विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस: 7 जून

about - Part 2718_3.1
दूसरा World Food Safety Day (WFSD) यानि विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 7 जून 2020 को मनाया गया। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य विभिन्न खाद्य जनित जोखिमों और इसके रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही, इस दिन एक अभियान जागरूकता भी चलाया जाता है कि किस प्रकार खाद्य सुरक्षा हमारे लिए अधिक महत्वपूर्ण है, जो जीवन के विभिन्न अन्य महत्वपूर्ण कारकों जैसे मानव स्वास्थ्य, आर्थिक विकास और कई अन्य से संबंधित है। इसके अलावा, इस दिन निश्चित रूप से खाद्य सुरक्षा और कृषि, सतत विकास और बाजार पहुंच जैसे अन्य तत्वों के बीच एक संबंध भी सुनिश्चित किया जाता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, इस वर्ष का विषय ‘Food safety, everyone’s business’ है।
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का इतिहास:

पहली बार विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस, दिसंबर 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपनाया गया था। पहली बार खाद्य सुरक्षा दिवस 2019 में “Food safety, everyone’s business” के विषय के साथ मनाया गया था है। संयुक्त राष्ट्र ने इस साल के लिए कोई थीम जारी नहीं की है, इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि इस बार की थीम भी “Food safety, everyone’s business” ही रहेगी। इस तरह संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के सहयोग से विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 7 जून 2019 से 7 जून को पहले खाद्य सुरक्षा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • डब्लूएचओ के महानिदेशक: टेड्रोस एडहानॉम; मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड.
  • खाद्य और कृषि संगठन का मुख्यालय: रोम, इटली.
  • खाद्य और कृषि संगठन स्थापित: 16 अक्टूबर 1945.

जाने-माने कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सरजा का निधन

about - Part 2718_5.1
कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सरजा का निधन। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘वायुपुत्र’ फिल्म से की थी। उन्होंने Samhaara, Aadyaa, Khaki, Sinnga, Amma I Love You, Prema Baraha, Dandam Dashagunam और Varadhanayaka जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी आखिरी कन्नड़ फिल्म एक्शन-ड्रामा शिवार्जुना थी।

बॉलीवुड प्रोड्यूसर अनिल सूरी का निधन

about - Part 2718_6.1

COVID-19 के कारण बॉलीवुड फिल्म निर्माता(प्रोड्यूसर) अनिल सूरी का निधन हो गया. वह बॉलीवुड फिल्मों जैसे कि स्टार कलाकार राज कुमार-रेखा की कर्मयोगी और राज तिलक के निर्माण के लिए प्रसिद्ध थे. 1991 में, उन्होंने राजेश खन्ना, फराह नाज़ और जीतेंद्र अभिनीत फिल्म “बेगुनाह” का निर्देशन भी किया. 

Click Here To Get Test Series For SBI PO 2020

Find More Obituaries News

ब्रिटिश प्रोड्यूसर और गीतकार Rupert Hine का निधन

about - Part 2718_7.1

ब्रिटिश फिल्म निर्माता (प्रोड्यूसर) और गीतकार Rupert Hine, जिन्होंने Tina Turner, Howard Jones आदि कलाकारों के साथ काम किया, का निधन हो गया. उन्होंने folk band Rupert & David में एक संगीतकार के रूप में अपना करियर शुरू किया और Quantum Jump and Spin 1ne 2wo जैसे अन्य बैंड के साथ भी काम किया

Click Here To Get Test Series For SBI PO 2020

Rupert Hine 1980 और 1990 के दशक में एक प्रमुख निर्माता थे. उन्होंने प्रसिद्ध फ़िल्मों के लिए साउंडट्रैक दिए जो बेटर ऑफ डेड, गोल्डन आई, द फ़िफ़्थ एलीमेंट आदि हैं. उन्होंने ग्रैमी-विजेता सिंगल बेटर बी गुड टू मी का भी निर्माण किया था. 

Find More Obituaries News

लाँच की गई सूचना पुस्तिका “Safe online learning in the times of COVID-19”

about - Part 2718_8.1

मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक ने “Safe online learning in the times of COVID-19 ” नामक इनफार्मेशन बुकलेट लॉन्च की. ऑनलाइन सुरक्षित रहने के बारे में छात्रों और शिक्षकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) और UNESCO नई दिल्ली कार्यालय द्वारा  बुकलेट बनाई गई है.

Click Here To Get Test Series For SBI PO 2020

Safe online learning in the times of COVID-19” बुकलेट बच्चों, युवाओं को क्या करें और क्या न करें के माध्यम से ऑनलाइन सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, माता-पिता और शिक्षकों को अपने बच्चों को इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने का तरीका सिखाने में मदद मिलेगी.

Find More Miscellaneous News Here

विश्व पर्यावरण दिवस पर आईकोमिट ‘#iCommit’ पहल की गई शुरू

about - Part 2718_9.1

बिजली और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री आर. के. सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “#iCommit” पहल शुरू की है. अभियान का उद्देश्य भविष्य में ऊर्जा दक्षता, नवीकरणीय ऊर्जा और स्थिरता की ओर बढ़ कर एक मजबूत और लचीली ऊर्जा प्रणाली का विकास करना है. 

Click Here To Get Test Series For SBI PO 2020


‘#iCommit’ पहल की जिम्मेदारी एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) की होगी, जिसमें सरकारों, कॉरपोरेट्स, बहुपक्षीय और द्विपक्षीय संगठनों, थिंक टैंकों के साथ-साथ इंडिविजुअल्स सभी को शामिल किया जाएगा, जिससे भारत के लिए एक नई ऊर्जा का निर्माण किया जा सके. 

Find More National News Here

भारत में आयोजित होगा महिला एशियन कप 2022

about - Part 2718_10.1

एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने भारत को 2022 महिला एशियाई कप के मेजबानी सिफारिश की है. यह 1979 के बाद से दूसरी बार है जब  टूर्नामेंट का आयोजन भारत में किया जाएगा. मेजबान के रूप में, भारत टूर्नामेंट के लिए ऑटोमेटिक रूप से योग्य हो जायेगा. 

Click Here To Get Test Series For SBI PO 2020

भारत को 2022 महिला एशियाई कप के मेजबानी अधिकार देने का निर्णय AFC महिला फुटबॉल समिति की बैठक में लिया गया. टूर्नामेंट को आठ टीमों के पिछले स्लॉट से 12 टीमों तक विस्तारित(expand) किया गया है


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य :

  • एशियाई फुटबॉल परिसंघ के अध्यक्ष: शेख सलमान बिन अब्राहिम अल खलीफा.
  • ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष: प्रफुल्ल पटेल.

Find More Sports News Here

6 जून – रूसी भाषा दिवस

about - Part 2718_11.1
संयुक्त राष्ट्र संघ हर साल 6 जून को संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं अरबी, रूसी, स्पेनिश, चीनी, अंग्रेजी और फ्रेंच में से प्रत्येक के इतिहास, संस्कृति और विकास के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए रूसी भाषा दिवस मनाता है.  इसलिए यह दिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा बहुभाषावाद और सांस्कृतिक विविधता का समर्थन करने और विकसित करने और संयुक्त राष्ट्र की सभी छह आधिकारिक भाषाओं की समानता बनाए रखने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है. 
रूसी भाषा दिवस महान रूसी कवि ए.एस. पुश्किन के जन्मदिन पर मनाया जाता है. 



सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेश (António Guterres)

एचडीएफसी बैंक ने शुरू किया “समर ट्रीट्स” अभियान

about - Part 2718_12.1
प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने “समर ट्रीट्स” अभियान शुरू किया  है. लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील के साथ बैंक द्वारा यह अभियान मर्चेंट्स, वेतनभोगी और स्वरोजगार ग्राहकों की जरुरत तो पूरा करने के लिए बढ़िया ऑफर है.  

“समर ट्रीट्स” अभियान के तहत, बैंक बड़े उपकरणों के लिए नो कॉस्ट EMI और नो डाउन पेमेंट की पेशकश करेगा. यह क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन खर्च पर 50% अतिरिक्त रिवॉर्ड पॉइंट के साथ चुनिंदा ब्रांडों पर छूट और कैशबैक भी प्रदान करेगा.

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक(Managing Director): आदित्य पुरी.

DLF के अध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त हुए, कुशाल पाल सिंह

about - Part 2718_13.1

लगभग छह दशक के बिज़नेस के बाद, कुशल पाल सिंह प्रॉपर्टी फर्म दिल्ली लैंड एंड फाइनेंस लिमिटेड (DLF) के अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए. राजीव सिंह को DLF के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है जबकि कुशल पाल सिंह को चेयरमैन एमेरिटस(मानद चेयरमैन) बनाया गया.

Click Here To Get Test Series For SBI PO 2020

कुशाल पाल सिंह 1946 में DLF कंपनी में शामिल हुए और 1 अक्टूबर, 1995 को DLF के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था. उनके नेतृत्व में, प्रॉपर्टी फर्म DLF का विस्तार गुड़गांव से बाहर अपार्टमेंट, शॉपिंग मॉल और होटल से हुआ

Find More Appointments Here

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me