4.2% पर आकर 11 सालों के सबसे निचले स्तर पर पहुंची भारतीय अर्थव्यवस्था

about - Part 2734_3.1
भारत सरकार के सांख्‍यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्‍वयन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने वर्ष 2019-20 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पिछले साल यानि 2018-19 के 6.1 प्रतिशत वृद्धि की तुलना में घटकर 4.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है, जो पिछले 11 वर्षों में हुई आई सबसे बड़ी गिरावट है। सरकार के विभिन्न स्रोतों से प्राप्त आकड़ों के अनुसार इससे पहले वर्ष 2019 -20 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 5 प्रतिशत की दर से वृद्धि  का अनुमान लगाया गया था।

वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर घटकर 3.1 प्रतिशत रही है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में वृद्धि दर 5.7 प्रतिशत से हुई थी। धीमी विकास दर के कारण, वास्तविक रूप से प्रति व्यक्ति आय 1 लाख रुपये के आकड़े को पार नहीं कर पाई। यह गिरावट उन लोगों के कारण आई, जिन्होंने बैंकों में रखी अपनी बचत को वापस ले लिया, जिससे बैंक में जमा ऋण में 53 प्रतिशत की गिरावट आई।

जाने-माने एस्ट्रोलॉजर बेजान दारुवाला का निधन

about - Part 2734_5.1
जाने-माने एस्ट्रोलॉजर बेजान दारुवाला का निधन। उनका नाम हार्पर कॉलिंस द्वारा प्रकाशित ‘The Millennium Book of Prophecy’ में पिछले 1,000 वर्षों के 100 महान ज्योतिषियों में शामिल था। उनकी ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर देश के लाखों लोगों ने उत्सुकता के साथ भरोसा किया। वह राजनीतिक, क्रिकेट, फिल्म उद्योग और फिल्मी सितारों से संबंधित भविष्यवाणी करने के लिए मशहूर थे। उनकी राजनीतिक भविष्यवाणियों में मोरारजी देसाई, अटल बिहारी वाजपेयी, और नरेंद्र मोदी की जीत शामिल है।

छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन

about - Part 2734_7.1

छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन। नौकरशाह से राजनेता बने अजीत जोगी एक बड़े नेता थे, जिनका लंबे समय तक राज्य की राजनीति में दबदबा रहा था। वह वर्तमान में मरवाही विधानसभा सीट से विधायक थे।

छत्तीसगढ़ राज्य नवंबर 2000 में अस्तित्व में आया और नवंबर 2000 से नवंबर 2003 तक अजीत जोगी ने छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री: भूपेश बघेल; राज्यपाल: सुश्री अनुसूइया उइके.

वर्ल्ड डाईजेस्टीव हेल्थ डे: 29 मई

about - Part 2734_9.1
हर साल 29 मई को विश्व स्तर पर World Digestive Health Day यानि विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसे प्रत्येक वर्ष वर्ल्ड गैस्ट्रोएंटरोलॉजी आर्गेनाईजेशन (WGO) द्वारा WGO फाउंडेशन (WGOF) के सहयोग से मनाया जाता है।

वर्ल्ड डाईजेस्टीव हेल्थ डे 2020 के अभियान का विषय है “Gut Microbiome: A Global Perspective.”


प्रत्येक वर्ष इस दिन को पाचन से संबंधित रोग या विकार की रोकथाम, व्यापकता, निदान, प्रबंधन और उपचार के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष विषय पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।



वर्ल्ड डाईजेस्टीव हेल्थ डे के बारे में:

वर्ल्ड गैस्ट्रोएंटरोलॉजी आर्गेनाईजेशन की स्थापना की 45 वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए साल 2004 में पहली बार वर्ल्ड डाईजेस्टीव हेल्थ डे मनाया गया था। इस संगठन के पूरे विश्व में 100 से अधिक सोसाइटी सदस्य और 50,000 व्यक्तिगत सदस्य हैं। 



उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • WGO मुख्यालय: मिल्वौकी, विस्कॉन्सिन, अमेरिका.
  • WGO स्थापित: 1958.

लियो पुरी होंगे जेपी मॉर्गन साउथ एशिया और साउथ ईस्ट एशिया के नए अध्यक्ष

about - Part 2734_11.1
लियो पुरी को जेपी मॉर्गन साउथ एशिया और साउथ ईस्ट एशिया का नया अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई है। वह कल्पना मोरपारिया का स्थान लेंगे जो 2021 के पहले क्वार्टर तक अध्यक्ष के रूप में काम करेंगी। लियो पुरी इससे पहले यूटीआई म्यूचुअल फंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में कार्य कर चुके हैं।
जेपी मॉर्गन साउथ एशिया और साउथ ईस्ट एशिया ने एक और शीर्ष-स्तर के पद में बदलाव करते हुए मुरली मैया को नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाने की घोषणा की है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जेपी मॉर्गन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: जेमी डिमन.

ऐमान इज्ज़त होंगे Capgemini Group के नए CEO

about - Part 2734_13.1
ऐमान इज्ज़त (Aiman Ezzat) को फ्रांसीसी टेक्नोलॉजी प्रमुख कैपजेमिनी समूह (Capgemini Group) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer) नियुक्त किया गया हैं। उन्होंने वर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी पॉल हेर्मेलिन की जगह ली है जो बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाए जारी रखेंगे। ऐमान इज़्ज़त की नियुक्ति शेयरधारकों की वार्षिक आम बैठक के अंत में की गई थी।
इससे पहले आइमन इज़्ज़त कैपजेमिनी समूह के मुख्य परिचालन अधिकारी (Chief Operating Officer) के रूप में कार्यरत थे और इसके अलावा कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। संस्थागत निवेशक पत्रिका की वार्षिक ‘ऑल यूरोपियन एक्जीक्यूटिव टीम’ रैंकिंग की प्रौद्योगिकी और सॉफ्टवेयर श्रेणी के लिए उन्हें “बेस्ट यूरोपीय CFO” के रूप में भी नामित किया गया था।

विप्रो ने थिएरी डेलापोर्ट को नियुक्त किया अपना नया सीईओ और एमडी

about - Part 2734_15.1
आईटी प्रमुख विप्रो ने थिएरी डेलापोर्ट को अपने नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer) और प्रबंध निदेशक (Managing Director) के रूप में नियुक्त किया है। वह विप्रो के वर्तमान सीईओ और एमडी अबिदाली नीमचवाला की जगह लेंगे, जो 1 जून 2020 को सीईओ और एमडी के रूप में अपना पद छोड़ देंगे। थिएरी डेलापोर्ट 6 जुलाई 2020 को पदभार संभालेंगे।
इससे पहले थिएरी डेलापोर्ट कैपजेमिनी समूह (Capgemini Group) के मुख्य परिचालन अधिकारी (Chief Operating Officer) और इसके समूह कार्यकारी बोर्ड के सदस्य थे। कैपजेमिनी में 25 वर्षों के अपने करियर के दौरान, उन्होंने विभिन्न नेतृत्व भूमिकाओं में काम किया जैसे कि वैश्विक वित्तीय सेवा रणनीतिक व्यापार इकाई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सभी वैश्विक सेवा लाइनों के प्रमुख।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  •  विप्रो लिमिटेड के अध्यक्ष: ऋषद प्रेमजी

CIPET का नाम बदलकर हुआ सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी

about - Part 2734_17.1
केंद्र सरकार द्वारा सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CIPET) का नाम बदलकर सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CIPET) कर दिया गया है। CIPET, भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अधीन एक प्रमुख राष्ट्रीय संस्थान है। संस्थान का नया नाम तमिलनाडु सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1975 (तमिलनाडु अधिनियम 27, 1975) के तहत पंजीकृत किया गया है। 
सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CIPET) का उद्देश्य शिक्षा और अनुसंधान के संयुक्त कार्यक्रम के माध्यम से प्लास्टिक उद्योग के विकास में योगदान करना है। संस्थान ने अभिनव प्लास्टिक आधारित कुशल संसाधन और आसानी से बिकने वाले समाधान बनाने के लिए उद्योगों के साथ घनिष्ठ संबंध भी बनाए हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री: डीवी सदानंद गौड़ा.

वित्त मंत्री ने पैन के तत्काल आवंटन की सुविधा का किया शुभारंभ

about - Part 2734_19.1
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा ‘स्थाई खाता संख्या (Permanent account number) के तत्काल आवंटन की सुविधा’ का शुभारंभ औपचारिक रूप से किया गया। इस सुविधा को लगभग वास्तविक समय के आधार पर शुरू किया गया है। इस सुविधा का लाभ वे पैन आवेदक उठा सकेंगे जिनके पास वैध ‘आधार नंबर’ होने के साथ-साथ जिनका मोबाइल नंबर ‘आधार’ के साथ पंजीकृत है। इस नई सुविधा के लॉन्च के बाद, आवंटन प्रक्रिया अब कागज रहित हो गई है और आवेदकों को इलेक्ट्रॉनिक पैन (ई-पैन) नि:शुल्क जारी किया जाएगा। इस सुविधा को शुरू करने से करदाताओं के लिए नियमों का अनुपालन करना और भी अधिक आसान होगा।
तत्काल पैन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार होगी:
  • तत्काल पैन आवेदक अपना वैध आधार नंबर का इस्तेमाल करके आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट का उपयोग कर सकेंगे.
  • इसके लिए आवेदक को आधार पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को वेबसाइट पर डालना होगा.
  • इस प्रक्रिया के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद, आवेदक को 15 अंकों का पावती नंबर प्राप्त होगा.
  • आवेदक अपना वैध आधार नंबर प्रदान करके कभी भी एप्लीकेशन का स्टेटस का पता कर सकेगा.
  • सफल आवंटन के बाद, आवेदक ई-पैन को डाउनलोड करने में सक्षम होंगे.
  • आधार के साथ पंजीकृत होने पर ई-पैन आवेदक को उसकी ईमेल आईडी पर भी भेजा जाएगा.

दक्षिण अफ्रीकी एचआईवी शोधकर्ता क्वारैशा अब्दुल करीम ने जीता क्रिस्टोफ मेरिएक्स पुरस्कार

about - Part 2734_21.1
महिलाओं को वायरस बचाने वाले टोपिकल जेल की खोज करने वाली दक्षिण अफ्रीकी एचआईवी शोधकर्ता, क्वारैशा अब्दुल करीम को क्रिस्टोफ़ मेरिएक्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। क्रिस्टोफ़ मेरिएक्स पुरस्कार फ्रांस में विज्ञान के क्षेत्र में दिए जाने वाले शीर्ष पुरस्कारों में से एक है। उन्होंने डरबन स्थित सेंटर फॉर एड्स प्रोग्राम ऑफ रिसर्च इन साउथ अफ्रीका (CAPRISA) जिसकी वो प्रमुख भी है में किए अपने काम के लिए आधा मिलियन-यूरो (551,000 डॉलर) का पुरस्कार जीता।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति: सिरिल रामाफोसा.
  • रैंड दक्षिण अफ्रीका की आधिकारिक मुद्रा है.

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me