सरकार ने अजय भूषण पांडे को बनाया नया वित्त सचिव

about | - Part 2691_3.1
केंद्र सरकार ने वर्तमान राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे की नियुक्ति नए वित्त सचिव के रूप में करने की घोषणा है। पांडे वर्तमान वित्त सचिव राजीव कुमार की जगह लेंगे। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने इस नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वे इससे पहले आधार – भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके है।

वित्त मंत्रालय में सचिवों में सबसे ज्यादा अनुभव वाले नौकरशाह को वित्त सचिव के रूप में नियुक्त किया जाता है।

  • गुजरात कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी अतनु चक्रवर्ती, आर्थिक मामलों के विभाग के वर्तमान सचिव हैं, जिनके हस्ताक्षर दो भाषाओँ एक रुपए के नए नोटों पर होंगे।
  • ओडिशा कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी तुहिन कांत पांडे, निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग के सचिव हैं।
  • तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी टी वी सोमनाथन, व्यय विभाग के मौजूदा सचिव हैं।
  • देबाशीष पांडा वित्तीय सेवा सचिव हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय वित्त मंत्री: निर्मला सीतारामन.

संजय कुमार पांडा होंगे तुर्की में भारत के अगले राजदूत

about | - Part 2691_5.1
विदेश मंत्रालय द्वारा वरिष्ठ राजनयिक संजय कुमार पांडा को तुर्की में भारत का नया राजदूत नियुक्त किए जाने घोषणा की गई है। वह संजय भट्टाचार्य स्थान लेंगे। वह 1991 भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं, जो वर्तमान में भारत के महावाणिज्य दूतावास, सैन फ्रांसिस्को में कार्यत है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय पर की गई है जब भारत-तुर्की संबंध तनावपूर्ण स्थिति में हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • तुर्की के राष्ट्रपति: रजब तैयब इरदुगान.
  • तुर्की की राजधानी: अंकारा; मुद्रा: टर्की लीरा
  • .

जादव पायेंग को कॉमनवेल्थ के पॉइंट्स ऑफ़ लाइट अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित

about | - Part 2691_7.1
असम के पर्यावरण कार्यकर्ता और ‘फॉरेस्ट मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से लोकप्रिय जादव पायेंग को 128 वें राष्ट्रमंडल पॉइंट्स ऑफ़ लाइट अवार्ड के लिए चुना गया। यूनाइटेड किंगडम की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा पायेंग को पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके द्वारा की जा रही है असाधारण स्वैच्छिक सेवा के लिए इस सम्मान के लिए चुना गया है।
कोलकाता में ब्रिटिश उप उच्चायुक्त निक लो 11 मार्च को पायेंग को सम्मानित करेंगे। साथ ही उन्हें नई दिल्ली में 2020 के कर्मयोगी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। जादव पायेंग ने पिछले कई वर्षों में नदी किनारे के पास जंगल का निर्माण कर विभिन्न प्रजातियों के जानवरों और पक्षियों का घर बनाने का काम किया है, जिसका नाम उनके नाम पर ‘मोलाई वन’ रखा गया है।
इस पुरस्कार की स्थापना राष्ट्रपति जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश द्वारा 1990 में की गई थी, जिन्हें 1989 में चालीसवें राष्ट्रपति बनाया गया था। कॉमनवेल्थ पॉइंट्स ऑफ़ लाइट पुरस्कार 53 राष्ट्रमंडल देशों के प्रेरणादायक वालंटियर को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट फ्री करने वाला पहला देश बना लक्समबर्ग

about | - Part 2691_9.1
यूरोप के सातवें सबसे छोटे देश लक्समबर्ग ने सड़क यातायात की समस्या और बड़ते दबाव को घटाने के लिए देश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट फ्री करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही यह देश सार्वजनिक परिवहन फ्री करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। यहां ट्रेनों, ट्रामों और बसों के किराए को हटा लिया गया है। फ्री किए जाने का मुख्य कारण पर्यावरण का संक्षरण और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना हैं।
यूरोप के इस छोटे और अमीर देश में अब सार्वजनिक परिवहन पर पहले खर्च होने वाले 440 यूरो (485 डॉलर) के वार्षिक पास की तुलना में नि: शुल्क होगा। हालाँकि यात्री अब भी प्रथम श्रेणी में यात्रा करने के लिए 660 यूरो सालाना भुगतान कर सकते हैं।
वर्तमान में लक्समबर्ग की आबादी लगभग 600,000 हैं, लेकिन पड़ोसी देश जर्मनी, बेल्जियम और फ्रांस से हर दिन काम के लिए आने वाले 214,000 से अधिक यात्री कार द्वारा यात्रा करते है, जिसके कारण शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या खड़ी हो जाती है। लक्समबर्ग की ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का लगभग आधे से ज्यादा हिस्सा परिवहन से आता हैं। यह ऐलान इस उम्मीद के साथ किया गया है कि लक्समबर्ग के 65% से अधिक लोग 2025 में साल 2017 के 73% की तुलना में काम पर जाने के लिए अपनी कार का उपयोग करेंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • लक्समबर्ग के प्रधानमंत्री: जेवियर बेटटेल.
  • लक्समबर्ग की राजधानी: लक्समबर्ग शहर.
  • लक्ज़मबर्ग की मुद्रा: यूरो
  • .

राष्ट्रपति कोविंद ने प्रदान किए 61 वें वार्षिक ललित कला अकादमी पुरस्कार

about | - Part 2691_11.1
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में कलाकारों को 61 वें राष्ट्रीय ललित कला अकादमी पुरस्कारों से सम्मानित किया। पुरस्कार पाने वालों कलाकारों को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार, शॉल और एक पट्टिका देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय ललित कला अकादमी पुरस्कार हर साल कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। पुरस्कार विजेताओं का चयन अकादमी द्वारा गठित निर्णायक मंडल के एक सम्मानित पैनल द्वारा किया जाता है। इन 15 विजेताओं को 283 कलाकृतियों में से चुना गया।

नीचे 61 वें वार्षिक राष्ट्रीय ललित कला अकादमी पुरस्कार के विजेताओं की पूरी सूची दी गई है: 

S. No.
विजेता
राज्य
1
अनूप कुमार मन्‍झुखी गोपी
तृश्शूरकेरल
2
डेविड मलाकार
कोलकातापश्चिम बंगाल
3
देवेंद्र कुमार खरे
वडोदरागुजरात
4
दिनेश पंड्या
मुंबईमहाराष्ट्र
5
फ़ारूक़ अहमद हलदर
कोलकातापश्चिम बंगाल
6
हरि राम कुम्‍भावत
जयपुरराजस्थान
7
केशरी नंदन प्रसाद
जयपुरराजस्थान
8
मोहन कुमार टी
बेंगलुरुकर्नाटक
9
रतन कृष्ण साहा
मुंबईमहाराष्ट्र
10
सागर वसंत कांबले
मुंबईमहाराष्ट्र
11
सतविंदर कौर
नई दिल्ली
12
सुनील तिरुवयूर
एर्नाकुलमकेरल
13
तेजस्वी नारायण सोनवणे
सोलापुरमहाराष्ट्र
14
यशपाल सिंह
दिल्ली
15
यशवंत सिंह
दिल्ली


ललित
कला अकादमी की पृष्ठभूमि:-
ललित
कला अकादमी- राष्ट्रीय कला अकादमी
 की स्थापना केंद्र सरकार द्वारा 5 अगस्त, 1954 को
एक स्वायत्त संस्था के रूप में की गई थी। अकादमी को
1957 में
सोसायटी पंजीकरण अधिनियम
1860 के तहत संवैधानिक दर्जा मिला था। अकादमी का उद्देश्य
रचनात्मकता की सभी शैलियों को शामिल करने के साथ – साथ पारंपरिक भारतीय कला और
समकालीन कला दोनों की देखभाल करना
,
जिससे कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय कला
परिदृश्य में कई समकालीन घटनाओं की पहचान करने में सहायता मिलती रहे है।

नई दिल्ली में भारतीय सेना की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी “प्रज्ञान समेलन 2020” हुई शुरू

about | - Part 2691_13.1
भारतीय सेना का अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार “प्रज्ञान सम्मेलन 2020” नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आरंभ हो गया है। इस सेमिनार का आयोजन सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज (CLAWS) द्वारा किया जा रहा है।



“प्रज्ञान सम्मेलन-2020“:-

प्रज्ञान सम्मेलन-2020 में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ जमीनी युद्ध की बदलती विशेषताओं और सेना पर इसके प्रभाव पर विचार-विमर्श की जाएगा। साथ ही यहां नए युग की युद्ध प्रणाली को परिभाषित करने वाले उभरते विचारों, दृष्टिकोणों पर विचार-विमर्श का मंच प्रदान किया जा रहा है।

“प्रज्ञान सम्मेलन 2020″ की मुख्य बाते:


“प्रज्ञान सम्मलेन 2020” सेमिनार के पहले दिन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों ने दो सत्रों में दो मुख्य विषयों पर चर्चा की। पहले सत्र में “Evolving Warfare: An Insight into the Changing Realm” (भविष्य के युद्ध लड़ने में उभरती प्रवृत्तियों तथा संभावनाओं की दृष्टि से सेना पर इसके प्रभाव) विषय पर चर्चा हुई, जबकि दूसरे सत्र में “The Technological Revolution: A Seminal Challenge” (प्रौद्योगिक क्रांति-मौलिक चुनौती) के विषय पर चर्चा की गई।

“प्रज्ञान सम्मलेन 2020” के दूसरे दिन “The Technological Revolution: A Seminal Challenge” के विषय पर की जाएगी।

नई दिल्ली में चल रहा है 35 वां आहार, खाद्य और आतिथ्य मेला

about | - Part 2691_15.1

नई दिल्ली में 3 से 7 मार्च तक चलने वाले आहार-  भोजन और आतिथ्य मेला का 35 वां संस्करण आयोजित किया जा रहा। इस मेले का आयोजन भारत व्यापार संवर्धन संगठन (India Trade Promotion Organisation) द्वारा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद विकास प्राधिकरण और कई अन्य शीर्ष उद्योग संघों के सहयोग से किया जा रहा है।

इस वर्ष मेले में भारत और विदेशों के 750 से अधिक प्रतिभागियों के खाद्य उत्पादों, मशीनरी, आतिथ्य, खाद्य और पेय उपकरण और सजावट के सामान और कन्फेक्शनरी वस्तुओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जा रही है।
इस मेले में हांगकांग, इजरायल, इंडोनेशिया, जापान, पोलैंड, रूस, स्विट्जरलैंड, ब्रिटेन और यूएई देश हिस्सा ले रहे है। इस मेले का आयोजन विशेष तौर पर हाल ही में घोषित केंद्रीय बजट में कृषि-समुदाय के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्रों विशेष कर आतिथ्य क्षेत्र की कंपनियों को बढ़ावा देने और ऊर्जा-कुशल बनाने पर केंद्रित किया जा रहा है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ITPO के अध्यक्ष: एल. सी. गोयल.
  • ITPO मुख्यालय: नई दिल्ली.
  • ITPO का गठन: 1 अप्रैल 1977
  • .

तस्नीम और मानसी ने BWF योनेक्स डच जूनियर इंटरनेशनल में जीता कांस्य पदक

about | - Part 2691_16.1
भारत की तस्नीम मीर और मानसी सिंह ने योनेक्स डच जूनियर इंटरनेशनल 2020 में लड़कियों की एकल बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है. BWF Yonex Dutch Junior International का आयोजन नीदरलैंड के हरलेम में किया गया था. यह पहला उदाहरण था जब भारतीय शटलरों ने इस BWF जूनियर इंटरनेशनल ग्रां प्री टूर्नामेंट में लड़कियों के एकल में दो कांस्य पदक जीता.
जहाँ कोरियाई शटलर सो यूल ली ने भारतीय शटलर तसनीम मीर को 21-19, 22-10 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया वहीँ इंडोनेशियाई शटलर सैफी रिजका नूरहिदा ने सेमीफाइनल में भारतीय शटलर मानसी सिंह को 21-11 और 21-16 के स्कोर से हराया.

हरियाणा में अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक चैम्पियनशिप हुई शुरू

about | - Part 2691_18.1
हरियाणा के पंचकुला जिले में अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक चैम्पियनशिप 2019 आरंभ हो गई है। यह अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक चैंपियनशिप का 68 वां संस्करण है। चैंपियनशिप का उद्देश्य 2028 में होने वाले ओलंपिक में भारत के प्रदर्शन को प्रोत्साहित करना है। इस लक्ष्‍य को हासिल करने के लिए, भारत सरकार ने 15,000 से अधिक खिलाडि़यों की पहचान की है और उनका प्रशिक्षण भी शुरु कर दिया है। देश भर से चुने गए 284 खिलाड़ी, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
सरकार 2028 में होने वाले ओलंपिक में अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और राज्य पुलिस संगठनों को कुछ खेलों को सौपें जाने की योजना भी बना रही है।

विश्व बैंक ने कोविड-19 से प्रभावित देशों के लिए 12 बिलियन डालर की मदद की कि घोषणा

about | - Part 2691_20.1
विश्व बैंक ने कोरोनोवायरस प्रकोप के चलते आर्थिक प्रभावों से जूझ रहे देशों की मदद के लिए 12 बिलियन अमरीकी डालर की राशि देने की घोषणा की है। ये वायरस अब तक करीब 60 देशों में फैल चुका है। विश्व बैंक ने वित्तीय सहायता का ऐलान इन देशों में वायरस से तेजी से निपटने के लिए जरूरी प्रयासों और रोकथाम कार्यों लिए किया है।
बैंक ने आपातकालीन फास्ट ट्रैक पैकेज की घोषणा करते हुए, एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि प्रभावित देशों को कम ब्याज पर ऋण, अनुदान और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना शामिल है। देशों को इस संकट से उभरने के लिए विश्व बैंक समूह के मौजूदा उपकरणों और विशेषज्ञों द्वारा तैयार आपातकालीन वित्तपोषण, नीति सलाह और तकनीकी सहायता दी जाएगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विश्व बैंक के अध्यक्ष: डेविड रॉबर्ट मालपास.
  • विश्व बैंक का मुख्यालय: वाशिंगटन डीसी.

Recent Posts

about | - Part 2691_21.1