एचडीएफसी बैंक ने “#HumHaarNahiMaanenge” सोंग किया जारी

about - Part 2764_3.1
एचडीएफसी बैंक ने कोविड -19 महामारी के कारण देश में लागू राष्ट्रीयव्यापी लॉकडाउन में आशाए बनाए रखने के लिए #HumHaarNahiMaanenge शीर्षक एक गीत जारी किया है। गाने के बोल प्रसून जोशी ने लिखे हैं और संगीत एआर रहमान द्वारा दिया गया है। साथ ही, एचडीएफसी बैंक ने घोषणा की है कि इस गाने को जितनी बार सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया जाएगा उतनी ही बार बैंक पीएम-कार्स फंड में 500 रुपये का योगदान देगा।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • एचडीएफसी बैंक का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
  • एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक: आदित्य पुरी.

CAIT द्वारा लॉन्च किया जाएगा राष्ट्रीय ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस ‘भारतमार्केट’

about - Part 2764_5.1
कारोबारियों की संस्था अखिल भारतीय व्‍यापारी परिसंघ (Confederation of All India Traders – CAIT) द्वारा एक राष्ट्रीय ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस ‘भारतमार्केट’ लॉन्च किया जाएगा। CAIT द्वारा विभिन्‍न प्रौद्योगिकी साझेदारों के साथ मिलकर खुदरा व्‍यापारियों के लिए शीघ्र ही राष्‍ट्रीय ई वाणिज्‍य बाजार भारत-मार्केट आरंभ करने की घोषणा की जाएगी।

राष्ट्रीय ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस ‘भारतमार्केट’ के बारे में:

राष्ट्रीय ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस ‘भारतमार्केट’ में सभी खुदरा व्यापारियों को देश भर में उतारने के लिए लॉन्च किया जाएगा और जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय मंच पर 95% खुदरा व्यापारियों को एकीकृत करना होगा। इस प्लेटफ़ॉर्म को विशेष रूप से व्यापारियों द्वारा चलाया जाएगा, लॉजिस्टिक्स में एंड-टू-एंड सेवाएं प्रदान करने के लिए विभिन्न टेक्नोलॉजी कंपनियों की क्षमताओं को एकीकृत करेगा और यह बाजार उत्‍पादों के निर्माताओं से लेकर उपभोक्‍ताओं तक सामान पहुंचाने के सभी उपायों का समन्‍वय करेगा। भारत-मार्केट के माध्‍यम से घर-घर सामान भी पहुंचाया जाएगा। सीएआईटी को वर्ष 2020 में इस राष्ट्रीय प्लेटफ़ॉर्म से लगभग एक करोड़ खुदरा विक्रेताओं के जुड़ने की उम्मीद है, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे अनूठा ई-मार्केटप्लेस बनाएगा।

विश्व स्नूकर चैंपियन पीटर एबडन ने की संन्यास की घोषणा

about - Part 2764_7.1
विश्व स्नूकर चैंपियन पीटर एबडन ने पेशेवर स्नूकर से संन्यास लेने का ऐलान किया है। उन्होंने गर्दन और पीठ की चोटों के चलते संन्यास लेने की घोषणा की है।
पीटर एबडन ने 2002 में स्टीफन हेंड्री को फाइनल के रोमांचक मुकाबले में 18-17 से हराकर विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप जीती थी। वे 29 साल के अपने पेशेवर करियर में रिकॉर्ड दो बार चैंपियनशिप में रनर अप भी रहे है। इसके अलावा उन्होंने 2006 में यूके चैम्पियनशिप भी जीती।

भारतीय मूल की छात्रा वानीजा रूपानी ने सुझाया नासा के पहले मंगल हेलीकाप्टर का नाम

about - Part 2764_9.1
नासा के पहले मंगल हेलीकॉप्टर ‘Ingenuity’ का नाम रखने का श्रेय भारतीय मूल की 17 वर्षीय छात्रा वनिजा रूपानी को दिया गया है। उन्होंने नासा की ‘नेम द रोवर’ प्रतियोगिता में अपना निबंध जमा किया। नॉर्थपोर्ट, अल्बामा के हाई स्कूल जूनियर की छात्रा रूपाणी ने अपने निबंध में हेलीकॉप्टर के लिए ‘INGENUITY’ ’नाम सुझाया है, जिसे नासा द्वारा स्वीकार किया गया है। 
नासा ने मार्च 2020 में घोषणा की थी कि मंगल पर जाने वाले उसके अगले रोवर को Perseverance नाम दिया जाएगा। Perseverance और Ingenuity को जुलाई 2020 में लॉन्च किया जाना है, जिसके फरवरी 2021 में मंगल पर पहुँचने की संभावना है। Ingenuity किसी दूसरे ग्रह पर संचालित उड़ान का प्रयास करने वाला पहला विमान होगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के प्रशासक: जिम ब्रिडेनस्टाइन.
  • नासा का मुख्यालय: संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी.

ज्योग्राफिकल इंडिकेशन रजिस्ट्रार ने कश्मीरी केसर को प्रदान किया भौगोलिक संकेत

about - Part 2764_11.1
भौगोलिक उपदर्शन रजिस्ट्री (Geographical Indications Registry) द्वारा कश्मीरी केसर को भौगोलिक संकेत (Geographical Indication) टैग दिया गया है। ये केसर कश्मीर के कुछ इलाकों में उगाया जाता है, जिनमे श्रीनगर, पुलवामा, बडगाम और किश्तवाड़ शामिल हैं।

कश्मीरी केसर के लिए आवेदन जम्मू और कश्मीर सरकार के कृषि निदेशालय द्वारा शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी कश्मीर और केसर रिसर्च स्टेशन, डूसू (पंपोर) के सहयोग से दायर किया गया था।

क्या है कश्मीरी केसर?
इस कश्मीरी केसर की अनूठी विशेषता इसके अधिक लम्बे और मोटे धब्बे, प्राकृतिक गहरा-लाल रंग का धब्बा, उच्च सुगंध, कड़वा स्वाद, रासायनिक मुक्त प्रसंस्करण और उच्च मात्रा में सफारी (स्वाद), क्रोकिन (रंग की ताकत, और पिक्रोकार्सिन (कड़वाहट) है। क्रोसिन की उच्च सांद्रता के कारण कश्मीरी केसर गुणवत्ता में सर्वश्रेष्ठ है। कोसिन एक कैरोटीनॉयड वर्णक है, जो केसर को उसके रंग और औषधीय गुण देता है। जो तत्व ईरानी केसर में 682 प्रतिशत हैं वहीं कश्मीरी केसर में 872 प्रतिशत पाए जाते हैं। इसी वजह से कश्मीर केसर गहरा रंग, बेहतर जायका और औषधीय गुण प्रदान करता है। इस केसर की खेती और बुवाई जम्मू और कश्मीर के करवाई (उच्च भूमि क्षेत्रो) में स्थानीय किसानों द्वारा की जाती है और यह अपने अद्वितीय गुणों के लिए जाना जाता है, जो केवल जम्मू और कश्मीर में उगाए और उत्पादित केसर में पाया जा सकता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर: गिरीश चंद्र मुर्मू.

प्रख्यात इतिहासकार एवं लेखक रोनाल्ड विवियन स्मिथ का निधन

about - Part 2764_13.1
प्रख्यात इतिहासकार, लेखक और कोलम लिखने वाले रोनाल्ड विवियन स्मिथ का निधन। उनका जन्म 1938 में आगरा में हुआ था। वह 1950 के दशक में दिल्ली आए और 1961 में प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया में काम करना आरंभ कर दिया था।

रोनाल्ड विवियन स्मिथ ने लगभग एक दर्जन से किताबों का लेखन किया हैं, जिनमें से ज्यादातर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर आधारित हैं। दिल्ली पर लिखी गई उनकी दो प्रसिद्ध पुस्तकें हैं‘Delhi: Unknown Tales of a City’ और ‘The Delhi that No-one Knows’. ‘True Chronicler of Delhi’ ने कैनन हॉलैंड पुरस्कार और माइकल मधुसूदन अकादमी से सामान्य ज्ञान और पत्रकारिता पुरस्कार (1997-98) के लिए रोटरी अवार्ड जीता था। 




ऑस्ट्रेलिया ने COVID-19 के चलते गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर लगाया प्रतिबंधित

about - Part 2764_15.1
ऑस्ट्रेलिया ने COVID-19 दिशा-निर्देशों के तहत गेंद पर शाइन लाने के लिए लार और पसीने के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। ऑस्ट्रेलियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट (एआईएस) ने डॉक्टरों के परामर्श के बाद गेंद को चमकाने के लिए लार और पसीने के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाले दिशा-निर्देशों को जारी किया है।

ऐसा माना जा रहा हैं कि गेंद को चमकाने के लिए लार का उपयोग को रोकने से अत्यधिक संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है, इसके अलावा आईसीसी, अंपायरों की निगरानी कृत्रिम पदार्थों के इस्तेमाल से गेंद को शाइन करने की अनुमति देने की संभावना पर विचार कर रहा है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ऑस्ट्रेलिया की राजधानी: कैनबरा.
  • प्रधान मंत्री (पीएम) ऑस्ट्रेलिया: स्कॉट जॉन मॉरिसन.
  • ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर.

    विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस या विश्व प्रेस दिवस: 3 मई

    about - Part 2764_17.1
    हर साल 3 मई को दुनिया  भर में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इसे विश्व प्रेस दिवस के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन उन सभी पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी जाती है, जिन्होंने जनहित के लिए पत्रकारिकता करते हुए अपनी जान गंवा दी। साथ ही, उन लोगो के लिए भी इस दिन का महत्त्व है जो कई बार दुनिया के विभिन्न कोनों से समाचार के जरिए जनता के सामने सच लाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालते है या जिन्हें कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।
    विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2020 का विषय है: “Journalism without Fear or Favour”.

    इस वर्ष के लिए अन्य सहयोगी-विषय हैं:
    • Safety of Women and Men Journalists and Media Workers.
    • Independent and Professional Journalism free from Political and Commercial Influence.
    • Gender Equality in All Aspect of the Media.
    विश्व प्रेस  स्वतंत्रता दिवस का इतिहास

    संयुक्त राष्ट्र में महासभा ने अफ्रीका प्रेस की स्वतंत्रता को प्रोत्साहित करने के लिए साल 1993 में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुरूआत की थी। इसके बाद विंडहॉक घोषणा की गई जो प्रेस की स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए की गई थी। चूंकि ये घोषणा 3 मई को की गई थी, इसलिए प्रत्येक वर्ष 3 मई को यह विशेष दिन मनाया जाता है।
    उपरोक्त
    समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव:
      एंटोनियो गुटेरेस.
    • संयुक्त
      राष्ट्र (यूएन) अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए
       24 अक्टूबर 1945 को
      अंतर्राष्ट्रीय देशों के बीच स्थापित
       किया
      गया
       एक संगठन है

    केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने लॉन्च की ई-बुक “Prof. B.B. Lal: India Rediscovered”

    about - Part 2764_19.1
    केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने “Prof. B.B. Lal: India Rediscovered” शीर्षक एक ई-बुक का विमोचन किया। यह ई-बुक महान पुरातत्वविद् प्रोफेसर बी बी लाल के शताब्दी वर्षगाठ के अवसर पर लॉन्च की गई।
    “Prof. B.B. Lal: India Rediscovered” शीर्षक ई-बुक को प्रो. बी. बी. लाल शताब्दी समारोह समिति ने संस्कृति मंत्रालय के साथ मिलकर पूरा किया है। यह पुस्तक एक शताब्दी विशेष संस्करण है और जो पुरातत्व के क्षेत्र में उनके बेशुमार योगदान को संस्कृति मंत्रालय की ओर से सम्मान है।

    CSIR-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान ने विकसित की “किसान सभा” ऐप

    about - Part 2764_21.1
    CSIR-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CSIR-CRRI) ने “किसान सभा” नामक एक ऐप विकसित किया है। इस एप्लिकेशन को COVID-19 महामारी के कारण राष्ट्रव्यापी तालाबंदी के दौरान देश के दूरदराज के इलाकों में आपूर्ति श्रृंखला और माल परिवहन प्रबंधन प्रणाली से किसानों को जोड़ने के लिए शुरू किया गया है। हाल ही में लॉन्च किया गया पोर्टल कृषि से संबंधित हर इकाई के लिए एकमात्र पड़ाव होगा, जो किसानों को फसलों की बेहतर कीमत की दिलाने, मंडी डीलर से बात करना जो अधिक किसानों या ट्रक ड्राइवरों से जुड़ना चाहते और बार-बार मंडियों से खाली जाने वाले ट्रक ड्राइवरों के लिए मददगार साबित होगा। 
    किसान सभा ऐप के बारे में:
    किसान सभा ऐप का मुख्य उद्देश्य किसानों को सबसे किफायती और समय पर लॉजिस्टिक सहायता मुहैया कराना है। यह किसानों को सर्वोत्तम संभव कीमतों पर उनकी उपज का समय पर वितरण प्रदान करके मदद करेगा। इसका उद्देश्य बिचौलियों के हस्तक्षेप को कम करके और सीधे संस्थागत खरीदारों के साथ जुड़कर उनके लाभ को बढ़ाना है। यह निकटतम मंडियों की उपज मूल्यों की तुलना करके, सस्ती कीमत पर मालवाहक वाहन की बुकिंग करके फसलों का सर्वोत्तम बाजार दर प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें अधिकतम लाभ प्रदान करेगा।
    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-
    • केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री: नरेंद्र सिंह तोमर.
    • कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री: पुरुषोत्तम रुपाला.

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me