पाक आंतकी गतिविधियों में रोक लगाने में रहा फैल, FATF ने डाला ‘Enhanced Follow Up’ लिस्ट में

 

about - Part 2577_3.1

फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) एशिया पैसिफिक ग्रुप ने पाकिस्तान को अपनी ‘Enhanced Follow Up’ सूची में रखा है। संगठन ने पाकिस्तान की वर्तमान स्थिति “regular follow-up” को घटाकर “enhanced follow up” कर दिया है। “enhanced follow up” का अर्थ है कि उस देश को अनुपालन की अपनी मासिक रिपोर्ट फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स को सौंपनी होगी।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

एफएटीएफ के एशिया प्रशांत समूह ने “पाकिस्तान के आपसी मूल्यांकन” पर “enhanced follow up” नामक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस रिपोर्ट में, फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स द्वारा पाया गया है कि पाकिस्तान की आतंकवाद प्रणाली और आर्थिक रूप से धनशोधन विरोधी लड़ाई का मुकाबला करने में फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की 40 सिफारिशों में से केवल दो का अनुपालन ही किया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एफएटीएफ का मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में है.
  • FATF की स्थापना जुलाई 1989 में हुई थी.
  • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री: इमरान खान.
  • पाकिस्तान के राष्ट्रपति: आरिफ अल्वी.
  • पाकिस्तान की राजधानी: इस्लामाबाद.

        Find More International News

        BharatPe ने अपने अभियान के लिए 11 क्रिकेट स्टार्स को बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर

         

        about - Part 2577_5.1

        BharatPe ने ब्रांड एंबेसडर के रूप में 11 क्रिकेट स्टार्स के साथ अपने सबसे प्रभावी टीवी अभियान ‘Team BharatPe’ को शुरू की घोषणा की है। इस टीवीसी सीरीज़ को जाने-माने बॉलीवुड निर्देशक पुनीत मल्होत्रा द्वारा निर्देशित किया गया है, और जो- “हम है टीम भारतपे – जो देश के हर दुकानदार के साथ है खड़े” का संदेश देता है।

        टीम BharatPe में रोहित शर्मा, जसप्रित बुमराह, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना, श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, और शुभमन गिल शामिल हैं।

        Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

        कंपनी अपने 4 टीवी विज्ञापनों के माध्यम से वित्तीय सेवाओं के परिदृश्य को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है, जो भारत भर के छोटे दुकान मालिकों के लिए भारत के वित्तीय उत्पादों की रेंज के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें क्यूआर आधारित भुगतान स्वीकृति, बिना गारंटी लोन, 0% लेनदेन शुल्क वाली कार्ड भुगतान मशीन और आकर्षक लॉयल्टी प्रोग्राम शामिल है।

        Find More Appointments Here

        RBI ने छोटे व्यवसायों के लिए बैंकों की कुल जोखिम सीमा में की बढ़ोतरी

        about - Part 2577_7.1

        भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 50 करोड़ रुपये तक की टर्नओवर वाली कंपनियों के लिए बैंकों की अधिकतम सकल खुदरा जोखिम सीमा को बढ़ाकर 7.5 करोड़ रुपये कर दिया है। इससे पहले यह सीमा 5 करोड़ रुपये थी। यह निर्णय छोटे व्यवसायों में ऋण प्रवाह बढ़ाने के लिए लिया गया है। सभी नए एक्सपोज़र और मौजूदा एक्सपोज़र पर 75 प्रतिशत का जोखिम भार लागू होगा जहाँ बैंकों द्वारा 7.5 करोड़ रुपये की संशोधित सीमा तक वृद्धिशील जोखिम लिया जा सकता है।

        Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

        इसके अलावा आरबीआई ने 1 सितंबर, 2020 से 31 मार्च, 2021 के बीच अधिग्रहीत एसएलआर प्रतिभूतियों के लिए परिपक्वता (Held to Maturity) की मौजूदा 22 प्रतिशत की सीमा को 31 मार्च, 2022 तक बढ़ाकर करने का भी निर्णय लिया है। इसका मतलब है कि बैंक 31 मार्च, 2022 तक एचटीएम श्रेणी में ऐसी अतिरिक्त एसएलआर प्रतिभूतियों को रखना आगे भी जारी रख सकते हैं। 30 जून, 2022 को समाप्त हुए तिमाही से आरम्भ की गई एचटीएम सीमा को चरणबद्ध तरीके से 19.5 प्रतिशत तक सीमित किया जाएगा।

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

        • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांता दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.

        Find More Banking News Here

        पीएम मोदी ने बालासाहेब विखे पाटिल की आत्मकथा का किया विमोचन

         

        about - Part 2577_9.1

        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. बालासाहेब विखे पाटिल की आत्मकथा का विमोचन किया। डॉ. पाटिल की आत्मकथा का शीर्षक ‘देह वीचवा करणी’ है, जिसका अर्थ “अपना जीवन किसी नेक काम के लिए समर्पित कर देना है। डॉ. पाटिल कई बार लोकसभा के सदस्य भी रहे थे। उनका साल 2016 में 84 साल की उम्र में निधन हो गया।

        WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

        इसके अलावा प्रधानमंत्री ने प्रवर रूरल शिक्षा सोसाइटी का नाम बदलकर उनके नाम पर ‘लोकनेते डॉ. बालासाहेब विखे पाटिल प्रवर रूरल एजुकेशन सोसाइटी’ कर दिया। इस सोसाइटी की स्थापना अहमदनगर के लोनी जिले में ग्रामीण लोगों को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने और बालिकाओं  को सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई थी।

        Find More Miscellaneous News Here

        आईएमएफ ने चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी 10.3% तक नेगेटिव रहने का जताया अनुमान

         

        about - Part 2577_11.1

        वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) ने भारतीय अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 2020-21 के लिए जारी अपने पूर्व अनुमान को कोविड मामलों में हो रही लगातार वृद्धि के कारण -4.5 प्रतिशत से बढाकर -10.3 प्रतिशत कर दिया है।

        WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

        हालांकि, आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की जीडीपी सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था की स्थिति पाकर 8.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान जताया है, जो पहले 6 प्रतिशत आंका गया था। वहीँ दूसरी ओर, IMF ने 2020 में विश्व अर्थव्यवस्था के 4.4 प्रतिशत नेगेटिव रहने की संभावना जताई है, जिसे पहले -5.2 प्रतिशत आंका गया था।

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

        • आईएमएफ मुख्यालय: वाशिंगटन, डी.सी. यू.एस.
        • आईएमएफ के प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष: क्रिस्टालिना जॉर्जीवा.
        • आईएमएफ के मुख्य अर्थशास्त्री: गीता गोपीनाथ.

          Find More Economy News

          बिहार के मंत्री विनोद कुमार सिंह का निधन

           

          about - Part 2577_13.1

          बिहार के अति पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग मंत्री विनोद कुमार सिंह का COVID-19 के कारण का निधन। वह उत्तरी बिहार के कटिहार जिले के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक थे और इस निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधायक चुने गए थे।

          WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

          Find
          More Obituaries News

          विश्व मानक दिवस: 14 अक्टूबर

           

          about - Part 2577_15.1

          World Standards Day or International Standards Day: विश्व मानक दिवस अथवा अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस हर साल 14 अक्टूबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य उपभोक्ताओं, नियामकों और उद्योग के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था के मानकीकरण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

          विश्व मानक दिवस 2020 की थीम “Protecting the planet with standards” है.

          यह दिन अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण निकायों, अंतर्राष्ट्रीय विद्युत तकनीकी आयोग (International Electrotechnical Commission) अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (International Organisation for Standards), और अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (International Telecommunication Union) के सदस्यों के द्वारा प्रत्येक वर्ष विश्व भर में उन हजारों विशेषज्ञों के संयुक्त प्रयास के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है जो स्वैच्छिक रूप से तकनीकी सहमतियाँ विकसित करते हैं, जोकि अंतर्राष्ट्रीय मानक के रूप में प्रकाशित होती हैं। 

          WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


          विश्व मानक दिवस 2020 पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता:

          • विजेता: भारत की ज्योति बिष्ट
          • दो उपविजेता: भारत के अविषेक साहू और इस्लामी गणतंत्र ईरान के मोहसिन जाफरी


          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

          • इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन ऑफ़ स्टैण्डर्डजेशन मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
          • इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन ऑफ़ स्टैण्डर्डजेशन की स्थापना: 23 फरवरी 1947, लंदन, यूनाइटेड किंगडम।
          • इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन ऑफ़ स्टैण्डर्डजेशन के अध्यक्ष: एड्डी नजोरोगे

            Find More Important Days Here

            एक्सिस बैंक ने Google pay के साथ मिलकर लॉन्च किया ACE क्रेडिट कार्ड

             

            about - Part 2577_17.1

            एक्सिस बैंक ने डिजिटल अर्थव्यवस्था में उपयोगकर्ताओं की बढ़ती भागीदारी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक्सिस ACE क्रेडिट कार्ड नामक एक नया एंट्री-लेवल क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। यह उपयोगकर्ताओं को एप्लीकेशन से जारी करने के लिए एक सहज, डिजिटल अनुभव दिलाने के लिए लॉन्च किया है। कार्ड Google पे के सहयोग से लॉन्च किया गया है और यह वीज़ा (सिग्नेचर) प्लेटफॉर्म पर चलेगा।

            वीजा के साथ साझेदारी में टोकन सुविधा सक्षम की गई है। इससे Google पे के उपयोगकर्ता अपने एसीई क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल अपने कार्ड को टैब किए बिना अपने फोन से जुड़े सुरक्षित डिजिटल टोकन के माध्यम से भुगतान करने के लिए कर सकेंगे।

            Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

            पात्रता मापदंड

            वर्तमान में, एक्सिस बैंक ऐस क्रेडिट कार्ड केवल Google पे के चुनिंदा ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। हालाँकि कोई भी एक्सिस बैंक की वेबसाइट पर इस क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इस कार्ड से संबंधित जानकारी नीचे दी गई है। 

            एक्सिस बैंक ऐस क्रेडिट कार्ड निम्नलिखित फीस चार्ज की जाएगी:

            • ज्वाइनिंग फीस: 499 रु. + जीएसटी
            • रीनुल फीस: 499 रु + जीएसटी
            • कार्ड बनने के 45 दिनों के भीतर 10,000 रुपये खर्च करने पर ज्वाइनिंग शुल्क वापस कर दिया जाएगा। इसके अलावा 2 लाख रु का वार्षिक खर्च करने पर रीनुल फीस भी माफ कर दिया जाएगा।

            उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
            महत्वपूर्ण तथ्य-

            • एक्सिस बैंक मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
            • एक्सिस बैंक के एमडी और सीईओ: अमिताभ चौधरी.

            Find More Banking News Here

            गोवा सरकार ने किसानों को PM-KISAN योजना से जोड़ने के लिए इंडिया पोस्ट के साथ की साझेदारी

             

            about - Part 2577_19.1

            गोवा सरकार ने 11,000 किसानों को प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जोड़ने के लिए भारतीय डाक के साथ साझेदारी की है। भारत में पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को जोड़ने की यह अपनी तहर की पहली पहल है, जिसके तहत डाकिया का इस्तेमाल किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जाएगा।

            गोवा के सभी 255 डाकघर और 300 कर्मचारी इस पहल में शामिल होंगे। यह पीएम किसान सम्मान निधि योजना जहां किसानों को सीधे तौर पर हर साल तीन किस्तों में 2,000 रुपये का प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण प्राप्त होता है, आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए है।

            प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के बारे में

            इस योजना के अंतर्गत देश में एक किसान परिवारों को 6000 रुपये प्रतिवर्ष प्रदान किए जाते है। यह राशि 2000 रुपयों की 3 किस्तों में दी जाती है। यह वित्तीय सहायता किसानों को कृषि और संबद्ध गतिविधियों और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है।


            उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

            • गोवा राजधानी: पणजी.
            • गोवा के राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी.
            • गोवा के मुख्यमंत्री: प्रमोद सावंत

              Find More State In News Here

              प्रिंस विलियम ने जलवायु नवाचार को बढ़ावा देने के लिए की “Earthshot Prize” की शुरुआत

               

              about - Part 2577_21.1

              ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रकृतिवादी डेविड एटनबरो ने प्रकृति की रक्षा और पुनर्स्थापना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “Earthshot Prize” शुरू करने की घोषणा की है। “Earthshot Prize” का उद्देश्य “परिवर्तन को प्रोत्साहित करना और अगले 10 वर्षों में पृथ्वी की मरम्मत करने में मदद करना” और “पर्यावरण की समस्याओं के लिए अभिनव समाधानों को पुरस्कृत करके निराशावाद को आशावाद में बदलना” है।

              Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

              Earthshot Prize के बारे में:

              पहली पांच Earthshot Prize, प्रकृति की रक्षा और पुनर्स्थापना, स्वच्छ हवा, महासागरों को पुनर्जीवित करना, कचरे में कमी और जलवायु परिवर्तन कैटेगरी के अंतर्गत दिए जाएंगे। अगले 10 वर्षों तक प्रत्येक वर्ष 1 मिलियन पाउंड ($ 1.3 मिलियन) के पांच पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिसका लक्ष्य 2030 तक दुनिया की सबसे बड़ी पर्यावरणीय समस्याओं के कम से कम 50 समाधानों का समर्थन करना है। यह पुरस्कार व्यक्तियों और संगठनों और लोक सेवा में लगे लोगों के समूहों जैसे Bloomberg Philanthropies, Jack Ma Foundation(Alibaba), Paul G.Allen Family Foundation(Microsoft) द्वारा समर्थित है।


              Find More Awards News Here

              Recent Posts

              द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
              Most Important Questions and Answer PDF
              QR Code
              Scan Me