मोनिका मोहता को बनाया गया स्विट्जरलैंड में भारत का नया राजदूत

about - Part 2717_3.1
मोनिका कपिल मोहता को स्विट्जरलैंड में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में स्वीडन में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं। वह 1985 बैच की IFS अधिकारी हैं।
मोनिका कपिल मोहता स्विटजरलैंड में भारत के वर्तमान राजदूत सिबी जॉर्ज की जगह लेंगी। सिबि जॉर्ज को कुवैत में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।

ARCI और Mekins ने विकसित की UVC-आधारित डिसइन्फेक्शन कैबिनेट

about - Part 2717_5.1
धातु शोधन एवं नई सामग्री के अंतरराष्ट्रीय उन्नत अनुसंधान केंद्र International Advanced Research Centre for Powder Metallurgy and New Materials (ARCI) और MEKINS इंडस्ट्रीज द्वारा मिलकर UVC- आधारित कैबिनेट को विकसित किया है। UVC- आधारित कैबिनेट, COVID 19 की सतह के संक्रमण को रोकने के लिए नॉन-क्रिटिकल अस्पताल की वस्तुओं, प्रयोगशाला वस्त्र और PPEs किट्स को कीटाणुरहित करेगी। इसके अतरिक्त कैबिनेट में वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और कई घरेलू प्रदर्शनी में ग्राहकों को प्रदर्शित की जाने वाली वस्तुओं कीटाणुरहित करने की क्षमता भी होगी।
लॉकडाउन में छूट के चलते, सतह संक्रमण के माध्यम से इस महामारी के फैलने की संभावना ओर बढ़ जाती है और इसीलिए ऐसी स्थितियों में आम उपयोगिताओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी। इस तरह, इससे निपटने का सबसे अच्छा तरीका यूवीसी प्रकाश के संपर्क के माध्यम से ड्राई और रासायनिक मुक्त तेजी से कीटाणुशोधन का इस्तेमाल करना है।
UVC- आधारित कैबिनेट के बारे में:

UVC कीटाणुशोधन कैबिनेट में 30W के 4 UVC लैंप (किनारों पर) और 15 W (ऊपर और नीचे) के 2 लैंप लगे हैं और इसलिए यह कैबिनेट में रखे गए कीटाणुनाशक वस्तुओं के लिए पर्याप्त प्रवाह प्रदान करता है जो धातु ग्रिल्ड फ्रेम द्वारा अलग किए गए हैं ताकि पर्याप्त प्रकाश सभी ओर जा सके। कैबिनेट 10 मिनट के भीतर सभी रखे गए सामानों को कीटाणुरहित करने में सक्षम है।

केंद्र सरकार ने जया जेटली के नेतृत्व में गठित की टास्क फोर्स

about - Part 2717_7.1
भारत सरकार द्वारा शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर, कुल प्रजनन दर, जन्म के समय लिंग अनुपात, बाल लिंग अनुपात (सीएसआर) सहित पोषण और स्वास्थ्य से संबंधित सभी अन्य मुद्दे के मूल्यांकन के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। साथ ही, यह गर्भावस्था और जन्म के दौरान स्वास्थ्य और चिकित्सा और माँ और बच्चे की चिकित्सीय सेहत एवं पोषण की स्थिति के साथ-साथ विवाह और मातृत्व की आयु के इन सभी के साथ सह-संबंध  की भी समीक्षा करेगा। इस टास्क फोर्स का गठन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा किया गया है, इसका नेतृत्व जया जेटली करेंगी।
जया जेटली के नेतृत्व वाली 10 सदस्यीय टास्क फोर्स उचित कानूनों और वर्तमान कानूनों में संशोधन का प्रस्ताव रखेगी। इसके अलावा यह कार्यदल की सिफारिशों को लागू करने के लिए समयसीमा के साथ एक विस्तृत शुभारंभ योजना तैयार करेगा। ये टास्क फोर्स महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी जिम्मेदार होगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री: स्मृति जुबिन ईरानी.

जी-20 समूह ने COVID-19 महामारी के लिए 21 बिलियन डॉलर से अधिक की सहायता राशि देने का किया ऐलान

about - Part 2717_9.1
जी20 के समूह (G20) के सदस्य देशों ने COVID-19 महामारी से लड़ने के लिए 21 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक सहायता राशि देने की प्रतिबद्धता जताई है। इस समूह ने वैश्विक स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए 21 डॉलर बिलियन से अधिक का वादा करके वैश्विक प्रयासों का सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई है और इस तरह COVID-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान दे रहा है।
इसके अलावा G20 नेताओं ने विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से भी अपील की कि वे सभी साधनों का पूरी तरह से उपयोग करके देशों की हर प्रकार से सहायता करें।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ये 20 सदस्यी समूह (G20) अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है जो हर महाद्वीप के विकसित और विकासशील दोनों देशों के नेताओं को एक मंच पर साथ लाता है।
  • G20 समूह के सदस्य देश है:- अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू).

भारत में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए CSIR और अटल इनोवेशन मिशन के बीच हुआ करार

about - Part 2717_11.1
वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (Council of Scientific & Industrial Research) ने भारत में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अटल इनोवेशन मिशन (AIM) के साथ साझेदारी की है। AIM भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है जो देश में नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देती है। दोनों संगठनों ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के इरादे से एक करार पर हस्ताक्षर किए हैं।
साझेदारी के प्रमुख क्षेत्र हैं:
  • यह साझेदारी अटल इनोवेशन मिशन के अंतर्गत सीएसआईआर इन्क्यूबेटर्स के जरिये विश्व स्तरीय स्टार्ट-अप का समर्थन करेगी.
  • नई साझेदारी से नवाचारों के नये मॉडल्स पर आधारित संयुक्त प्रयासों, सीएसआईआर इनोवेशन पार्कों की स्थापना.
  • AIM की एक पहल ARISE के साथ CSIR के सहयोग से, वे MSME उद्योग में नवाचार और अनुसंधान को प्रोत्साहित किया जाएगा.
  • अटल टिंकरिंग लैब्स और जिज्ञासा नामक परियोजनाएं इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। सीएसआईआर द्वारा संचालित जिज्ञासा परियोजना के तहत अब तक तीन लाख से अधिक स्कूली बच्चों को वैज्ञानिकों से सीधा साक्षात्कार करने या फिर वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं में जाने का मौका मिला है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नीती आयोग के उपाध्यक्ष: राजीव कुमार; CEO: अमिताभ कांत.
  • वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के महानिदेशक: शेखर सी मांडे.

ARCI ने कैंसर के जल्द इलाज के लिए तैयार की मैग्नेटोकैलोरिक सामग्री

about - Part 2717_13.1
धातु शोधन एवं नई सामग्री के लिए अंतरराष्ट्रीय उन्नत अनुसंधान केंद्र International Advanced Research Centre for Powder Metallurgy and New Materials (ARCI) के वैज्ञानिकों ने एक दुर्लभ धातु आधारित मैग्नेटोकैलोरिक सामग्री तैयार की है जिसे कैंसर के उपचार के लिए प्रभावी रूप से इस्तेमाल किया जा सकेगा। मैग्नेटोकलोरिक सामग्रियों एक ऐसी वस्तु जिसमें एक चुंबकीय क्षेत्र लगाने या हटाने से वस्तु गर्म या ठंडा हो सकती है और इस तरह, यह नियंत्रित हीटिंग देने में सक्षम होगी। दुर्लभ पृथ्वी के मिश्र धातु को एआरसीआई की टीम द्वारा अध्ययन के लिए चुना गया है क्योंकि कुछ दुर्लभ धातुएं मानव शरीर के अनुकूल होती हैं।
मैग्नेटोकैलोरिक सामग्री चुंबकीय क्षेत्र लागू करने या हटाने पर क्रमश: गर्म होता है या ठंडा होता है। इसके इस्तेमाल का फायदा यह है कि चुंबकीय क्षेत्र हटाते ही इसमें शीतलन का प्रभाव दिखने लगता है जबकि चुंबकीय सूक्ष्म कणों के मामले में चुंबकीय क्षेत्र हटाने पर भी जरूरत से ज्यादा तापमान बना रहता है। इस प्रकार, यह उपचार कैंसर के दुष्प्रभावों में कमी लाएगा और मानव शरीर को होने वाले नुकसान को भी कम करेगा। इसके अलावा यह कैंसर के ट्यूमर के उपचार के समय को भी कम करेगा।

पूर्व विश्व जिमनास्टिक चैंपियन कर्ट थॉमस का निधन

about - Part 2717_15.1
विश्व जिमनास्ट चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले अमेरिकी कर्ट थॉमस का निधन। उन्होंने 1978 में विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। थॉमस ने 1979 विश्व चैंपियनशिप में कुल रिकॉर्ड छह स्वर्ण पदक जीते। तब से उनके रिकॉर्ड की बराबरी 2018 की विश्व चैंपियनशिप में केवल सिमोन बाइल्स ने की है। पेशेवर रूप से प्रतिस्पर्धा में रिकॉर्ड बनाए जाने पहले थॉमस इंडियाना स्टेट यूनिवर्सिटी में पांच बार एनसीएए चैंपियन रह चुके थे। इसके अलावा उन्होंने 1977 में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए जिम्नास्टिक टीम का भी नेतृत्व किया था।

ISRO & ARIES ने SSA और एस्ट्रोफिजिक्स के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

about - Part 2717_17.1
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष सिचुएशनल अवेयरनेस (SSA) और एस्ट्रोफिजिक्स के क्षेत्र में सहयोग के लिए आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंसेज (ARIES) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह MoU अंतरिक्ष ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग, अंतरिक्ष मौसम, खगोल भौतिकी और नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट (NEO) में अनुसंधान और विकास अध्ययनों के लिए ऑप्टिकल टेलीस्कोप अवलोकन सुविधाओं की स्थापना में ISRO और ARIES के बीच भविष्य के सहयोग के लिए योजना तैयार करेगा।

इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष के मलबे के संयुग्मन खतरों से भारतीय अंतरिक्ष परिसंपत्तियों के लिए ढाल तैयार करना और खगोल भौतिकी, सौर विज्ञान और अंतरिक्ष वातावरण के आरएंडडी भविष्य के अंतरिक्ष अन्वेषण परियोजनाओं और भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र में प्रगति की कुंजी के लिए आधार तैयार करना हैं।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • इसरो के निदेशक: के. सिवन, मुख्यालय: बेंगलुरु; स्थापित: 1969.
  • ARIES की स्थापना 20 अप्रैल 1954 को हुई थी.
  • ARIES स्थित: नैनीताल, उत्तराखंड.

    UNADAP ने एम नेत्रा को बनाया ‘गुडविल एंबेसडर फॉर द पुअर’

    about - Part 2717_19.1
    तमिलनाडु की 13 वर्षीय लड़की, एम नेत्रा को संयुक्त राष्ट्र के विकास और शांति संघ (United Nations Association for Development and Peace) द्वारा ‘गुडविल एम्बेसडर फॉर द पुअर’ के रूप में नियुक्त किया गया है। UNADAP ने कहा कि नेत्रा को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) सम्मेलनों में बोलने का अवसर दिया जाएगा और वह जेनेवा में सिविल सोसाइटी फोरम और सम्मेलनों को संबोधित करेंगी। डिक्सन स्कालरशिप ने नेत्रा को 1,00,000 रुपये की छात्रवृत्ति राशि से सम्मानित किया है।
    इससे पहले 13 वर्षीय लड़की ने अपने पिता सी. मोहन द्वारा उसकी शिक्षा के लिए बचाए 5 लाख रुपये लॉकडाउन के दौरान गरीबों को आवश्यक वस्तुओं मुहैया कराने के लिए खर्च करने के लिए मना लिया था। यह पैसा नेत्रा की शिक्षा और भविष्य में उसे सिविल सेवा में प्रवेश दिलवाने के लिए उसके पिता ने बचाया था।

    विश्व महासागरीय दिवस: 8 जून

    about - Part 2717_21.1
    हर साल विश्व स्तर पर 8 जून को World Ocean Day यानि विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमारे जीवन में महासागर के महत्व और इनके संरक्षण के लिए जरुरी प्रयासों के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। 
    संयुक्त राष्ट्र विश्व महासागरीय दिवस 2020 का विषय “Innovation for a Sustainable Ocean” है। नवाचार- नवीनतम प्रयासों, विचारों, या उत्पादों की शुरूआत से संबंधित है – एक गतिशील शब्द है और जो मौलिक रूप से आशा से भरा हुआ है।’
    इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को समुद्र पर मानव कार्यों के प्रभाव की सामान्य जानकारी देना है, महासागरों के लिए नागरिकों के विश्वव्यापी अभियान को चलाना, और दुनिया के महासागरों के स्थायी प्रबंधन के लिए एक परियोजना पर दुनिया की आबादी को जुटाना और एकजुट करना है। सभी को बताना कि ये भोजन और चिकित्सा का एक प्रमुख स्रोत होने के साथ-साथ जीवमंडल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी हैं।
    विश्व महासागरीय दिवस का इतिहास:

    कनाडा सरकार ने 1992 में रियो डी जेनेरियो में हुई अर्थ समिट में विश्व महासागर दिवस की अवधारणा का प्रस्ताव रखा था। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आधिकारिक रूप से विश्व महासागर दिवस की शुरुआत 2008 में की गई ताकि 8 जून को दुनिया भर में महासागरों से संबंधित मुद्दों को हाल करने और समुद्र के पानी को बचाने के लिए भी वार्षिक रूप से मनाया जा सके। इस तरह द ओशन प्रोजेक्ट और वर्ल्ड ओशन नेटवर्क के सहयोग से, इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने लगा है।
    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-
    • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव:
      एंटोनियो गुटेरेस.
    • .

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me