दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और जिम्बाव्वे के पूर्व चयनकर्ता जैकी डू प्रीज़ का निधन

about - Part 2791_3.1
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और जिम्बाव्वे के पूर्व चयनकर्ता जैकी डू प्रीज़ का निधन। लेग स्पिनर डु प्रीज जिम्बाब्वे के उन खिलाड़ियों में से थे जो स्वतंत्रता से पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले थे।। उन्होंने 1967 में दक्षिण अफ्रीका के लिए दो टेस्ट खेले थे। 1979 में सेवानिवृत्त होने के बाद, उन्होंने जिम्बाब्वे में राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में अपनी सेवाए दी थी।

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित गायिका शांति हीरानंद चावला का निधन

about - Part 2791_5.1
प्रख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायिका एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित शांति हीरानंद चावला का निधन। उन्होंने बेगम अख्तर से ठुमरी, दादरा और गज़ल गायन शिक्षा ग्रहण की थी, और वे अपने गायन में ऐताहसिक गज़ल गायिका की शैली को जीवित रखने के लिए विश्व प्रसिद्ध थी, उन्होंने लाहौर, इस्लामाबाद, टोरंटो, बोस्टन, न्यू यॉर्क, और वाशिंगटन सहित दुनिया भर के कई मंचो पर प्रदर्शन किया था।
इसके अलावा उन्होंने “बेगम अख्तर: द स्टोरी ऑफ माय अम्मी” नामक एक पुस्तक भी लिखी थी। जिसमें उनके संगीत गुरु, बेगम अख्तर के साथ उनकी यात्रा का वृतांत दर्शाया गया है। उन्हें 2007 में प्रदान किए पद्मश्री सहित कई अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

कोविड-19 से लड़ने में भारत के प्रयास दुनिया में सबसे बेहतर: ऑक्सफोर्ड ट्रैकर

about - Part 2791_7.1
दुनिया भर की सरकारों द्वारा COVID-19 से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों को ट्रैक करने वाले “ऑक्सफोर्ड COVID-19 गवर्मेंट रिस्पांस ट्रैकर” ने भारत की प्रतिक्रिया की दुनिया में कोरोनावायरस से लड़ने में सबसे मजबूत प्रतिक्रिया के रूप में पहचान की है। यह डेटा 73 देशों की ट्रैकिंग पर आधारित है। इस ट्रैकर को ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के ब्लावटन स्कूल ऑफ गवर्नमेंट के शोधकर्ताओं द्वारा बनाया गया है। इस ट्रैकर को दुनिया भर में सरकार की प्रतिक्रियाओं को व्यवस्थित रूप से रिकॉर्ड करने और स्कोर को एक ‘Stringency Index’ में एकत्रित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इस ट्रैकर में पूर्ण 100 अंक स्कोर करने वाले अन्य देश इज़राइल, मॉरीशस, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका हैं। इंडेक्स में चेक गणराज्य, इटाय, लेबनान और फ्रांस ने 90 अंक के अन्दर स्कोर किया था। वहीँ जर्मनी और संयुक्त राज्य अमेरिका ने 80 अंक के अन्दर स्कोर करने के साथ इन देशों के नीचे है, जबकि ब्रिटेन ने 70 अंक के अन्दर स्कोर किया है।

ऑक्सफोर्ड COVID-19 गवर्मेंट रिस्पांस ट्रैकर” में किस आधार पर दिए जाते है अंक?

यह ट्रैकर 11 संकेतकों पर आधारित है जैसे स्कूल बंद करना, यात्रा प्रतिबंध के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं में आपातकालीन निवेश, राजकोषीय उपाय और सरकारों द्वारा वैक्सीन के लिए किया गया निवेश आदि।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी मुख्यालय: ऑक्सफोर्ड, ब्रिटेन.
  • ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा प्रकाशित अंग्रेजी भाषा का सबसे प्रमुख ऐतिहासिक शब्दकोश है.

नेशनल सेफ मदरहुड डे: 11 अप्रैल

 about - Part 2791_9.1
हर साल 11 अप्रैल को  राष्ट्रीय स्तर पर National Safe Motherhood Day यानि राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है। नेशनल सेफ मदरहुड डे, व्हाइट रिबन एलायंस इंडिया (WRAI) द्वारा शुरू की गई एक पहल है, जिसे गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की उचित देखभाल और प्रसव संबंधी जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल मनाया जाता है ।



राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस का इतिहास:

भारत सरकार ने 1800 संगठनों के गठबंधन WRAI के अनुरोध पर, साल 2003 में, कस्तूरबा गांधी की जन्म वर्षगांठ 11 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के रूप में घोषित किया था। भारत सामाजिक रूप से राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस घोषित करने वाला दुनिया का पहला देश है।
हर साल WRAI के सदस्य द्वारा सुरक्षित मातृत्व दिवस के लिए एक राष्ट्रव्यापी विषय का चयन किया जाता हैं, और जिसके अनुरूप WRAI सदस्य पूरे देश में बड़े पैमाने पर गतिविधियां और अभियान चलाते हैं। राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर शुरू किए गए इन वार्षिक अभियानों का लक्ष्य जागरूकता बढ़ाना है ताकि गर्भवती महिलाओं के पोषण पर सही ध्यान दिया जा  सके।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • व्हाइट रिबन एलायंस इंडिया को 1999 में लॉन्च किया गया था.

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म “DigiGen” किया लॉन्च

about - Part 2791_11.1
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एक डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म “DigiGen” लॉन्च किया है, जहां ग्राहक डिजिटल रूप से कभी भी, कहीं भी बचत खाता या सावधि जमा खोलने में सक्षम होंगे।
DigiGen प्लेटफार्म से खाता खोलने के लिए तीन-चरण की प्रक्रिया होगी। यहां ग्राहक बिना किसी न्यूनतम बैलेंस के बचत खाते पर 4.5 प्रतिशत ब्याज और फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.5 प्रतिशत तक ब्याज का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा ये नया डिजिटल समाधान ऑनलाइन बिल भुगतान, तत्काल धन हस्तांतरण और डेबिट कार्ड से हवाई अड्डे लाउंज के इस्तेमाल सहित अन्य सुविधाए भी प्रदान करेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जन स्मॉल फाइनेंस बैंक की टैगलाइन: ‘पैसे की कदर’
  • जन स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी और सीईओ: अजय कंवल.

RBI ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए ट्विटर अभियान का किया शुभारंभ

about - Part 2791_13.1
भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को सुविधाजनक और सुरक्षित भुगतान विकल्प ‘डिजिटल पेमेंट सुविधा’ को अपनाने का आग्रह करने के लिए एक ट्विटर अभियान शुरू किया। RBI द्वारा इस डिजिटल लेन-देन विकल्प पर जोर इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि इससे किसी भी समय और कहीं भी भुगतान करने की सुविधा मिलती है। इस अभियान के माध्यम से, RBI ने ग्राहकों से NEFT, IMPS, UPI और BBPS जैसे कई डिजिटल भुगतान विकल्प को अपनाने के लिए कहा है जो 24*7 उपलब्ध हैं। इस अभियान का प्रचार बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन करेंगे।

इस समय डिजिटल लेन-देन एक महत्वपूर्ण भुगतान माध्यम बन गया है क्योंकि देश में कोरोनोवायरस को फैलने से रोकने के लिए जारी 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन से सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए में मदद मिलेगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.

मानव संसाधन मंत्रालय ने ‘भारत पढ़े ऑनलाइन’ अभियान किया शुरू

about - Part 2791_15.1
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने ‘भारत पढ़े ऑनलाइन’ शीर्षक अभियान शुरू किया है। ये अभियान क्राउड सोर्सिंग ऑफ आइडियाज के जरिए देश के ऑनलाइन शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार के लिए शुरू किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत उपलब्ध डिजिटल शिक्षा प्लेटफार्मों पर ऑनलाइन शिक्षा के समय आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देश के सभी क्षेत्रो के विशेषज्ञों को सीधे सुझाव / समाधान साझा करने के लिए आमंत्रित किया है।
इस अभियान के लिए समाधान और सुझाव bharatpadheonline.mhrd@gmail.com और ट्विटर पर #BharatPadheOnline पर साझा किए जा सकते हैं। ‘भारत पढ़े ऑनलाइन’ अभियान के मुख्य लक्षित प्रतिभागी छात्र और शिक्षक हैं। इस अभियान में सभी भारतीयों को भारत में ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ाने के लिए भाग लेने की आवश्यकता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मानव संसाधन विकास मंत्री: रमेश पोखरियाल ‘निशंक’.

एडीबी ने भारत को कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए 2.2 बिलियन डॉलर की सहायता का दिया आश्‍वासन

about - Part 2791_17.1
एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने भारत को COVID-19 महामारी के खिलाफ लड़ने के लिए 2.2 बिलियन डॉलर (लगभग 16,500 करोड़ रुपये) का सहयोग पैकेज देने की प्रतिबद्धता जताई है। भारत को इस समय आपातकालीन सहायता, नीति-आधारित ऋण और बजट सहयोग के लिए एडीबी फंडों के तेजी से संवितरण की सुविधा की आवश्यकता है। 
एडीबी, भारत की आपातकालीन जरूरतों में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। ABD ने स्वास्थ्य क्षेत्र को तत्काल सहायता देने और गरीबों पर महामारी के आर्थिक प्रभाव को कम करने में मदद करने के लिए 2.2 बिलियन अमरीकी डॉलर की राशि देने का आश्वासन दिया है इन क्षेत्रों में असंगठित मजदूर; सूक्ष्म, छोटे और मध्यम उद्यम; और वित्तीय क्षेत्र शामिल है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एडीबी के अध्यक्ष: मात्सुगु असकावा
  • एडीबी का गठन: 19 दिसंबर 1966
  • एडीबी का मुख्यालय: मनीला, फिलीपींस.
  • एडीबी की सदस्यता: 68 देश.

दिल्ली सरकार ने ‘ऑपरेशन SHIELD’ किया शुरू

about - Part 2791_19.1
दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में COVID-19 के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए Operation SHIELD शुरू किया है। ऑपरेशन शील्ड दिल्ली के लोगों को COVID -19 से बचाने के लिए 21 कोरोना प्रभावित इलाकों में लागू किया जाएगा।
क्या है SHIELD:

ऑपरेशन शील्ड, दिल्ली सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में COVID-19 को फैलने से रोकने के लिए शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत कोरोना प्रभावित 21 इलाकों में पूर्ण रूप से पाबन्दी लागू की गई है। 
यहाँ Operation SHIELD में:
  • S: इलाके को सील करने के लिए (Sealing of area)
  • H: घर में क्वारंटाइन रहने के लिए (Home quarantine)
  • I: सम्पर्क में आए लोगों को आइसोलेशन करने के लिए (Isolation of infected patients)
  • E: जरुरी सेवाए सुनिश्चित करना (Essential services ensured)
  • L: स्थानीय सैनिटाइजिंग (Local sanitisation)
  • D: डोर टू डोर सर्वे करने के लिए है. (Door to door survey)
इसके अलावा दिल्ली सरकार ने घरों से बाहर निकलने वाले लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री: अरविंद केजरीवाल.
  • दिल्ली के उपराज्यपाल: अनिल बैजल.

भारत सरकार ने की कोविड-19 से निपटने के लिए 15000 करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा

about - Part 2791_21.1
केंद्र सरकार ने ‘भारत कोविड-19 आपातकालीन प्रतिक्रिया और स्वास्थ्य प्रणाली तत्परता पैकेज’ के लिए 15,000 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण राशि देना का ऐलान किया है। मिशन मोड के तहत इस स्वीकृत धनराशि का उपयोग तत्काल कोविड-19 आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए (7774 करोड़ रुपये) और बाकी मध्यम अवधि (1-4 साल) में सहयोग के लिए दिया जाएगा।

पैकेज के प्रमुख उद्देश्य:
  • पैकेज में डायग्नोस्टिक्स और कोविड-19 समर्पित उपचार सुविधाओं के विकास, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों और संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए जरूरी दवाओं की केंद्रीकृत खरीद, भविष्य में बीमारी के प्रकोप की रोकथाम और तैयारियों के लिए भारतीय और राज्य स्वास्थ्य प्रणालियों को लचीला बनाना और मजबूती देना, प्रयोगशालाओं की स्थापना और निगरानी गतिविधियों से मदद, जैव-सुरक्षा तैयारियां, महामारी अनुसंधान और पूरी सक्रियता से समुदायों को शामिल करना और उनमें रिस्क कम्युनिकेशन गतिविधियां संचालित कर कोविड-19 को धीमा और सीमित करने के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया को बढ़ाना शामिल है.
  • ये फंड PPEs (व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण), वेंटिलेटर, आईसीयू और अन्य आवश्यक उपकरणों को तेजी से विकसित करने में भी मदद करेगा.
  • इन कदमों और पहलों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत लागू किया जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री: हर्षवर्धन.

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me