गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 159 वीं जयंती के उपलक्ष्य में वर्चुअल कार्यक्रम हुआ आयोजन

about - Part 2761_3.1 
राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (National Gallery of Modern Art) ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 159 वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस वर्चुअल टूर का शीर्षक “Gurudev: Journey of the Maestro through his visual vocabulary” रखा गया है। इस वर्चुअल कार्यक्रम में बहुमुखी प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा बनाई गई 102 कलाकृतियों की एक झलक पाने का अवसर मिलेगा।
रवींद्रनाथ टैगोर प्रसिद्ध कवि, उपन्यासकार और चित्रकार थे। वह अपने उपन्यास ‘गीतांजलि’ के लिए 1913 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय होने है। इसके अलावा उन्होंने भारत और बांग्लादेश का राष्ट्रीय गीत भी लिखा है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय के महानिदेशक: अद्वैत चरण गडनायक.

एचपी सरकार प्रवासी परिवारों के सदस्यों को शिक्षित करने के लिए शुरू करेगी ‘निगाह’ कार्यक्रम

about - Part 2761_5.1
हिमाचल प्रदेश सरकार एक नया कार्यक्रम ‘निगाह’ शुरू करने की योजना पर काम कर रही है। इस कार्यक्रम के तहत, राज्य सरकार देश के अन्य हिस्सों से राज्य में आने वाले लोगों के परिवार के सदस्यों को शिक्षित करेगी।
इस कार्यक्रम में आशा (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की तैनाती की जाएगी ताकि वे घर में क्वारंटाइन रहने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग (दो गज की दूरी) को बनाए रखने के लिए सामान्य जागरूकता पैदा कर सकें, जिससे उन्हें किसी भी संभावित संक्रमण जोखिम से बचाया जा सके।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM): जय राम ठाकुर
  • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय.

‘Vijyant at Kargil: The Life of a Kargil Hero’ नामक पुस्तक का हुआ विमोचन

about - Part 2761_7.1
हाल ही में ‘Vijyant at Kargil: The Life of a Kargil Hero’ नामक एक पुस्तक का विमोचन किया गया। यह पुस्तक वीर चक्र पुरस्कार विजेता (मरणोपरांत) कैप्टेन विजयनत थापर की जीवनी है। इस पुस्तक के लेखक विजयनत के पिता कर्नल वीएन थापर और नेहा द्विवेदी हैं, जो शहीद की बेटी हैं। यह पुस्तक भारतीय सैन्य अकादमी में शामिल होने के बाद विजयनत थापर की यात्रा और उनके अनुभवों पर आधारित है, जहां से वे एक अच्छे अधिकारी बनकर उभरे थे।


कैप्टेन विजयनत थापर के बारे में:
कैप्टेन विजयनत थापर का जन्म 26 दिसंबर 1976 को एक सैन्य परिवार में कर्नल वी एन थापर और तृप्ता थापर के घर हुआ था। वह 4वीं पीढ़ी के सेना अधिकारी हैं। 15 वर्ष की आयु में, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के लिए चुना गया। उन्हें वे 12 दिसंबर, 1998 को भारतीय सेना में शामिल हुए थे’। कारगिल युद्ध के नोल हमले के दौरान 29 जून, 1999 को उनके सिर में गोली लगने के कारण 22 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

अधीर रंजन चौधरी फिर बने पीएसी के अध्यक्ष

about - Part 2761_9.1
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को पुनः संसद की लोक लेखा समिति (Parliament’s public accounts committee-PAC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा समिति के अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त किया गया था।

लोक लेखा समिति (PAC) के बारे में:
PAC का काम भारत सरकार के सभी सरकारी ख़र्चों के खातों की जांच करना है, जिसका आधार हमेशा नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट ही होती है। PAC सबसे पुरानी संसदीय समिति है जिसमें कुल 22 सदस्य होते हैं, जिसमें 15 लोकसभा द्वारा तथा 7 सदस्य राज्य सभा द्वारा एक वर्ष के लिये निर्वाचित किए जाते हैं।

डीपीएस नेगी ने श्रम ब्यूरो के महानिदेशक का संभाला कार्यभार

about - Part 2761_11.1
भारतीय आर्थिक सेवा अधिकारी, डीपीएस नेगी ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में श्रम ब्यूरो के महानिदेशक का कार्यभार संभाला लिया है। इसके अलावा, नेगी ने मंत्रालय के वरिष्ठ श्रम और रोजगार सलाहकार का भी पदभार ग्रहण किया है। वह 1985 बैच के भारतीय आर्थिक सेवा (IES) अधिकारी हैं। इस नए कार्यभार को संभालने से पहले, नेगी सलाहकार वित्त (MSME) के रूप में कार्यत थे।

श्रम ब्यूरो के बारे में: श्रम ब्यूरो श्रमिकों, रोजगार और खुदरा मुद्रास्फीति से संबंधित डेटा एकत्र करके उसका विश्लेषण करता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • श्रम और रोजगार मंत्रालय मंत्रालय: नई दिल्ली.
  • श्रम और रोजगार मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): संतोष गंगवार.

तरुण बजाज बनाए गए RBI केंद्रीय बोर्ड के नए निदेशक

about - Part 2761_13.1
आर्थिक मामलों के सचिव, तरुण बजाज को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के केंद्रीय बोर्ड का नया निदेशक बनाया गया है। उनकी नियुक्ति भारत सरकार द्वारा की मंजूरी के बाद की गई है। वह 1988 बैच के IAS अधिकारी हैं। वह अतनु चक्रवर्ती की जगह लेंगे, जो 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए है।
आर्थिक मामलों के सचिव का कार्यभार संभालने से पहले, बजाज प्रधान मंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव थे। 2015 में प्रधान मंत्री कार्यालय में नियुक्ति से पहले, वह आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव थे, जो बहुपक्षीय वित्त पोषण एजेंसियों के प्रभाग की देखरेख करता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आरबीआई का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
  • RBI के गवर्नर: शक्तिकांता दास.

Vesak Day 2020 या बैशाख दिवस: 7 मई

about - Part 2761_15.1 
इस वर्ष 7 मई को विश्व स्तर पर Vesak Day 2020 अर्थात बैशाख दिवस मनाया जाएगा। बैशाख, बुद्धपूर्णिमा का दिन है, जो दुनिया भर के बौद्धों द्वारा सबसे पवित्र दिन माना जाता है। इसी दिन भगवान गौतम बुद्ध को आत्मज्ञान की प्राप्ति हुई थी। हर साल संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस दिवस को मनाया जाता है।
Vesak Day का इतिहास:

इस दिन को साल 2000 से संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाए जाने का प्रस्ताव 1999 में पारित किया गया था। साल 2004 से, अंतर्राष्ट्रीय वेसाक शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 2019 में, इसे वियतनाम में आयोजित किया गया था। अब तक यह शिखर सम्मेलन थाईलैंड में 11 बार, वियतनाम में 3 बार और श्रीलंका में 1 बार आयोजित किया जा चुका है। बुद्ध के जन्मदिन को बैशाख दिवस के रूप में मनाने का निर्णय पहली बार वर्ल्ड फेलोशिप ऑफ बुद्धिस्ट सम्मेलन में लिया गया था जिसे 1950 में श्रीलंका में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में कई देशों के बौद्ध नेताओं ने भाग लिया था।

चंडीगढ़ प्रशासन ने COVID-19 से जुड़ी सभी सुचनाए मुहैया कराने के लिए “CHDCOVID” ऐप की लॉन्च

about - Part 2761_17.1
चंडीगढ़ प्रशासन ने COVID-19 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए “CHDCOVID” नामक एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप को सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ आईटी इन चंडीगढ़ (एसपीआईसी) द्वारा विकसित किया गया है। ऐप एक सिंगल प्लेटफ़ॉर्म के रूप में कार्य करेगा जहां राज्य के नागरिक प्रशासन और भारत सरकार द्वारा जारी किए गए सभी दिशानिर्देशों, आदेशों और सूचनाओं के बारे में जान सकते हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • चंडीगढ़ के उपराज्यपाल: वी.पी. सिंह बदनोर.

सैनिक सेवा पदक पा चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री दलित एझिलामलाई का निधन

about - Part 2761_19.1 
पूर्व केंद्रीय मंत्री दलित एझिलामलाई का निधन। वे पट्टली मक्कल काची पार्टी के नेता थे और उन्होंने 1998-99 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्य किया था। वह चिदंबरम, तमिलनाडु से 12 वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने सैन्य अधिकारी के रूप में 1971 के भारत-पाक युद्ध में भाग लिया। इसके अलावा उन्हें सेना में सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति द्वारा सैनिक सेवा पदक भी दिया गया था।

राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय प्रस्तुत करेगा “NGMA के संग्रह से” कार्यक्रम

about - Part 2761_21.1
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (National Gallery of Modern Art) द्वारा एक वर्चुअल कार्यक्रम “NGMA के संग्रह से” प्रस्तुत किया जाएगा। वर्तमान सप्ताह के लिए, इस वर्चुअल कार्यक्रम का विषय “ARTIST BY ARTISTS” (कलाकार, कलाकारों के द्वारा) है और जो गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को समर्पित क्योंकि इस सप्ताह 7 मई को उनकी 159 वीं जयंती भी है। कार्यक्रम “NGMA के संग्रह से” के दौरान, NGMA द्वारा संग्रह की कुछ देखी गयी और कुछ अनदेखी दुर्लभ कलाकृतियों को दिखाएगा।
आने वाले दिनों में कई अन्य रोमांचक और सोची-समझी थीम की योजना बनाई गई है। इस तरह के वर्चुअल कार्यक्रमों और प्रदर्शनियों के माध्यम से कला प्रेमियों, कलाकारों, कला पारखियों, छात्रों, शिक्षकों आदि को अपने घरों से दुर्लभ कलाकृतियों को देखने का अवसर मिलेगा। यह NGMA के प्रतिष्ठित संग्रहों में से विभिन्न साप्ताहिक/ दैनिक विषयों पर आधारित होगा।

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me