जा रहा है।

रेलवे नेटवर्क के बचे हुए ब्रॉड गेज मार्गों के विद्युतीकरण की योजना निम्नानुसार होगी:

  • वर्ष 2019-20.20 में, 6,000 किमी ब्रॉड गेज मार्ग के विद्युतीकरण का लक्ष्य रखा गया है।
  • वर्ष 2020-2021 में, 6,000 किमी ब्रॉड गेज मार्ग के विद्युतीकरण का लक्ष्य रखा गया है।
  • वर्ष 2021-2022 में, 6,000 किमी ब्रॉड गेज मार्ग के विद्युतीकरण का लक्ष्य रखा गया है।
  • वर्ष 2022-2023 में 6,5000 किमी के ब्रॉड गेज मार्ग के विद्युतीकरण का लक्ष्य रखा गया है।
  • वर्ष 2023-2024 (दिसंबर 2023 के महीने तक) में, 4,310 किलोमीटर ब्रॉड गेज मार्ग के विद्युतीकरण का लक्ष्य रखा गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय रेल मंत्रालय के मंत्री: पीयूष गोयल.

सरकार ने राष्ट्रीय तकनीकी कपड़ा मिशन की स्थापना को दी मंजूरी

about - Part 2817_19.1
सरकार ने 1480 करोड़ रुपये के खर्च से स्थापित किए जाने वाले राष्ट्रीय तकनीकी कपड़ा मिशन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। राष्ट्रीय तकनीकी कपड़ा मिशन की स्थापना 4 वर्षों की अवधि 2020-21 से 2023-24 तक के लिए की गई है।


राष्ट्रीय तकनीकी कपड़ा मिशन:-

भारत सरकार द्वारा मंजूर किए गए राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन, विभिन्न प्रमुख मिशनों के साथ-साथ देश के कार्यक्रमों में तकनीकी वस्त्रों के उपयोग पर केंद्रित है। तकनीकी वस्त्र, सामग्री और उत्पाद हैं जिन्हें मुख्य रूप से सौंदर्य विशेषताओं के बजाए उनके तकनीकी गुणों और कार्यात्मक आवश्यकताओं के लिए निर्मित किया जाता है। तकनीकी वस्त्रों का उपयोग करने से कृषि, बागवानी और जलकृषि क्षेत्रों की उत्पादकता में वृद्धि, सेना, अर्धसैनिक बलों, पुलिस और सुरक्षा बलों की बेहतर सुरक्षा, राजमार्ग, रेलवे, बंदरगाह और हवाई अड्डों का मजबूत परिवहन बुनियादी ढांचा और आम नागरिकों की स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में सुधार का लाभ प्राप्त होता है।
यह मिशन युवा इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी / विज्ञान मानकों और स्नातकों के साथ-साथ नवाचार और ऊष्मायन केंद्रों के निर्माण और स्टार्ट-अप और वेंचर्स के संवर्धन के साथ-साथ नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी काम करेगा। इस मिशन देश से संगठित / असंगठित क्षेत्र में 2 लाख नौकरियों के सृजन के साथ-साथ समूचे भारत पर संपूर्ण तकनीकी वस्त्र क्षेत्र के समग्र विकास के लिए भी प्रयास किया जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय कपड़ा मंत्री: स्मृति जुबिन ईरानी.

इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस: 20 मार्च

about - Part 2817_21.1
हर साल 20 मार्च को दुनिया भर में इंटरनेशनल डे ऑफ हेप्पीनेस मनाया जाता है। इस साल के इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस कैंपेन की थीम ‘हैप्पीनेस फॉर ऑल, टुगेदर’ है। इस मौके पर इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस अभियान ने विश्व में रह रहे लगभग 7.8 बिलियन लोगों और पृथ्वी के सभी 206 देशों और क्षेत्रों से एकजुटता से खुशहाल रहने और साथ मिलकर COVID 19 कोरोवायरस से लड़ने का संकल्प लेने का आह्वान किया है।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2013 से दुनिया भर के लोगों के जीवन में खुशी के महत्व को पहचानने के लिए हर साल इंटरनेशनल डे ऑफ हेप्पीनेस के रूप में मनाया जाता है।

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me