JNCASR के वैज्ञानिकों विकसित किया अल्जाइमर अवरोधक आधारित “बर्बेरिन”

about - Part 2760_3.1
जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस साइंटिफिक रिसर्च (JNCASR) के वैज्ञानिकों ने अल्जाइमर अवरोधक आधारित “बर्बेरिन” विकसित किया है। JNCASR के वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक उत्पाद आधारित अल्जाइमर अवरोधक बनाने के लिए भारत एवं चीन में पाए जाने वाले आइसोक्विनोलीन प्राकृतिक उत्पाद बर्बेरिन का चयन किया। JNCASR के वैज्ञानिकों का यह शोध वैज्ञानिक पत्रिका iSceince में प्रकाशित किया गया है।
बर्बेरिन का उपयोग पारंपरिक चिकित्सा के साथ-साथ अन्य अनुप्रयोगों में भी किया जाता है। वैज्ञानिकों ने बर्बेरिन को बेर-डी में बदल दिया, जो एक घुलनशील (जलीय) ऑक्सीकरण रोधी है। नया उत्पाद “बेर-डी” एक घुलनशील (जलीय) है और एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करता है। वैज्ञानिकों ने बर्बेरिन के नए रूप को यानि “बेर-डी” को अल्जाइमर रोग के बहुआयामी अमाइलॉइड विषाक्तता का बहुक्रियाशील अवरोधक पाया है। इसलिए, ये बहुक्रियाशील विशेषताएं बेर-डी को अल्जाइमर रोग की बहुआयामी विषाक्तता के इलाज के लिए प्रभावकारी चिकित्सा सामग्री विकसित करने की दृष्टि से अत्‍यंत उपयोगी बनाती हैं।

भारत ने पीटरबर्ग जलवायु संवाद के 11 वें सत्र में लिया हिस्सा

about - Part 2760_5.1
भारत ने पीटरबर्ग जलवायु संवाद के 11 वें सत्र में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पहले वर्चुअल पीटरबर्ग जलवायु संवाद में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस संवाद की मेजबानी जर्मनी ने की तथा इसकी सह-अध्यक्षता ब्रिटेन द्वारा की गई थी।
पीटरबर्ग जलवायु संवाद का 11 वां सत्र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया। इस संवाद में 30 से अधिक देशों ने हिस्सा लिया। संवाद के दौरान COVID-19 से निपटने, जीवन बचाने और बीमारी के सामाजिक और आर्थिक परिणामों का समाधान निकालने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।
संवाद में भारत की भूमिका:

भारत ने सुझाव दिया कि वर्तमान में जिस तरह समूचा विश्‍व एकजुट होकर नोवल कोरोना वायरस के लिए वैक्‍सीन तलाशने में जुटा है, उसी तरह पर्यावरण संबंधी प्रौद्योगिकी हमारे पास मुक्‍त स्रोत के रूप में होनी चाहिए तथा जिसे किफायती दाम पर उपलब्‍ध कराया जाना चाहिए। साथ ही, भारत ने विकासशील देशों को तुरंत 1 ट्रिलियन यूएसडी अनुदान देने का भी सुझाव दिया।

कोपेनहेगन शिखर सम्मेलन:-

कोपेनहेगन शिखर सम्मेलन किसी भी जलवायु समझौते तक पहुँचने में विफल रहा था। वर्ष 2009 के संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (UNFCCC) को आमतौर पर कोपेनहेगन शिखर सम्मेलन के रूप में जाना जाता है। यह कोपेनहेगन, डेनमार्क में आयोजित किया गया था। 2009 के कोपेनहेगन शिखर सम्मेलन की विफलता के बाद से जर्मनी द्वारा संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इस संवाद में आमतौर पर पर्यावरण मंत्रियों द्वारा भाग लिया जाता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री: बाबुल सुप्रियो.

CSIR-CMERI ने विकसित किया “हास्पीटल केयर एस्सिटिव रोबोटिक डिवाइस”

about - Part 2760_7.1
सेंट्रल मैकेनिकल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीच्यूट के दुर्गापुर स्थित सीएसआईआर लैब द्वारा एक कम लागत वाला रोबोटिक डिवाइसHospital Care Assistive Robotic Device (H-CARD)” विकसित किया गया है। इस रोबोटिक डिवाइस का उपयोग COVID-19 के मरीजों से नमूना संग्रह करने और उपचार के लिए किया जाएगा। इसके COVID-19 रोगियों का इलाज कर रहे फ्रंटलाइन हेल्थकेयर कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही फायदेमंद होने की उम्मीद है क्योंकि अब वे संक्रमित व्यक्तियों से शारीरिक दूरी बनाये रखकर उनकी देखभाल करने में सक्षम होंगे । H-CARD आटोमैटिक एवं नेवीगेशन के मैनुअल मोड्स में भी काम करता है।
हास्पीटल केयर एस्सिटिव रोबोटिक डिवाइस को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है और जो स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए अनिवार्य शारीरिक दूरी बनाते हुए कोविड-19 मरीजों की देखभाल करने में प्रभावी हो सकता हैं। यह टेस्टिंग उपकरणों, फाइलों, खाध पदार्थो, दवाओं के साथ-साथ व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों को व्यापक रूप से कीटाणुरहित जगह पर पहुँचाने में भी सक्षम है। इसमें वीडियो कॉल सुविधा भी शामिल है, जिसके का उपयोग रोगियों को भोजन पहुँचाने का कार्य भी किया जा सकता है।

जी-20 समूह ने लॉन्च की “Access to COVID-19 Tools Accelerator” पहल

about - Part 2760_9.1
जी-20 समूह ने सऊदी अरब की अध्यक्षता में एक नई पहल “Access to COVID-19 Tools Accelerator” लॉन्च की है। नई पहल “Access to COVID-19 Tools Accelerator” कार्रवाई के लिए तालमेल को बेहतर बनाने सहित सामूहिक भागीदारी के लिए अंतर-निर्भरता, समस्या को सुलझाने के लिए सबको एकजुट करने और नए COVID-19 उपचार एवं वैक्सीन तैयार करने के लिए निवेश का मार्गदर्शन करने के लिए एक वैश्विक मंच के रूप में कार्य करेगी। साथ ही इसका उद्देश्य सभी सदस्यों को सभी संसाधनों की न्यायसंगत पहुँच प्रदान करना है।
इसके अलावा सऊदी अरब के वित्त मंत्री मोहम्मद अलजादान ने जी -20 द्वारा लॉन्च किए गए  “Access to COVID-19 Tools Accelerator” के लॉन्च कार्यक्रम के दौरान, सभी सदस्य देशों से एकजुट होने और COVID-19 महामारी की इस वैश्विक चुनौती का सामना करने के लिए सहयोग करने का आग्रह किया। 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ये 20 सदस्यी समूह (G20) अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है जो हर महाद्वीप के विकसित और विकासशील दोनों देशों के नेताओं को एक मंच पर साथ लाता है।
  • G20 समूह के सदस्य देश है:- अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू).
  • सऊदी अरब की राजधानी: रियाद; मुद्रा: सऊदी रियाल

आखिरकार बंद हुआ उत्तरी ध्रुव के ऊपर बना ओजोन परत का सबसे बड़ा छेद

about - Part 2760_11.1
कॉपरनिकन एटमॉस्फियर ऑबजरवेशन सर्विस (CAMS) से ओजोन छेद पर निगरानी कर रहे वैज्ञानिकों ने घोषणा की है कि उत्तरी ध्रुव में बना ओजोन छेद अब पूरी तरह से बंद हो गया है। उनके द्वारा बताया गया कि आर्कटिक के ऊपर 1 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैली ओजोन परत में हुआ सबसे बड़ा छेद असामान्य वायुमंडलीय परिस्थितियों के कारण अब बंद हो गया है। इस ओजोन छेद की पहचान वैज्ञानिकों ने पहली बार मार्च 2020 में की थी।

इस छेद के बंद होने की पुष्टि कोपर्निकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (C3S) और कोपरनिकस एटमॉस्फेरिक मॉनिटरिंग सर्विसेज (CAMS) द्वारा यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट (ECMWF) ने की है


जुलाई से सितंबर के बीच दक्षिणी ध्रुव पर अंटार्कटिक के ऊपर ओजोन परत में इस प्रकार का छेद होना एक सामान्य घटना हैं लेकिन इस समय में आर्कटिक के ऊपर ओजोन परत में हुआ छेद असामान्य था। इससे पहले 2011 में लगभग एक दशक पहले आर्कटिक में इस प्रकार के ठोस रासायनिक ओजोन की कमी देखी गई थी।
क्या होती है ओजोन परत?

पृथ्वी के वायुमंडल में क्षोभमंडल (Troposphere) और समतापमंडल के बीच करीब 15 से 30 किलोमीटर में ओजोन की बहुतायात होती है जिसे ओजोन परत कहते हैं। यह सूर्य से आने वाली हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट किरणों को रोकने में सक्षम होती है। ओजोन परत में छेद का मतलब उस क्षेत्र में ओजोन की मात्रा बहुत ही कम हो जाना होता है।

Copernicus Climate Change Service के बारे में:-

कोपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (C3S) यूरोपीय संघ की जलवायु निगरानी सेवा है। C3S अनुकूलन जलवायु परिवर्तन पर अध्ययन और निगरानी करने के लिए सहम समूह हैं। यह समय पर, विश्वसनीय, और उपयोगकर्ता-उन्मुख उपकरणों के माध्यम से जलवायु और जलवायु परिवर्तन से संबंधित जानकारी और ज्ञान प्रदान करता है।

ग्रैमी पुरस्कार के लिए नॉमिनेटेड होने वाले सिंगर ट्रॉय स्नेड का निधन

about - Part 2760_13.1
ग्रैमी पुरस्कार के लिए नॉमिनेटेड किए जाने वाले सुसमाचार संगीत (gospel) गायक ट्रॉय स्नेड का कोरोनावायरस के कारण निधन हो गया है। ट्रॉय स्नेड को यूथ फ़ॉर क्राइस्ट के 1999 के एल्बम ‘हायर’ के लिए ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।

ट्रॉय स्नेड ने अपने संगीत कैरियर की शुरुआत 1999 में अपने पहले एल्बम ‘कॉल जीसस’ से की थी। उन्होंने अपना पहला एल्बम ‘कॉल जीसस’ मलाको रिकॉर्ड्स के साथ मिलकर रिलीज किया था। ग्रैमी के लिए नामांकित होने इस सिंगर के नाम के तहत कई हिट गाने हैं, जिनमे सुसमाचार वर्क इट आउट और माय हार्ट सेज़ यस शामिल हैं।

आंध्र प्रदेश सरकार ने आरंभ की “जगन्‍ना विद्या दीवेना योजना”

about - Part 2760_15.1
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस.जगनमोहन रेड्डी ने राज्य में ‘जगन्‍ना विद्या दीवेना योजना’ का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत, आगामी शैक्षणिक सत्र 2020-21 में शुल्‍क प्रतिपूर्ति (reimbursement) महाविद्यालयों के खातों के बजाए विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में डाली जाएगी।

‘Jagananna Vidya Deevena’ योजना के जुड़े अहम तथ्य:

  • राज्य सरकार आईटीआई, बीटेक, बी फार्मा, एमबीए, एमसीए और बीएड पाठ्यक्रमों के लिए शुल्क प्रतिपूर्ति प्रदान करेगी.
  • जगन्‍ना विद्या दीवेना योजना के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को 15,000 रुपये से 20,000 रुपये की राशि दी जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत कुल 4000 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है, जिसमें पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान लंबित 1880 करोड़ रुपए की राशि भी शामिल है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन.

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मशहूर बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का निधन

about - Part 2760_17.1
पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का निधन। साल 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर का पता चलने के बाद से उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरवाट आ रही थी। उन्होंने अपने लगभग तीन दशक से अधिक लम्बे करियर में 50 से अधिक भारतीय फिल्मों और कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में अभिनय किया था। इरफ़ान खान को साल 2011 में कला और सिनेमा में दिए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
अभिनेता इरफान खान का जन्म 7 जनवरी, 1966 को जयपुर में हुआ था, उनका मूल नाम साहबजादे इरफान अली खान था और उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की थी। अपने अभिनय करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने विभिन्न टीवी शो जैसे चाणक्य, भारत एक खोज, बनेगी अपना घर, चंद्रकांता जैसे कई धारावाहिकों में अभिनय किया था। उनके फिल्मी करियर की शुरुआत 1988 में “सलाम बॉम्बे” के से हुई थी, तथा जिसके बाद उन्होंने कई लोकप्रिय फिल्मों जैसे हासिल, मकबूल, लाइफ इन ए मेट्रो, पान सिंह तोमर, पीकू, मदारी और हिंदी मीडियम में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में द नेमसेक, द दार्जिलिंग लिमिटेड, स्लमडॉग मिलियनेयर, लाइफ ऑफ पाई, जुरासिक वर्ल्ड और द अमेजिंग स्पाइडर मैन जैसी प्रसिद्ध फिल्में शामिल हैं।

एडीबी ने भारत के COVID-19 तात्कालिक प्रयासों के लिए 1.5 अरब डॉलर के ऋण को दी मंजूरी

about - Part 2760_19.1
भारत सरकार ने  COVID-19 महामारी से निपटने के अपने प्रयासों को बढ़ाने के लिए एशियाई विकास बैंक (ADB) के साथ 1.5 बिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस ऋण का इस्तेमाल भारत की तत्कालि‍क प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा। इनमें बचाव एवं रोकथाम के साथ-साथ समाज के गरीबों एवं आर्थिक दृष्टि से कमजोर तबकों, विशेषकर महिलाओं और आवश्‍यक सुविधाओं से वंचित समूहों का सामाजिक संरक्षण जैसी तत्कालि‍क प्राथमिकताओं को शामिल किया गया है। 

यह ऋण राशि एडीबी के COVID-19 सक्रिय प्रयास और व्यय सहायता कार्यक्रम (COVID-19 Active Response and Expenditure Support Programme-CARES) के तहत मंजूर की गई है। यह कार्यक्रम सरकार की तात्कालिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रथम सहयोग के रूप में शुरू किया गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एडीबी अत्यधिक गरीबी के उन्‍मूलन के लिए अपने प्रयासों को जारी रखते हुए एक समृद्ध, समावेशी, सुदृढ़ और सतत एशिया-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
  • एडीबी वर्ष 1966 में स्थापित किया गया, जिसमें 68 सदस्यों का स्वामित्व है जिनमें से 49 सदस्‍य इसी क्षेत्र के हैं। 
  • एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष: मासत्सुग असकावा.
  • एडीबी की स्थापना 1966 में हुई थी.

ऑटोमोबाइल दिग्गज मारुति सुजुकी ने कम लागत वाले वेंटिलेटर का उत्पादन किया शुरू

about - Part 2760_21.1
ऑटोमोबाइल दिग्गज मारुति सुजुकी ने COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में सरकार का सहयोग करने के लिए कम लागत वाले वेंटिलेटर विकसित किए हैं। यह उत्पादन उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में किया जा रहा है, जहाँ कंपनी इन वेंटिलेटर का उत्पादन करने के लिए Agva Healthcare स्टार्ट-अप की सहायता कर रही है।
इन कम लागत वाले वेंटिलेटर को आज्ञा हेल्थकेयर द्वारा डिजाइन किया गया था और मारुति सुजुकी गुणवत्ता जाँच और उत्पादन बढ़ाने के लिए विक्रेताओं को लाने का कम कर रही है। गौतम बुद्ध नगर के उत्पादन केंद्र ने अब तक लगभग 1200 इकाइयों से अधिक का निर्माण कर लिया है और कंपनी ने उम्मीद जताई है कि वह एक महीने के भीतर सरकार को 10000 वेंटिलेटर मुहैया करा देगी।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • मारुति सुजुकी के अध्यक्ष: आर सी. भार्गव.
  • प्रबंध निदेशक और मारुति सुजुकी के सीईओ: केनिची आयुकावा.
  • मारुति सुजुकी का मुख्यालय: नई दिल्ली.

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me