अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस: 16 सितंबर

about - Part 2616_3.1
International Day for the Preservation of the Ozone Layer: संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 16 सितंबर को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाता है। ओजोन परत गैस की एक नाजुक परत (ढाल) है, जो पृथ्वी को सूर्य की किरणों के हानिकारक प्रभाव से बचाने का काम करती है और इस प्रकार यह पृथ्वी पर जीवन को संरक्षित करने में अहम भूमिका निभाती है।
वर्ष 2020 के लिए इस दिन का विषय: “Ozone for life: 35 years of ozone layer protection”. यह वियना कन्वेंशन के 35 वर्षों को चिन्हित करने के लिए है।

अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस का इतिहास:


संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 19 दिसंबर, 2000 को मनाए इस दिन को मनाए जाने की घोषणा की गई क्योंकि यही वह तारीख है जब ओजोन परत के संरक्षण के लिए साल 1987 में बनाए गए मॉ्ट्रिरयल प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किया गया था। ओजोन परत की खोज साल 1913 में फ्रांस के भौतिकविदों फैबरी चार्ल्स और हेनरी बुसोन ने की थी। ओजोन गैस की एक परत है, जो पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाती है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम मुख्यालय स्थान: नैरोबी, केन्या
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम प्रमुख: इंगर एंडरसन
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की स्थापना: 5 जून 1972.

S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने वित्त वर्ष-21 में भारत की जीडीपी -9% रहने का जताया अनुमान

about - Part 2616_5.1
S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने COVID-19 महामारी के प्रभाव के कारण वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की जीडीपी के लिए जारी किए अपने पहले के अनुमान 5% नेगेटिव को बदलकर 9% नेगेटिव रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा S&P रेटिंग ने वित्त 2021-22 में भारत की GDP 6% में वृद्धि की उम्मीद जताई है, जबकि FY23 (2022-23) में 6.2% की दर से वृद्धि होने का अनुमान लगाया है।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका.
  • एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स के अध्यक्ष: जॉन बेरिस्फोर्ड

आदित्य पुरी को यूरोमनी द्वारा 2020 के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया गया सम्मानित

about - Part 2616_7.1
एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी को यूरोमनी अवार्ड्स ऑफ एक्सीलेंस 2020 द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें भारत में एक विश्व स्तरीय बैंक के निर्माण के उनके कौशल के लिए सम्मानित किया गया है।
यूरोमोनी अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस पुरस्कार, सर्वश्रेष्ट बैंकों और बैंकरों को प्रदान किया जाता हैं। इसकी शुरुआत 1992 में की गई थी और जो वैश्विक बैंकिंग उद्योग में शुरू किया गया अपनी तरह का पहला पुरस्कार था।



उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एचडीएफसी बैंक की टैगलाइन: We Understand Your World.
  • एचडीएफसी बैंक मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री चनेश राम राठिया का निधन

about - Part 2616_9.1
वरिष्ट कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री चनेश राम राठिया COVID-19 के कारण का निधन। वे 1977 में पहली बार तत्कालीन अविभाजित मध्य प्रदेश के धरमजिगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।
राठिया ने मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में पशुपालन मंत्री के रूप में कार्य किया था। इसके अलावा राठिया ने 2000 में छत्तीसगढ़ के गठन के बाद अजीत जोगी सरकार (2000-2003) में खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री के रूप में भी काम किया था।

राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस: 15 सितंबर

about - Part 2616_11.1
भारत में वर्ष 1968 से हर साल 15 सितंबर को राष्ट्र के विकास में इंजीनियरों के योगदान को चिन्हित करने के लिए इंजीनियर दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारत के सबसे महान इंजीनियरिंग सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती का दिन है, जो सर MV के नाम से प्रसिद्ध है।
सर एमवी को “Father of Modern Mysore” (आधुनिक मैसूर के जनक) के रूप में जाना जाता है। उन्हें 1955 में भारत के निर्माण में उनके असाधारण योगदान के लिए ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार के दरभंगा में नए एम्स की स्थापना को दी मंजूरी

about - Part 2616_13.1
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार के दरभंगा में एक नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इसे प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) के तहत स्थापित किया जाएगा। इस मंजूर किए गए नए एम्स को 1264 करोड़ की कुल लागत से तैयार किया जाएगा और इसका निर्माण भारत सरकार के अनुमोदन की तारीख से 4 साल की अवधि के भीतर पूरा होने की संभावना जताई गई है।
बिहार के दरभंगा में स्थापित किए जाने वाले इस नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में 15-20 सुपर स्पेशियलिटी विभाग होंगे। इस प्रस्तावित संस्थान की कुल बेड क्षमता 750 होगी, जिसमें इमरजेंसी/ट्रॉमा बेड, आईसीयू बेड, आयुष बेड, प्राइवेट बेड और स्पेशलिटी और सुपर स्पेशलिटी बेड शामिल है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बिहार के मुख्यमंत्री: नीतीश कुमार; राज्यपाल: फागू चौहान.

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी ने मनाया ‘हिमालय दिवस’

about - Part 2616_15.1
भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के एक स्वायत्त संस्थान वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी (WIHG) द्वारा वर्चुली ‘हिमालय दिवस’ मनाया गया है।
हिमालय दिवस के अवसर पर, हिमालय के विभिन्न पहलुओं में विशेषज्ञता हासिल करने वालों वैज्ञानिकों द्वारा भूस्खलन आपदा जोखिम में कमी, हिमालयी भूकंपीयता, जोखिम जागरूकता और शमन, और हिमालयन क्रायोस्फीयर की ओर ब्लैक कार्बन की यात्रा जैसे कई क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया जाता है।

TikTok ने Oracle को बनाया अपने अमेरिकी संचालन का तकनीकी साझेदार

about - Part 2616_17.1
TikTok ने अपने अमेरिकी परिचालन के लिए Oracle को अपना तकनीकी साझेदार बनाया है। हालाँकि माइक्रोसॉफ्ट भी अमेरिका में TikTok के अधिग्रहण के लिए बोली लगाने वालों में शामिल था, लेकिन वीडियो-शेयरिंग प्लेटफ़ॉर्म “TikTok” के चीनी ओनर्स ने माइक्रोसॉफ्ट को नजरंदाज कर अमेरिकी संचालन के लिए Oracle को अपना तकनीकी साझेदार चुना।
दोनों संस्थाओं द्वारा साझेदारी पर हस्ताक्षर पिछले महीने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा हस्ताक्षरित एक कार्यकारी आदेश के कारण की गई है जिसमे उन्होंने टिकटॉक को 20 सितंबर 2020 तक अमेरिकी कंपनी को नहीं बेचे जाने की सूरत इस पर पाबंदी की बात कही थी।

हरिवंश नारायण सिंह दोबारा चुने गए राज्यसभा के उपसभापति

about - Part 2616_19.1
जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद हरिवंश नारायण सिंह को पुनः राज्यसभा का उपसभापति चुना गया है। उन्होंने उच्च सदन में ध्वनि मत से जीत हासिल की। हरिवंश को राज्यसभा का उपसभापति चुने जाने का प्रस्ताव भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा सदन में रखा गया था।
हरिवंश नारायण सिंह पहली बार 8 अगस्त, 2018 को राज्यसभा के उपसभापति चुने गए थे। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल अप्रैल 2020 में समाप्त हो गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • राज्यसभा के सभापति: एम वेंकैया नायडू.

गौरी खान ने की अपनी पहली “My Life In Design” रिलीज करने की घोषणा

about - Part 2616_21.1
इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने “My Life In Design” शीर्षक अपनी पहली बुक लिखी है, जिसे पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा 2021 में प्रकाशित किया जाएगा। यह एक कॉफी-टेबल बुक है, जिसमें गौरी ने एक डिजाइनर के रूप में अपनी यात्रा के बारे में लिखा है।
पुस्तक के बारे में:
इस पुस्तक में उनकी आंतरिक डिजाइन परियोजनाओं घर परिवार की कुछ अनदेखी तस्वीरें शामिल है। वह अपने डिजाइन और शैली के बारे में भी बात करेंगी। पुस्तक विशेष रूप से नए डिजाइनरों या उन लोगों को मार्गदर्शन करने वाली विशेष चित्रों और सूचनाओं के साथ बहुत ही आकर्षक होगी जो आमतौर पर डिजाइन की कला में रुचि रखते हैं।

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me