पद्मश्री से सम्मानित भाई निर्मल सिंह का COVID-19 के कारण निधन

about - Part 2791_3.1
पद्मश्री से सम्मानित और स्वर्ण मंदिर के पूर्व ‘हजूरी रागी’ भाई निर्मल सिंह का COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद निधन। भाई निर्मल सिंह पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में गुरबानी व्याख्याता थे।
भाई निर्मल सिंह को गुरुग्रंथ साहिब की गुरबाणी के सभी 31 “राग्स” का ज्ञान था। उन्हें 2009 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पंजाब के मुख्यमंत्री: कैप्टन अमरिंदर सिंह.
  • पंजाब के राज्यपाल: वीपी सिंह बदनोर.

वर्ल्ड बैंक ने भारत को COVID-19 से निपटने के लिए की एक बिलियन देने की पेशकश

about - Part 2791_5.1
वर्ल्ड बैंक ने भारत सरकार को COVID-19 आपातकाल से निपटने और स्वास्थ्य प्रणाली को दुरुस्त करने की परियोजनों के लिए 1 बिलियन डॉलर देने की पेशकश की है। इस चार वर्षीय परियोजना का उद्देश्य महामारी के समय में भारत की स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों की तैयारियों को विकसित करना है
परियोजना दस्तावेज के अनुसार, भारत में स्वास्थ्य प्रणाली के सही संचालन के लिए इस प्रोजेक्ट को तैयार किया जा रहा है ताकि भारत में कोविड -19 को फैलने और इसके खतरे से बचा जा सके। वर्ल्ड बैंक की फंडिंग COVID-19 फास्ट-ट्रैक सुविधा के तहत जि की जा रही है, जहां दोनों संस्थाएं (वर्ल्ड बैंक और भारत सरकार) सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय प्रयसों को अमल में लाने पर काम करेंगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष: डेविड रॉबर्ट मालपास.
  • वर्ल्ड बैंक का मुख्यालय: वाशिंगटन डीसी.

केंद्र सरकार ने विदेश व्यापार नीति में एक साल का किया विस्तार

about - Part 2791_7.1
भारत सरकार ने विदेश व्यापार नीति (Foreign Trade Policy) को एक साल यानी 31 मार्च, 2021 तक के लिए विस्तार देना का फैसला किया है। मौजूदा विदेश व्यापार नीति 1 अप्रैल, 2015 से 5 साल के लिए लागू की गई थी, जो 31 मार्च, 2020 तक के लिए वैध थी। नोवेल कोविड-19 महामारी के चलते अचानक पैदा हुए वर्तमान हालात को देखते हुए विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) की वैधता को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) में विस्तार के साथ-साथ कुछ बदलावों की भी घोषणा की है। एफ़टीपी में किए गए कुछ प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:
  • एसईआईएस को छोड़कर सभी निर्यात प्रोत्साहन योजनाए और अन्य योजनाओं के अंतर्गत अभी तक उपलब्ध लाभ अन्य 12 महीनों के लिए यानि 31 मार्च, 2021 तक जारी रहेंगे.
  • हैसियत धारक (स्टेटस होल्डर) प्रमाण पत्रों की वैधता अवधि भी बढ़ाई गई है.
  • अग्रिम/ईपीसीजी प्राधिकार के अंतर्गत और ईओयू आदि के द्वारा किए गए आयात पर आईजीएसटी और मुआवजा सेस के भुगतान से छूट को बढ़ाकर 31.03.2021 के लिए कर दिया गया है।
  • “विशेष कृषि उत्पादों पर परिवहन विपणन सहायता” उपलब्ध कराने की योजना को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है.
  • एफ़टीपी के विभिन्न प्रावधानों के तहत विभिन्न रिपोर्ट / रिटर्न आदि दाखिल करने के लिए समय-सीमा में विस्तार किया गया है।
  • विभिन्न शुल्क क्रेडिट स्क्रिप्स (MEIS / SEIS / ROSCTL) और अन्य प्राधिकारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री: पीयूष गोयल.

एल. दुरईस्वामी बने सुंदरम होम फाइनेंस के नए प्रबंध निदेशक

about - Part 2791_9.1
सुंदरम होम फाइनेंस ने लक्ष्मीनारायण दुरईस्वामी को कंपनी का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया हैं। उन्होंने 1 अप्रैल, 2020 को सुंदरम होम फाइनेंस के एमडी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।

लक्ष्मीनारायण दुरईस्वामी को श्रीनिवास आचार्य के स्थान पर नियुक्त किया गया है जो 2010 से सुंदरम होम फाइनेंस के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यत थे। सुंदरम होम फाइनेंस सुंदरम फाइनेंस लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली होम फाइनेंस सहयोगी कंपनी है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सुंदरम होम फाइनेंस के अध्यक्ष: टी. टी. श्रीनिवासराघवन.

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित फिलिप वारेन एंडरसन का निधन

about - Part 2791_11.1
नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक विज्ञानी फिलिप वारेन एंडरसन का 96 साल की उम्र में निधन। उनका जन्म 13 दिसंबर, 1923 को अमेरिका में इंडियाना के इंडियानापोलिस में हुआ था। उन्हें 1977 में ब्रिटेन के नेविल फ्रांसिस मोट और अमेरिकी जॉन हसब्रुक वैन विलेक के साथ चुंबकीय और विकार प्रणालियों की इलेक्ट्रॉनिक संरचना की मूलभूत सैद्धांतिक जांच में उनके योगदान के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नौसेना में अपनी सेवाए दी थी, जिसमे उन्हें अमेरिकी नौसेना अनुसंधान लैब में काम करने का जिम्मा सौंपा गया था।

संयुक्त राष्ट्र के COP26 जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन को 2021 के लिए किया गया स्थगित

about - Part 2791_13.1
ग्लासगो में नवंबर में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र के COP26 जलवायु परिवर्तन सम्मेलन को COVID-19 के कारण अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) के COP ब्यूरो ने यूके और इतालवी भागीदारों के साथ मिलकर किया है।
ग्लासगो में आयोजित किए जाने वाले इस सम्मेलन की 2021 की नई तारीखों का ऐलान यूके द्वारा इटली के साथ साझेदारी में अन्य सदस्यों के साथ चर्चा के बाद किया जाएगा। बढ़ते वैश्विक तापमान को रोकने के लिए होने वाली इस महत्वपूर्ण वार्ता में 10-दिवसीय सम्मेलन में 200 विश्व नेताओं सहित कुछ 30,000 लोग शामिल होने थे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूएनएफसीसीसी महासचिव: पेट्रीसिया एस्पिनोसा.
  • भारतीय मूल के आलोक शर्मा को Cop26 जलवायु सम्मेलन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया.

कोरोनवायरस के चलते अब विंबलडन 2020 हुआ रद्द

about - Part 2791_15.1
टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन 2020 को कोरोनोवायरस महामारी के कारण इतिहास में पहली बार द्वितीय विश्व युद्ध के बाद रद्द कर दिया गया है। टूर्नामेंट के आयोजक ऑल इंग्लैंड क्लब (AELTC) की एक आपातकालीन बैठक के बाद चैंपियनशिप 2020 को सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के चलते रद्द करने की घोषणा की गई।
इस टूर्नामेंट का आयोजन 29 जून से 12 जुलाई के बीच किया जाना था। पुरे ग्रास-कोर्ट सीजन को रदद कर दिया गया है, और कम से कम 13 जुलाई तक दुनिया में कहीं भी कोई पेशेवर टेनिस टूर्नामेंट आयोजित नहीं किया जाएगा। विंबलडन हाल ही में रदद किए टूर्नामेंट में सबसे बड़ी ग्रीष्मकालीन खेल प्रतियोगिता है, जिसमे यूरो 2020 और टोक्यो ओलंपिक को 12 महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसमें मई में शुरू होने वाला फ्रेंच ओपन भी शामिल है, जिसे अब 20 सितंबर -4 अक्टूबर के लिए स्थगित कर दिया गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विंबलडन चैंपियनशिप, जिसे आमतौर पर विंबलडन के रूप में जाना जाता है, दुनिया का सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट है।
  • विंबलडन 1877 से विंबलडन, लंदन में ऑल इंग्लैंड क्लब में आयोजित किया जा रहा है
  • .

वर्ल्ड ऑटिज्म अवेयरनेस डे: 2 अप्रैल

about - Part 2791_17.1
हर साल 2 अप्रैल को दुनिया भर में वर्ल्ड ऑटिज्म अवेयरनेस डे मनाया जाता है। इस वर्ष 13 वां वार्षिक वर्ल्ड ऑटिज्म अवेयरनेस डे मनाया जा रहा है। इस दिन को ऑटिज्म से ग्रस्त लोगों को इससे लड़ने तथा इसका निदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है ताकि वे समाज में अन्य लोगो की तरह पूर्ण और सार्थक जीवन जी सकें। वर्ष 2008 में 2 अप्रैल को पहला विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया गया था।

इस वर्ष के विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2020 का थीम ‘The Transition to Adulthood’ है। यह विषय ऑटिज्म से ग्रस्त लोगों के वयस्कता की ओर ध्यान आकर्षित करता है।

ऑटिज़्म, या ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD)
ऑटिज़्म, या ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) मस्तिष्क विकास में उत्पन्न बाधा संबंधी विकार है। ऑटिज्म से ग्रसित व्यक्ति दूसरों से अलग स्वयं में खोया रहता है।व्यक्ति के विकास संबंधी समस्याओं में ऑटिज्म तीसरे स्थान पर है। अर्थात् व्यक्ति के विकास में बाधा पहुंचाने वाले मुख्य कारणों में ऑटिज्म भी जिम्मेदार है।ऑटिज्म के रोगी को मिर्गी के दौरे भी पड़ सकते हैं। ऑटिज्म पूरी दुनिया में फैला हुआ है। ऑटिज्म के लक्षण अक्सर पहले तीन वर्षों के दौरान बच्चे के माता-पिता द्वारा देखे जाते हैं। ये संकेत धीरे-धीरे विकसित होते हैं।



उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.

IIT कानपुर विकसित करेगा कम लागत वाले पोर्टेबल वेंटिलेटर

about - Part 2791_19.1
देश में COVID-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए कानपुर का भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) पोर्टेबल वेंटिलेटर विकसित करने पर कम रहा है, जो बाजार में उपलब्ध वेंटिलेटर की तुलना में काफी सस्ता होगा। इस वेंटिलेटर का प्रोटोटाइप बहुत जल्द तैयार हो जाएगा और जिसकी असेम्बलिंग के बाद इसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। ये वेंटिलेटर COVID-19 मरीजों के लिए विशेषकर वृद्ध और जिनके के लिए ये वायरस घातक साबित हो सकता हैं के लिए’बहुत ही महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरण है।

लाइफसेवर पोर्टेबल वेंटिलेटर के बारे में:

आईआईटी कानपुर के बायोसाइंस एंड बायोइंजीनियरिंग विभाग ने इन लाइफसेवर पोर्टेबल वेंटिलेटर का डिजाइन तैयार किया है। आईआईटी कानपुर संस्थान के दो स्नातक निखिल कुरुले और हर्षित राठौर, जो “नोका रोबोटिक्स” नामक एक स्टार्ट-अप चला रहे हैं, ने पोर्टेबल वेंटिलेटर के लिए एक प्रोटोटाइप विकसित किया है। आईआईटी, कानपुर ने एक नौ सदस्यीय टीम का गठन किया है, जिसमें नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज (एनआईसीएस), बैंगलोर से डॉक्टरों को शामिल किया गया है, जिसके बाद  स्टार्ट-अप द्वारा एक महीने के भीतर लगभग 1000 पोर्टेबल वेंटिलेटर तैयार किए जा सके।

उत्कल या ओडिशा दिवस: 1 अप्रैल

about - Part 2791_21.1
समूचे ओडिशा राज्य में हर साल 1 अप्रैल को उत्कल दिवस या ओडिशा दिवस मनाया जाता है। ओडिशा दिवस 1 अप्रैल 1936 को एक अलग राज्य के रूप में गठन होने की याद में मनाया जाता है। इस साल 83 वां उत्कल दिवस या ओडिशा का स्थापना दिवस मनाया गया है। ओडिशा का गठन एक अलग राज्य के रूप में 1 अप्रैल, 1936 को भाषाई आधार पर किया गया था। इसे संयुक्त बंगाल-बिहार-उड़ीसा प्रांत से अलग किया गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ओडिशा के राज्यपाल: गणेशी लाल.
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक.
  • ओडिशा की राजधानी: भुवनेश्वर.
  • ओडिशा में जिला की संख्या: 30.
  • ओडिशा विधानसभा के सदस्य: 147
  • ओडिशा की लोकसभा सीटें: 21.
  • ओडिशा की राज्यसभा सीटें: 10.

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me