- व्यापार करने के विभिन्न संकेतकों में सरकार द्वारा प्रमुख नियामक सुधार करने.
- उनके ऑन-ग्राउंड कार्यान्वयन का आकलन करने,
- विभिन्न राज्यों से सर्वोत्तम प्रयासों का प्रसार,
- निवारण के लिए महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और
- क्षेत्रों और राज्यों में कारोबारी माहौल में सुधार के लिए एक स्थायी कार्य योजना की पहचान करने.
यूएई परमाणु ऊर्जा संयंत्र शुरू करने वाला बना पहला अरब देश
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- UAE के राष्ट्रपति: शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान.
- UAE की राजधानी: अबू धाबी; मुद्रा: संयुक्त अरब अमीरात दिरहम.
कोटक महिंद्रा बैंक ने लॉन्च किया “कोना कोना उम्मीद” कैंपेन
- इस अभियान के तहत बैंक अपने उत्पाद ऋण, बचत खाते, चालू खाते, कॉर्पोरेट सैलरी खातों के साथ-साथ कोटक डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड पर डिजिटल भुगतान सहित कई अन्य ऑफ़र एवं डील देगा।
- कोटक ने अपने ग्राहकों को शॉपिंग, एसेंशियल, पर्सनल केयर, एजुकेशन, फिटनेस, हेल्थ एंड वेलनेस, किड्स एंड पैरेंटिंग, एंटरटेनमेंट, साइबर केयर एंड सिक्योरिटी, जैसी श्रेणियों में ऑफर देने के लिए 100 से अधिक ब्रांड के साथ समझौता किया हैं।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- कोटक महिंद्रा बैंक की स्थापना: 2003.
- कोटक महिंद्रा बैंक मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
- कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी: उदय कोटक.
- कोटक महिंद्रा बैंक टैगलाइन: Lets make money simple.
मध्यप्रदेश में “एक मास्क-अनेक ज़िन्दगी” जन जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ
“एक मास्क-अनेक ज़िन्दगी” अभियान के बारे में:
- इस अभियान के अंतर्गत एक मास्क बैंक की स्थापना की गई है, जहां लोग मास्क दान कर सकते हैं, जो बाद में में गरीब लोगों को फ्री में दिया जाएगा.
- नागरिक किसी भी जिले / शहरी निकाय में गैर-सरकारी संगठनों के माध्यम से मास्क दान कर सकते हैं.
- इसमें दान मास्क या धन के रूप में किया जा सकता है जिसका इस्तेमाल स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से मास्क सिलाई के लिए किया जाएगा। घोषणाओं, पोस्टरों और पर्चे के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी।
महत्वपूर्ण तथ्य-
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.
यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन
लुईस हैमिल्टन ने जीती फॉर्मूला वन British Grand Prix 2020
विश्व संस्कृत दिवस 2020: 3 अगस्त
राज्यसभा सांसद और पूर्व सपा नेता अमर सिंह का निधन
NASA और ULA ने मार्स 2020 Perseverance रोवर मिशन का किया शुभारंभ
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने यूनाइटेड लॉन्च अलायंस (ULA) एटलस V रॉकेट के साथ “Mars 2020 Perseverance rover mission” लाँच किया. फ्लोरिडा में केप कैनावेरल एयर फोर्स स्टेशन पर स्पेस लॉन्च कॉम्प्लेक्स 41 से मार्स 2020 पर्सीवरेंस रोवर मिशन शुरू किया गया. Perseverance रोवर नासा के मंगल एक्सप्लोरेशन प्रोग्राम का हिस्सा है, जो लाल ग्रह के रोबोट एक्सप्लोरेशन का दीर्घकालिक प्रयास है.
ULA Atlas V’s Centaur upper stage शुरू में मार्स 2020 अंतरिक्ष यान को पृथ्वी के चारों ओर एक पार्किंग कक्षा में रखेगा. नासा ने प्राचीन जीवन के संकेतों की खोज करने और नमूने एकत्र करके पृथ्वी पर वापस भेजने के लिए मार्स 2020 Perseverance रोवर मिशन की शुरुआत की है.
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
- नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के प्रशासक(Administrator): जिम ब्रिडेनस्टाइन.
- नासा का मुख्यालय: संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी. में
जनजातीय कार्य मंत्रालय(एमओटीए) को मिला ‘स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड
SKOCH Gold Award आदिवासी मामलों के मंत्रालय (MoTA) को “सक्षम आईटी योजनाओं के माध्यम से आदिवासियों के सशक्तिकरण” परियोजना के लिए प्रदान किया गया है. यह प्रोजेक्ट डिजिटल इंडिया के सपनों को साकार करने, पारदर्शिता लाने के साथ-साथ सेवाओं के वितरण को सुविधाजनक बनाने के लिए भारत सरकार की अटूट प्रतिबद्धता की दिशा में एक कदम है. MoTA ने ‘डिजिटल इंडिया’ के बड़े विजन के साथ जोड़ने के लिए DBT मिशन के मार्गदर्शन में DBT पोर्टल के साथ 5 छात्रवृत्ति योजनाओं को एकीकृत किया
66 वीं SKOCH 2020 प्रतियोगिता “INDIA RESPONDS TO COVID THROUGH DIGITAL GOVERNANCE” नाम से आयोजित की गई थी. जनजातीय मामलों के मंत्रालय (MoTA) ने DIGITAL INDIA & E-GOVERNANCE-2020 प्रतियोगिता में भाग लिया था.
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
- केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री: अर्जुन मुंडा













