भारत सरकार द्वारा हर साल 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस मनाया जाता है। सरकार ने इस दिन को सिविल सेवकों द्वारा स्वयं को नागरिकों के लिए पुनर्समर्पित करने तथा लोक सेवा और कार्य में उत्कृष्टता हेतु अपनी वचनबद्धता को नवीनीकृत करने के एक अवसर के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस दिन को पहली बार 21 अप्रैल 2006 को मनाया गया था।
इस दिन भारत के पहले गृह मंत्री, सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा वर्ष 1947 में दिल्ली के मेटकाफ हाउस में स्वतंत्र के बाद पहली बार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के संबोधन को भी याद किया जाता है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने संबोधन के दौरान, सिविल सेवकों को ‘स्टील फ्रेम ऑफ इंडिया’ के रूप में संदर्भित किया।
इस दिन एक समारोह में लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए, प्रधान मंत्री पुरस्कार से प्राथमिकता कार्यक्रम और नवाचार श्रेणियों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए जिलों / कार्यान्वयन इकाइयों को सम्मानित किया जाता है।



क्या अब अमेरिका में तीन साल तक नहीं मिले...
नीतू समरा को Noida International Airport...
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर हुआ 70...


