केंद्र सरकार ने “The Urban Learning Internship Program (TULIP)” किया लॉन्च

about - Part 2720_3.1
भारत सरकार द्वारा “The Urban Learning Internship Program (TULIP)” लॉन्च किया गया है। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE), मानव संसाधन विकास मंत्रालय और आवास और शहरी विकास मंत्रालय की एक संयुक्त पहल है। TULIP कार्यक्रम का लक्ष्य देश भर के सभी शहरी स्थानीय निकायों (Urban Local Bodies) और स्मार्ट शहरों में नए स्नातकों को प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करना है। यह कार्यक्रम भारत के छात्रों को व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करेगा और इस तरह ये शहरी स्थानीय निकायों और स्मार्ट शहरों के कामकाज में नए विचारों और नवीन सोच को विकसित करने में भी मददगार साबित होगा।
TULIP कार्यक्रम के माध्यम से आधुनिक तकनीकों और नवीन तरीकों की मदद से शहरी स्थानीय निकायों में सुधार के लिए समाचार विचारों को उत्पन्न करने के लिए भारत के युवाओं को एक अवसर प्रदान किया जाएगा। इस प्रकार, TULIP भारत के स्नातकों के बाज़ार मूल्‍य को बढ़ाने में मदद करेगा और शहरी नियोजन, परिवहन इंजीनियरिंग, पर्यावरण, नगरपालिका वित्त आदि जैसे विविध क्षेत्रों में एक संभावित प्रतिभा पूल बनाने में मदद करेगा ।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री: हरदीप सिंह पुरी.
  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री: रमेश पोखरियाल ‘निशंक’.
  • अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के अध्यक्ष: अनिल डी. सहस्रबुद्धे.

    प्रख्यात गीतकार अनवर सागर का निधन

    about - Part 2720_5.1
    दिग्गज गीतकार और इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी लिमिटेड (IPRS) के सदस्य, अनवर सागर का निधन। वे 1992 की अक्षय कुमार-अभिनय वाली खिलाड़ी फिल्म के हिट ट्रैक वादा रहा सनम के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध थे।

    इसके अलावा उन्होंने याराना, सलामी, आ गले लग जा और विजयपथ जैसी फिल्मों के भी गीत लिखे हैं। अनवर सागर ने नदीम-श्रवण, राजेश रोशन, जतिन-ललित और अनु मलिक जैसे संगीत निर्देशकों के साथ भी काम किया है।

    इंडसइंड बैंक ने शुरू की मोबाइल पर चालू खाता खोलने की सुविधा

    about - Part 2720_7.1
    हाल ही में इंडसइंड बैंक ने मोबाइल एप्लिकेशन आधारित एक नई सुविधा शुरू की है जहां ग्राहक कुछ ही घंटों में पेपरलेस तरीके से चालू बैंक खाता खोलने में सक्षम होंगे। मोबाइल एप्लिकेशन आधारित इस सुविधा की शुरुआत करने वाला इंडसइंड बैंक भारत का पहला बैंक है।
    ये ऐप कई एप्लिकेशन प्रोग्राम इंटरफेस (एपीआई) का इस्तेमाल करता है जो वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए), नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल), आयात निर्यात कोड (IEC) और आधार जैसे अधिकृत सरकारी प्लेटफार्मों से केवाईसी दस्तावेजों के सुरक्षित सत्यापन को सक्षम बनाता है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • इंडसइंड बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ: सुमंत कथपालिया.
    • इंडसइंड बैंक के अध्यक्ष: अरुण तिवारी.
    • इंडसइंड बैंक का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
    • इंडसइंड बैंक की टैगलाइन: वी मेक यू यू फील रिचर.

        कृतिका पांडे ने एशिया रीजन के लिए जीता कॉमनवेल्थ शोर्ट स्टोरी प्राइज़

        about - Part 2720_9.1
        भारतीय लेखिका कृतिका पांडे को एशिया रीजन के लिए कॉमनवेल्थ शोर्ट स्टोरी प्राइज़ 2020 से सम्मानित किया गया है। उन्हें उनकी स्टोरी “The Great Indian Tee and Snakes” के लिए यह पुरस्कार दिया गया। यह कहानी एक हिंदू लड़की की एक मुस्लिम लड़के के प्यार में पड़ने की कहानी है, जिसमे बताया गया है कि कैसे ये दोनों युवा नफरत और पक्षपात के दौर में प्यार के विचार को फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

        वर्ष 2020 में पाँचों रीजन के पुरस्कार विजेता:

        • अफ्रीका: नाइजीरियाई लेखक इनोसेंट चिज़ाराम इलो को When a Woman Renounces Motherhood के लिए
        • एशिया: भारतीय लेखिका कृतिका पांडे को The Great Indian Tee and Snakes के लिए
        • कनाडा और यूरोप: ब्रिटिश लेखक रेयाह मार्टिन Wherever Mister Jensen Went के लिए
        • कैरेबियन: जमैका के लेखक ब्रायन एस हीप को Mafootoo के लिए
        • पेसिफिक: ऑस्ट्रेलियाई लेखक एंड्रिया ई मैकलॉड को The Art of Waving के लिए

        कॉमनवेल्थ शोर्ट स्टोरी प्राइज़ के बारे में:


        कॉमनवेल्थ शोर्ट स्टोरी प्राइज़ साल 2012 से कॉमनवेल्थ से अप्रकाशित सर्वश्रेष्ठ शोर्ट स्टोरी के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार एशिया, पेसिफिक, अफ्रीका, कनाडा और यूरोप, और कैरेबियन के पांच रीजन के विजेताओं दिया जाता है। प्रत्येक विजेता को 2,500 पाउंड (लगभग 2.4 लाख रुपये) मिलते हैं और सभी विजेता को कुल £ 5,000 (लगभग 4.72 लाख रुपये) मिलते हैं।

        विश्व पर्यावरण दिवस: 5 जून

        about - Part 2720_11.1
        हर साल 5 जून को विश्व स्तर पर World Environment Day यानि विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह दिन पर्यावरण संक्षरण और लोगों को प्रकृति के महत्त्व के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन पर्यावरण को संरक्षित करने और इसे बनाए रखने में व्यक्तियों, उद्यमों और समुदायों द्वारा “एक प्रबुद्ध विचार और जिम्मेदार आचरण के लिए आधार” को व्यापक बनाने का अवसर प्रदान करता है।
        विश्व पर्यावरण दिवस 2020 को Biodiversity यानि जैव विविधता की थीम पर मनाया जाएगा। यह विषय एक चिंता का प्रतीक है जो तत्काल और अस्तित्व दोनों से संबंधित है। विश्व पर्यावरण दिवस को संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रोत्साहित किया जाता है और वर्ष 2020 में कोलंबिया विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी करेगा , जबकि 2019 में, चीन इसका मेजबान देश था।
        विश्व पर्यावरण दिवस: इतिहास

        साल 1974 में पहली बार “Only one Earth” के नारे के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। वर्ष 1972 में मानव पर्यावरण पर सम्मेलन आयोजित किया गया था जो संयुक्त राष्ट्र में 5 से 16 जून तक चला था।



        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
        महत्वपूर्ण तथ्य-

        • केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री: हर्षवर्धन.

        सूचना मंत्रालय ने “One Year of Modi 2.0” ई-बुकलेट का किया विमोचन

        about - Part 2720_13.1
        सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B) द्वारा ‘One Year of Modi 2.0 – Towards A Self-Reliant India’ नामक एक ई-बुकलेट जारी की गई है। ये ई-बुकलेट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालती है। यह सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ का प्रतीक है।
        पुस्तिका में दी गई मुख्य बाते:
        • धारा 370 उन्मूलन
        • अयोध्या राम मंदिर मुद्दे का निपटारा
        • ट्रिपल तालक का अपराधीकरण
        • बोडो समझौता
        • नागरिकता अधिनियम (CAA) में संशोधन
        • इस पुस्तक के COVID-19 महामारी से लड़ने के लिए की गई कार्रवाइयों और आर्थिक गिरावट से कैसे निपटा जा रहा है, इस पर एक अलग से भाग दिया गया है।
        • अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम: अमेरिका में हाउडी मोदी कार्यक्रम, गुजरात में नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम और ममल्लापुरम मोदी-शी जिनपिंग शिखर सम्मेलन.
        • इसके अलावा इसमें 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज पर भी प्रकाश डाला गया है, जो अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए घोषित किया, जो जीडीपी का लगभग 10% हिस्सा है और ई-बुक संस्करण में निरंतर विकास का भी उल्लेख किया गया है.

        केंद्र सरकार ने विदेशी नागरिकों के कौशल मानचित्रण के लिए शुरू की SWADES योजना

        about - Part 2720_15.1
        भारत सरकार ने ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत विदेशों से लौटने वाले भारतीय नागरिकों का कौशल मानचित्रण करने के लिए एक नई पहल ‘SWADES’ (स्किल्ड वर्कर्स अराइवल डेटाबेस फॉर एम्प्लॉयमेंट सपोर्ट) शुरू की है। इस पहल का लक्ष्य भारतीय और विदेशी कम्‍पनियों की मांग को समझने और उसे पूरा करने के लिए उनके कौशल और अनुभव के आधार पर योग्य नागरिकों का एक डेटाबेस तैयार करना है।
        यह कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की एक संयुक्त पहल है। विदेशों से लौटने वाले नागरिकों के आवश्यक विवरण एकत्र करने के लिए ऑनलाइन फॉर्म तैयार किया गया है, जो www.nsdcindia.org/swades पर उपलब्ध होगा। इस फॉर्म में कार्य क्षेत्र, पद का नाम, रोजगार, अनुभव के वर्षों से जुड़े विवरण शामिल हैं।

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण
        तथ्य-

        • कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री: महेंद्र नाथ पांडे.
        • नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (आईसी): हरदीप सिंह पुरी.
        • विदेश मंत्री: सुब्रह्मण्यम जयशंकर.

          जाने-माने फिल्मकार बासु चटर्जी का निधन

          about - Part 2720_17.1
          महान फिल्मकार और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित बासु चटर्जी का निधन। उन्हें “छोटी सी बात” और “रजनीगंधा” जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता था। इसके अलावा उन्होंने दो प्रसिद्ध टीवी धारावाहिकों “ब्योमकेश बख्शी” और “रजनी” का भी निर्देशन किया था।
          बासु चटर्जी ने हिंदी फिल्म जगत के साथ-साथ बंगाली सिनेमा में भी काम किया और उनकी कुछ जानी-मानी कृतियों में “खट्टा मीठा”, “उस पार”, “चितचोर”, “बातों बातों में” और “पिया का घर” शामिल हैं। 1992 में उनकी फिल्म दुर्गा के लिए उन्हें परिवार कल्याण के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

          भारत सरकार ने 1.5 करोड़ डेयरी किसानों के लिए शुरू किया किसान क्रेडिट कार्ड अभियान

          about - Part 2720_19.1
          भारत सरकार ने 1.5 करोड़ डेयरी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) उपलब्‍ध कराने के लिए अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत, भारत सरकार अगले दो महीनों के भीतर यानि 1 जून से 31 जुलाई 2020 तक 1.5 करोड़ डेयरी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान करेगी। किसान क्रेडिट कार्ड दुग्‍ध संघों और दुग्‍ध उत्‍पादक कम्‍पनियों से जुड़े डेयरी किसानों को प्रदान किया जाएगा।

          केंद्र सरकार ने इस अभियान के पहले चरण में, उन सभी किसानों को कवर करने का लक्ष्य रखा है जो डेयरी सहकारी समितियों के सदस्य हैं और विभिन्न दुग्‍ध संघों से जुड़े हैं और जिनके पास केसीसी नहीं है।

          Click Here To Get Test Series For SBI PO 2020

          किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के बारे में:
          • संपार्श्विक या कोलैटरल के बिना केसीसी ऋण की सामान्य सीमा 1.6 लाख रुपये होगी.
          • उत्पादकों और प्रसंस्करण इकाइयों के बीच बिना किसी बिचौलियों के गठजोड़ के अंतर्गत जिन किसानों का दूध सीधे तौर पर दुग्‍ध संघों द्वारा खरीदा जाता है, उनके मामले में ऋण सीमा कोलैटरल के बिना 3 लाख रुपये तक होगी।
          डेयरी किसानों को केसीसी प्रदान करने का विशेष अभियान किसानों के लिए प्रधानमंत्री के आत्‍मनिर्भर भारत पैकेज के तहत शुरू किया गया है, इससे दुग्ध संघों से जुड़े डेयरी किसानों के लिए ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और साथ ही बैंकों को ऋण चुकता होने का आश्वासन भी मिलेगा।

          6 महीने के लिए बढ़ाया गया लक्ष्मी विलास बैंक के CEO सुब्रमण्यन सुंदर का कार्यकाल

          about - Part 2720_21.1
          लक्ष्मी विलास बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुब्रमण्यन सुंदर का कार्यकाल भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी मिलने के बाद बढ़ा दिया गया है। उनके कार्यकाल को 6 महीने की अवधि यानि 30 नवंबर 2020 तक अथवा नए सीईओ की नियुक्ति तक, जो भी पहले हो तक के लिए बढ़ा दिया गया है ।
          लक्ष्मी विलास बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में सुब्रमण्यन सुंदर के कार्यकाल को दूसरी बार बढ़ाया गया है।

          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

          • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांता दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.

          Recent Posts

          द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
          Most Important Questions and Answer PDF
          QR Code
          Scan Me