यूक्रेनी मुक्केबाज ओलेक्सांद्र ग्वोज्डिक ने संन्यास का किया ऐलान

about - Part 2718_3.1
यूक्रेन के पूर्व वर्ल्ड लाइट हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन ओलेकेंडर गॉव्ज़्डीक ने संन्यास की घोषणा की है। उनके रिटायर्मेंट की घोषणा उनके प्रबंधक एगिस क्लिमस ने की। उक्रेनियन मुक्केबाज ने दिसंबर 2018 में एडोनिस स्टीवेन्सन को हराकर WBC का खिताब जीता था, जिन्होंने पिछले पांच वर्षों से बेल्ट पर कब्ज़ा जमाया हुआ था।
ऑलेक्ज़ेंडर ग्वोज़्डिक ने साल 2012 ओलंपिक में लाइट हैवीवेट वर्ग में यूक्रेन का प्रतिनिधित्व किया और कांस्य पदक जीतकर अपने देश को गौरवान्वित किया।

बांग्लादेश ने COVID 19 के लिए ‘Shohojodha’ ऑनलाइन प्लाज्मा नेटवर्क किया शुरू

about - Part 2718_5.1
बांग्लादेश सरकार ने ‘Shohojodha’ नामक एक पहल शुरू की है, जो COVID -19 उपचार से ठीक हुए रोगियों के प्लाज्मा एक्सचेंज की सुविधा का एक ऑनलाइन नेटवर्क है।
कोरोनोवायरस से ठीक होने वाले रोगियों से प्लाज्मा के स्टोर और वितरण की सुविधा के लिए स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS), a2i इनोवेशन लैब और ई-जनरेशन के सहयोग से बांग्लादेश सरकार के ICT डिवीजन द्वारा यह पहल शुरू की गई है। बांग्लादेश में कोरोनावायरस रोगियों के लिए प्लाज्मा थेरेपी अभी ट्रायल प्रक्रिया में है, जिसे सरकार से अंतिम मंजूरी की प्रतीक्षा है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री: शेख हसीना; राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका.

हल्द्वानी में खोला गया उत्तराखंड का सबसे बड़ा जैव विविधता पार्क

about - Part 2718_7.1
उत्तराखंड वन विभाग ने हल्द्वानी में राज्य के सबसे बड़े जैव विविधता पार्क (biodiversity park) का शुभारंभ किया है। इस जैव विविधता पार्क को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, वनस्पतियों, विशेष रूप से औषधीय पौधों के संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए खोला गया है।
उत्तराखंड वन अनुसंधान विंग जैव विविधता पार्क 18 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें लगभग 500 प्रजातियों के साथ 40 विषयगत खंड हैं। इस पार्क को खोलने का उद्देश्य मानव जीवन में प्रत्येक पौधे के महत्व को प्रदर्शित करना है। जैव विविधता पार्क में पौधों की प्रजातियों को आध्यात्मिक और धार्मिक, वैज्ञानिक, मानव स्वास्थ्य और सौंदर्य मूल्य वर्गों में विभाजित किया गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री: त्रिवेंद्र सिंह रावत; राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य.

DST ने संयुक्त साइंस कम्युनिकेशन फोरम का किया गठन

about - Part 2718_9.1
हाल ही में विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के विज्ञान संचार संस्थानों और एजेंसियों के बीच आपसी बातचीत, सहयोग और समन्वय को सुविधाजनक बनाने के लिए संयुक्त साइंस कम्युनिकेशन फोरम का गठन किया गया है। साइंस कम्युनिकेशन फोरम को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा गठित किया गया है। इस फोरम को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद (National Council for Science & Technology Communication) का सचिवालय सहायता प्रदान करेगा।

संयुक्त साइंस कम्युनिकेशन फोरम के बारे में:

डीएसटी द्वारा गठित संयुक्त साइंस कम्युनिकेशन फोरम विभिन्न संस्थानों में फैले विज्ञान संचार प्रयासों को एकीकृत करेगा। साथ ही यह फोरम विभिन्न संस्थानों के विज्ञान संचार प्रयासों को एक साथ लायेगा और व्यापक स्तर पर एक आम नीति और सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने में मदद करेगा। इस फोरम प्रतिनिधित्व कृषि, स्वास्थ्य, संस्कृति, रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा और सूचना और प्रसारण सहित विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के वरिष्ठ अधिकारी करेंगे।


फोरम भारत में मैक्रो और माइक्रो दोनों ही स्तरों पर विज्ञान संचार कार्यक्रमों की प्रभावी योजना और इसके कार्यान्वयन के लिए रणनीतियां बनाने पर काम करेगा, जिससे विज्ञान के लिए जागरूकता बढ़ेगी और बड़े पैमाने पर लोगों में विज्ञान के प्रति रूचि पैदा होगी।

केरल में इस्तेमाल किए मास्क को डिस्पोज करने के लिए लॉन्च किया गया “BIN-19”

about - Part 2718_11.1
केरल के कोचिन में स्थित एक स्टार्टअप वीएसटी मोबलिटी सॉल्यूशनंस द्वारा इस्तेमाल किए मास्क को डिस्पोज करने के लिए “BIN-19” और “UV SPOT” नामक डिवाइस लॉन्च किया गया है। स्वचालित मास्क डिस्पोजल मशीन को COVID-19 से निपटने के प्रयासों के तहत लॉन्च किया गया है। इस स्वचालित मशीन से पर्यावरणीय क्षति को रोकने में मदद मिलेगी और इससे इस्तेमाल किए गए मास्क के निपटान की समस्या का भी समाधान होगा पाएगा।


स्मार्टबिन “BIN-19” के बारे में:

इंटरनेट ऑफ थिंग्स आधारित बिन-19 को इस्तेमाल किए गए फेस-मास्क को इकट्ठा करने और कीटाणुरहित करने के लिए विकसित किया गया है। यह मशीन कार्यालयों, घरों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बहुत उपयोगी साबित होगी। इसके एक कंटेनर के अंदर गिराए गए मास्क को पहले एक प्रक्रिया द्वारा डिस्इनफेक्ट किया जाएगा। बिन के अंदर कीटाणु रहित मास्क दूसरे कंटेनर में डाल दिए जाएंगे। मास्क छोड़ने वाला व्यक्ति बिन-19 से जुड़ी स्वचालित सैनिटाइज़र मशीन की मदद से अपने हाथों को सैनिटाईज कर सकता है। बिन -19 के IoT फीचर्स में ऑटो सेनिटाइजर डिस्पेंसर, पावर ऑन / ऑफ अलर्ट, बॉक्स ओपन अलर्ट, नेविगेट करने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन, स्टेटस अलर्ट के लिए वेब पोर्टल शामिल हैं।

बहुउद्देशीय कीटाणुनाशक “UV SPOT” के बारे में:

UV SPOT एक यूवी लाइट-आधारित बहुउद्देशीय डिस्इंफेक्टर है, जो आंतरिक सतहों और यूवीसी लैंप के साथ डिवाइस वायरस से निपटने में कारगर है। यूवी-आधारित डिवाइस मुख्य रूप से दूषित या उपयोग किए गए फेस-मास्क के निपटान के लिए और यूवीसी स्थिर धातु उत्पादों के पुन: उपयोग के लिए उपयोग किया जाता है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • वीएसटी मोबिलिटी सॉल्यूशंस के सीईओ: एल्विन जॉर्ज.

OECD ने वित्त वर्ष-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 3.7% पर सिकुड़ने का जारी किया अनुमान

about - Part 2718_13.1
आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (Organisation for Economic Co-operation and Development-OECD) ने अपना इकनोमिक आउटलुक जारी किया है। अंतर-सरकारी आर्थिक संगठन ने अपने आर्थिक आउटलुक में वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 3.7% फीसदी संकुचन (Economic Contraction) का अनुमान लगाया है। इसके अलावा OECD के इस आउटलुक में यह भी बताया है कि यदि भारत में दूसरा COVID-19 का प्रकोप आता है, तो इसकी विकास दर गिरकर -7.3% होने की संभावना है।

इसके अतिरिक्त OECD के इकोनॉमिक आउटलुक में कोविड -19 परिदृश्य में भारत के विकास को ‘सिंगल-हिट’ में 7.9% तक उभरने का अनुमान लगाया गया है, जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में ‘डबल-हिट’ 8.1% प्रतिक्षेप की उम्मीद जताई है।

भारतीय रेलवे ने पहले हाई राइज OHE पर 1 डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन का किया सफलतापूर्वक संचालन

about - Part 2718_15.1
भारतीय रेलवे ने पहले हाई राइज ओवर हेड इक्विपमेंट (OHE) को चालू करके एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया है और इसे पश्चिम रेलवे ने सफलतापूर्वक विद्युतीकृत क्षेत्र में डबल स्टैक कंटेनर चलाया है। इसके साथ, भारतीय रेलवे ओएचई क्षेत्र में उच्च पहुंच वाले पैनोग्राफ के साथ डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन चलाने वाला पहला रेलवे बन गया है, जो दुनिया भर में अपनी तरह की पहली पहल है।
इस पहले हाई राइज ओवर हेड इक्विपमेंट (OHE) से तार की ऊंचाई 7.57 मीटर है और जिसका 10 जून, 2020 को गुजरात के पालनपुर और बोटाद स्टेशनों के बीच सफलतापूर्वक संचालन किया गया था। भारतीय रेलवे की इस नई उपलब्धि से एक नवीनतम हरित पहल के रूप में ग्रीन इंडिया के महत्वाकांक्षी मिशन को भी बढ़ावा मिलेगा। भारत अपनी नवीनतम हरी पहल के रूप में। इस तरह की पहलों का जोर माल ढुलाई में नवाचार, गति और अनुकूलन पर है। 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय रेल मंत्री: पीयूष गोयल.

यूरोपीय कप विजेता टोनी ड्यून का निधन

about - Part 2718_17.1
मैनचेस्टर यूनाइटेड के यूरोपीय कप विजेता डिफेंडर टोनी ड्यून का निधन। उन्होंने वर्ष 1960 में आयरिश क्लब शेलबोर्न को छोड़कर मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब ज्वाइन कर लिया था। उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब के लिए 535 मैच खले और 1968 में क्लब की यूरोपीय कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी। टोनी ड्यूने ने क्लब के साथ अपने 13 साल के करियर के दौरान दो लीग खिताब और एक एफए कप जीता।
उनका फुटबॉल करियर 1979 में अमेरिकी क्लब डेट्रोइट एक्सप्रेस के साथ खत्म हुआ था।

ऐम्पपेस ने संपर्क रहित एटीएम निकासी सक्षम बनाने के लिए मास्टरकार्ड के साथ की भागीदारी

about - Part 2718_19.1
क्लाउड-आधारित भुगतान समाधान सर्विस प्रोवाइडर ऐम्पपेस (Empays) पेमेंट सिस्टम इंडिया ने COVID-19 महामारी के मद्देनजर भारत में संपर्क रहित एटीएम सेवा शुरू करने के लिए मास्टरकार्ड के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के अंतर्गत, मास्टरकार्ड ऐम्पपेस को मास्टरकार्ड द्वारा संचालित ATM कार्डलेस एटीएम लॉन्च करने में सहायता करेगा।

यह पहल उपयोगकर्ताओं को डिजिटल रूप से सबसे निकटतम एटीएम का पता लगाने में मदद करेगी और इन 4 सरल कदमों के जरिए निकासी करने में सक्षम बनाएगी:

  • बैंकिंग ऐप खोलकर
  • ATM पर QR स्कैन करके
  • बैंकिंग एप पर निकासी राशि को डालकर
  • एटीएम से कैश पिक-अप करना
इस पहल के माध्यम से, उपयोगकर्ता एटीएम में बिना डेबिट/क्रेडिट कार्ड डाले पैसे निकाल सकेंगे। यूएसए के बाद, भारत एकमात्र ऐसा दूसरा देश है जिसने उपयोगकर्ताओं से इस तरह के संपर्क रहित एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराई है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मास्टरकार्ड मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यू.एस.
  • मास्टरकार्ड के अध्यक्ष और सीईओ: अजयपाल सिंह बागा
  • .

हिमाचल प्रदेश में हुआ “पंचवटी योजना” का शुभारंभ

about - Part 2718_21.1
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले के वरिष्ठ नागरिकों के लिए “पंचवटी योजना” का शुभारंभ किया है। “पंचवटी योजना” के अंतर्गत, हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक विकास खंड में सभी आवश्यक सुविधाओं से लैस पार्क और उद्यान स्थापित करेगी। राज्य सरकार चालू वित्त वर्ष में राज्य में ऐसे 100 पार्क खोलने पर विचार कर रही है।
“पंचवटी योजना” बुजुर्ग लोगों को इन पार्कों और उद्यानों में टहलते हुए अपने ख़ाली समय बिताने का अवसर प्रदान करना चाहती है। इसका उद्देश्य उनकी स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वरिष्ट नागरिकों की जीवन प्रत्याशा में सुधार करना है। इसे ग्रामीण विकास की मनरेगा योजना के तहत क्रियान्वित किया जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर; राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय.

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me