परिवहन मंत्रालय ने परिवहन संबंधित दस्तावेज की वैधता बढ़ाने के लिए जारी की एडवाइजरी

about - Part 2805_3.1
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसके अंतर्गत 1 फरवरी 2020 से समाप्त होने वाले सभी दस्तावेजों की वैधता को बढ़ा दिया गया है। इन सभी दस्तावेजों की वैधता 30 जून 2020 तक बढ़ा दी गई है। इन दस्तावेजों में फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट (सभी प्रकार), पंजीकरण या मोटर वाहन नियमों के तहत किसी भी अन्य संबंधित आने वाले दस्तावेज शामिल हैं। ।
क्यों बढ़ाई गई वैधता?
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से अनुरोध किया है कि वे ऐसे सभी दस्तावेजों को 30 जून 2020 तक वैध मानने के लिए जारी एडवाइजरी को लागू करें। मंत्रालय ने देश में देशव्यापी लॉकडाउन के साथ-साथ सरकारी परिवहन कार्यालयों के बंद होने के कारण विभिन्न मोटर वाहन की वैधता के दस्तावेज नवीनीकरण में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने से लोगों को राहत प्रदान करने के लिए परामर्श जारी किया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि जरुरी सेवाएं प्रदान करने वाले लोगों, ट्रांसपोर्टरों और संगठनों को परेशान न किया जाए और उन्हें COVID-19 महामारी के कारण हुए देशव्यापी बंद के बीच कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। 
वैधता विस्तार का प्रभाव?

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा लिया गया यह निर्णय बिना किसी परेशानी के माल की आवाजाही के मुक्त परिवहन को सुनिश्चित करेगा, जो भारत में लगे लॉकडाउन के दौरान कोरोनवायरस को फैलने से रोकने के लिए अनिवार्य है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री: नितिन जयराम गडकरी.

पर्यटन मंत्रालय ने विदेशी पर्यटकों के लिए ‘स्ट्रैंडेड इन इंडिया’ पोर्टल किया लॉन्च

about - Part 2805_5.1
पर्यटन मंत्रालय ने देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे विदेशी पर्यटकों की मदद करने के लिए ‘स्ट्रैंडेड इन इंडिया’ पोर्टल लॉन्च किया है। इस पर strandedinindia.com  के जरिए पहुंचा जा सकता है।

इस पोर्टल पर COVID-19 हेल्पलाइन नंबरों और कॉल सेंटरों की जानकारी दी गई है जिसके माध्यम से विदेशी पर्यटक मदद के लिए विदेश मंत्रालय के नियंत्रण केंद्रों की जानकारी के साथ-साथ उनके संपर्क जानकारी और राज्य-आधारित / क्षेत्रीय पर्यटन सहायता सुविधा केन्द्रों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। भारत में फसे विदेशी पर्यटकों के लिए COVID-19 हेल्पलाइन नंबर + 91-11-23978046 एवं 1075 जारी किया  है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पर्यटन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): प्रहलाद सिंह पटेल.

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में संक्रमित लोगों का पता लगाने के लिए आरंभ किया अभियान

about - Part 2805_7.1
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में संक्रमित लोगों का पता लगाने के लिए “एक्टिव केस फाइंडिंग कैंपेन” शुरू किया है। यह अभियान राज्य के नागरिको को उनके दरवाजे पर COVID-19 के लक्षणों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया है।
एक्टिव केस फाइंडिंग कैंपेन“:

“एक्टिव केस फाइंडिंग कैंपेन” के तहत, लोगों को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा जानकारी मुहैया कराई जाएगी। दो सदस्यों की टीम में आशा कार्यकर्ता गाँव के हर घर तक पहुँचेंगे और हर व्यक्ति की स्वास्थ्य जानकारी एकत्र करेंगे। इस एकत्रित जानकारी को Google फॉर्म के माध्यम से विभाग द्वारा टीम के साथ साझा किया जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: जय राम ठाकुर; राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय.

BhartPe और ICICI लोंबार्ड ने COVID-19 संबंधित बीमा शुरू करने के लिए मिलाया हाथ

about - Part 2805_9.1
BharatPe ने COVID-19 को कवर करने वाले बीमा की सुविधा देने के लिए ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। यह बीमा सुविधा दुकानदारों के लिए शुरू की गई है, जो कोरोनोवायरस (COVID-19) के प्रकोप के कारण आर्थिक रूप से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

पॉलिसी के लाभ:

  • इस पालिसी के अंतर्गत बीमाकृत कुल राशि का 100% पॉलिसीधारक को कोरोनावायरस के उपचार के लिए भुगतान किया जाएगा। इसमें अस्पताल में भर्ती होने के बाद का खर्च भी शामिल है।
  • ICICI लोम्बार्ड हेल्थ कवर, BharatPe ऐप पर उचित मूल्य पर उपलब्ध है और 199 रुपये से शुरू होने वाला प्रीमियम और 25,000 रुपये का बीमा और मूल्यवर्धित लाभ प्रदान करता है।
  • इस पालिसी में स्वास्थ्य सहायता के साथ, टेलीकॉन्सेलेशन, एम्बुलेंस सहायता और कई जरुरी सेवाए प्रस्ताव किए गए हैं। इसमें 18 से 65 वर्ष के आयु वर्ग के सभी व्यक्ति कवर होंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • Bharatpe के सीईओ और सह-संस्थापक: एश्नर ग्रोवर.
  • Bharatpe का मुख्यालय: नई दिल्ली.
  • आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के एमडी: भार्गव दासगुप्ता.
  • आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.

तमिलनाडु में ‘मोदी किचन’ पहल की हुई शुरुआत

about - Part 2805_11.1
तमिलनाडु के कोवई (कोयम्बटूर) में ‘मोदी किचन’ की स्थापना की गई है। इस रसोई में प्रति दिन 500 लोगो को भोजन परोसने की क्षमता है, जो 14 अप्रैल 2020 तक चालू रहेगी।

मोदी किचन का उद्देश्य 10 किलोमीटर के दायरे में खाना पहुंचाना है और इसे शहर के मुख्य शॉपिंग इलाको में स्थापित किया गया है। ये COVID-19 महामारी के कारण लागू हुए लॉकडाउन के दौरान जरुरतमंदो को खाना मुहैया कराने के लिए CSC के अधिकारियों द्वारा शुरू की गई पहल है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री: थिरु एडप्पादी के. पलानीस्वामी.
  • तमिलनाडु के राज्यपाल: बनवारीलाल पुरोहित.

टाटा पावर JV ने जॉर्जिया में शुआखेवी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का संचालन किया शुरू

about - Part 2805_13.1
टाटा पावर के नॉर्वे की क्लीन एनर्जी इन्वेस्टमेंट (CEI) और इंटरनेशनल फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन (IFC) के बीच के संयुक्त उद्यम Adjaristsqali जॉर्जिया एलएलसी ने दक्षिण-पश्चिम जॉर्जिया में स्थित 178 मेगावाट शुआखेवी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट (Shuakhevi Hydro Power Project) के कमर्शियल संचालन की शुरुआत की घोषणा की है।
यह परियोजना प्रति वर्ष 200,000 टन से अधिक ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने के लिए लगभग 450 गीगावॉट स्वच्छ ऊर्जा उत्पन्न करेगी। इस परियोजना द्वारा उत्पन्न बिजली को विशेष रूप से सर्दियों में जॉर्जिया में बेचा जाएगा, जब ऊर्जा की खपत कम होती है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • टाटा पावर के सीईओ: प्रवीर सिन्हा.
  • टाटा पावर का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.

DRDO ने आपातकालीन निकासी बैग विकसित करना किया शुरू

about - Part 2805_15.1
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने COVID -19 से संक्रमित व्यक्तियों को आपदा की स्थति में  ले जाने या आईसोलेट करने के लिए आपातकालीन निकासी बैग डिजाइन किए है। ये बैग वाटर और एयर-प्रूफ है और जिसका इस्तेमाल जैविक एजेंटों का इलाज करने के लिए किया जाता है। डीआरडीओ शुरुआत में इस तरह के कुल 500 बैग का निर्माण करेगा। ये बैग डीआरडीओ की डिफेंस बायोइंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रोमेडिकल लेबोरेटरी (डीईबीईएल), जो एयरो-मेडिकल इंजीनियरिंग और लाइफ सपोर्ट इक्विपमेंट और न्यूक्लियर केमिकल एंड बायोलॉजिकल (एनबीसी) प्रोटेक्शन सिस्टम पर शोध करने वाली इकाई द्वारा विकसित किए गए है।

बैग का आकार:

ये बैग सिलेंडर के आकार में होंगे, जो गैर-बुने हुए, पानी-रिपेलेंट कपड़े से बना है जिसमें हवा और जलरोधी ज़िप के साथ-साथ एक वेंटिलेटर भी है। इस पर रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु (सीबीआरएन) वातावरण में सहने के लिए एक फिल्म की कोटिंग की गई है जिसमें रक्त और वायरल प्रवेश के खिलाफ आवश्यक सुरक्षा है। इन COVID कैजुअल्टी निकासी बैग का आकार और डिज़ाइन 1999 के कारगिल संघर्ष के बाद DEBEL द्वारा विकसित फैब्रिक चैम्बर से मिलता-जुलता है जो हाई एल्टीट्यूड पल्मोनरी ओडेमा (HAPO) से प्रभावित रोगियों के प्रबंधन के लिए इस्तेमाल किए गए थे। 

मल्टी-पेशेंट वेंटिलेटर’


रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) महामारी COVID-19 रोगियों के लिए ‘मल्टी-पेशेंट वेंटिलेटर’ विकसित करने की कोशिश भी कर रहा है। डीआरडीओ तेजी से उन्नत वेंटिलेटर विकसित करने का काम कर रहा है ताकि कोरोनोवायरस का प्रकोप के नियंत्रण से बाहर होने पर इनका इस्तेमाल किया जाए। DRDO का लक्ष्य पहले महीनों में लगभग 5000 वेंटिलेटर और बाद में 10,000 वेंटिलेटर बनाना है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • DRDO अध्यक्ष: जी सतीश रेड्डी; स्थापित: 1958.
  • मुख्यालय: नई दिल्ली.

IIT बॉम्बे ने विकसित की ‘CORONTINE’ मोबाइल ऐप

about - Part 2805_17.1
IIT बॉम्बे की एक टीम ने ‘CORONTINE’ नामक एक मोबाइल ऐप विकसित की है। ‘CORONTINE’ ऐप को अधिकारियों द्वारा संक्रमित लोगो पर नज़र रखने और COVID-19 महामारी को फैलने से रोकने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

कैसे काम करेगी ‘CORONTINE’ मोबाइल ऐप:

‘CORONTINE’ मोबाइल ऐप को अधिकृत एजेंसी (AA) द्वारा एसिम्प्टोमेटिक कैरियर्स (AC) से मोबाइल पर इंस्टॉल किया जाएगा। ये एप्लिकेशन अधिकृत एजेंसी की देखरेख में एक सर्वर के जरिए नियमित अंतराल पर मोबाइलों के जीपीएस कोआर्डिनेटस साझा करेगा। ये ऐप किसी भी मोबाइल उपयोगकर्ता द्वारा चिह्नित किए गए  क्वारंटाइन क्षेत्रो के पास से गुजरने पर प्राधिकृत अधिकारियों को इसके बारे एसएमएस या ईमेल के माध्यम से अलर्ट देगा जिसके बाद अधिकारी आवश्यक कदम उठा सकेंगे।

कौशल विकास मंत्रालय ने NSTI को COVID-19 क्वारंटाइन केंद्रों में तब्दील करना किया शुरू

about - Part 2805_19.1
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) द्वारा सभी राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (NSTI) को नोवेल कोरोनावायरस (COVID-19) से लड़ने के लिए आइसोलेशन केंद्रों के रूप में तैयार किया जा रहा है। MSDE ने यह कदम केंद्र सरकार द्वारा महामारी के खिलाफ सोशल डिसटेंसिंग को ख़त्म करने के लिए लगाए गए 3 सप्ताह के देशव्यापी लॉकडाउन प्रयासों का सहयोग करने के लिए उठाया गया है।
MSDE द्वारा किए जा रहे अधिक महत्वपूर्ण उपाय हैं:
  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को स्किल इंडिया मिशन के तहत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा में प्रशिक्षित किए गए लगभग एक लाख कर्मियों की सूची  गई है। इन कर्मियों से COVID-19 प्रसार, और नए क्वारंटाइन / आइसोलेशन / अस्पताल सुविधाओं में संक्रमित लोगों के उपचार और देखभाल में मदद मिलने की उम्मीद है।
  • कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के कर्मचारी पीएम केयर फंड के लिए कम से कम एक दिन के वेतन का योगदान देंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री: महेंद्र नाथ पांडे.

दुनिया पहुंची “मंदी” के दौर में: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

about - Part 2805_21.1
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि कोरोनोवायरस महामारी के चलते दुनिया स्पष्ट रूप से मंदी के दौर में पहुँच चुकी है। इससे IMF ने इस बात पर जोर दिया था कि यदि वर्तमान में मंदी आती है तो यह 2009 की तुलना में भी बहुत खराब होगी। विश्व अर्थव्यवस्था के बारे ये बयान हाल में हुई आईएमएफ की अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा और वित्तीय समिति की बैठक के बाद दिया गया।
इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अगले वित्तीय वर्ष यानि 2021 में रिकवरी की भी संभावना जताई है। इस मंदी से उबरना तभी संभव हो पाएगा, जब अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में हर जगह सफलतापूर्वक वायरस पर नियंत्रण  कर लेगा और इस समस्याओं को हल करने में कामयाब हो जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आईएमएफ के प्रबंध निदेशक: क्रिस्टालिना जॉर्जीवा.

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me