प्रख्यात गणितज्ञ सी एस शेषाद्रि का निधन

about - Part 2673_3.1
स्वतंत्रता के बाद के समय के सबसे प्रख्यात भारतीय गणितज्ञ, प्रोफेसर सी एस शेषाद्री का निधन। वह चेन्नई गणित संस्थान के संस्थापक और निदेशक-एमेरिटस थे, जो भारत में गणित के अध्ययन के लिए एक संस्थान था।
प्रो. शेषाद्री को बीजीय ज्यामिति (algebraic geometry) में किए उनके काम के लिए जाना जाता है। Seshadri constant (in algebraic geometry) उसके नाम पर रखा गया है। वे 2009 में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण के प्राप्तकर्ता भी थे।

जर्मनी के फॉरवर्ड फुटबॉलर और विश्व कप विजेता आंद्रे शूरले ने रिटायरमेंट का किया ऐलान

about - Part 2673_5.1
जर्मनी फॉरवर्ड खिलाड़ी और विश्व कप विजेता टीम के सदस्य आंद्रे शूरले (Andre Schurrle) ने फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने 2014 अपने देश के लिए फीफा विश्व कप जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने जर्मनी के लिए खेले 57 मैचों में कुल 22 गोल किए। इसके अलावा वे 2013-15 तक चेल्सी के लिए खेले और 2015 में प्रीमियर लीग विजेता पदक भी जीता था।

संयुक्त अरब अमीरात ने अपना पहला मार्स मिशन “Hope” किया लांच

about - Part 2673_7.1
संयुक्त अरब अमीरात द्वारा अपना पहला “मंगल” मिशन “Hope” लॉन्च किया गया है। इस मिशन की मदद से, यूएई का लक्ष्य पहली बार दैनिक और बदलते मौसमी हालातों का अध्ययन करते हुए मार्टियन वातावरण की पूरी जानकारी उपलब्ध कराना है। जापान के तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से 1:58 बजे (यूएई समयानुसार) लाल ग्रह के लिए लॉन्च किए गए मानव रहित “होप” मंगल मिशन के सात महीनों की यात्रा के बाद फरवरी 2021 तक मंगल की कक्षा में प्रवेश करने की उम्मीद है, जो सात अमीरात के गठबंधन यानी यूएई के एकीकरण की 50वीं वर्षगांठ भी है। “होप” मिशन की आगे की यात्रा दुबई के मोहम्मद बिन राशिद अंतरिक्ष केंद्र (MBRSC) द्वारा ट्रैक की जाएगी।
होप में तीन अलग-अलग उपकरण एक इमेजर और दो स्पेक्ट्रोमीटर लगाए गए हैं। “इमेजर” ग्रह की सतह की डिटेल तस्वीरों भेजेगा, जबकि तीनों मिलकर वैज्ञानिकों को यह बताने के लिए डेटा प्रदान करेंगे कि मंगल के वातावरण में कौन-सी धातु हैं। होप, इस लाल ग्रह पर नहीं उतरेगा, बल्कि इसके बजाए इसे पूरे मार्टियन वर्ष या 687 दिनों तक इसकी परिक्रमा करेगा।
“मंगल” के लिए भेजे गए “होप” मिशन, को एमिरेट्स मार्स मिशन के नाम से भी जाना जाता है, इसकी लागत 200 मिलियन डॉलर है और यह यूएई का पहला विदेशी निवेश है। इस लॉन्च के साथ, यूएई अगले 100 वर्षों के अन्दर मंगल ग्रह पर मानव बस्ती बनाने का लक्ष्य भी बना रहा है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • UAE के राष्ट्रपति: शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान.
  • UAE की राजधानी: अबू धाबी; मुद्रा: संयुक्त अरब अमीरात दिरहम.

स्ट्रीट वेंडरों के लिए आत्मनिर्भर निधि (PM स्वनिधि) मोबाइल ऐप का हुआ शुभारंभ

about - Part 2673_9.1
हाल ही में पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (PM स्वनिधि) मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च की गई है। इसका उद्देश्य योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों के ऋण आवेदनों की सोर्सिंग और प्रोसेसिंग के लिए, ऋण प्रदाता संस्थानों (LI) और उनके फील्ड कार्यकर्ताओं को अनुकूल डिजिटल इंटरफेस प्रदान करना है। मोबाइल ऐप का शुभारंभ डिजिटल प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है और जो इस योजना की अधिकतम कवरेज सुनिश्चित करेगा।
मोबाइल ऐप से स्ट्रीट वेंडरों तक कागज-रहित माइक्रो-क्रेडिट सुविधाओं की डिजिटल पहुंच को बढ़ावा देने और योजना की कार्यान्वयन रणनीति को भी गति मिलेगी। एप्लिकेशन में विभिन्न विशेषताएं हैं जैसे कि सर्वेक्षण डेटा में वेंडरों की खोज, आवेदकों के लिए ई-केवाईसी, आवेदनों की प्रोसेसिंग और रियल टाइम मॉनेटरिंग आदि।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में:

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा स्ट्रीट वेंडरों को सस्ते वर्किंग कैपिटल लोन प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री स्वनिधि शुरू की गई है, ताकि कोविड-19 लॉकडाउन के कारण प्रतिकूल रूप से प्रभावित होने स्ट्रीट वेंडर अपनी आजीविका को फिर से शुरू कर सकें।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री (I / C): हरदीप सिंह पुरी.

ICAT ने “ASPIRE” नामक ई-पोर्टल किया लॉन्च

about - Part 2673_11.1
इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) द्वारा “ऑटोमोबाइल सॉल्यूशंस पोर्टल फॉर इंडस्ट्री, रिसर्च एंड एजुकेशन (ASPIRE)” नामक एक ई-पोर्टल लॉन्च किया गया है। यह पोर्टल जानकारी और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान मदद से भारतीय मोटर वाहन उद्योग की तकनीकी क्षमता में सुधार लाने  और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और देश के समग्र सामाजिक-आर्थिक प्रगति सहित ऑटोमोबाइल क्षेत्र के विकास को सक्षम करने के लिए लॉन्च किया गया है।
ASPIRE वन स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में कार्य करेगा, जो प्रौद्योगिकी प्रगति से जुड़े मुद्दों पर भारतीय ऑटो उद्योग, R&D संस्थानों और शिक्षाविदों को R & D, प्रौद्योगिकी विकास, विशेषज्ञ राय आदि के लिए एक साथ लाएगा। यह पोर्टल भारत सरकार के भारी उद्योग विभाग (DHI) द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के लिए देश में नवाचार, आरएंडडी और उत्पाद विकास को बढ़ावा देने के लिए एक मिशन के रूप में शुरू किया गया है।

नागरिक अधिकारों के लिए लड़ने वाले कॉर्डी टिंडेल विवियन का निधन

about - Part 2673_13.1
रेव मार्टिन लूथर किंग जूनियर के साथ काम करने वाले और नागरिक अधिकारों की वकालत करने वाले, द रेव कॉर्डी टिंडेल विवियन (Cordy Tindell Vivian) का निधन। इसके अलावा उन्होंने साउथ क्रिस्चियन लीडरशिप कॉन्फ्रेंस (SCLC) का नेतृत्व किया और 2012 में इसके अंतरिम अध्यक्ष बन गए थे। साथ ही उन्होंने दक्षिण में बसों को एकीकृत करने और अहिंसक विरोध में प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को एकीकृत करने के लिए फ्रीडम राइड्स के आयोजन में भी मदद की।
कॉर्डी टिंडेल विवियन को 2013 में ओबामा द्वारा प्रेसिडेन्शियल मैडल ऑफ़ फ्रीडम सम्मानित किया गया था। इसके अलावा विवियन ने वोटिंग राइट्स एक्ट पारित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी जब उन्होंने सेल्मा, अलबामा में अश्वेत मतदाताओं को पंजीकृत करने की कोशिश की थी, जिससे सैकड़ों, फिर हजारों लोग एडमंड जी पेट्टस ब्रिज मार्च करने के लिए तैयार हो गए थे।

विश्व शतरंज दिवस: 20 जुलाई

about - Part 2673_15.1
संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 20 जुलाई को World Chess Day यानि विश्व शतरंज दिवस मनाया जाता है। यह दिन 1924 में पेरिस में की गई अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (International Chess Federation-FIDE) की स्थापना को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। इसके अलावा इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग करने की दिशा में FIDE द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को चिन्हित करने के साथ-साथ देखभाल, बात-चीत, एकजुटता और शांति को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है, जिसका लक्ष्य शतरंज कार्यक्रमों के लिए सहयोग और दुनिया के सभी लोगों के बीच मैत्रीपूर्ण सद्भाव में सुधार लाना है।
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस 2020 मनाने के लिए शीर्ष शतरंज खिलाड़ी एक उच्च स्तरीय आभासी कार्यक्रम  “Chess for Recovering Better” में हिस्सा लेंगे।

शतरंज के बारे में:

शतरंज (Chess) दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाने वाला बहुत ही प्राचीन, बौद्धिक और सांस्कृतिक खेलों में से एक माना जाता है जो निष्पक्षता, समावेश और आपसी सम्मान को प्रोत्साहित करता है, और इस संबंध में ध्यान देने योग्य है कि यह लोगों और देशों के बीच सहिष्णुता और समझ का माहौल तैयार कर सकता है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस
  • इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE) के अध्यक्ष: अर्कडी ड्वोर्कोविच

HCL Tech की नई चेयरमैन बनीं रोशनी नाडर मल्होत्रा

about - Part 2673_16.1

भारत की सबसे धनी महिला, रोशनी नाडर मल्होत्रा नोएडा स्थित आईटी कंपनी, HCL टेक्नोलॉजीज की नई अध्यक्ष बनीं. गैर-कार्यकारी निदेशक रोशनी नाडर मल्होत्रा की नई भूमिका के लिए नियुक्ति तुरंत प्रभावी हो गई है. वह अपने पिता शिव नाडार की जगह लेंगी. शिव नाडर chief strategy officer पदनाम के साथ एचसीएल टेक के प्रबंध निदेशक बने रहेंगे

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams


रोशनी नाडर मल्होत्रा:

  • रोशनी नाडर मल्होत्रा HCL कॉर्पोरेशन के कार्यकारी निदेशक और CEO, एचसीएल टेक्नोलॉजीज बोर्ड के उपाध्यक्ष और शिव नादर फाउंडेशन के ट्रस्टी रह चुके हैं
  • HCL कॉर्पोरेशन में वह संगठन को strategic guidance प्रदान करने की जिम्मेदारी निभाएंगी. 
  • उन्हें वर्ष 2013 में भारत के तीसरे सबसे बड़े सॉफ्टवेयर निर्यातक बोर्ड में एक अतिरिक्त निदेशक के रूप में शामिल किया गया था. 
  • एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एचसीएल इंफोसिस्टम्स की होल्डिंग कंपनी एचसीएल कॉर्प के बोर्ड में उनकी नियुक्ति के ठीक चार साल बाद उन्हें यह पद मिला है. 
  • वह वन्यजीव और संरक्षण के बारे में भावुक हैं और 2018 में हैबिट्स ट्रस्ट की स्थापना की है. ट्रस्ट का उद्देश्य देश के प्राकृतिक आवासों और स्वदेशी प्रजातियों की रक्षा करना है, जिसमें स्थायी पारिस्थितिकी तंत्र और संरक्षण मुख्य मिशन है. 

Find More Appointments Here

CBSE ने AI करिकुलम को integrate करने के लिए IBM के साथ की साझेदार

about - Part 2673_17.1

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्तमान शैक्षणिक वर्ष (2020-2021) में कक्षा XI और XII के लिए एक नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पाठ्यक्रम को एकीकृत किया है. पाठ्यक्रम IBM  (इंटरनेशनल बिजनेस मशीन कॉर्पोरेशन) के सहयोग से विकसित किया गया. IBM AI पाठ्यक्रम Work Education और Action  (SEWA) कार्यक्रम के माध्यम से CBSE के Social Empowerment का एक हिस्सा है


यह पाठ्यक्रम दिल्ली-एनसीआर, कर्नाटक, तमिलनाडु, उड़ीसा, केरल, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब (भारत के 13 राज्यों) में लगभग 200 स्कूलों में लॉन्च किया जाएगा. AI पाठ्यक्रम को CBSE की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के Macquarie University और Learning Links Foundation और भारत के 1M1B द्वारा विकसित किया गया था. 

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

IBM AI पाठ्यक्रम

  • IBM AI पाठ्यक्रम छात्रों के लिए ज्ञान (basics, history, applications), कौशल (design thinking, computational thinking, data fluency, critical thinking) और मूल्यों (नैतिक निर्णय लेने, पूर्वाग्रह) के आधार स्ट्रैंड से मिलकर एक पाठ्यक्रम का स्ट्रक्चर तैयार किया है.
  • IBM AI पाठ्यक्रम को सितंबर 2019 में CBSE के साथ मिलकर 5000 ग्रेड XI छात्रों और पूरे भारत में 1000 शिक्षकों को AI कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था. कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद, सितंबर 2019 और जून 2020 के बीच प्रिंसिपल ओरिएंटेशन और शिक्षक प्रशिक्षण सत्रों की एक श्रृंखला आयोजित की गई.
  • एआई पाठ्यक्रम के लिए IBM और CBSE के बीच साझेदारी के हिस्से के रूप में, 5000 से अधिक छात्रों के लिए प्रशिक्षण (ऑनलाइन और कक्षा) आयोजित किए गए थे, जिसके परिणामस्वरूप प्रशिक्षण कार्यशालाओं का संचयी 408 घंटे था.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य :

  • CBSE अध्यक्ष: मनोज आहूजा
  • CBSE हेड ऑफिस: दिल्ली
  • IBM के कार्यकारी अध्यक्ष: Virginia M. Rometty.
  • IBM के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: अरविंद कृष्ण
  • आईबीएम मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका

Find More News Related to Agreements

अर्जुन अवार्ड से सम्मानित पैरा-एथलीट रमेश टीकाराम का निधन

about - Part 2673_18.1

COVID-19 के कारण अवार्ड से सम्मानित पैरा-एथलीट और पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी, रमेश टीकाराम का निधन हो गया. उन्होंने 1995 में नॉटिंघम में एक international meet सहित शॉटपुट और जेवलिन थ्रो में कई पदक जीते. उन्हें 2002 में पैरा-एथलेटिक्स और बैडमिंटन में अपनी उत्कृष्टता के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उन्होंने 2000 में  विकलांगों के लिए बैडमिंटन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की स्थापना की और  संस्थापक सचिव बने. जिसे अब पैरा-बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के रूप में जाना जाता है. 


Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

Find More Obituaries News

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me