जाने-माने शेफ फ्लॉयड कार्डोज का कोरोनोवायरस के कारण निधन

about - Part 2809_3.1
भारतीय मूल के अंतर्राष्ट्रीय शेफ फ्लॉयड कार्डोज़ का 59 वर्ष की आयु में कोरोनावायरस के कारण निधन हो गया। कार्डोज़ 18 मार्च को यूएसए में हुए कोविड -19 के टेस्ट में पॉजिटिवपाया गया था, जिसके बाद से उनका इलाज न्यू जर्सी के माउंटेनसाइड मेडिकल सेंटर में किया जा रहा था।
कार्डोज़ हंगर इंक के सह-मालिक हैं, जो मुंबई में तीन रेस्तरां- बॉम्बे कैंटीन, ओ ‘पेड्रो और बॉम्बे स्वीट शॉप चलाता थे। उनका न्यूयॉर्क और मुंबई के कई रेस्तरां को शुरू करने में अहम योगदान रहा है और वो टीवी शो, “टॉप शेफ मास्टर्स” के स्टार तथा दो पुस्तकों “One Spice, Two Spice” और “Flavorwalla के लेखक थे।

कोविड-19 इलाज के लिए ओडिशा में स्थापित किए जाएंगे देश के दो सबसे बड़े अस्पताल

about - Part 2809_5.1
ओडिशा सरकार ने Covid-19 के इलाज के लिए देश के दो सबसे बड़े अस्पतालों की स्थापना की योजना बनाई है, जिसमें प्रत्येक में 1,000 बेड की क्षमता होगी और जिसे दो सप्ताहों के अन्दर चालू करने की योजना है। इसके साथ ही ओडिशा कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए इतने बड़े पैमाने पर अस्पताल स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। ओडिशा सरकार ने कोविड -19 रोगियों के इलाज के लिए भुवनेश्वर में इस राज्य स्तर के अस्पतालों की स्थापना के लिए कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और एसयूएम अस्पताल के साथ त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए है।
इसके अलावा राज्य सरकार भुवनेश्वर में स्थित एकमात्र अन्य सुविधा केंद्र का बोझ को कम करने के लिए इस अस्पताल में कोविड -19 परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने की भी योजना बना रही है। इस परियोजना के लिए ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन (ओएमसी) और महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल)  सीएसआर के तहत वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक; राज्यपाल: गणेशी लाल.

DST ने COVID-19 से संबंधित विषयों का हल तलाशने के लिए टास्क फोर्स का किया गठन

about - Part 2809_7.1
विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) ने अनुसंधान और विकास प्रयोगशालाओं, शैक्षणिक संस्थानों, स्टार्ट-अप्स और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के पास उपलब्‍ध COVID-19 से संबंधित प्रौद्योगिकियों के सर्वेक्षण के लिए COVID-19 टास्क फोर्स का गठन किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास में अहम भूमिका निभाता है।
इसका उद्देश्‍य बीमारी का पता लगाने, परीक्षण, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और उपकरणों की आपूर्ति के क्षेत्र में उपयोग के लिए तैयार टेक्‍नालॉजी के लिए धन की व्‍यवस्‍था करना है, इस टेक्‍नालॉजी से बनने वाली वस्‍तुओं में मास्‍क, सेनीटाइजर्स, किफायती परीक्षण किट, वेंटीलेटर्स और ऑक्‍सीजनरेटर शामिल हैं। टास्क फोर्स ऐसे स्‍टार्टअप्स की पहचान करेगी जो इस बीमारी का निदान खोजने के बेहद नजदीक तथा, जिन्हें वित्तीय या अन्य किसी सहायता की आवश्यकता है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री: हर्षवर्धन.
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग का मुख्यालय: नई दिल्ली.
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की स्थापना: मई 1971.

इंदौर COVID-19 से निपटने में ड्रोन का इस्तेमाल करने वाला बना देश का पहला शहर

about - Part 2809_9.1
भारत के सबसे स्वच्छ शहर होने का दर्जा प्राप्त कर चुके इंदौर ने कोरोनवायरस वायरस से निपटने के लिए शहर को सैनिटाइज करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल शुरू किया हैं, जिसके बाद इंदौर शहर को सैनिटाइजर करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने वाला देश का पहला शहर बन गया है। इस उद्देश्य के लिए इंदौर नगर निगम ने  दो ड्रोन किराए पर लिए हैं।
भीड़-भाड़ वाले इलाकों को ड्रोन की मदद से सैनिटाइज करने वाला ये अपनी तरह का पहला प्रयास है। इंदौर की सब्जी मंडियों और सड़कों पर सोडियम हाइपोक्लोराइट और बायो-क्लीन का छिड़काव किया जा रहा है। ये ड्रोन हर उड़ान के साथ 16 लीटर रसायनों के साथ उड़ान भरते हैं और 30 मिनट में 8-10 किमी तक में फैले क्षेत्र में रसायनों का छिड़काव करते हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि छिड़काव से नागरिकों को नुकसान न पहुंचे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मध्य प्रदेश की राजधानी: भोपाल.
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान.
  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लाल जी टंडन.

पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित फोटोग्राफर नेमाई घोष का निधन

about - Part 2809_11.1
वयोवृद्ध फोटोग्राफर और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित नेमाई घोष का निधन। उन्हें निर्देशक सत्यजीत रे के साथ एक स्टील फोटोग्राफर के रूप में काम करने के लिए जाना जाता है, जिन्होंने 2 दशकों से अधिक समय तक अभिनय करने वाले अभिनेताओं के बीच दबदबा बनाए रखा था।
नेमाई घोष ने “गोपी गयने बाघा बयने” (1969) से अपने करियर की शुरुआत की और सत्यजीत रे के साथ उनकी आखिरी फिल्म “अगुनतुक” (1991) तक काम किया था। इसके अलावा उन्होंने “Dramatic Moments: Photographs and Memories of Calcutta Theatre from the Sixties to the Nineties” & “Manik Da: Memoirs of Satyajit Ray” जैसी किताबो का भी लेखन किया। साथ ही उन्होंने 2007 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में जूरी सदस्य के रूप में भी काम किया था।

विश्व रंगमंच दिवस: 27 मार्च

about - Part 2809_13.1
हर साल 27 मार्च को विश्व स्तर पर World Theatre Day 2020 यानि विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड थिएटर डे की शुरुआत 1961 में फ्रांस के इंटरनेशनल थिएटर इंस्टीट्यूट (ITI) द्वारा की गई थी। यह दिन हर आईटीआई केंद्रों और अंतर्राष्ट्रीय थिएटर समुदाय द्वारा 27 मार्च को मनाया जाता है। विश्व रंगमंच दिवस का पहला संदेश जीन कोक्ट्यू द्वारा 1962 में लिखा गया था।
यह दिन उन लोगों के लिए एक उत्सव है जो कला रूप “थिएटर” के मूल्य और महत्व को देख सकते हैं, और सरकारों, राजनेताओं और संस्थानों को जागरूक करने का कार्य करते हैं, जिन्होंने अभी तक इसे मूल्य को मान्यता नहीं दी है और जिन्हें अभी तक आर्थिक विकास के लिए इसकी क्षमता का एहसास नहीं हुआ है।

विश्व रंगमंच दिवस के लक्ष्य हैं:

  • दुनिया भर में सभी रूपों में रंगमंच को बढ़ावा देना.
  • लोगों को रंगमंच के सभी रूपों के महत्त्व से अवगत कराना.
  • थिएटर समुदायों के काम को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देना ताकि सरकारें और वैचारिक नेता रंगमंच के सभी रूपों में नृत्य के महत्व से अवगत हों और इसका सहयोग करें.
  • स्वयं के लिए सभी रूपों में रंगमंच का आनंद लेने के लिए.
  • रंगमंच के आनंद को दूसरों के साथ साझा करना.

IMF ने देशों की प्रमुख आर्थिक प्रतिक्रियाओं पर निगरानी रखने के लिए पॉलिसीस ट्रैकर किया लॉन्च

about - Part 2809_15.1
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने निगरानी रखने के लिए “Tracker of Policies Governments are Taking in Response to COVID-19” लॉन्च किया है। इस ट्रैकर के जरिए IMF COVID-19 महामारी को रोकने के लिए विभिन्न देशों की सरकार द्वारा की जा रही प्रमुख आर्थिक प्रतिक्रियाओं की प्रगति देखेगा। इस पॉलिसी ट्रैकर में 24 मार्च, 2020 तक का नवीनतम डेटा है।
COVID-19 महामारी को रोकने के लिए विभिन्न देशों की सरकार द्वारा की जा रही प्रमुख आर्थिक प्रतिक्रिया:

ये पालिसी ट्रैकर मौजूदा सामाजिक सुरक्षा नेट और बीमा तंत्र के पूरक विवेकाधीन उपायों पर ध्यान केंद्रित करता है। ट्रैकर सदस्यों के द्वारा किए जा रहे विभिन्न उपायों की तुलना नहीं करता है क्योंकि इनकी नीति प्रतिक्रियाएं शॉक और देश-विशिष्ट परिस्थितियों की प्रकृति जैसे विभिन्न मापदंडों पर निर्भर करती हैं।
ये पालिसी ट्रैकर तीन स्तंभों के आधार पर प्रतिक्रियाओं को कवर करता है:-
  • राजकोषीय
  • मौद्रिक और मैक्रो-वित्तीय
  • विनिमय दर और भुगतान का संतुलन
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आईएमएफ के प्रबंध निदेशक: क्रिस्टालिना जॉर्जीवा.

वित्त मंत्री सीतारमण ने लॉकडाउन के दौरान मेगा आर्थिक राहत पैकेज का किया ऐलान

about - Part 2809_17.1
 
 



मीडिया को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री द्वारा की गई कुछ महत्वपूर्ण घोषणा हैं:-

  • कोरोना से निपटने में लगे विभिन्‍न वर्ग के लोगों के लिए तीन महीने के लिए 50 लाख रूपये का बीमा भी कराया जाएगा। इनमें चिकित्‍सक, पैरा मेडीकर्मी, स्‍वास्‍थ्यकर्मी, सफाई कर्मचारी और आशा कार्यकर्ता शामिल है।
  • प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 8 करोड़ 69 लाख किसानों और अन्‍य लोगों को की पहली किस्त अप्रैल के पहले सप्‍ताह तक उनके खाते में 2 हजार रूपये जमा कर दिए जाएंगे।
  • महिला जन धन खाता धारकों को घर खर्च के लिए अगले 3 महीनों तक उनके खातों में 500 रुपये दिए जाएंगे। इससे 20 करोड़ महिलाओं को फायदा मिलने की उम्मीद है।
  • महिला उज्जवला योजना की लाभार्थियों को अगले 3 महीनों तक मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा। इससे 8.3 करोड़ बीपीएल परिवारों को फायदा मिलेगा।
  • दीन दयाल राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को 10 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। इससे 63 लाख एसएचजी के माध्यम से 7 करोड़ महिलओं को लाभ मिलेगा।
  • राज्य सरकार को भवन और निर्माण करने वाले मजदूरों के लिए कल्याण निधि में मौजूद लगभग 31,000 करोड़ रुपये का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है, जिससे उन लोगों की मदद की जा सके जो लॉकडाउन के कारण आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं।
  • जिला खनिज निधि के तहत उपलब्ध इस फंड का इस्तेमाल परीक्षण गतिविधियों, चिकित्सा जांच के लिए किया जाएगा, जिससे कोरोनोवायरस महामारी से लड़ने के लिए आवश्यक स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जा सके।
  • भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) लॉबी ग्रुप ने सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 1% या 2 लाख करोड़ रुपये का प्रोत्साहन के मांग की थी, सभी ऋणों पर तीन महीने की मोहलत मांगी है और कहा है कि इस अवधि के लिए सभी भुगतान दायित्वों को निलंबित कर दिया जाना चाहिए।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री: अनुराग सिंह ठाकुर.

राष्ट्रीय निवेश एजेंसी ने “इन्वेस्ट इंडिया बिजनेस इम्युनिटी प्लेटफॉर्म” किया लॉन्च

about - Part 2809_19.1
भारत की राष्ट्रीय निवेश संवर्धन और सुविधा एजेंसी (national Investment Promotion & Facilitation Agency) ने “द इन्वेस्ट इंडिया बिजनेस इम्युनिटी प्लेटफॉर्म” लॉन्च किया है। इन्वेस्ट इंडिया बिजनेस इम्युनिटी प्लेटफ़ॉर्म कारोबारियों और निवेशकों को COVID-19 से निपटने के लिए भारत की ओर से की गई वास्तविक तैयारियों की ताजा जानकारी उपलब्ध कराने के लिए लॉन्च किया गया है।

भारत की राष्ट्रीय निवेश संवर्धन और सुविधा एजेंसी (national Investment Promotion & Facilitation Agency):-

इन्वेस्ट इंडिया बिज़नेस इम्युनिटी प्लेटफार्म को भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत कार्यरत भारत की राष्ट्रीय निवेश संवर्धन और सुविधा एजेंसी द्वारा लॉन्च किया गया है। यह मंच कोरोनावायरस से संबंधित नवीनतम सूचना को ट्रैक करता है। इसका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारो की विभिन्न पहलों पर नवीनतम जानकारी प्रदान करता है और ई-मेल के माध्यम से और व्हाट्सएप पर प्रश्नों का उत्तर उपलब्ध कराता है। इसे विभिन्न कारोबारी क्षेत्रों की विशेषज्ञों की एक टीम ने तैयार किया है जो सभी तरह के प्रश्नों का तत्काल समाधान उपलब्ध कराती है। प्लेटफॉर्म में कोविड-19 की जांच की सुविधा वाले स्थानों , इसके लिए विशेष अनुमति तथा स्थानों से जुड़ी विशिष्ट जानकारी पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न शामिल हैं।
सिडबी के साथ इन्वेस्ट इंडिया की साझेदारी:-

इन्वेस्ट इंडिया ने MSMEs की जरुरतों और आवश्यकताओं से जुडे सवालों के समाधान के लिए भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) के साथ मिलकर काम करने का ऐलान किया है। इस साझेदारी के जरिए प्लेटफ़ॉर्म सभी आवश्यक आपूर्ति के साथ मेल खाने वाले आपूर्तिकर्ताओं को खोजने और इनोवेटर्स, स्टार्टअप और एमएसएमई को उनके समाधान तलाशने की अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इन्वेस्ट इंडिया के एमडी और सीईओ: दीपक बागला.
  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री: पीयूष गोयल.
  • सिडबी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक: मोहम्मद मुस्तफा.

    ओडिशा सरकार ने “मो जीबन” कार्यक्रम का किया शुभारंभ

    about - Part 2809_21.1
    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा में मो जीबन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। “मो जीबन” कार्यक्रम की शुरूआत COVID-19 महामारी की रोकथाम करने के लिए की गई है।

    मो जीबन कार्यक्रम के माध्यम से ओडिशा के मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से घर के अंदर रहने का संकल्प लेने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर लोग अपने घर से बाहर जाएंगे, तो वे घर पर कोरोनावायरस ला सकते हैं जो उनके परिवार को प्रभावित करेगा। इसके अलावा उन्होंने लोगो से अपने घर में प्रवेश करने से पहले ओडिशा के लोगों से कम से कम 20 सेकंड के लिए हाथ धोने का आग्रह किया।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक; राज्यपाल: गणेशी लाल.

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me