Home   »   तीन बार ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले...

तीन बार ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले बिल विदर का निधन

तीन बार ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले बिल विदर का निधन |_3.1
अमेरिकी गीतकार, गायक, गिटारवादक और 3 बार के ग्रैमी पुरस्कार के विजेता बिल विदर का निधन। उनका जन्म 4 जुलाई, 1938 को अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया के स्लैब फोर्क के कोयला-खनन शहर में हुआ था। उन्होंने 9 एल्बमों बनाए थे, जिसमे उनका पहला एल्बम जस्ट एज़ आई एम (1971) और आखिरी एल्बम वॉचिंग यू वॉचिंग मी (1985) शामिल है’।
उन्हें साल 2006 में अमेरिकन सोसाइटी ऑफ़ कम्पोज़र्स, ऑथर्स एंड पब्लिशर्स (ASCAP) रिदम एंड सोल हेरिटेज अवार्ड से सम्मानित किया गया और साल 2007 में- वेस्ट वर्जीनिया म्यूजिक हॉल ऑफ़ फ़ेम जबकि 2015 में – रॉक एंड रोल हॉल ऑफ़ फ़ेम में शामिल किया गया। उन्होंने संगीत में कैरियर शुरू करने से पहले एक विमान मैकेनिक के रूप में नौसेना में भी काम किया था।