SBI ने इंडिया INX पर 100 मिलियन अमरीकी डालर के ग्रीन बांड किए सूचीबद्ध

about - Part 2790_3.1
भारतीय स्टेट बैंक ने बीएसई के इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज (इंडिया आईएनएक्स) पर 100 मिलियन डॉलर (लगभग 750 करोड़ रुपये) ग्रीन बांड सूचीबद्ध किए हैं। बैंक ने आईएनएक्स के ग्लोबल सिक्योरिटीज मार्केट ग्रीन प्लेटफॉर्म (जीएसएम) पर अपने यूएसडी 10 बिलियन वैश्विक मध्यम अवधि नोट कार्यक्रम के तहत ग्रीन बांड सूचीबद्ध किए हैं।

एसबीआई ने प्रणाली पर अनुकूल प्रभाव पैदा करने के उद्देश्य से ग्रीन बॉन्ड ढांचे को अपनाया है और इस लेनदेन को स्थिरता बनाए रखने का हिस्सा माना जाएगा। ग्रीन बॉन्ड द्वारा जुटे गए फंड का इस्तेमाल हरित परियोजनाओं को वित्त करने के लिए किया जाता है जो विषाक्त तत्वों का निर्वहन नहीं करते हैं।

ग्रीन बॉन्ड क्या है?


ग्रीन बॉन्ड (हरित बांड) एक प्रकार से धन जुटाने का एक निश्चित साधन है जो विशेष रूप से जलवायु और पर्यावरणीय परियोजनाओं के लिए धन जुटाने के लिए आरक्षित है ताकि स्थिरता को प्रोत्साहित किया जा सके। तुलनात्मक कर योग्य बॉन्ड की तुलना में यह तुलनात्मक रूप से एक आकर्षक निवेश है, क्योंकि यह कर छूट और कर क्रेडिट जैसे कर प्रोत्साहन प्रदान करता है। यह सामान्य बांड से अलग है क्योंकि इस बांड से उठाए गए धन केवल हरित परियोजनाओ के लिए उपयोग किया जाता है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • SBI का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
  • SBI के अध्यक्ष: रजनीश कुमार.

विशाखापत्तनम नौसेना डॉकयार्ड ने विकसित की एक बार में कई रोगियों को ऑक्सीजन देने की तकनीक

about - Part 2790_5.1
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम नौसेना डॉकयार्ड ने ‘पोर्टेबल मल्टी-फीड ऑक्सीजन मैनिफोल्ड (एमओएम)’ विकसित किया है। इस ऑक्सीजन मैनिफोल्ड को एक समय में एक साथ कई रोगियों को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो COVID-19 महामारी के कारण पैदा हुए हालात में मददगार साबित हो सकता है। NDV के एमआई रूम में किए गए शुरुआती परीक्षण के बाद नौसेना अस्पताल आईएनएचएस कल्याणी में कई बार इसका परीक्षण किया गया, जहां इसे 30 मिनट के भीतर सफलतापूर्वक स्थापित किया गया था।
पूर्वी नौसेना कमान (ENC) के नौसेना कर्मियों ने एक सिलेंडर में लगे छह-तरफ़ा रेडियल हैडर का उपयोग करते हुए पोर्टेबल मल्टी-फीड ऑक्सीजन मैनिफोल्ड (MOM) विकसित किया है। यह अभिनव प्रणाली एक ही समय में छह रोगियों को एक ऑक्सीजन की आपूर्ति करने में सक्षम होगी, जिससे मौजूदा सीमित संसाधनों का उपयोग करके बड़ी संख्या में COVID -19 रोगियों की महत्वपूर्ण देखभाल प्रबंधन को सक्षम बनाया जा सकेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आंध्र प्रदेश की राजधानी: अमरावती.
  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी.
  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन.

    क्रिकेट में डकवर्थ-लुईस नियम देने वाले टोनी लुईस का निधन

    about - Part 2790_7.1
    वर्षा से प्रभावित सीमित ओवरों के क्रिकेट मैचों के नतीजे के लिए इस्‍तेमाल होने वाले नियम डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) देने वालों में शामिल टोनी लुईस का निधन। लुईस को साल 2010 में क्रिकेट और गणित में दी गई सेवाओं के लिए MBE (ऑर्डर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर) से सम्मानित किया गया था।

    क्या है DLS पद्धति (method)?

    डकवर्थ-लुईस स्टर्न मेथड या नियम (DLS) एक गणितीय सूत्रीकरण है जिसका इस्तेमाल मौसम या अन्य परिस्थितियों से प्रभावित सीमित ओवरों के क्रिकेट मैचों में बल्लेबाजी करने वाली टीम की के लिए टारगेट स्कोर की गणना करने के लिए किया जाता है।

    डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम का इतिहास:

    टोनी लुईस एक गणितज्ञ थे, जिन्होंने अपने गणितज्ञ साथी फ्रेंक डकवर्थ के साथ मिलकर वर्ष 1997 में डकवर्थ लुईस नियम दिया था। अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद-आईसीसी द्वारा वर्ष 1999 में इसे आधिकारिक तौर पर स्‍वीकृति दी गई थी। इस नियम का नाम 2014 में डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम रखा गया, जिसके बाद दुनिया भर में इसका इस्तेमाल किया गया।

    NCC ने ‘एक्सरसाइज NCC योगदान’ के तहत COVID-19 से निपटने के लिए मदद की कि पेशकश

    about - Part 2790_9.1
    राष्ट्रीय कैडेट कॉर्प्स (NCC) ने एक्सरसाइज NCC योगदान’ के तहत COVID-19 से निपटने के लिए चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान में मदद की पेशकश की है। इसने अपने इच्छुक कैडेटों के अस्थायी रोजगार के दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि महामारी से निपटने के कार्यो में शामिल विभिन्न एजेंसियों की ओर से चलाए जा रहे राहत प्रयासों और काम काज के तरीकों को और मजबूत बनाया जा सके। इसके तहत अस्थायी रोजगार की व्यवस्था के तहत केवल 18 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मंडल कैडट ही कार्यत होंगे। एनसीसी कैडेटों के लिए निर्धारित कार्यों में , हेल्पलाइन / कॉल सेंटर का प्रबंधन; राहत सामग्री / दवाओं / खाद्य / आवश्यक वस्तुओं का वितरण; सामुदायिक सहायता; डेटा प्रबंधन और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के लिए कतार में खडे होने की व्यवस्था करना तथा यातायात प्रबंधन शामिल है। 

    NCC?
    • रक्षा मंत्रालय के अ​धीन कार्यरत एनसीसी देश का सबसे बड़ा वर्दीवाला युवा संगठन है जो  विभिन्न तरत की सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास की गतिविधियां संचालित करता है।
    • नसीसी के कैडेट अपने संगठन की स्थापना के समय से ही  बाढ़ और चक्रवात आदि जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राष्ट्र सेव में योगदान देते रहे हैं।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • एनसीसी के महानिदेशक: लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा.
    • एनसीसी का आदर्श वाक्य: Unity and discipline.
    • एनसीसी का मुख्यालय: नई दिल्ली.
    • एनसीसी की स्थापना: 16 अप्रैल 1948.

    सरकार ने कोविड-19 को ट्रैक करने के लिए “आरोग्य सेतु” ऐप की लॉन्च

    about - Part 2790_11.1
    “अरोग्या सेतु” भारत सरकार द्वारा COVID-19 को ट्रैकिंग करने के लिए लॉन्च की गई आधिकारिक ऐप है। “आरोग्य सेतु” ऐप को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सहयोग से इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन द्वारा विकसित किया गया है।

    आरोग्य सेतु” मोबाईल ऐप:

    भारत सरकार ने COVID-19 से निपटने के लिए देश के नागरिकों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ जोड़ने के लिए मोबाइल एप्लिकेशन “आरोग्य सेतु” लॉन्च की है। इस मोबाइल एप्लिकेशन का उद्देश्य भारत सरकार, विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग की पहलों को लोगों तक पहुँचाना है और एप्लिकेशन के उपयोगकर्ताओं को जोखिम, सर्वोत्तम प्रयासों के साथ-साथ COVID से निपटने से संबंधित जरुरी सलाह के बारे में जानकारी प्रदान करना है।

    कोरोनोवायरस के चलते अब वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप को किया गया शिफ्ट

    about - Part 2790_13.1
    साल 2021 में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप को 2022 के लिए स्थगित कर दिया गया। इस चैंपियनशिप को 6 से 15 अगस्त तक साल 2021 में यूजीन, ओरेगन में आयोजित किया जाना था। यह घोषणा 2020 टोक्यो ओलंपिक खेलों के स्थगित होने के ठीक बाद की गई जिसे कोरोनो वायरस महामारी के कारण अब 23 जुलाई -8 अगस्त, 2021 के लिए स्थगित कर दिया गया था। ।
    एथलेटिक्स महासंघ ने 2022 में 11-21 अगस्त को म्यूनिख में होने वाले यूरोपीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आयोजकों से भी बातचीत की हैं। इसके अलावा विश्व एथलेटिक्स ने राष्ट्रमंडल खेल महासंघ और यूरोपीय चैंपियनशिप से भी चर्चा में है, क्योंकि ये दोनों आयोजन 2022 में ही होने वाले हैं।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • विश्व एथलेटिक्स का मुख्यालय मोनाको में स्थित है.
    • विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष: सेबस्टियन कोए.

    फोनपे ने कोरोनावायरस से इलाज के लिए ‘कोरोना केयर’ बीमा पॉलिसी की लॉन्च

    about - Part 2790_15.1
    फोनपे (PhonePe) ने बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के साथ मिलकर कोरोनोवायरस हॉस्पिटलाइज़ेशन बीमा पॉलिसी “कोरोना केयर” शुरू करने की घोषणा की है। PhonePe यूजर्स फोनपे ऐप पर “My Money” सेक्शन पर जाकर अपने लिए कोरोनवायरस वायरस पॉलिसी खरीद सकते हैं। इस पॉलिसी की पूरी खरीद प्रक्रिया में 2 मिनट से कम समय लगेगा और जिसके बाद ग्राहकों को तुरंत PhonePe ऐप पर पॉलिसी से संबंधित दस्तावेज़ जारी किए जाएंगे।

    पॉलिसी के फायदे:

    • कंपनी के अनुसार इस कोरोनावायरस बीमा पॉलिसी का प्रीमियम 156 रुपये का होगा, जिसमें 55 साल से कम उम्र के व्यक्ति के लिए 50,000 रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा, जो कोरोनावायरस का उपचार करने वाले सभी अस्पताल के लिए लागू होगा.
    • साथ ही इसके अंतर्गत अस्पताल में भर्ती होने के 30 पहले और बाद के चिकित्सा उपचार से संबंधित खर्चों को भी कवर कियाजाएगा.
    • कोरोना केयर पॉलिसी खरीदने के लिए ग्राहकों को कोई मेडिकल टेस्ट कराने की आवश्यकता नहीं होगी.
    • वे देश में वर्तमान में लगे लॉकडाउन को देखते हुए अपने घरों की सुविधा से इसे तुरंत खरीद सकते हैं।
    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • फोनपे की स्थापना: दिसंबर 2015.
    • फोनपे के सीईओ: समीर निगम.
    • मुख्यालय स्थान: बेंगलुरु, कर्नाटक.

      COVID-19 से जुड़ी शिकायतों के लिए राष्ट्रीय निगरानी डैशबोर्ड किया गया लॉन्च

      about - Part 2790_17.1
      प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा “COVID-19 से जुड़ी शिकायतों पर निगरानी रखने के लिए राष्ट्रीय निगरानी डैशबोर्ड” का शुभारंभ किया गया है। डैशबोर्ड की सहायता से, COVID-19 से संबंधित सभी शिकायतों की निगरानी DARPG की एक तकनीकी टीम द्वारा प्राथमिकता के आधार पर की जाती है। पोर्टल को रोजाना सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अपडेट और मॉनिटर किया जाएगा।
      COVID-19 शिकायतों पर राष्ट्रीय निगरानी डैशबोर्ड को कोविड-19 की प्रतिक्रिया वाली गतिविधियों के समय पर कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए DARPG द्वारा विकसित किया गया है। डैशबोर्ड द्वारा प्राप्त और निगरानी की जाने वाली शिकायतें इन मामलों से संबंधित थीं – क्वॉरंटीन इकाइयां, लॉकडाउन का पालन न होने संबंधी शिकायतें, आवश्यक आपूर्ति से संबंधित शिकायतें, जांच संबंधी शिकायतें, ऋणों पर ब्याज पुनर्भुगतान का पुनर्निर्धारण, विदेशों से लोगों को निकालने के अनुरोध आदि।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री: जितेंद्र सिंह.

      एमी पुरस्कार विजेता गायक-गीतकार एडम स्लेसिंगर का निधन

      about - Part 2790_19.1
      कोविड -19 के कारण एमी पुरस्कार विजेता गायक-गीतकार एडम स्लेसिंगर का निधन। इसके अलावा एडम 2000 के पॉप-रॉक बैंड ‘फाउंटेन ऑफ वेन’ के सह-संस्थापक भी थे।
      एडम स्लेसिंगर को उनके करियर में ऑस्कर, टोनस, ग्रामीज़ और एमीज़ के लिए भी नॉमिनेटेड किया जा चुका था। एडम ने 2019 में अपने एंटीडिपेंटेंट्स टीवी म्यूज़िकल ड्रामा क्रेजी एक्स-गर्लफ्रेंड में उत्कृष्ट ओरिजिनल संगीत और गीत Are So Not A Big Deal के लिए एमी अवार्ड जीता था । साथ ही उन्होंने साल 2009 में ए कॉलबर्ट क्रिसमस: द ग्रेटेस्ट गिफ्ट ऑफ ऑल में अपने काम के लिए ग्रैमी भी हासिल किया था।

      नासा ने विशालकाय सौर कण तूफान का अध्ययन करने के लिए सनराइज मिशन की कि घोषणा

      about - Part 2790_21.1
      नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने एक नए मिशन सन रेडियो इंटरफेरोमीटर स्पेस एक्सपेरिमेंट (SunRISE) की घोषणा की है। SunRISE मिशन में इस पर अध्ययन किया जाएगा कि सूर्य कैसे ऊर्जा उत्पन्न और विशाल अंतरिक्ष मौसम तूफानों (जिन्हें सौर कण तूफानों के रूप में जाना जाता है) को अन्य ग्रहों के अंतरिक्ष में छोड़ता है।
      इस अध्ययन से चांद और मंगल पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा करने में मदद करेगा, क्योंकि इसके जरिए इस की जानकारी मिलने की उम्मीद है कि कैसे सूर्य के विकिरण अंतरिक्ष वातावरण को प्रभावित करते हैं। मिशन का नेतृत्व एन आर्बर के मिशिगन विश्वविद्यालय के जस्टिन कैस्पर करेंगे तथा जिसका प्रबंधन नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (जेपीएल) द्वारा किया जाएगा। नासा ने 1 जुलाई 2023 से पहले SunRISE को डिजाइन, निर्माण और लॉन्च करने के लक्ष्य के लिए 62.6 मिलियन अमरीकी डॉलर की राशि मंजूर की है।

      क्या है SunRISE मिशन?

      • ये क्यूबसैट्स पृथ्वी के वायुमंडल के ऊपर एक दूसरे से करीब 6 मील (9.6kms) के आस-पास उड़ेंगे, ताकि सनराइजर्स से भजे गए रेडियो संकेत अवरुद्ध न हो.
      • SunRISE में 6 क्यूबसैट्स लगे होंगे, जिसमे प्रत्येक का आकर एक टोस्टर ओवन के बराबर होगा, जो एक बहुत बड़ी रेडियो दूरबीन के तौर पर काम करेंगे और उन्हें NASA के डीप स्पेस नेटवर्क के माध्यम से साझा करता है।
      • ये सभी क्यूबसैट्स उस स्थान को इंगित करने के लिए 3 डी मानचित्र बनाएंगे जहां विशाल कण सूर्य पर उत्पन्न होते हैं और जब वे विशाल कण अंतरिक्ष में बाहर की ओर बढ़ते हैं तो कैसे विकसित होते हैं.
      • इस जानकारी यह निर्धारित करने में मदद करेगी कि विकिरण के इन विशाल जेटों की शुरुआत कैसे होती है और कैसे ये तीव्र गति से आगे बढ़ते हैं.
      • ये पहला मौका होगा जब 6 अलग-अलग अंतरिक्ष यान सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र से निकलने वाली रेखाओं के विभिन्न ग्रहों के बीच अंतरिक्ष में पहुंचने के पैटर्न के संबंध में भी जानकारी प्राप्त करने के लिए एक साथ काम करेंगे.
      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के प्रशासक: जिम ब्रिडेनस्टाइन.
      • नासा का मुख्यालय: अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी.
      • .

      Recent Posts

      द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
      Most Important Questions and Answer PDF
      QR Code
      Scan Me