रक्षा मंत्रालय ने LMG गन खरीदने के लिए इजरायली कंपनी के साथ किया अनुबंध

about - Part 2818_3.1
रक्षा मंत्रालय ने सुरक्षा बलों के लिए लाइट मशीन गन (LMG) की खरीद के लिए इज़राइल वैपन्स इंडस्ट्रीज के साथ पूंजी अधिग्रहण अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। रक्षा मंत्रालय की अधिग्रहण विंग ने 16,479 लाइट मशीन गन (LMG) की खरीद के लिए 880 करोड़ रुपये के पूंजी अधिग्रहण अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। ये सौदा भारतीय सशस्त्र बलों में लंबे समय से चली आ रही लाइट मशीन गन्स की मांग के लिए किया गया है।

लाइट मशीन गन (LMGs):

रक्षा मंत्रालय ने नेगेव 7.62 X 51 मिमी एलएमजी की खरीद के लिए 880 करोड़ रुपये के पूंजी अधिग्रहण अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं जो एक लड़ाकू हथियार है। इस हथियार का इस्तेमाल विश्व स्तर पर  किया जाता है और जिसे सुरक्षा बलों द्वारा वर्तमान में इस्तेमाल किए जा रहे हथियार के स्थान पर इस उन्नत बंदूक से सैनिक की सीमा पर और अधिक रेंज बढ़ने की उम्मीद है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • 28 वें सेनाध्यक्ष: जनरल मनोज मुकुंद नरवाने.

पीएम मोदी ने 22 मार्च को ‘जनता कर्फ्यू’ का किया आह्वान

about - Part 2818_5.1
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाले रविवार यानि 22 मार्च को COVID 19 के प्रकोप के मद्देनजर “जनता कर्फ्यू” की अपील की है। यह लोगों द्वारा खुद पर लगाया गया कर्फ्यू होगा और जो सुबह 7 बजे से  लेकर रात 9 बजे तक प्रभावी होगा। प्रधानमंत्री ने कल शाम को कोरोनोवायरस के प्रकोप के चलते देश को संबोधित किया था।

जनता कर्फ्यू से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • पीएम मोदी ने देशवासियों से आग्रह किया कि वे डॉक्टरों, चिकित्सा कर्मियों और सफाई कर्मचारियों की सेवा के प्रति रविवार को शाम 5 बजे आभार व्यक्त करें।
  • पीएम मोदी ने सभी लोगों से आने वाले कुछ हफ्तों के लिए जहां तक संभव हो घर से काम करने और अत्यंत आवश्यक होने पर ही बाहर निकलने का आग्रह किया।
  • पीएम मोदी ने 65 वर्ष से ऊपर के नागरिकों से घर पर रहने का विशेष आग्रह किया।
  • साथ ही प्रधानमंत्री नेव्यवसायी समुदाय से अपने कर्मचारियों की आर्थिक जरूरतों का ध्यान रखने को कहा और काम पर आने में असमर्थ होने की स्थिति में उनका वेतन नहीं काटने का अनुरोध किया।
  • सरकार ने वित्त मंत्री की अध्यक्षता में कार्यबल गठित करने का फैसला किया है, जो सभी पक्षों से बातचीत करेगा।
  • पीएम मोदी ने माना कि भारत जैसे बड़ी आबादी वाले विकासशील देश में इस संक्रमण से निपटना आसान नहीं होगा।

निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को आज दिल्ली की तिहाड़ जेल में दी गई फांसी

about - Part 2818_7.1
निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले के चार दोषियों को आज सुबह दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई। ये चार दोषी पवन गुप्ता, विनय शर्मा, अक्षय ठाकुर और मुकेश सिंह थे। दिल्ली उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय द्वारा कल रात फासी पर रोक लगाने की दोषियों की अंतिम याचिका भी खारिज करने के बाद ही फासी का रास्ता साफ हो गया था। यह पहला मौका था जब तिहाड़ जेल में एक साथ चार लोगों को फांसी दी गई।
तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने चारों दोषियों को सुबह 5.30 बजे एक साथ फांसी पर लटकाए जाने की पुष्टि की। जेल में मौजूद डॉक्टर द्वारा जांच करने बाद के चार दोषियों को मृत घोषित कर दिया गया।

क्या था निर्भया गैंगरेप और हत्या का पूरा मामला?-

दिसंबर 2012 में पैरा-मेडिकल छात्रा निर्भया के साथ दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में एक चलती बस में छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था, जिसके कुछ दिनों बाद पीड़िता की सिंगापुर के एक अस्पताल में मौत हो गई थी
इस मामले के दोषियों में से एक ने जेल में आत्म हत्या कर ली थी और एक अन्य किशोर अभियुक्त को तीन साल तक बाल सुधार गृह में रखे जाने के बाद रिहा कर दिया गया था। इससे पहले निर्भया मामले के चारों दोषियों को तीन बार फांसी की सजा दी गई थी, लेकिन दोषियों ने फांसी से बचने के लिए हरसंभव कानूनी उपायों का इस्तेमाल किया। इससे पहले फांसी के लिए 22 जनवरी की तारीख निर्धारित की गई थी, जिसे 1 फरवरी तक के लिए टाल दिया गया था।
न्यायालय ने 31 जनवरी को फांसी को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया था। जिसे 17 फरवरी को, फिर से 3 मार्च को सुबह 6 बजे के लिए तीसरी बार निर्धारित किया गया। हालांकि, अदालत ने दोषियों में से पवन गुप्ता की दया याचिका राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के समक्ष लंबित होने के चलते फिर से फांसी को टाल दिया था। इसके बाद राष्ट्रपति द्वारा 4 मार्च को सभी चार दोषियों की दया याचिका खारिज करने बाद फांसी की सजा पर मोहर लग गई थी। इससे पहले राष्ट्रपति ने अन्य तीन दोषियों द्वारा दायर दया याचिकाओं को खारिज कर दिया था। 

प्रधानमंत्री का COVID -19 महामारी से लड़ने के लिए देश को संबोधन

about - Part 2818_9.1
आज पूरी दुनिया प्रकोप बन चुके COVID-19 महामारी से लड़ रही है, जो दिनों दिन भारत में भी अपने पाँव पसारती जा रही है इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 मार्च शाम को देशवासियों को संबोधित किया, जिसमे सभी भारतीयों से अपील की गई कि COVID-19 को रोकने के लिए जितना संभव हो सके लोग घर के अंदर ही रहें। 
उनके संबोधित के कुछ मुख्य अंश इस प्रकार हैं:
  • उन्होंने कहा कि इस तरह की वैश्विक महामारी में, एक ही मंत्र काम करता है- “हम स्वस्थ तो जग स्वस्थ” क्योंकि यदि हम स्वस्थ रहेंगे तो दुनिया स्वस्थ रहेगी। उन्होंने देशवासियों से भीड़-भाड़ और सभाओं से दूर रहने और घरों से बाहर निकलने से बचने की अपील की। आजकल जिसे Social Distancing कहा जा रहा है, जो कोरोना वैश्विक महामारी के इस दौर में बहुत ज्यादा आवश्यक है।
  • उन्होंने सभी भारतीयों से अनुरोध किया कि वे अगले कुछ हफ्तों तक जब तक बहुत जरुरी न हो अपने घरों से बाहर न निकलें।
  • इसके अलावा उन्होंने राष्ट्र के लिए अपने संबोधन के दौरान एक शब्द “जनता कर्फ्यू” का उपयोग किया जिसका अर्थ है जनता के लिए,जनता द्वारा खुद पर लगाया गया कर्फ्यू। “जनता कर्फ्यू” 22 मार्च को, सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक लगाया जाएगा। साथ ही उन्होंने NCC,NSS,से जुड़े युवाओं,देश के हर युवा,सिविल सोसायटी,हर प्रकार के संगठन,इन सभी से भी अनुरोध किया कि वे अभी से लेकर अगले दो दिन तक सभी को जनता-कर्फ्यू के बारे में जागरूक करें।
  • उन्होंने यह भी घोषणा की कि कोरोना महामारी से उत्पन्न हो रही आर्थिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, वित्त मंत्री के नेतृत्व में सरकार ने एक कोविड-19-Economic Response Task Force के गठन का फैसला लिया है। ये टास्क फोर्स,ये सुनिश्चित करेगी कि, आर्थिक मुश्किलों को कम करने के लिए जितने भी कदम उठाए जाएं,उन पर प्रभावी रूप से अमल हो।

राज्यसभा के सदस्य बनने वाले पहले पूर्व मुख्य न्यायाधीश बने रंजन गोगोई

about - Part 2818_11.1
पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कल राज्यसभा के मनोनीत सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्हें राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा राज्यसभा के लिए नामित किया गया था। केटीएस तुलसी की सेवानिवृत्ति के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट को भरने के लिए उन्हें मनोनीत किया गया था।

रंजन गोगोई भारत के 46 वें मुख्य न्यायाधीश थे। मुख्य न्यायाधीश के पद पर रहते हुए अपने 13 महीने के लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या, समलैंगिकता, केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश और राफेल विमान सौदे सहित असम में नागरिकों का राष्ट्रीय रजिस्टर (NRC) जैसे कई विभिन्न ऐतिहासिक मामलों निर्णय में दिया।
राज्य सभा में कुल 250 होते है, जिसमें से 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं। ये 12 नामांकित सदस्य आम तौर पर साहित्य, विज्ञान, कला और सामाजिक सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्ति होते हैं। इसके अलावा अन्य सदस्य निर्वाचित होकर राज्यसभा पहुँचते है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • राज्यसभा के सभापति: वेंकैया नायडू. (भारत के उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति होते है)

ग्लोबल रिसाइक्लिंग डे: 18 मार्च

about - Part 2818_13.1
वैश्विक स्तर पर हर साल 18 मार्च को ग्लोबल रिसाइक्लिंग डे मनाया जाता है। इस दिन को पहली बार 18 मार्च, 2018 में ब्यूरो ऑफ इंटरनेशनल रिसाइक्लिंग (बीआईआर) द्वारा मनाया गया, जिसके बाद इसे अब हर साल विश्व स्तर पर रीसाइक्लिंग के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। ग्लोबल रिसाइक्लिंग फाउंडेशन द्वारा तीसरे ग्लोबल रिसाइकलिंग डे की थीम “रिसाइकलिंग हीरोज” रखी गई है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य ‘अपशिष्ट’ को एक महत्वपूर्ण संसाधन के रूप में स्थापित करना है।
ग्लोबल रिसाइक्लिंग फाउंडेशन द्वारा ग्लोबल रिसाइक्लिंग डे का निर्धारित किया गया लक्ष्य :
  • विश्व के प्रतिनिधियों को इस बात की जानकारी देने की रीसाइक्लिंग केवल एक वैश्विक मुद्दा नहीं है अपितु बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है और जिसके के लिए आम सहयोग की तत्काल बनाए जाने की आवश्यकता है।
  • लोगो को ये समझाना की ये केवल अपशिष्ट नहीं बल्कि पृथ्वी पर मौजूद एक संसाधन है, और जब तक इसे रिसाइक्लिंग कर इसका इस्तेमाल हमारे आसपास मौजूद वस्तुओं को तैयार करने में नहीं करेंगे, तब तक हम यह नही जान पाएंगे की यह हमारे लिए सही मायने में कितना महत्वपूर्ण हैं।

डोनाल्ड ट्रम्प ने 100 बिलियन डॉलर के कोरोनवायरस राहत पैकेज को दी मंजूरी

about - Part 2818_15.1
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नोवेल कोरोनोवायरस से बीमार होने वाले अमेरिकी श्रमिकों द्वारा बीमारी के कारण ली जाने वाली छुट्टी (sick leave) को सुनिश्चित करने के लिए 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर का आपातकालीन सहायता पैकेज जारी करने की घोषणा की  हैं। इस 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर कोरोनावायरस राहत पैकेज जारी करने का उद्देश्य COVID-19 के कारण होने वाली महामारी के खिलाफ सुरक्षात्मक उपायों को मजबूत बनाना है।
अमेरिका में, होटल, यात्रा और मनोरंजन क्षेत्रों को बंद करने और रेस्तरां और मॉल पर लगे प्रतिबंध के बाद सेवा क्षेत्र का बड़े पैमान पर नुकसान पहुंचा है। इस राहत पैकेज से उन लोगों को नि: शुल्क कोरोनावायरस परीक्षण की सुविधा प्रदान की जाएगी, जो सिक पे या फैमिली पेड छुट्टी पर है। इसमें महामारी से प्रभावित लोगों के लिए चिकित्सा सुविधा और भोजन भी उपलध कराया जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूएसए की राजधानी: वाशिंगटन, डी. सी.; मुद्रा: यूएस डॉलर.

भालचंद्र मुंगेकर द्वारा लिखित पुस्तक “My Encounters in Parliament” का हुआ विमोचन

about - Part 2818_17.1
भालचंद्र मुंगेकर द्वारा लिखित पुस्तक “My Encounters in Parliament” का विमोचन किया गया। भालचंद्र मुंगेकर भारत के जाने-माने अर्थशास्त्री और पूर्व राज्य सभा सदस्य हैं। इस पुस्तक का विमोचन पूर्व उपराष्ट्रपति- हामिद अंसारी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी राजा और भाकपा (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी की उपस्थिति में किया गया।

अरुंधति भट्टाचार्य ने Crisil बोर्ड से दिया इस्तीफा

about - Part 2818_19.1
अरुंधति भट्टाचार्य ने क्रिसिल बोर्ड से अपना इस्तीफा दे दिया है। वह Crisil में स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्यत थीं। उनका इस्तीफा 15 अप्रैल, 2020 से लागू होगा। उन्होंने अपना इस्तीफा यूएसए की कंपनी सेल्सफोर्स का भारत में संचालन करने के लिए कंपनी का नया अध्यक्ष और सीईओ चुने जाने के कारण दिया है।
अरुंधति भट्टाचार्य भारतीय स्टेट बैंक की अध्यक्ष के रूप में काम करने वाली पहली महिला थीं। साथ ही वह वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय भुगतान प्लेटफार्म स्विफ्ट इंडिया के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर रही  हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • CRISIL बोर्ड के अध्यक्ष: जॉन बेरीफर्ड.
  • CRISIL के प्रबंध निदेशक और सीईओ: आशु सुयश.
  • .

डीएसी ने वायु सेना के लिए स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान खरीदने की दी मंजूरी

about - Part 2818_21.1
रक्षा अधिग्रहण परिषद (Defence Acquisition Council) ने भारतीय वायु सेना के लिए स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान की खरीद को मंजूरी दे दी है। इससे वायु सेना के लिए कुल 83 स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान खरीदे जाएंगे। देश में निर्मित तेजस लड़ाकू विमान की खरीद से मेक इन इंडिया अभियान को भी बल मिलने की संभावना है क्योंकि इन विमानों को स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया है। भविष्य में तेजस विमान वायुसेना के बेड़े का सबसे प्रमुख विमान बनने की उम्मीद है।
इसके अलावा रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 1,300 करोड़ रुपये के स्वदेशी रक्षा उपकरणों की खरीद को भी मंजूरी दी है।
तेजस” से जुड़े महतवपूर्ण तथ्य:

तेजस स्वदेशी रूप से डिज़ाइन किया गया हल्का लड़ाकू विमान (Light Combat Aircraft) है। तेजस को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के तत्वाधान में विमान विकास एजेंसी (Aircraft Development Agency) द्वारा डिजाइन किया गया है। लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट का निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा किया गया है। ये पहले ऑर्डर किए गए तेजस विमान का नया उन्नत Mk1A वर्जन होगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • वायु सेनाध्यक्ष: एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया.

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me