गूगल ने नया वर्चुअल ब्रेल कीबोर्ड किया लॉन्च

about - Part 2792_3.1
गूगल ने कम दिखाई देने या अंधेपन से ग्रस्त एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं के लिए एक वर्चुअल ब्रेल कीबोर्ड लॉन्च करने की घोषणा की है। यह नया कीबोर्ड इन लोगों को बिना किसी अतिरिक्त हार्डवेयर के फोन पर टाइप करने में मदद करेगा।
गूगल ने इस वर्चुअल ब्रेल कीबोर्ड को ब्रेल डेवलपर्स और यूजर्स के सहयोग तैयार किया है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि कीबोर्ड का उपयोग कहीं भी-कभी भी किया जा सके, चाहे वो सोशल मीडिया, टेक्स्ट मैसेजिंग और ईमेल ऐप्स जैसे टाइप प्लेटफार्म हो। इसलिए ये नया ब्रेल कीबोर्ड कम दिखाई देने या अंधेपन से ग्रस्त लोगों को अपने स्मार्टफ़ोन का बिना किसी अतिरिक्त हार्डवेयर के बेहतर तरीके से उपयोग करने में सक्षम बनाएगा। 
इस ब्रेल कीबोर्ड को एंड्रॉइड 5.0 या इससे ऊपर का वर्जन का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर या गूगल सूट के माध्यम से उपयोग कर सकेंगे और ये अंग्रेजी में ब्रेल ग्रेड 1 और ग्रेड 2 का समर्थन करेगा। इस कीबोर्ड में एक स्टैण्डर्ड 6-की लेआउट का उपयोग किया गया है, जिसमें प्रत्येक की 6 ब्रेल डॉट्स का प्रतिनिधित्व करती है, जिससे टैप करने पर, कोई भी अक्षर या प्रतीक बनाया जा सकता है। 
उदाहरण के लिए:
  • A टाइप करने के लिए, उपयोगकर्ता को डॉट 1 पर टैप करना होगा
  • B टाइप करने के लिए, उपयोगकर्ता को डॉट्स 1 और 2 पर टैप करना होगा
  • C टाइप करने के लिए, उपयोगकर्ता को डॉट्स 1 और 4 पर टैप करना होगा
  • पत्र डी टाइप करने के लिए, उपयोगकर्ता को डॉट्स 1, 4 और 5 पर टैप करना होगा

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • Google CEO: सुंदर पिचाई; मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका.

IIL ने कोविड -19 वैक्सीन तैयार करने के लिए ग्रिफिथ विश्वविद्यालय के साथ की साझेदारी

about - Part 2792_4.1

हैदराबाद स्थित इंडियन इम्युनोलॉजिकल लिमिटेड (IIL) ने COVID-19 के लिए वैक्सीन विकसित करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के ग्रिफिथ विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी की है। आईआईएल और ग्रिफिथ विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक मिलकर “नवीनतम कोडन डी-ऑप्टिमाइज़ेशन तकनीक” का उपयोग करके “लाइव एटेन्यूड SARS- CoV-2 वैक्सीन” या COVID-19 वैक्सीन विकसित करेंगे।

इस वैक्सीन की एक खुराक लेने से लंबे समय सुरक्षा मिलने की उम्मीद की जा रही है, जिसमें टीकाकरण के लिए अन्य लाइसेंस प्राप्त टीकों के समान एक अनुमानित सुरक्षा प्रोफ़ाइल है। शोध पूरा होने पर, वैक्सीन स्ट्रेन को ILL में स्थानांतरित कर दिया जाएगा, जिसके बाद इसे क्लिनिकल परीक्षण करने के लिए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) को दे दिया जाएगा। IIL ने वैक्सीन का बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए अपने वेरो सेल प्लेटफॉर्म तकनीक का उपयोग किया है।

इंडियन इम्यूनोलॉजिकल लिमिटेड के बारे में :

इंडियन इम्यूनोलॉजिकल लिमिटेड दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माताओं में से एक है, जो मानव बाल चिकित्सा और रेबीज के टीके की आपूर्ति करता है। इसके अलावा आईआईएल देश के राज्य द्वारा संचालित सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम में बाल चिकित्सा टीकों का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता भी है। आईआईएल, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड द्वारा प्रोत्साहित संस्थान है। यह विश्व भर के वैक्सीन निर्माताओं के साथ सहयोग करके सार्वजनिक स्वास्थ्य आवश्यकताओं को संबोधित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इंडियन इम्यूनोलॉजिकल लिमिटेड (IIL) का मुख्यालय: हैदराबाद, तेलंगाना.
  • इंडियन इम्यूनोलॉजिकल लिमिटेड (IIL) की स्थापना: 1982.
  • इंडियन इम्युनोलॉजिकल लिमिटेड (IIL) के अध्यक्ष: दिलीप रथ.

पुलित्जर पुरस्कार विजेता मैरी जॉर्डन ने मेलानिया ट्रम्प पर लिखी किताब

about - Part 2792_6.1
वाशिंगटन पोस्ट के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीतने वाले (Pulitzer Prize-winning) अमेरिकी रिपोर्टर मैरी जॉर्डन ने ‘The Art of Her Deal: The Untold Story of Melania Trump’ नामक एक पुस्तक का लेखन किया है। इस पुस्तक को साइमन एंड शूस्टर द्वारा प्रकाशित किया गया है और जिसका विमोचन 16 जून, 2020 को किया जाना है। यह पुस्तक व्हाइट हाउस की सबसे अधिक प्रभावशाली महिला मेलानिया ट्रम्प के 100 साक्षात्कारों पर आधारित है, जिनक प्रभाव अधिकांश लोग महसूस करते हैं।

अमेरिकी लोक गायक जॉन प्राइन का निधन

about - Part 2792_8.1
अमेरिकी लोक गायक जॉन प्राइन का COVID-19 के कारण निधन। अपने लम्बे करियर के दौरान उन्होंने सर्वश्रेष्ठ फोल्क एल्बम “द मिसिंग इयर्स (1991)” और “फेयर एंड स्क्वायर (2005)” के लिए दो ग्रैमी पुरस्कार जीते थे। इसके अलावा उन्हें ग्रैमी लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया और उन्हें सॉन्ग राइटर्स हॉल ऑफ फ़ेम में भी शामिल किया गया था।
इस प्रसिद्ध गायक को 1971 के युद्ध-विरोधी ट्रैक “योर फ्लैग डेकल वॉट यू गेट इनटू हेवेन अनिमोर” के लिए आज भी याद किया जाता है।

अनामिका रॉय राश्ट्रवर होंगी इफको टोकियो की नई एमडी और सीईओ

about - Part 2792_10.1
इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने अनामिका रॉय राश्ट्रवर को अपना नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। वह वरेंद्र सिन्हा का पदभार संभालेगी जो पिछले तीन साल से कंपनी की कमान संभाले हुए थे। अनामिका रॉय राश्ट्रार इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ का कार्यभार संभालने के बाद, भारत में बड़ी निजी क्षेत्र की जनरल बीमा कंपनी की पहली महिला एमडी और सीईओ होंगी।

अनामिका रॉय राश्ट्रार जून 2018 में पूर्णकालिक निदेशक तौर पर इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी में शामिल हुई थी। इससे पहले उन्होंने टियर- II, -III, -IV शहरों में परिचालन का विस्तार करके कंपनी के व्यवसाय परिवर्तन परियोजना को गति दी थी।
इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस भारतीय किसान उर्वरक सहकारी (इफको) और टोकियो मरीन ग्रुप का एक संयुक्त उद्यम है।

संयुक्त राष्ट्र ने वित्त वर्ष 2021 में भारत की जीडीपी घटकर 4.8% रहने का लगाया अनुमान

about - Part 2792_12.1
संयुक्त राष्ट्र द्वारा एशिया और प्रशांत पर आर्थिक और सामाजिक सर्वेक्षण (UN ‘Economic and Social Survey of Asia and the Pacific-ESCAP) रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2021 के लिए भारत की जीडीपी का अनुमान 4.8% आंका है। साथ ही यह भी चेताया है कि COVID-19 महामारी के परिणामस्वरूप वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्था पर गंभीर आर्थिक प्रभाव पड़ने की भी उम्मीद है। संयुक्त राष्ट्र की इस रिपोर्ट का शीर्षक ‘Economic and Social Survey of Asia and the Pacific (ESCAP) 2020: Towards sustainable economies’ है।

वित्त वर्ष 2019-2020 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि 5% अनुमानित थी और चालू वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान भारत की वृद्धि दर घटकर 4.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है और वित्त वर्ष 2021-22 के लिए वृद्धि दर 5.1 प्रतिशत रह सकती है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • 1948 से 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है.
  • संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका.
  • पुर्तगाल के एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के महासचिव हैं.

    HUL ने भारत में COVID-19 का मुकाबला करने के लिए यूनिसेफ के साथ मिलाया हाथ

    about - Part 2792_14.1
    हिंदुस्तान यूनिलीवर ने COVID -19 से निपटने के भारत सरकार के प्रयासों में सहयोग करने के लिए संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी का उद्देश्य COVID-19 महामारी के खिलाफ नागरिकों  को जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाने के लिए जन संचार अभियान शुरू करना है।

    HUL और UNICEF की साझेदारी के बारे में:

    ‘#BreakTheChain’ या ‘#VirusKiKadiTodo’ नामक जन संचार अभियान यूनिसेफ के तकनीकी ज्ञान और एचयूएल के नेटवर्क के इस्तेमाल से तकनीकी ज्ञान को एकजुट करेगा। ये दोनों एक साथ मिलकर एक आकर्षक संचार उपकरण बनाएंगे जो लोगों के व्यवहार को बदलने और महामारी के दौरान सुरक्षित रहने में मदद करेगा। ‘#BreakTheChain’ या #VirusKiKadiTodo’ अभियान सोशल डिस्टेंसिंग, हाथ धोने और साफ-सफाई, और साधारण और शक्तिशाली 5 से 15 सेकंड की विडियो जानकारी जैसे प्रमुख विषयों पर आधारित होगा ताकि लोगों को COVID-19 के विरुद्ध खुद को सुरक्षित रखने के लिए रोकथाम रणनीतियों के साथ सशक्त बनाया जा सके। ।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक: हेनरीटा एच. फोर.

    विश्व होम्योपैथी दिवस: 10 अप्रैल

    about - Part 2792_16.1
    हर साल 10 अप्रैल को होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती को चिह्नित करने के लिए विश्व स्तर पर विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है। सैमुअल हैनीमैन का जन्म जर्मनी में हुआ था, वे चिकित्सक होने के साथ-साथ महान शोधकर्ता, भाषाविद और उत्कृष्ट वैज्ञानिक भी थे।

    वर्ष 2020 का विषय “Linking research with education and clinical practice: Advancing scientific collaborations” है। इस साल हैनिमैन की 265 वीं जयंती मनाई जाएगी। भारत में, विश्व होम्योपैथी दिवस आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मनाया जाता है।

    होम्योपैथी क्या है?


    होम्योपैथी चिकित्सा का ही एक वैकल्पिक रूप है, जो “सम: समम् शमयति” या “समरूपता” दवा सिद्धांत पर आधारित है। केन्द्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद के अनुसार, यह दवाओं द्वारा रोगी का उपचार करने की एक ऐसी विधि है, जिसमें किसी स्वस्थ व्यक्ति में प्राकृतिक रोग का अनुरूपण करके समान लक्षण उत्पन्न किया जाता है, जिससे रोगग्रस्त व्यक्ति का उपचार किया जा सकता है। इस पद्धति में रोगियों का उपचार न केवल होलिस्टिक दृष्टिकोण के माध्यम से, बल्कि रोगी की व्यक्तिवादी विशेषताओं को समझ कर किया जाता है।होम्योपैथिक दवाएं लागत प्रभावी, रुचिकर हैं, इनका कोई प्रतिकूल पार्श्व प्रभाव नहीं है और इनका आसानी से सेवन किया जा सकता है। 
    क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस?

    विश्व होम्योपैथी दिवस केवल डॉ. हैनिमैन की जयंती के उपलक्ष्य में ही नहीं मनाया जाता बल्कि होम्योपैथी को आगे ले जाने की चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों को समझने के लिए भी मनाया जाता है। इसका उद्देश्य चिकित्सा की इस अलग प्रणाली के बारे में जागरूकता पैदा करना और सभी तक इसकी पहुंच की सफलता दर को आसानी से बेहतर बनाना है। विश्व होम्योपैथी दिवस समुदाय को चिकित्सा की प्रणाली को स्थापित करने, सुदृढ़ करने और आधुनिकीकरण करने के लिए एक साथ लाने का प्रयास करता है ताकि अधिक से अधिक लोग इस का लाभ प्राप्त कर सकें।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) मंत्री: श्रीपाद येसो नाइक.

    मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री हजारीलाल रघुवंशी का निधन

    about - Part 2792_18.1
    मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री हजारीलाल रघुवंशी का निधन। वह होशंगाबाद की सिवनी-मालवा विधानसभा से छह बार विधायक चुने गए और राज्य में कांग्रेस की अगुवाई वाली विभिन्न सरकारों में मंत्री भी रहे थे। वे पहली बार 1977 में विधायक चुने गए थे एवं 2003-2008 तक राज्य विधानसभा में डिप्टी स्पीकर के रूप में भी कार्य किया था।

    SCTIMST ने “चित्र एक्रीलोसौर्ब सेक्रेशन सालिडिफिकेशन स्स्टिम” किया डिजाइन

    about - Part 2792_20.1
    श्री चित्र तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (SCTIMST) के वैज्ञानिकों ने “चित्र एक्रीलोसौर्ब सेक्रेशन सालिडिफिकेशन स्स्टिम” नामक एक बेहद प्रभावी सुपर एब्सौरबेंट सामग्री का डिजाइन एवं विकास किया है।
    चित्र एक्रीलोसौर्ब सेक्रेशन सालिडिफिकेशन स्स्टिम:
    चित्र एक्रीलोसौर्ब सेक्रेशन सालिडिफिकेशन स्स्टिम संक्रमित श्वसन स्त्रावों के सुरक्षित प्रबंधन के लिए तरल श्वसन तथा अन्य शरीर फ्लुड सालिडिफिकेशन एवं डिइंफेक्शन के लिए एक बहुत प्रभावी सुपर एब्सौरबेंट सामग्री है। एक्रीलोसौर्ब में अपने शुष्क वजन की तुलना में कम से कम 20 गुना अधिक तरलों को अवशोषित करने की क्षमता होती है। इसमें सीटू डिस्इंफेक्शन के लिए एक डिस्कौंटेनमेंट भी निहित है। सामग्री को SCTIMST के बायोमेडिकल टेक्नोलाजी विंग के बायोमैटेरियल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के डा. मंजू एस और डा. मनोज कामथ ने विकसित किया है।

    चित्र एक्रीलोसौर्ब सेक्रेशन सालिडिफिकेशन स्स्टिम का फायदा:
    सुपरबसॉर्बेंट सामग्री के उपयोग से अस्पताल के कर्मचारियों का जोखिम कम हो जाएगा, जो कि कार्मिकों के लिए बोतलों एवं कनस्तरों की सफाई और उनके पुर्नउपयोग तथा विसंक्रमण के लिए आवश्यक है तथा निपटान को सुरक्षित एवं सरल बनाएगा।
    श्री चित्र तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (SCTIMST) भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के तहत एक स्वायत्तशासी संस्थान है।

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me