“फेईफेई” होगा हांगझोउ 2022 एशियाई पैरा खेलों का शुभंकर

about - Part 2774_3.1
चीन में होने वाले हांगझोउ 2022 एशियन पैरा खेलों का शुभंकर “Feifei” को चुना गया है। चौथे एशियाई पैरा खेलों का आयोजन 9 से 15 अक्टूबर तक किया जाना है, जिसमें कुल 22 खेल आयोजित किए जाएंगे, इस बार ताइक्वांडो और पैरा केनोइंग को पहली बार इन खेलों में शामिल किया गया है। शुभंकर खेलों में एथलीटों से दर्शकों तक हर किसी को खुशी और सांस्कृतिक विविधता का सन्देश देने में मदद करता है।

फेईफेई” के बारे में:

इस शुभंकर के पहले फेई का अर्थ है उड़ते हुए पक्षी, मानव समाज की समावेशिता और सम्मान का प्रतीक है जबकि दूसरे फेई का अर्थ अपनी कमजोरी पर काबू पाने के साथ एथलीटों के मानसिक परिश्रम को दर्शाता है। शुभंकर फेई फेई लियांगझू संस्कृति के दैवीय पक्षी से प्रेरित है। यह शुभंकर हांगझोउ की विरासत और तकनीकी नवाचार के उसके प्रयासों का संगम है जो मानवता और प्रकृति के सामंजस्यपूर्ण सह अस्तित्व को दर्शाता है।

BSNL प्रमुख पी के पुरवार को सौंपा गया MTNL का अतिरिक्त प्रभार

about - Part 2774_5.1
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पी. के. पुरवार को महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) के CMD (chairman and managing director) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पिछले छह वर्षों में यह तीसरी मौका है जब पुरवार को एमटीएनएल के सीएमडी का प्रभार दिया गया है। उन्होंने 15 अप्रैल, 2020 को MTNL के CMD का कार्यभार संभाला लिया है। उन्होंने जुलाई 2019 में BSNL के अध्यक्ष का बनाया गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) मुख्यालय: नई दिल्ली.
  • भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की स्थापना: 15 सितंबर 2000.
  • महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) की स्थापना: 1 अप्रैल 1986.
  • महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) मुख्यालय: नई दिल्ली.

      एनएफएल हॉल ऑफ फेम में शामिल विली डेविस का निधन

      about - Part 2774_7.1
      पूर्व अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी विली डेविस का निधन। उन्हें 1981 में नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) प्रो फुटबॉल हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल किया गया। वह 1965 में ग्रीन बे पैकर्स के इतिहास में पहले अफ्रीकी-अमेरिकी कप्तान बने थे। उन्होंने नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) में क्लीवलैंड ब्राउन (1958-59) और ग्रीन बे पैकर्स (1960-69) के लिए 12 सीजन खेले थे।

      पानी में भारी धातु आयनों का पता लगाने के लिए CeNS द्वारा विकसित किया गया नया सेंसर

      about - Part 2774_9.1
      सेंटर फॉर नैनो एंड सॉफ्ट मैटर साइंसेज (CeNS) द्वारा पानी में भारी धातु आयनों का पता लगाने के लिए एक कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल सॉलिड-स्टेट सेंसर विकसित किया गया है। सॉलिड-स्टेट सेंसर एक पोर्टेबल डिवाइस है जो दूर-दराज के क्षेत्रों में पानी में भारी धातु आयनों का पता लगाने में मददगार साबित होगा। यह कॉम्पैक्ट सॉलिड-स्टेट सेंसर- सीसा, पारा और कैडमियम जैसे भारी धातु आयनों के मौजूद होने की जानकारी देगा, जो जीव प्राणियों के लिए गंभीर संभावित खतरे पैदा कर सकते है।

      सीसा, पारा और कैडमियम आसानी से शरीर में जमा हो सकते हैं तथा जिसे किसी भी रासायनिक या जैविक प्रक्रियाओं द्वारा डिटाक्सफाइ (तत्त्वों का असर कम करना) नहीं किया जा सकता है, और इसलिए यह जीव प्राणियों के लिए गंभीर संभावित खतरे पैदा करता है।

      वर्ल्ड वाइड फंड (WWF) इंडिया ने विश्वनाथन आनंद को बनाया अपने कार्यक्रम का एम्बेसडर

      about - Part 2774_11.1
      वर्ल्ड वाइड फंड (WWF) इंडिया ने विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद को अपने पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम का एम्बेसडर बनाया है। आनंद पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा करने में WWF का सहयोग करेंगे।
      इस वर्ष WWF इंडिया, भारत में संरक्षण में अपने 50 वर्ष पुरे करने का जश्न मना रहा है। WWF इंडिया की स्थापना नवंबर 1969 में की गई थी। WWF इंडिया का पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम उतना ही पुराना है, जितना उसके द्वारा शुरू 1976 में नेचर क्लब्स ऑफ इंडिया (NCI) पहल शुरू की गई थी। वर्तमान में इस पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम की देश के 2000 स्कूलों के करीब 5,00,000 से अधिक बच्चों तक पहुँच है।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • WWF का मुख्यालय: ग्लैंड, स्विट्जरलैंड.
      • WWF की स्थापना: 29 अप्रैल 1961.
      • WWF के निदेशक: मार्को लैंबर्टिनी.

        वर्ल्ड हीमोफिलिया डे: 17 अप्रैल

        about - Part 2774_13.1
        हर साल 17 अप्रैल को विश्व स्तर पर वर्ल्ड हीमोफिलिया डे मनाया जाता है। यह दिन हीमोफिलिया और अन्य रक्तस्राव डिस्ऑडर (अनुवांशिक ब्लीडिंग डिस्ऑडर) के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। यह दिन वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हेमोफिलिया के संस्थापक फ्रैंक श्नाबेल के जन्मदिन के सम्मान में चुना गया था। इस वर्ष विश्व हीमोफिलिया दिवस का 30 वाँ संस्करण है।
        वर्ल्ड हीमोफिलिया डे 2020 का विषय: “Get + Involved” है। ये विषय विरासत में मिले रक्तस्राव विकारों की सूचना का विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित करता है और जिससे दुनिया भर में हर जगह संभव देखभाल मिल सके है।

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

        • वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हेमोफिलिया की स्थापना: 1963.
        • हेमोफिलिया के विश्व संघ का मुख्यालय: मॉन्ट्रियल, कनाडा.

        बीसीसीआई ने कोविड-19 के चलते आईपीएल 2020 अनिश्चितकाल के लिए किया निलंबित

        about - Part 2774_15.1
        भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) गवर्निंग काउंसिल ने IPL 2020 सीज़न को “अगली सूचना” तक निलंबित करने का फैसला लिया है। यह फैसला कोरोनोवायरस महामारी के मद्देनजर लिया गया है। आईपीएल 2020, 29 मार्च को शुरू होकर 24 मई को समाप्त होने वाला था, लेकिन भारत में कोरोनोवायरस के बढ़ते सकारात्मक मामलों को देखते हुए इसे पहले ही 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया था।
        आईपीएल के सीओओ हेमांग अमीन द्वारा इस फैसले के बारे में सभी आठों फ्रेंचाइजियों को सूचित कर दिया गया है। आठों फ्रेंचाइजियों ने इस सीजन के लिए कुल 62 खिलाड़ियों को खरीद की जिसमे कुल मिलाकर 140.30 करोड़ रुपये खर्च किए। खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजी सहित टूर्नामेंट के हितधारकों को अब कार्यक्रम के निलंबन के कारण वित्तीय हानि का सामना करना पड़ सकता है।

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

        • बीसीसीआई अध्यक्ष: सौरव गांगुली; BCCI का मुख्यालय: मुंबई.

        निर्मला सीतारमण ने जी20 देशों के FMCBG की दूसरी बैठक में लिया भाग

        about - Part 2774_17.1
        केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने जी20 के वित्त मंत्रि‍यों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों (Finance Ministers and Central Bank Governors) की दूसरी बैठक के वर्चुअल सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व किया। जी20 के वित्त मंत्रि‍यों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की दूसरी बैठक सऊदी अरब की अध्यक्षता में की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य COVID-19 महामारी के गहराते संकट के बीच वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण पर चर्चा करना था।
        जी20 वित्त मंत्रि‍यों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों (FMCBG) की दूसरी बैठक की मुख्य बाते:
        • केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सतत रूप से व्यापक आर्थिक स्थिरता को बरकरार रखते हुए लोगों के जीवन एवं आजीविका की रक्षा करने में वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की भूमिका पर जोर दिया।
        • साथ ही, उन्होंने बैठक के दौरान, समाज के कमजोर तबकों को त्वरित, समय पर और लक्षित सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्‍न महत्‍वपूर्ण उपायों को भी साझा किया।
        • इसके अलावा जी20 सदस्यों ने जीवन की रक्षा करने, लोगों की नौकरियों और आय की रक्षा करने, वित्तीय स्थिरता को बनाए रखने, विकास को पुनर्जीवित करने एवं काफी तेजी से पुन: विकास पथ पर अग्रसर होने के लिए कोविड -19 का मुकाबला करने के लिए एक कार्य योजना भी साझा की है।
        • इस साझा कार्य योजना का उद्देश्य आत्मविश्वास को बहाल करना, सहायता की आवश्यकता वाले देशों को सहायता प्रदान करना, सार्वजनिक स्वास्थ्य और वित्तीय उपायों पर समन्वय बनाना और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के व्यवधान को कम करना है।
        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
        • ये 20 सदस्यी समूह (G20) अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है जो हर महाद्वीप के विकसित और विकासशील दोनों देशों के नेताओं को एक मंच पर साथ लाता है।
        • G20 समूह के सदस्य देश है:- अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू).

        चीन में होने वाला यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति का 44 वां सत्र हुआ स्थगित

        about - Part 2774_19.1
        दुनिया भर में फैली कोविड-19 महामारी के प्रभाव के कारण यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति का 44 वां सत्र स्थगित कर दिया गया है। इस सत्र को चीन की सरकार द्वारा 29 जून से 9 जुलाई 2020 तक पूर्वी चीन के फ़ुज़ियान प्रांत के फ़ूझो में आयोजित किया जाना था।
        आयोजन समिति के ब्यूरो सदस्यों ने नोवेल कोरोनोवायरस के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 44 वें सत्र को स्थगित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया है। इस निर्णय की घोषणा चीन के शिक्षा मंत्रालय द्वारा की गई।

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

        • चीन के राष्ट्रपति: शी जिनपिंग; राजधानी: बीजिंग; मुद्रा: चीनी युआन.
        • यूनेस्को के महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले.

        डीएसटी ने रोल आउट किया एकीकृत भू-स्थानिक प्लेटफॉर्म “SAHYOG”

        about - Part 2774_21.1
        भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) ने एक एकीकृत भू-स्थानिक प्लेटफ़ॉर्म बनाया है जिसे “सहयोग” नाम दिया गया है। इस एकीकृत भू-स्थानिक मंच का उद्देश्य COVID-19 महामारी के दौरान निर्णय लेने में मदद करना और रिकवरी चरण में सामाजिक-आर्थिक प्रभाव को संभालने के लिए क्षेत्र-विशिष्ट रणनीतियों का सहयोग करना है। इसके अलावा यह मोबाइल एप्लिकेशन सरकार द्वारा संपर्कों का पता लगाने (कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग), जनजागरूकता (पब्लिक अवेयरनेस) और स्व – मूल्यांकन (सेल्फ-असेसमेंट) के उद्देश्यों से शुरू किये गये “आरोग्य सेतु” मोबाइल एप्लिकेशन का पूरक होगा।
        एकीकृत भू-स्थानिक प्लेटफ़ॉर्म: SAHYOG 

        एकीकृत भू-स्थानिक मंच “SAHYOG”, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा उपलब्ध भू-स्थानिक डेटासेट, मानकों पर आधारित सेवाओं और विश्लेषणात्मक उपकरणों को मिलाकर बनाया गया है। इसे मोबाइल एप्लिकेशन के साथ-साथ वेब पोर्टल (https://indiamaps.gov.in/soiapp/) के तौर पर भी तैयार किया गया है। SAHYOG राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य वितरण प्रणाली के साथ-साथ केंद्र सरकारों की सार्वजनिक स्वास्थ्य वितरण प्रणाली को मजबूत करने और आगे चलकर नागरिकों एवं एजेंसियों को स्वास्थ्य, सामाजिक-आर्थिक संकट और आजीविका संबंधी चुनौतियों से जुड़ी आवश्यक भू-स्थानिक सूचना सहयोग प्रदान करेगा। इससे भारत सरकार द्वारा महामारी के खिलाफ प्रतिक्रिया गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।
        इस तरह, “SAHYOG” प्लेटफॉर्म COVID-19 प्रकोप से निपटने में राष्ट्र के स्वास्थ्य आपातकालीन प्रबंधन का सहयोग करेगा।

        Recent Posts

        द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
        Most Important Questions and Answer PDF
        QR Code
        Scan Me