Home   »   हरियाणा और J&K ने 2022 तक...

हरियाणा और J&K ने 2022 तक सभी ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्शन पहुँचाने की योजना की तैयार

हरियाणा और J&K ने 2022 तक सभी ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्शन पहुँचाने की योजना की तैयार |_3.1
जम्मू और कश्मीर प्रशासन और हरियाणा सरकार ने साल 2022 तक हर ग्रामीण नागरिक के घर में नल कनेक्शन पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन को लागू करने की योजना तैयार की है। जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर में पीने योग्य का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना है।

जम्मू और कश्मीर:

जम्मू-कश्मीर को जल जीवन मिशन के लिए कुल 680 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इस योजना के तहत अब तक कुल 18.17 लाख परिवारों में से 5.75 लाख को कवर किया जा चुका है। प्रशासन 2020-21 तक 1.76 लाख घरों को कवर करने की योजना बनाई है। J&K इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 98 जल परीक्षण प्रयोगशालाओं की मदद ले रहा है।

हरियाणा:
हरियाणा सरकार ने इस मिशन के तहत वर्ष 2019-20 में 1.05 लाख नल कनेक्शन प्रदान किए हैं। हरियाणा में 28.94 घरों को कवर किया जाएगा। इनमें से 18.83 लाख को पहले से ही नल कनेक्शन दिया जा चुका है और 10.11 लाख घरों को कवर किया जाना है। हरियाणा सरकार इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य में 44 एनएबीएल मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं की मदद ले रहा है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जल शक्ति मंत्री: गजेंद्र सिंह शेखावत
  • जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री: रतन लाल कटारिया.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *