स्वतंत्रता सेनानी और पद्मश्री से सम्मानित हेमा भारली का निधन

about - Part 2769_3.1
स्वतंत्रता सेनानी और पद्मश्री से सम्मानित गांधीवादी विचारक हेमा भारली का 101 वर्ष की आयु में निधन। वे स्वतंत्रता कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और सर्वोदय नेता के रूप में बहुत लोकप्रिय थीं। उनका जन्म 19 फरवरी 1919 को असम में हुआ था।
हेमा भारली ने 1950 में उत्तरी लखीमपुर में भूकंप के दौरान राहत कार्यों में योगदान दिया और 1962 में चीनी आक्रमण में असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर लोगों की मदद भी की थी। वह 1951 में विनोबा भावे द्वारा शुरू किए गए भूदान आंदोलन में शामिल हुईं, जिसमें वह एक प्रमुख नेता बनकर उभरी थी।

पुरस्कार:

उन्हें 2005 में डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम द्वारा भारतीय के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। साल 2006 में, गृह मंत्रालय के तहत सांप्रदायिक सद्भाव के लिए राष्ट्रीय फाउंडेशन ने राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव पुरस्कार और असम सरकार द्वारा उन्हें राष्ट्रीय एकता के लिए फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस: 1 मई

about - Part 2769_5.1
हर साल 1 मई को विश्व भर में International Labour Day यानि अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस मनाया जाता है। इसे अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस और मई दिवस के रूप में भी जाना जाता है। यह दिन दुनिया भर में श्रमिकों के योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। वर्ष 1891 में पहली बार 1 मई को औपचारिक रूप से प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में मनाया जाने की घोषणा की गई थी।
भारत में मई दिवस की शुरुआत:
भारत में पहला श्रम दिवस या मई दिवस 1 मई, 1923 को लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान द्वारा मद्रास (जिसे अब चेन्नई के रूप में जाना जाता है) में मनाया गया था। यह पहला मौका था जब मजदूर दिवस के प्रतीक लाल झंडे का इस्तेमाल भारत में किया गया था। इसके अलावा इसे हिंदी में कामगर दिवस या अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, मराठी में कामगर दिवस और तमिल में  उझिपालार नाल (Uzhaipalar Naal) के नाम से भी जाना जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस का इतिहास:

इस दिन को मनाए जाने की नीव तब पड़ी 1886 में 1 मई को पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका में लोगों ने काम की अवधि को अधिकतम 8 घंटे प्रति दिन निर्धारित करने के लिए हड़ताल शुरू की थी। जिसके बाद 4 मई को शिकागो के हैमार्केट स्क्वायर में एक बम विस्फोट हुआ, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। समाजवादी अखिल राष्ट्रीय संगठन ने इस घटना में मरने वालों की स्मृति में 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस मनाने और पूरे विश्व में श्रम कल्याण को बढ़ावा देने की शुरूआत की थी ।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड.
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अध्यक्ष: गाय राइडर
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना: 1919.

    आयुष्मान भारत दिवस: 30 अप्रैल

    about - Part 2769_7.1
    राष्ट्र ने आज यानि 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस मनाया। इस दिन का उद्देश्य सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना डेटाबेस के आधार पर देश के दूरदराज के क्षेत्रों में किफायती चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा देना है। साथ ही इसका लक्ष्य गरीबों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए कार्य करना और  बीमा लाभ प्रदान करेगा।
    यह दिन राष्ट्रीय के महत्व का दिन इसलिए भी है क्योंकि आज के दिन ही आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया गया था, जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के रूप में भी जाना जाता है। इस योजना को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2018 में गरीबों प्रति वर्ष 5 लाख रुपये प्रति परिवार के कवर के साथ विभिन्न लाभ प्रदान करने के लिए शुरू किया गया था।


    क्या है आयुष्मान भारत?
    आयुष्मान भारत भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसे सबके स्वास्थ्य को कवर करने यानि यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज (यूएचसी) के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 2017 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति की सलाह पर शुरू किया गया था। यह पहल सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) और इसकी कम होती प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए की शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य “leave no one behind” “सबको साथ लेके चलना” है।
    इस योजना का उद्देश्य भारत में प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीयक स्तर पर स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली (रोकथाम, पदोन्नति और एम्बुलरी देखभाल को कवर करना) को समग्र रूप से संबोधित करने और पथ-प्रदर्शक हस्तक्षेप करना है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-
    • आयुर्वेद, योगा एवं प्राकृतिक चिकित्‍सा, यूनानी, सिद्धा, होम्‍योपैथिक मंत्रालय (आयुष) के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): श्रीपाद येसो नाइक.

    इंटरनेशनल जैज़ डे: 30 अप्रैल

    about - Part 2769_9.1
    हर साल 30 अप्रैल को दुनिया भर में International Jazz Day या अंतर्राष्ट्रीय जैज़ दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य शांति, एकता, लोगों के बीच संवाद और सहयोग बढ़ाने और एक शैक्षिक साधन के रूप में जैज़ की ख़ूबियों के बारे में दुनिया भर में जागरूकता पैदा करना है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय जैज़ दिवस का 9 वां संस्करण है।

    अंतर्राष्ट्रीय जैज़ दिवस 2020 के ऑनलाइन उत्सव की मेजबानी हर्बी हैनकॉक द्वारा की जाएगी। हर्बी हैनकॉक यूनेस्को के सद्भावना राजदूत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रम्पेटर बजाने के लिए प्रसिद्ध बैंड लीडर जेम्स मॉरिसन जैज़ संगीत के इतिहास और कलात्मकता की खोज करने वाले एक मास्टर क्लास का नेतृत्व करेंगे।
    क्या है जैज?

    जैज़ एक पश्चिमी सभ्यता की संगीत विधा है, जिसकी शुरुआत 19 वीं से 20 वीं शताब्दी के मध्य में हुई थी। जिसे पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में इसकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा है। इस संगीत विधा का सबसे अहम इंस्ट्रूमेंट सक्सोफोन है। 
    अंतर्राष्ट्रीय जैज दिवस का इतिहास
    संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने 30 अप्रैल 2011 को अंतर्राष्ट्रीय जैज दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था। इस दिन को मनाने के लिए दुनिया भर के समुदायों, स्कूलों, कलाकारों, इतिहासकारों, शिक्षाविदों और जैज से प्रेरित लोगों को जैज कला और उसके प्रभाव के बारे में बताने के लिए एक साथ लाने के लिए चुना गया है। 
    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-
    • यूनेस्को के महानिदेशक: ऑड्रे अज़ोले
    • यूनेस्को का गठन: 4 नवंबर 1946
    • यूनेस्को मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस.

    एमपी सरकार ने इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए शुरू की ‘जीवन अमृत योजना’

    about - Part 2769_11.1
    मध्य प्रदेश सरकार ने (COVID-19) महामारी से मुकाबला के लिए जरुरी इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए ‘जीवन अमृत योजना’ शुरू की है। इस योजना के तहत, राज्य सरकार लघु वनोपज संघ के सहयोग से राज्य के आयुष (आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) विभाग द्वारा तैयार किए गए विशेष ‘त्रिकूट चूर्ण’ (पीपल, अदरक और काली मिर्च)’ के पैकेट कोरोना संक्रमण वाले क्षेत्रों में नागरिकों को निशुल्‍क वितरित करेगी। साथ ही, राज्य के 1 करोड़ लोगों को 50 ग्राम के इन पैकेटो को वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।
    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-
    • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री : शिवराज सिंह चौहान
    • मध्य प्रदेश की राजधानी: भोपाल
    • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लालजी टंडन.

      नीरज व्यास बने पीएनबी हाउसिंग के अंतरिम एमडी और सीईओ

      about - Part 2769_13.1
      नीरज व्यास को 8 महीने की अवधि के लिए पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के अंतरिम प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति संजय गुप्ता के स्थान पर की गई है जो वर्तमान में कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में सेवारत है।
      बैंकिंग में 36 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले नीरज व्यास एक वरिष्ठ बैंकिंग पेशेवर हैं। वह वर्तमान में कंपनी के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्यरत थे।

      टी.एस. तिरुमूर्ति होंगे संयुक्त राष्ट्र में भारत के अगले स्थायी प्रतिनिधि

      about - Part 2769_15.1
      केंद्र सरकार ने टी.एस. तिरुमूर्ति को संयुक्त राष्ट्र में भारत का अगला राजदूत अथवा स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त करने की घोषणा की है। वह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त सैय्यद अकबरुद्दीन का स्थान लेंगे।
      टी.एस. तिरुमूर्ति 1985 बैच के एक IFS अधिकारी हैं, जो वर्तमान में विदेश मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
      महत्वपूर्ण तथ्य-
      • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.

      मूडीज ने भारत के जीडीपी पूर्वानुमान को 2.5% से घटाकर किया 0.2%

      about - Part 2769_17.1 
      मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने मार्च में कैलेंडर वर्ष 2020 के लिए लगाए भारत के जीडीपी ग्रोथ अनुमान 2.5% को घटाकर 0.2% कर दिया है। साथ ही मूडीज ने 2021 में भारत की जीडीपी विकास दर 6.2% रहने का अनुमान भी लगाया है। मूडीज द्वारा केवल चीन, भारत और इंडोनेशिया के लिए 2020 का आर्थिक विकास अनुमान लगाया गया है। मूडीज ने यह कटौती कोरोनोवायरस महामारी के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन से भारत में पड़ने वाले आर्थिक प्रभाव के चलते की है।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
      महत्वपूर्ण तथ्य-
      • मूडीज का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस).
      • मूडीज के अध्यक्ष और सीईओ: रेमंड व्हाइटहेड मैकडैनियल, जूनियर.

      ICC ने दीपक अग्रवाल को क्रिकेट की सभी गतिविधियों से 2 साल के लिए किया बैन

      about - Part 2769_19.1
      अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा दीपक अग्रवाल पर 2 साल के लिए क्रिकेट से संबंधित किसी भी गतिविधियों में हिस्सा लेने पर बैन लगा दिया गया है। आईसीसी द्वारा उन पर यह प्रतिबंध आईसीसी एंटी करप्शन कोड का उलंघन करने के आरोप को स्वीकार करने के बाद लगाया गया है। अब दीपक 27 अक्टूबर 2021 के बाद क्रिकेट से संबंधित गतिविधियों में अपनी भागीदारी जारी रखने के लिए स्वतंत्र होंगे।
      दीपक अग्रवाल 2018 T10 क्रिकेट लीग में सिंधी फ्रेंचाइजी के टीम मालिकों में से एक थे। उन्हें आईसीसी के अनुच्छेद 2.4.7 के उलंघन का आरोपी पाया गया है, जिसके अंतर्गत “जांच में बाधा या देरी करना, जिसमें किसी भी दस्तावेज या अन्य जानकारी को छुपाना, छेड़छाड़ करना या नष्ट करना या जो उस जांच के लिए अहम हो सकता है जिसमे आईसीसी भ्रष्टाचार-रोधी संहिता के तहत भ्रष्ट आचरण के सबूतों की खोज की जा रही है।  

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
      महत्वपूर्ण तथ्य- 

      • ICC के अध्यक्ष: शशांक मनोहर; मुख्य कार्यकारी: मनु साहनी; मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात.

      एडीबी ने महाराष्ट्र को ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग करने के लिए 346 मिलियन डॉलर के ऋण को दी मंजूरी

      about - Part 2769_21.1
      एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों में भरोसेमंद बिजली कनेक्शन प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र राज्य सरकार को 346 मिलियन अमरीकी डालर (लगभग 2,616 करोड़ रुपये) का ऋण देने की सहमति जताई है। यह ऋण महाराष्ट्र में नए ग्रिड से जुड़े ग्रामीण कृषि उपभोक्ताओं के लिए राज्य सरकार के उच्च वोल्टेज वितरण प्रणाली (HVDS) कार्यक्रम का समर्थन करेगा।
      महाराष्ट्र भारत में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और जहां राज्य की श्रम शक्ति का लगभग आधा हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि और इससे संबंधित कार्यों से जुड़ा हुआ है। महाराष्ट्र में ग्रामीण कृषि उपभोक्ताओं को कुशल, विश्वसनीय और अच्छी गुणवत्ता की बिजली प्रदान करने से कृषि उत्पादकता और बिजली क्वालिटी श्रृंखला की दक्षता में सुधार होने की उम्मीद है। 

      उपरोक्त
      समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • एशियन डेवलपमेंट बैंक के अध्यक्ष: मासत्सुग असकावा.
      • एडीबी की स्थापना 1966 में हुई थी.

      Recent Posts

      द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
      Most Important Questions and Answer PDF
      QR Code
      Scan Me